Site icon AchhiBaatein.com

इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है ~ Life Dreams Hindi Poem

Hindi Poems | Hindi Kavita | Famous Poetry in Hindi By Rajkumar Yadav

इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

वैज्ञानिक बन के तथ्यों को सुलझाने का,
निर्देशक बन के नई किस्म की फिल्म लाने का।
यही नहीं मेरे अंदर बैठा इक गीतकार है,
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

विदेशों का दौरा करूं प्रधानमंत्री बन के,
वैश्विक मंच पे उभरूं प्रधानमंत्री बन के।
विदेशों में बढ़ता जाय अपना कारोबार है
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

और है अपना सपना बिल gates बनने का,
लाकर नई टेक्नोलॉजी, मार्क जैसा कुछ करने का।
नई ऐप्स और वेबसाइट वैसे तो भरमार है।
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

इंडिया को “विश्व गुरु” का तमगा दिलाऊं,
धरती को आतंकवाद से मुक्त कराऊं
पर्यावरणीय समस्या से परेशान संसार है,
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

लाइलाज रोगों का इलाज मैं ईजाद करूं,
एलियन पता लगाकर जीवन में नया रंग
भरूं।
सबसे अलग हट के कुछ नया करने जुनूं सवार है।
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

शोहरत मुझे मिलें मैं खूब नाम कमाऊं।
मैं अपना हुनर को सारे जग को दिखाऊं।।
अपने कामो के बदौलत पाना नोबेल पुरस्कार है,
इस छोटी सी दुनिया सपने हजार है,
किस किस पूरा करू, यहां सपनों बाजार है।

– राजकुमार यादव (Raj Kumar Yadav)

अन्य Romantic Love Poems in Hindi भी पढ़े

Exit mobile version