AchhiBaatein.com

Find Your Passion & Talent | जरूरी नही आप हर फ़ील्ड में अच्छे हो लेकिन कोई तो फ़ील्ड ऐसा होगा जिसमें आप सबके बाप हैं

Apni pratibha ko kaise pahchane, How to find Your passion in Hindi

हर इंसान के पास कोई न कोई ऐसी प्रतिभा ज़रूर होती है, जिसमें वह सबसे अच्छा होता है। कुछ लोग अपनी प्रतिभा को पहचान कर उस पर मेहनत करते है और जीवन में आगे बढ़ जाते है। वही कुछ लोग अपनी प्रतिभा को पहचाने बिना ऐसा काम करते है, जिसमें उन्हें किसी प्रकार की कोई रुचि होती है।

How to find Your Talent in Hindi, How to choose a goal in life in Hindi

आपको अपने टैलेंट डेवलपमेंट पर फोकस करना होगा और जीवन में वो मुकाम हासिल करना होगा,जिसके आप हक़दार है। आप अपने टैलेंट के अनुसार क्रिकेट, ऐक्टर, सिंगर, लेखक, पेंटर, बिजनसमेंन, डान्सर, मोटिवेशनल स्पीकर, आदि बन सकते है। जब भी टैलेंट की बात आती है, तो हमारे दिमाग में कुछ ही ऑप्शन आते है।

जैसे, ऐक्टर बनना, सिंगर बनना,आदि। हम दूसरे लोगों को देख कर उनके जैसा बनने का प्रयास करते है, हम कभी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने की कोशिश ही नही करते, बस दूसरों के द्वारा बताए गए आसान रास्ते पर चलना पसंद करते है।

हमारा टैलेंट हमें वो सब दे सकता है, जिसकी हम इच्छा रखते है। हम करना तो सब कुछ चाहते है, लेकिन क्या यह एक जीवन में संभव हो पाता है? नहीं ना!

प्रकृति ने हर व्यक्ति को अलग-अलग प्रतिभा धनी बनाया है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए हमें पता होना चाहिए कि हम किस काम के लिए बने है और हमें वही काम करना चाहिए।

कुछ लोगों की प्रतिभा छिप जाती है, क्योंकि वह उसे जानने का प्रयास ही नही करते और कुछ लोग अपनी प्रतिभा को तो जान लेते है लेकिन उस पर मेहनत नहीं करना चाहते। वही कुछ लोगों की प्रतिभा छप जाती है, क्योंकि वे लोग अपनी प्रतिभा को पहचानते है और मेहनत करते है

टैलेंट क्या होता है? कई बार आपके मन में यह सवाल आया होगा। हर व्यक्ति में अलग-अलग टैलेंट होता है, किसी को पेंटिंग करना अच्छा लगता है, किसी को पढ़ना अच्छा लगता है ,किसी को स्पोर्ट्स अच्छा लगता है, किसी को खाना बनाना अच्छा लगता है, तो किसी को एक्टिंग में दिलचस्पी होती है। हर व्यक्ति के अन्दर एक विशेष गुण होता है, आपको उसे पहचानना होगा और दुनिया के सामने लाना होगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की अपने टैलेंट को कैसे पहचाने? और कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानेंगे, जिससे आप अपने अंदर छिपी प्रतिभा को जान पाएंगे। तो आइये बिना समय बर्बाद कियें जानते है कि अपने टैलेंट को कैसे पहचाने?

1. अपने इंटरेस्ट को पहचाने [Find Your Interest: How to find Your Talent?]

find Your Talent in Hindi

आपको अपने टैलेंट को नही ढूंढना है, बल्कि आपको यह जानना है कि आपका इंटरेस्ट किस चीज में है। जैसे, अगर आपको एक बहुत बड़ा क्रिकेटर बनना है और आपको क्रिकेट में इंटरेस्ट है, तो इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह होगा कि आपको क्रिकेट खेलने में मज़ा आयेगा।

अब आप क्रिकेट पैसों के लिए या फिर फेमस होने के लिए नहीं बल्कि अपने इंटरेस्ट के लिए खेलेंगे। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि आपका गेम कितना सुधरेगा।

इसमें सबसे ज़रूरी चीज़ है कि आप अपने इंटरेस्ट को कैसे पहचानेंगे? क्या कभी भी आपको ऐसी फ़ील्ड में इंटरेस्ट आ सकता है, जिसके बारे मे आपको पता ही ना हो। एक ऐसी गेम, जिसका आपको नाम ही नही पता बस उसके बारे में आपने कही से सुन लिया है, तो कैसे उस गेम में आपका इंटरेस्ट होगा?

क्या आपको पता है कि इस पूरी दुनिया में क्या-क्या हो रहा है? कौन कौनसी टेक्नोलॉजी बन रही है ,क्या-क्या अवसर है या आपको उतना ही पता है, जितना आपके जीवन का अनुभव है। आपके दिमाग़ में जितनी इंफॉर्मेशन है, उसी से सम्बंधित चीजों में आपका इंटरेस्ट होगा।

इसलिए अपने इंटरेस्ट को पहचानने के लिए आपको ज़्यादा से ज़्यादा इंफॉर्मेशन चाहिए। आपको अपने दिमाग को नई इंफॉर्मेशन देनी होगी और यह सही उम्र है, 18 से 25 साल की उम्र में ही आप इन चीजों के बारे में सोचते है।

एक बार उम्र निकल गयी, तो आप जिम्मेदारियों से घिर जाओगे। इसके बाद यह सब सोचने का मौका ही नहीं मिल पाएगा।
इसलिए अपने इंटरेस्ट को पहचानो और अपने दिमाग़ में नई इन्फ़र्मेशन शामिल करो, इससे आप समझ पाएँगे कि आप किस काम के लिए बने है और किन चीजों में आपका इंटरेस्ट है।

2. खुद को समझना [Understand yourself: How to find our Talent?]

अगर आप अपने आप को अच्छे से जान लेते है और आप इस बात को समझ लेते हो की आपका दिमाग, आपकी बॉडी कैसे काम करती है, तो आप इस पूरे यूनिवर्स को जान लेते हो। आपको अच्छे से समझ आ जाता है कि आपका इंटरेस्ट किस चीज़ में है

खुद को समझना एक कला होती है, जो हर व्यक्ति में नहीं होती है। लोग अक्सर दूसरों को जानने में अपना वक्त बर्बाद करते है, लेकिन खुद को जानने की कभी कोशिश ही करते है।

आपको खुद को समझना होगा और जानना की आखिर मेरे अंदर चल क्या रहा है? मेरा इंटरेस्ट किस काम में है?
इसके लिए आप किसी शांत जगह पर जाकर कुछ देर के लिए बैठ जाइए। आपके पास कोई डिस्ट्रैक्शन वाली चीज नहीं होनी चाहिए, यहाँ तक कि आपका मोबाइल-फोन भी नहीं।

आपको बस अपने आस-पास वाली चीजों को ऑब्जर्व (Observed) करना है, अपनी पसंद और नापसंद के बारे में सोचना है, अपने द्वारा की गई गतिविधियों को समझना है, अपने विचारों को समझना है। ऐसा रोजाना करने पर आप पाएंगे कि आप खुद को जानने लगे है। धीरे-धीरे आप खुद को समझने लगेंगे और आप अपने अंदर छिपी प्रतिभा को जान पाएंगे।

3. ध्यान दें कि आप किसमें अच्छे है [What are you Good at: How to find our Talent?]

कई बार ऐसा होता है की हमारा इंटरेस्ट किसी और चीज़ में है और हमारा टेलेंट किसी और चीज़ में है। कुछ लोग अपनी आदतों (Hobbies) को ही अपना टैलेंट समझ लेते है, ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ होता है।

जैसे, आपको एक्टिंग करना पसंद है यानी एक्टिंग में आपका इंटरेस्ट है, लेकिन आपको एक्टिंग में कुछ आता नहीं है। आपने बस कुछ लोगो को देखा और उनकी लाइफ से प्रभावित होकर आप भी एक्टर बनना चाहते है। यह केवल आपका इंटरेस्ट हो सकता है, आपका टैलेंट नहीं है।

आपको ध्यान देना होगा कि आप किन चीजों में अच्छे है। जिन चीजों के बारे में आप सोचते भी नही है, जिनका आप आनंद नही लेते है, अक्सर आपकी प्रतिभा ऐसी चीजों में ही होती है। आप उन चीजों के बारे में सोचें, जो स्वाभाविक रूप से आपके पास आती है। कुछ चीजों के लिए आप संघर्ष नही करते, क्यूंकि उस काम को करने में आपको खुशी महसूस नहीं होती है।

क्या आपने कभी खुद को किसी से यह कहते हुए पाया है, “कोई बात नहीं, अगर में इसे करूँ तो यह आसान है” या “यहाँ मुझे इसमें आपकी मदद करने दे”।

क्या आपने कभी किसी ऐसे काम में लोगों की मदद की है, जिस काम के आपको पैसे नही मिलेंगे और उस काम से आपको खुशी मिली हो। आप इन कामों में अच्छे है, इन्हें पहचानिए और इन पर ज़्यादा से ज़्यादा अभ्यास करे और इसी काम में निपुणता हासिल करे।

4. अपनी स्किल्स को बेहतर बनाए [Improve Your Skills: How to find our Talent in Hindi]

आपके पास शायद पहले से ही कुछ बुनियादी कौशल (skills) हो। आपके पास जो भी स्किल है, उसे वास्तविक प्रतिभा में बदला जा सकता है। आपको जो भी स्किल आती है, उसे बेहतर करने के लिए टाइम निकालना होगा और वास्तव में उस प्रतिभा में जाने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों का अनुभव करने पर काम करना होगा।

किसी भी स्किल को प्रतिभा में बदलने के लिए उसमें अनुभव लेना जरूरी है, तभी आप उनकी बारीकियों को समझ पाएँगे।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप फोटोग्राफी में बहुत अच्छे है। यह आपकी एक स्किल है, तो इस स्किल को प्रतिभा में बदलने के लिए आप रोज़ अभ्यास करें। फोटोग्राफी पर अध्ययन करें, इससे जुड़ी अन्य स्किल्स को सीखे, फोटोग्राफी में सफल लोगों से मिले, मुफ़्त में लोगों की फोटो खींचे, इससे आपका काम और बेहतर होगा और आपके अन्दर फोटोग्राफी की प्रतिभा विकसित हो जाएगी।

5. आगे कदम बढ़ाए (Step Forward: How to find our Talent in Hindi]

कई बार हम अपने टैलेंट को तो पहचान लेते है, लेकिन उसे करने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा पाते है। आपको अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना होगा। अपने डर और नर्वसनेस पर काबू करके सही दिशा में कदम उठाना जरूरी है।

जब आप अपने टैलेंट को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाते है, तो रास्ते में आपको कई तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ये कठिन परिस्थितियां आपको मजबूत बनाती है। पहला कदम उठाने के लिए आपको खुद को ही मोटिवेट करना होगा, हो सकता है, कोई आपका साथ ना दे, इसलिए अकेले चलने का प्रयास कीजिए।

किसी भी परिस्थिति से समझौता कर लेना, अपने सपनो का गला घोटने के बराबर है। आपको उस परिस्थितियों का सामना करना चाहिए, न की हार मानकर रास्ते बदल लेना है।

इन्ही परिस्थितियों के कारण जाने कितनी प् प्रतिभाएं दुनिया के सामने नही आ पायी। बैठकर सोचते रहने से अच्छा है की आप अपनी प्रतिभा को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाए।

6. नई चीजें आज़माए [Try new things: How to find our Talent in Hindi]

कभी-कभी आपने खुद से कहा होगा कि में ये काम नहीं कर सकता। लेकिन आप नहीं जानते कि आप क्या करने में सक्षम है। जब तक आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नही आ जाते, तो आपको यही लगता है कि आप काफ़ी अच्छे नही है।

अक्सर आप खुद को “उस तरह के व्यक्ति नही” के रूप में देखते है, हालांकि आप नहीं जानते कि आप उस तरह के व्यक्ति है, जब तक आप वह व्यक्ति बनना शुरु नही करते। आपको जीवन को आश्चर्यचकित करने का मोका देना चाहिए, आपको रिस्क लेना चाहिए और कुछ अलग करने की कोशिश करनी चाहिए,जो आपने पहले कभी नही की।

आप रोप क्लाइंबिंग या एक्वा ड्राइविंग का प्रयास करें, किताब लिखे, बिज़नेस करे। इस तरह अपनी क्षमता से ऊपर काम करे। जब आप नई चीजें आजमाते है, तो आप अपने टैलेंट को भी ढूढ़ सकते है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप जानते है की आपको छोटे बच्चों के साथ घूमना पसंद है। इससे आप अपने आप को एक मज़ेदार और सरल स्वभाव का व्यक्ति कह सकते है। इसका मतलब है की आप जानवरों के साथ काम करने में उत्क्रषता प्राप्त कर सकते है।

इस तरह आप अपने टैलेंट को भी ढूंढ़ सकते है। इससे आप के अन्दर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।

इस आर्टिकल में हमने आपको अपने अंदर छुपी प्रतिभा को कैसे पहचाने (How to find your Talent in Hindi) के बारे में बताया है।

यह आर्टिकल जरूरी नही आप हर फ़ील्ड में अच्छे हो लेकिन कोई तो फ़ील्ड एसी होगी जिसमें आप सबके बाप है [How to find Your Talent/Passion in Hindi आपको कैसा लगा? Comment करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

Exit mobile version