AchhiBaatein.com

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण क्या है?

10 Qualities / Characteristics of a Genius / Wise person in Hindi
इस दुनिया में लगभग हर इंसान के अंदर बिल्कुल एक जैसा दिमाग होता है, लेकिन उस दिमाग में पड़ी इनफॉरमेशन [Information] अलग-अलग होती है और उसी इनफॉरमेशन के आधार पर कोई व्यक्ति कम बुद्धिमान होता है, तो कोई व्यक्ति ज्यादा बुद्धिमान होता है।

हमारे दिमाग की सबसे अच्छी बात यह होती है कि हम इसे अपने अनुसार चला सकते है और इसमे अपने अनुसार इनफॉरमेशन डाल सकते हैं। जैसी इनफॉरमेशन हमारे दिमाग में होगी, हम उसी तरह कार्य करते हैं।

एक बुद्धिमान के दिमाग में सामान्य लोगों की तुलना मे कुछ अलग इनफॉरमेशन होती है। बुद्धिमान व्यक्ति में कुछ गुण ऐसे होते हैं, जिसकी वजह से वह बुद्धिमान कहलाता है।

वह समस्या को समझ कर उसका हल निकालता है, उसके देखने का नजरिया थोड़ा अलग होता हैं। ऐसे लोग भेडचाल में नहीं चलते हैं, वे अपना रास्ता अलग बनाते हैं, वे कठिन से कठिन काम को भी सरल बना देते हैं।

ये सब बुद्धिमान व्यक्ति के गुण है। लेकिन अगर हमें किसी बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान करनी है, तो वो हम कैसे करेंगे? बुद्धिमान व्यक्ति की कुछ common आदते होती है, उनमे कुछ लक्षण होते है, जिन्हें आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे।

नमस्कार दोस्तों, AchhiBaatein.com पर आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि “बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण क्या है?” 10 Qualities of a Genius person और इसके साथ ही इस लेख के जरिये हम जानेगे कि बुद्धिमान व्यक्ति की आदतो को हम अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते है?

तो आइए बात करते है? How to become a wise person/Intelligent Person in Hindi

1. वे हमेशा सीखते रहते हैं। [A Genius person is always learning something in Hindi]

एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा नई इनफॉरमेशन या नई चीज दिमाग को देता रहता है। बुद्धिमान व्यक्तिगत वित [Personal Finance] की बेसिक बातो को सिखते है, जिसमे बजट, रिटायर्डमेंट अकाउंट, कर्ज [Debt] और जीवन बीमा [Life Insurance] के बारे में जानकारी शामिल होती है।

पैसा आपको एक अच्छी लाइफ स्टाइल दे सकता है और बुद्धिमान लोग इसकी वेल्यू अच्छे से समझते है। इसलिए आपको भी पैसे को मैनेज करना सीखना चाहिए।

बुद्धिमान लोग नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। वे काम सिर्फ पैसो के लिए ही नहीं, बल्कि अपने आप को उसमे बेहतर बनाने के लिए करते हैं। एक बुद्धिमान व्यक्ति बातों को ध्यान से सुनता है।

बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा नॉलेज और स्किल्स को ज्यादा महत्व देते हैं और इसे बढ़ाने के लिए वे किताब पढ़ते हैं, मेडिटेशन करते है, अपने क्षेत्र के लोगों से विचार करते है।

बुद्धिमान लोगो का मानना है कि किताब पढ़कर आप अपने दिमाग को विकसित कर सकते है। आज हर सफल व्यक्ति किताबें पढ़ता है। वॉरेन बुफेट आज भी 500 से 600 पेज हर रोज पढ़ते है, एलोन मस्क ने किताब पढ़-पढ़कर रॉकेट साइंस सीख लिया, बिल गेट्स 700 पेज रोजाना पढ़ते हैं।

स्वामी विवेकानंद एक बार किसी किताब को पढ़ने के बाद भूलते नही थे और इसी आदत के कारण ये लोग महानता की श्रेणी में आए। किताबें आपको सफलता की ओर ले जाती है। इसलिए हर रोज कुछ ना कुछ पढ़ते रहे और नया सीखते रहे।

2. बोलने से पहले सोचना [Think before speak in Hindi]

Think Before You Speak - सोच समझ के बोलना चाहिए

आपके जीवन में कोई परेशानी खड़ी ना हो, इससे बचने के लिए बोलने से पहले सोचना वास्तव में एक अच्छी आदत है और साथ ही यह आदत आपकी बुद्धिमता को भी दिखाती है। बोलने से पहले सोचना का मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा बहुत सोच-सोचकर बोले, बस आपको यह ध्यान रखना है कि आप कहां खड़े हैं और किससे बात कर रहे है।

चाहे आपके रिश्ते हो, आपका करियर हो या कुछ और आपके द्वारा बोले गए शब्द बहुत कुछ तय करते हैं। आपके शब्द और आपका व्यवहार आपकी वैल्यू बढ़ा भी सकते है और गिरा भी सकते है।

इससे पहले कि आप कुछ बोले, अपने शब्दों की जांच जरूर कर ले। आपके शब्द सामने वाले व्यक्ति पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डाल सकते है।

इसलिए ध्यान रखें कि आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे किसी को बुरा लगे या उसे दुःख पहुंचे। यह आदत आपके बुद्धिमान होने का एक लक्षण है।

3. खुले विचारों वाले लोग [Open minded people are Intelligent in Hindi]

एक बुद्धिमान व्यक्ति किसी भी स्थिति में भावनाओं के बिना हर दृष्टिकोण को समझता है। वह हमेशा एक विचार के पत्र मे नही होता है, बल्कि स्थिति के हर पहलू को देखकर अपने विचार पेश करता है। ऐसा व्यक्ति अपने दिमाग मे नये विचारों को भरता है, जिससे उसके सोचने की क्षमता भी बढ़ती है।

बुद्धिमान व्यक्ति खुले विचारों के होते हैं, वे कभी बहस नहीं करते है, बल्कि वास्तविकता आधार मानकर बातचीत करते है। खुला दिमाग नई चीजों को आजमाने या नए विचारों को सुनने की इच्छा रखता है।

खुले विचारों वाला व्यक्ति वह होता है, जो दुःख और सुख दोनों तरह की परिस्थितियों को अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों से सांझा करता है। वह अपने मन के अंदर कोई बात नहीं रखता है और हर विषय पर अपने विचार रखता है।

खुले विचारों वाला व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेता है और माहौल में घुल-मिल जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने विचारों से ही महान कहलाता है। इसलिए एक बुद्धिमान व्यक्ति बनने के लिए आपको खुले विचारों का होना जरूरी है।

4. खुद से बातें करना [Talk to yourself in Hindi]

अगर आप हमेशा खुद से ही बातें करते रहते हो, तो यह आपको बुद्धिमान लोगों की श्रेणी में रखता है। जब हम खुद से बात करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम खुद को अच्छे से समझते हैं।

हमें अपनी Weakness, अपनी Strength पता होती है। खुद से बात करके हम अपनी समस्याओं को अच्छे से सुलझा सकते हैं, हम अपने पैशन को को जान सकते हैं, अपने व्यवहार को बदल सकेत है और खुद के लिए हम एक मोटिवेशन बन सकते हैं।

जब हम खुद से बात करते है, तो हमारा दिमाग अधिक तेजी से काम करता है और चिजो को वास्तविक तरीको से देखता है। जीनियस या बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा खुद से बाते करते है।

5. अधिक जिज्ञासु होना [Be more curious in Hindi]

अगर आपकी जिज्ञासा नई-नई चीज़ों को जानने मे है, तो आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हो सकते है। जो लोग अधिक जिज्ञासु होते हैं, उनका दिमाग सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा तेज होता है।

ऐसे लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों को भूल जाते है, लेकिन यह उनकी कोई कमी नहीं है। क्योंकि एक शोध के परिणामों के अनुसार, ज्यादा बुद्धिमान लोग अक्सर चीजों से भूल जाया करते है।

एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अच्छी जानकारी या नई रिसर्च को जानने के प्रति जिज्ञासु होता है। हर इंसान में चीज़ों को जानने के प्रति जिज्ञासा होती है, लेकिन जो लोग इस जिज्ञासा को बढ़ाते है, वहीं असल में बुद्धिमान होते है।

6. किताबे पढ़ना और अकेले रहना [Reading books and being alone in Hindi]

जो लोग अधिक बुद्धिमान होते हैं, वे ज्यादातर समय अकेले रहना पंसद करते हैं। उनकी थिंकिंग और मांइडसेट अन्य लोगों से काफी अलग होते हैं। उनके विचार भी कई हद तक लोगो से नही मिलते है।

यही कारण है कि वे अपनी ही दुनिया मे रहते हैं। ज्यादा शोर-शराबा भी उन्हें पसंद नही होता है और वे शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं। बुद्धिमान लोगो के दोस्त भी ज्यादा नहीं होते हैं। ये किताबो को ही अपना दोस्त समझते है और अपने अपने दिल की बातों को डायरी में उतार देते है।

ये हमेशा कोई ना कोई नई किताब पढ़ते हैं। इनका मानना है कि क़िताबे पढ़ने से आपका ज्ञान तो बढ़ता ही है, साथ ही आपकी सोचने की शक्ति भी बढ़ती है। हर जिनियस व्यक्ति किताब पढ़ता है और यह बुद्धिमान होने का एक लक्षण भी है।

7. अपने पैशन फॉलो करना [Follow Your Passion in Hindi]

आपका पैशन आपको जिंदगी की असली खुशी दे सकता है। इस दुनिया में ज्यादातर लोग अपने पैशन को जाने बिना ऐसा काम करते है, जिसमें उनका कोई इंटरेस्ट नही होता है और अपनी पूरी जिंदगी में वे परेशान ही रहते है।

वहीं जो लोग बुद्धिमान होते है, वे अपने पैशन को फॉलो करते हैं और उसे प्रोफेशन में बदलते है। वें ऐसा कोई काम नहीं करते, जिनमे उनका इंटरेस्ट नहीं होता है।

बुद्धिमान लोगो का कहना है कि जिस काम में आपका मन लगता आप बेहतर तरीके हो करते है और उसमें आपके आगे बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे काम से आपको खुशी मिलती है और आपका जीवन अधिक आनंदमय होता है।

इसलिए जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए आपको अपने पैशन को जानना चाहिए।

8. न्याय करने की क्षमता [A Genius person has the ability to judge in Hindi]

एक बुद्धिमान व्यक्ति कोई भी फैसला लेने से पहले स्थिति के तथ्यों को समझने की कोशिश करता है। वह खुले विचारों वाला, पक्षपात रहित आधार पर चीजो का मुल्यांकन करता है और अपना विचार बदलने के लिए तैयार रहता है।

वह कोई फैसला सुनाने या न्याय करने से पहले दो पक्षों की बात सुनता है और उसके बाद अपने विचार रखता है। बुद्धिमान व्यक्ति में न्याय करने की क्षमता होती है।

9. धैर्य और संवेदनशील [Patience and Perception in Hindi]

एक बुद्धिमान व्यक्ति होने के नाते आपको ज्यादातर समय, दुसरों के साथ धैर्य रखना चाहिए लेकिन खुद के प्रति हमेशा अधीर [Impatience] रहे। आपको हमेशा दूसरों से कही ज्यादा खुद से अपेक्षा करनी है और खुद पर आत्मविश्वास रखना है।

बुद्धिमान व्यक्ति अधिक संवेदनशील भी होते हैं। वे अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओ को भी समझते हैं। उनका व्यवहार भी अन्य लोगों के साथ अच्छा होता है

10. कल्पना शक्ति [Imagination power in Genius people in Hindi]

प्रतिभाशाली व्यक्ति जानते हैं कि उन्हें दूसरों की तुलना में कैसे सोचना चाहिए, चीज़ों को अलग दृष्टिकोण से कैसे देखना है? वे पहले संभावनाओं की कल्पना करते हैं, उसके बाद उसकी योजना बनाकर काम करते है।

वे अपनी जिम्मेदारी उठाते है और उन्हें अच्छे से निभाना भी जानते हैं। इस दुनिया में ज्यादातर आविष्कार कल्पना के कारण ही संभव हो पाए है। बुद्धिमान व्यक्ति आइडिया पर भरोसा करते है।

इसलिए जो आप कर सकते है, उसकी कल्पना करे और प्लान बनाकर ही उस काम को करे।

सारांश [Summary]

कई रिसर्च और स्टडीज में पाया गया है कि अधिकतर बुद्धिमान व्यक्तियों मे ये लक्षण पाये जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेजी से काम करें और आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह दिखे, तो उपर बताए गए तरीको को आप अपने जीवन में उतारने का प्रयास जरूर करे।

एक जीनियस/बुद्धिमान व्यक्ति वह होता है, जो कि असाधारण बौद्धिक क्षमता, क्रिएटिव माइंड और मौलिकता यानी वास्तविकता का प्रदर्शन करता हो।

Exit mobile version