आज के समय में अगर रामायण होती तो न्यूज़ चैनलों पर कैसी-कैसी खबरें आतीं? जरा कल्पना कीजिए। आज के News Channels की तरह अगर उस समय भी Breaking News आती, तो शायद रामायण की घटनाओं को भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाया जाता। 😆
इसी मजेदार कल्पना पर आधारित हैं ये Funny Ramayan News। नीचे दी गई सभी खबरें केवल हंसी-मजाक के लिए काल्पनिक रूप में लिखी गई हैं।
Let’s Laugh 😆
अगर आज के समय में रामायण होती तो ऐसी खबरें आतीं
- राजा दशरथ ने की श्रवण कुमार की हत्या, FIR दर्ज।
- अयोध्या के राजपाठ को लेकर राजा-रानी में विवाद बढ़ा।
- केवट द्वारा चरण धुलवाने से मायावती हुई नाराज़, कहा- यह है दलितों का अपमान।
- ताड़का वध व सूर्पनखा की नाक कटाई के विरोध में महिला आयोग का अयोध्या में प्रदर्शन जारी।
- राजा दशरथ की अंतिम शव यात्रा में स्वयं दशरथ भी मौजूद: इंडिया टीवी।
- बाली की हत्या की शक की सुई श्रीराम पर ठहरी, सप्ताह भर में CBI पेश करेगी रिपोर्ट।
- 6 माह तक रावण को अपनी काख में दबाकर घुमाने के जुर्म में बाली के खिलाफ इन्द्रजीत ने मुकदमा दायर किया।
- सोने का हिरण मारने पर श्रीराम जी को वन विभाग से मिली चेतावनी।
- श्रीराम ने अपनी पत्नी सीता के अपहरण का मामला दर्ज कराया।
- बिना वीजा हनुमान लंका गए, श्रीलंका सरकार ने जताई आपत्ति।
- समुद्र पर असंवैधानिक सेतु बनाने पर नल व नील से CBI करेगी पूछताछ।
- अशोक वाटिका उजाड़ने, युवराज अक्ष को मारने व लंका में आग लगाने के जुर्म में रावण ने वीर हनुमान को बंदी बनाया।
- हिमालयवासियों ने पर्वत श्रृंखला से एक पर्वत के चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
- अंगद ने लंका के राजा के निवास स्थान में जाकर किया अपमान।
- विभीषण पर देशद्रोह का आरोप, हुए तड़ीपार।
- श्रीराम ने किया रावण का फर्जी एनकाउंटर, भारत व श्रीलंका सरकार की दूरियां बढ़ीं।
- सीता से अग्नि परीक्षा मांगने पर महिला आयोग ने श्रीराम की कड़े शब्दों में निंदा की।
- क्या पुष्पक विमान को अयोध्या में उतरने की अनुमति देगी सरकार?
- सुप्रीम कोर्ट ने जनता की मांग पर श्रीराम व उनकी सेना को सभी आरोपों से मुक्त किया।
रामायण की इन खबरों को केवल मजाक के रूप में पढ़ें
ऊपर दी गई सभी Ramayan News केवल काल्पनिक हैं। इन्हें आज के News Channels, कानून और आधुनिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर मजेदार अंदाज में लिखा गया है।
इसलिए इन खबरों को वास्तविक घटना या ऐतिहासिक समाचार न समझें। इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन और हंसी-मजाक है।
उपरोक्त विचार सिर्फ काल्पनिक हैं। इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
अगर ऐसी Funny News पसंद हैं
अगर आपको ऐसी मजेदार खबरें, Hindi Chutkule और Comedy Posts पढ़ना पसंद है, तो AchhiBaatein पर मौजूद कुछ अन्य मजेदार पोस्ट भी पढ़ सकते हैं।
आप हिन्दी चटपटे चुटकुले और Santa Banta Jokes पढ़कर भी अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
राजा और दरबार के मजेदार किस्से
अगर आपको राजा, दरबार और मजेदार किस्से पसंद हैं, तो अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से भी जरूर पढ़ें। अकबर-बीरबल के किस्सों में भी हास्य के साथ चतुराई और मनोरंजन देखने को मिलता है।
इसके अलावा अकबर के पांच प्रश्न भी पढ़ सकते हैं। यह भी अकबर-बीरबल से जुड़ी एक रोचक और मनोरंजक कहानी है।
और मजेदार हिंदी पोस्ट पढ़ें
- Hindi Super Funny Joke: मेरे यार Tipsy की शादी है
- बस यूँ ही (Giggles)
- महाभारत: यक्ष प्रश्न
- भगवान दूध में शक्कर की तरह हैं – अकबर-बीरबल कहानी
एक जरूरी निवेदन
Note: यह पूरी पोस्ट केवल एक काल्पनिक मजाक के रूप में लिखी गई है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, धर्म, समुदाय या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। कृपया इसे केवल Joke और Comedy के रूप में पढ़ें।
दोस्तों, अगर आपको यह मजेदार पोस्ट पसंद आई हो, तो हमें Comments के माध्यम से जरूर बताएं कि आपको यह कैसी लगी। पसंद आने पर इसे अपने दोस्तों के साथ भी Share करें।
हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए और ऐसी ही मजेदार Hindi Posts पढ़ते रहिए। 😆

