Site icon AchhiBaatein.com

हिंदी चुटकुले: मजेदार और चटपटे Santa Banta Jokes

मजेदार हिंदी चुटकुले और Santa Banta Jokes

अगर आपको हिंदी चुटकुले और मजेदार जोक्स पढ़ना पसंद है, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहां आपको एक से बढ़कर एक चटपटे चुटकुले मिलेंगे।

इनमें Santa Banta Jokes के साथ कई छोटे और मजेदार हिंदी जोक्स भी शामिल हैं। इसलिए कुछ मिनट निकालिए, पढ़िए और खुलकर हंसिए।

खुद भी हंसें और अपने मित्रों को भी हंसाएं। आइए, कुछ मजेदार चुटकुलों से गुदगुदाते हैं!

मजेदार हिंदी चुटकुले

भिखारी: भगवान के नाम पर कुछ दे दे सेठ जी।

सेठ: अभी खुल्ले नहीं हैं, कल ले लेना।

भिखारी: हमारे धंधे में उधार नहीं चलता सेठ जी।


यात्री: भैया, लाल किले के कितने पैसे लोगे?

तांगे वाला: माफ करना साहब, मैं लाल किला नहीं बेच सकता। वह सरकारी संपत्ति है।


नाई: साहब, बाल कैसे काटूं?

ग्राहक: मैं अगर यही जानता तो तुम्हारे पास क्यों आता?


नेताजी भाषण देते हुए: हमें अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करनी चाहिए।

भीड़ में से एक महिला: मैं तो बहुत देर से कोशिश कर रही हूं, लेकिन यह पुलिस वाला बार-बार बैठा देता है।


अध्यापक: तुमने मेरा दिमाग खराब कर दिया है। कल मैं तुम्हारे पिताजी से मिलूंगा।

छात्र: सर, पिताजी से नहीं, चाचाजी से मिलिए। डॉक्टर तो वो हैं।


सिपाही: यह गाय और बछड़ा किसका है?

राम: गाय का तो मुझे पता नहीं, पर बछड़ा किसका है यह मैं जानता हूं।

सिपाही: किसका है?

राम: जी, गाय का।


एक मित्र: अरे, तुम तो बहुत कमजोर हो गए हो। क्या हुआ?

दूसरा मित्र: क्या बताऊं यार, मेरी पत्नी इतना खराब खाना बनाती है कि मेरा कुत्ता भी पड़ोसी के घर खाना खाता है।


डॉक्टर राकेश से: अरे, चिंता की कोई बात नहीं है। बस तुम दिल खोलकर हंसा करो।

राकेश: डॉक्टर साहब, लोगों को मुंह खोलकर हंसते हुए तो मैंने देखा है, किन्तु किसी को दिल खोलकर हंसते हुए नहीं देखा।


चिंटू गोपी से: गोपी, क्या तुम्हारे पिताजी का नाम कमाल है?

गोपी: नहीं तो, तुम्हें किसने बताया?

चिंटू: कल अध्यापक जी कह रहे थे कि चिंटू तो कमाल का लड़का है।


भिखारी: दे दे भगवान के नाम पर दे दे।

महिला: शर्म नहीं आती चौराहे पर भीख मांगते हुए?

भिखारी: तो क्या भीख मांगने के लिए दफ्तर खोलूं?


मां: इतनी मार खाने के बाद भी तू हंस रहा है?

पुत्र: आपने ही तो कहा था कि मुसीबत में भी हंसते रहना चाहिए।


और पढ़िए मजेदार हिंदी जोक्स

बच्चा: पापा, पापा! आज मैंने टीवी पर एक आंख छः हाथ फिल्म देखी।

पिताजी: लेकिन ऐसी तो कोई फिल्म बनी ही नहीं।

बच्चा: पिताजी, फिल्म तो दो आंखें बारह हाथ थी, लेकिन आधी फिल्म के बाद लाइट चली गई थी।


एक पागल: यह क्या कर रहे हो?

दूसरा पागल: मैं फांसी लगा रहा हूं।

पहला पागल: मगर रस्सी तो तुमने अपनी कमर पर बांध रखी है।

दूसरा पागल: गले में रस्सी बांधने पर मुझे घुटन होती है।


मरीज: डॉक्टर, मुझे भूलने की बीमारी है।

डॉक्टर: यह बीमारी कब से है?

मरीज: कौन-सी बीमारी?


हाथी: चींटी बहन, कहां जा रही हो?

चींटी: अपने लिए फ्रॉक सिलवाने।

हाथी: थोड़ा कपड़ा बचे तो मेरे लिए चड्डा भी सिलवा देना।


बाजार जाते हुए एक व्यक्ति को सामने भीड़ दिखाई दी। पूछने पर पता चला कि कोई दुर्घटना हुई है।

आगे जाने की कोशिश करने पर भी वह सफल नहीं हुआ। तब उसने भीड़ से कहा कि दुर्घटना के शिकार उसके पिता हैं।

यह सुनकर वह आगे जाने में सफल हो गया। सभी लोग उसके मुंह की तरफ देखकर हंसने लगे। दुर्घटना का शिकार एक आवारा गधा था।


एक आदमी कर्जदार से: तुम मेरे पैसे कब तक लौटा दोगे?

कर्जदार: मुझसे क्या पूछते हो, मैं क्या ज्योतिषी हूं?


अध्यापक: रामू, भाईचारे शब्द को वाक्य में प्रयोग करो।

रामू: जब मैंने दूधवाले से पूछा कि दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो, तो वह बोला, भाई, चारा जो महंगा हो गया है।


कर्मचारी: सरकार, अब मेरी तनख्वाह बढ़ा दी जानी चाहिए, क्योंकि हाल ही में मेरी शादी हो गई है।

मिल मालिक: देखो, मिल के बाहर होने वाली दुर्घटनाओं के जिम्मेदार हम नहीं हैं।


अरुण: आज गणित का पेपर कैसा रहा?

सोमेश: बस, उसमें मेरा एक ही सवाल गलत है।

सोमेश: बाकी प्रश्नों में कितने आने की उम्मीद है?

अरुण: बाकी के सवाल तो मैंने किए ही नहीं।


दीपू: आशु, “मुंह में पानी आ जाना” क्या तुम इस मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कर सकते हो?

आशु: दीपू, जब मैंने नल के नीचे मुंह लगाया तो मेरे मुंह में पानी आ गया।


जज: सिपाही, तुमने चोर को क्यों नहीं पकड़ा?

सिपाही: क्या करूं साहब, वह ऐसे घर में घुस गया था, जिसमें लिखा था “अंदर आना मना है।”


कुछ और चटपटे चुटकुले

एक बार एक आदमी किसी होटल के बाथरूम में नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही नल खोला, नल के पास लिखा हुआ था, “अपने बाएं देखिए।”

बाएं लिखा हुआ था, “अपने पीछे देखिए।”

उसने पीछे देखा। वहां लिखा था, “इधर-उधर क्या देखता है, जल्दी नहाकर चला जाता क्यों नहीं?”


राजू: आज मैंने दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ देख लिया।

सोनू: आईने के सामने खड़े थे क्या?


एक पागल: कल मैंने कुतुबमीनार को धक्का दिया, लेकिन वह हिला तक नहीं।

दूसरा पागल: हिलती कैसे? मैंने उसे पीछे से पकड़ रखा था।


Santa Banta Jokes in Hindi

संता सिंह ब्रिटेन यात्रा पर गए। वहां समुद्र के किनारे दूसरों को लेटा देखकर खुद भी पसर गए।

थोड़ी देर में वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने उनसे पूछा, “आर यू रिलैक्सिंग?”

संता सिंह ने ब्रिटेन जाने से पहले काफी अंग्रेजी सीख ली थी। उन्होंने झट से जवाब दिया, “नो नो, आई एम नॉट रिलैक्सिंग, आई एम संता सिंह।”

अंग्रेज बेचारा जवाब का मतलब सोचता हुआ चल दिया। इसी तरह वहां से गुजर रहे और लोगों ने भी संता से यही सवाल किया। संता ने ठीक वैसा ही जवाब दिया और सब सर खुजलाते हुए आगे बढ़ गए।

संताजी आराम कर चुके थे और अब वापस होटल की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने बंता चोपड़ा को लेटा देखा। उन्होंने भी पूछ लिया, “आर यू रिलैक्सिंग?”

जवाब में बंता की हां सुनकर संता जी तो उस पर चढ़ ही बैठे और कहा, “अरे यार! रिलैक्स सिंह तू है और लोगों ने तेरे लिए पूछ-पूछकर मुझे परेशान कर रखा है।”


वकील: तुमने एक ही दुकान में दो बार चोरी क्यों की?

मुजरिम: साहब, दुकान पर लिखा था, “आपकी ही दुकान है, दोबारा अवश्य आइएगा।”


संता: पापा, आज मैं बस के पीछे दौड़कर आया, जिससे मैंने तीन रुपये बचाए।

बंता: अरे मूर्ख! अगर ऑटो के पीछे दौड़कर आते तो पूरे बारह रुपये बचा लेते।


जेबकतरा: अब मैं जेब काटने का धंधा छोड़ने वाला हूं।

दूसरा जेबकतरा: ऐसा क्यों?

पहला: क्या करूं भाई? आजकल कोई मेरी ही जेब काट लेता है। धंधे की लाचारी के कारण मैं किसी को ठीक से पहचान भी नहीं सकता।


एक बार ननकू मेला देखने गया। रात को किसी ने उसका कंबल चुरा लिया।

जब वह घर लौटा, तो उससे पूछा गया, “क्यों भाई, कैसा रहा मेला?”

उसने झट से कहा, “अजी मेला-वेला कुछ नहीं, वहां तो लोग मेरा कंबल चुराने के लिए इकट्ठे हुए थे।”


एक बार एक हरियाणा का ताऊ मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया।

घरवालों ने कहा, “ताऊ, आखिरी टाइम आ लिया। इब तो राम का नाम ले ले।”

ताऊ बोला, “इब नाम के लेणा… 10-15 मिनट बाद आमना-सामना हो लेगा।”


मां: बेटा, छुट्टियों पर घर आ रहे हो ना?

बेटा: नहीं मां, मुश्किल लग रहा है। ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा।

मां: 30 साल का हो गया है और एक टिकट का रिजर्वेशन नहीं करवा पा रहा। पटेल साहब के लड़के को देख, पूरी जाति के रिजर्वेशन की बात कर रहा है।


संता-बंता की खदान वाली मजेदार कहानी

एक बार संता और बंता एक कोयले की खदान में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं। मैनेजर पहले बंता को बुलाता है और उसका इंटरव्यू लेता है।

मैनेजर: क्या तुमने इससे पहले भी कभी खदान में काम किया है?

बंता: जी हां।

मैनेजर: अच्छा, तो मुझे यह बताओ कि उसकी गहराई कितनी थी?

बंता: जी, 20 फुट।

बंता की बात सुनकर मैनेजर को गुस्सा आ जाता है। वह कहता है, “क्या बकवास कर रहे हो? 20 फुट गहरी भी कोई खदान होती है? तुम झूठ बोल रहे हो। इसीलिए मेरे कमरे से बाहर निकल जाओ।”

मैनेजर की बात सुनकर बंता बाहर आ जाता है। वह संता को अंदर हुई सारी बात बताता है और कहता है, “अगर मैनेजर अंदर तुमसे खदान की गहराई के बारे में पूछे, तो ज्यादा से ज्यादा बताना।”

इसके बाद संता की बारी आती है। मैनेजर फिर उससे वही सवाल पूछता है।

मैनेजर: क्या तुमने इससे पहले कभी खदान में काम किया है?

संता: जी हां।

मैनेजर: अच्छा, तो उस खदान की गहराई कितनी थी?

संता: जी, 20,000 हजार फुट।

मैनेजर: बहुत बढ़िया। तो एक बात और बताओ कि इतनी गहराई में काम करते वक्त तुम किस तरह की लाइटों का प्रयोग करते थे?

संता: जी, मुझे कभी लाइटों की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मेरी दिन की शिफ्ट होती थी।


मजेदार स्कूल और अध्यापक वाले चुटकुले

अध्यापिका: पप्पू, तुम इतने परेशान क्यों हो?

पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।

अध्यापिका: क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आए हो?

पप्पू फिर चुप रहा।

अध्यापिका: रोल नंबर भूल गए हो?

पप्पू इस बार भी चुप रहा।

अध्यापिका: हुआ क्या है? कुछ तो बताओ, क्या भूल गए?

पप्पू: ओये! चुप कर मेरी मां। यहां मैं पर्ची गलत ले आया हूं और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है।


दोस्तों के मजेदार चुटकुले

तीन दोस्त एक कमरे में बैठे थे।

पहला: भाई, मोटरसाइकिल से लेह-लद्दाख चलते हैं।

दूसरा: हां भाई, चलते हैं। बड़ा मजा आएगा, मस्ती करेंगे।

तीसरा: पर यार, अपने पास तो साइकिल भी नहीं?

पहला: कमीने, हमें पता था कि तू दारू नहीं पी रहा है, सिर्फ नमकीन खा रहा है।


कुछ और Very Funny Jokes in Hindi

एक बार एक तोता उड़ रहा था फुल स्पीड पर। उसके सामने अचानक फुल स्पीड में एक फरारी आ रही थी। दोनों की टक्कर हुई और तोता बेहोश हो गया।

रास्ते में एक भिखारी था। उसने तोते को उठाया और घर ले गया। उसने तोते को मरहम लगाया और पिंजरे में रख दिया।

जब तोते को होश आया, उसने अपने आप को पिंजरे में देखा और बोला, “आईला… जेल! वो फरारी का ड्राइवर मर गया क्या?”


लड़का: तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?

लड़की: क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।

लड़का: ले, बोल तो ऐसे रही है, जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था।


चींटी ऑटो में बैठी और एक पैर बाहर रखा।

ऑटो ड्राइवर: मैडम, पैर अंदर कर लो।

चींटी: नहीं, रास्ते में हाथी मिले तो लात मारनी है। कल साला आंख मार के गया था।


मगन: तेरी बीवी कल क्यों जोर-जोर से चिल्ला रही थी? आवाज मेरे घर तक आ रही थी।

छगन: अरे यार, कोई ऐसी बात नहीं थी। उसकी फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की जगह OLX पर अपलोड हो गई।

और हद तो तब हो गई जब एक लड़के ने यह कहा, “ऐ भाई, ये 1960 का कबाड़ किसने डाला है?”


एक लड़का लड़की के सामने स्टाइल मारने के चक्कर में गिर गया।

लड़की: ओह माय गॉड! आपको कहीं चोट तो नहीं लगी?

लड़का: नो टेंशन बेबी, हम तो बाइक से ऐसे ही उतरते हैं।


1985 से 2025 तक इंजीनियर का मजेदार चुटकुला

1985

प्रश्न: भाई, इंजीनियर का घर कहां है?

यहां से आगे 2 किलोमीटर दूर है। चलो, मैं छोड़ देता हूं।

1995

प्रश्न: भाई, इंजीनियर का घर कहां है?

आगे जाकर लेफ्ट हैंड पर है मकान।

2005

प्रश्न: भाई, इंजीनियर का घर कहां है?

कौन सा इंजीनियर? यहां गली में बहुत सारे हैं। नाम क्या है?

2015

प्रश्न: भाई, इंजीनियर का घर कहां है?

आगे जाकर किसी भी घर में घुस जाओ, कोई न कोई इंजीनियर मिल ही जाएगा।

2025

प्रश्न: भाई, इंजीनियर का घर कहां है?

अरे पागल, इंजीनियर के पास घर होता है क्या? यहां पुल के नीचे जितने भी सोए हैं, सब इंजीनियर ही हैं। तू बस आवाज दे।


बिजली जाने पर मजेदार चुटकुला

जब अमेरिका में लाइट जाती है, तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं।

जब जापान में लाइट जाती है, तो फ्यूज चेक करते हैं।

और जब अपने भारत में लाइट जाती है, तो सबसे पहले बाहर निकलकर देखते हैं कि सबकी गई है ना। फिर राहत की सांस लेते हैं।


पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले

पति: सुनो, मुझे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। शायद हार्ट अटैक आया है। जल्दी से एम्बुलेंस बुलवाओ।

पत्नी: ठीक है। जल्दी से मुझे आपके मोबाइल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूं।

पति: चलो रहने दो। अब थोड़ा-थोड़ा ठीक लग रहा है। शाम को दिखा देंगे।


संता: मैंने पिछले 20 सालों में एक बात नोट की है।

बंता: वह क्या?

संता: साला, जब भी फाटक बंद होता है तब ट्रेन जरूर आती है।


पति: ये क्या, तुम एक और सूट ले आई? अभी परसों ही तो…

पत्नी: क्या परसों? बोलो… बोलो… क्या कहा तुमने? रुक क्यों गए? क्या परसों, बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों?

पति: कुछ नहीं, मैं बस यह कह रहा था कि परसों भी एक ही सूट लाई थी पगली, आज तो दो ले आती।


बच्चों के मजेदार चुटकुले

बाप: बेटा, गिनती सीख गए हो?

बेटा: हां पापा!

बाप: तो बताओ 1, 2, 3, 4 के बाद क्या आता है?

बेटा: 5, 6।

बाप: शाबाश! और 5, 6 के बाद?

बेटा: 7, 8, 9, 10।

बाप: शाबाश! बहुत होशियार हो गया है तू तो। और बताओ बेटा, 10 के बाद क्या आता है?

बेटा: गुलाम… बेगम… बादशाह…!!!


सरदार के कोई संतान नहीं थी। उसने खूब मन्नतें मांगीं। नंगे पैर तीर्थ यात्रा पर गया। भूमि पर सोया। सारे देवी-देवताओं के दर्शन किए। बहुत दिनों तक उपवास किया और अंत में कठिन निर्जला व्रत आरंभ कर दिया।

तब भगवान खुद प्रकट हुए और हाथ जोड़कर बड़े दीन भाव से बोले…

“पहले शादी तो कर मेरे बाप…”


दो दोस्तों के मजेदार चुटकुले

दो बचपन के दोस्त बहुत सालों बाद मिले।

पहला दोस्त: कितने बच्चे हैं?

दूसरा दोस्त: मेरे 4 लड़के हैं।

पहला दोस्त: क्या करते हैं?

दूसरा दोस्त: पहला MBA, दूसरा MCA, तीसरा M.Tech और चौथा चोर है।

पहला दोस्त: तो फिर चोर को घर से निकालते क्यों नहीं?

दूसरा दोस्त: वही तो कमाता है, बाकी सब तो बेरोजगार हैं।


सावन पर मजेदार चुटकुला

सावन के पावन महीने में सभी भगवानों की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि…

“उन लोगों का व्रत मान्य नहीं होगा, जिनके टूथपेस्ट में नमक है।”


संता का Funny English Joke

Teacher: A B C सुनाओ…

संता: A B C

Teacher: और सुनाओ…

संता: और सब बढ़िया, आप सुनाओ।


इन हिंदी चुटकुलों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

दोस्तों, कैसी लगी यह हंसने, हंसाने और गुदगुदाने वाली पोस्ट? इसमें आपको अलग-अलग तरह के हिंदी चुटकुले, Funny Jokes और Santa Banta Jokes पढ़ने को मिले।

उम्मीद है कि आपने इन चुटकुलों का आनंद लिया होगा। आपको इनमें से कौन-सा चुटकुला सबसे ज्यादा मजेदार लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर आपको यह Hindi Jokes वाली पोस्ट पसंद आई हो और इसने आपको हंसाया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। आप इसे Facebook, Twitter और WhatsApp पर शेयर करके अपने दोस्तों को भी हंसने का मौका दे सकते हैं।

AchhiBaatein पर और मजेदार सामग्री पढ़ें

अगर आपको हिंदी में रोचक और मनोरंजक सामग्री पढ़ना पसंद है, तो आप हमारी अन्य पोस्ट भी पढ़ सकते हैं:

Exit mobile version