AchhiBaatein.com

बचत कीजियें ~ सबसे ज्यादा Cashback Dene Wala App

आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण होने वाला है जो यह जानना चाहते हैं सबसे अधिक Cashback देने वाले एप्स कौन से हैं? जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं की इस डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग बढ़ गया है ऐसे में हमें उन एप्स के बारे में पता होना चाहिए जो हमें हर पेमेंट पर अच्छा कैशबैक देते हो।

वैसे तो गूगल पर कैशबैक देने वाले हजारों Apps मौजूद हैं पर उनमें से अधिकतर ऐप नकली हैं जो सिर्फ आपकी जानकारियों को चुराते है। पर आज हम आपको कुछ Best cashback apps के बारे में विस्तार से बताएंगे।

उनके बारे में जानने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

कैशबैक क्या है? What is cashback in Hindi?

किसी ऑनलाइन पेमेंट के एवज में कंपनी की तरफ से मिलने वाली धन राशि को कैशबैक कहते हैं। यह राशि प्रायः सीधे बैक खाते में या संबंधित एप के वॉलेट में प्राप्त होती है।

उदाहरण के लिये PayTM पर कैशबैक ऑफर लागू होने के दौरान आप 199₹ का मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो बदले में payTM आपको 10₹ वापस करता है, इसी राशि को कैशबैक के रूप में जाना जाता है।

इस प्रकार जब भी हम किसी भी तरह की ऑनलाइन पेमेंट एप्स के माध्यम से करते हैं तो हमें कैशबैक दिया जाता है जो हमारे बैंक अकाउंट में ऑटोमेटिक क्रेडिट हो जाता है।

बता दें कई बार कैशबैक के तौर पर अलग-अलग Offers या रिवार्ड दिए जाते है। जिनका इस्तेमाल करके आप डिस्काउंट ले सकते हैं।

Best Cashback देने वाले apps

यूं तो इंटरनेट पर कैशबैक देने वाले हजारों ऐप आपको मिल जाएंगे लेकिन हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको उन कुछ खास एप्स के बारे में बताएंगे जो प्रत्येक भुगतान पर कैशबैक और रिकॉर्ड देते रहते हैं।

जिस भी ऐप के बारे में हम आपको बताएंगे आप उन्हें गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं अगर आप भी कैशबैक एप के बारे में जानना चाहते हैं तो सभी एप्स की जानकारी जरूर पढ़े।

9 Highest Cashback Dene wale Apps

1. Paytm app से कैशबैक पाएं

दोस्तों पेटीएम ऐप के बारे में आप जानते ही होंगे ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए पेटीएम ऐप का इस्तेमाल भारत में सबसे अधिक किया जाता है।

इसीलिए सभी एप्स में पेटीएम सबसे अधिक कैशबैक और ऑफर्स देता है पेटीएम के कैशबैक ऑफर को समझने के लिए हमें इसकी बारीकी से चर्चा करनी होगी क्योंकि दोस्तों पेटीएम सिर्फ कैशबैक ही नहीं अलग अलग ऑफर्स, कैशबैक प्वाइंट जैसे तरीकों से कैशबैक देता है।

अगर आप पेटीएम इस्तेमाल करते है तो हम आपको बताते है आप किन किन तरीकों से इससे पैसा कमा सकते है आइए जानते है:-

Paytm – Refer and earn

इसमें आपको अपने किसी ऐसे दोस्त को PayTM का Referral link भेजना होगा जो पेटीएम इस्तेमाल न करता हो, यदि आपके रेफरल लिंक से वो व्यक्ति पहली बार पेटीएम एप डाऊनलोड करता है तो आपको प्रति व्यक्ति 100 रुपए कमाने का मौका मिलता है।

Paytm cashback & offers

जब आप किसी को पेमेंट करते है तो आपको पेटीएम अलग अलग कैशबैक या ऑफर्स देता है क्या आपको पता है वह कैसे इस्तेमाल किए जाते हैं। चलिए जानते हैं।

Cashback won: जब भी आप किसी को Payment करते है तो पेटीएम समय समय पर आपको कैशबैक देता रहता है जो अमाउंट आपको बैंक की मदद से ट्रांसफर कर दिया जाता है।

Cashback Point: कई बार पेटीएम हर पेमेंट पर कैशबैक प्वाइंट देता है उन प्वाइंट को रुपए में बदला जा सकता है। इस तरह जब आपके पास 1100 Points होते है तो आपको 10 रुपए दिए जाते है ऐसे ही 5500 points होने पर 50 रुपए दिए जाते है अगर आपके पास भी ये प्वाइंट मोजूद हैं तो आप उनका इस्तेमाल जरूर करें।

Paytm थोड़े-थोड़े समय में Wallet account में Money add करने पर कैशबैक देता है अगर आपको भी इस कैशबैक का फायदा उठाना है तो आप Cashback and offers के सेक्शन पर जाकर देख सकते हैं।

2. Amazon pay ~ Best cashback dene wala App

Amazon pay एक ऑनलाइन Payment app है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। Amazon pay कैशबैक के मामले में सभी एप्स से बेहतर है अगर आप फोन रीचर्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल या किसी को ऑनलाइन पेमेंट करते है तो Amazon पर आपको अच्छा खासा कैशबैक मिल जाता है।

जब भी आप मोबाइल रिचार्ज या किसी बिल का भुगतान करते है तो आपको Amazon की तरफ से आपको स्क्रैच कार्ड दिया जाता है उसे स्क्रेच करने पर आपको कैश या ऑफर्स दिए जाते है जिनका इस्तेमाल आप Amazon पर शॉपिंग करने में कर सकते है। आइए इसका इस्तेमाल कैसे करना है जानते है।

Step1 सबसे पहले Amazon app download or install करें।

Step2 अब आपको Amazon pay open करना है।

Step3 अगर आपका Amazon pay account किसी बैंक से लिंक नही है तो उसे लिंक जरूर करें वरना आप इसमें कैश बैक नही ले सकेंगे।

Step4 बैंक लिंक करने के बाद आपको सबसे ऊपर Total cashback earned पर क्लिक करना होगा।

Step5 अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जब आप कोई रिचार्ज या बिल का भुगतान करेंगे तो आपको यह पर स्क्रैच कार्ड दिया जाता है जिसमे कैशबैक या ऑफर दिए जाते है।

छोटी या बड़ी हर ट्रांजेक्शन पर Amazon pay हमे कैशबैक देता है अगर आपने अभी तक इस एप का इस्तेमाल नही करा तो एक बार इसे इस्तेमाल जरूर करें।

3. Google Pay से कैशबैक पाएं।

Google Pay App सबसे Secure और नया एप है, जिसका इस्तेमाल करने पर अच्छा खासा कैश बैक दिया जाता है। अगर आप गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आप जानते ही होंगे गूगल पे पर कुछ समय तक काफी कैशबैक दिया जाता था।

हमने भी कई बार इलेक्ट्रिसिटी बिल, या अन्य प्रकार के बिल का भुगतान इस एप के माध्यम से करके काफी कैश बैक कमाया है आप भी इस एप से कैशबैक कमाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए सभी स्टेप्स जरूर फॉलो करें।

स्टेप1 सबसे Google play store से Google pay app download करें।

स्टेप2 अब आपको इसे अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर लेना है।

स्टेप3 उसके बाद जब आप किसी को भी पेमेंट या बिल का भुगतान करते हैं तो आपको कैशबैक या ऑफर्स दिए जाते है।

स्टेप4 उन ऑफर्स या कैशबैक को देखने के लिए आपको सबसे नीचे जाना होगा।

स्टेप5 reward पर क्लिक करने के बाद आप देख पाएंगे आपको स्क्रैच कार्ड दिए गए हैं। आपको उन्हे हर पेमेंट करने के बाद स्क्रैच करना है जिससे आपको अच्छा कैश बैक देखने को मिलेगा।

4. Airtel payment Bank से कैशबैक कैसे लें?

Airtel thanks app को आप Play store से डाउनलोड कर सकते है दोस्तो इस एप का इस्तेमाल ज्यादा नही किया जाता इसलिए इस एप को इस्तेमाल करने से अच्छा खासा कैशबैक मिल जाता है।

अगर आपने अभी तक इस एप को इस्तेमाल नही किया तो एक बार इसे जरूर इस्तेमाल करें। Airtel thanks app से रिचार्ज या बिल भुगतान करने पर आपको कैशबैक दिया जाता है तो आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें।

Step1 सबसे पहले airtel thanks app को play store से डाउनलोड करें।

Step2 अब आपको airtel payment Bank को बैंक अकाउंट से लिंक कर लेना है।

Step3 पहले आप अपने मोबाइल नंबर पर 265 रुपए से अधिक का रिचार्ज करते थे तो आपको 30 रुपए तक का कैशबैक मिलता था।

Step4 Reward or offer के बारे में और जानने के लिए आपको reward and coupon पर क्लिक करना होगा।

तो दोस्तो Airtel thanks app से कैशबैक कैसे लें आशा करते है समझ गए होंगे अगर आपको किसी भी तरह की प्रॉब्लम हो रही है तो आप कॉमेंट कर सकते है।

5. Cashkaro app से कैशबैक पाएं।

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के दीवाने हैं तो Cashkaro app आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। यह एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए अगर आप amazon या Flipkart जैसी किसी भी ऐप से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10% तक कैशबैक मिलता है जिसे आप अपने बैंक अकाउंट ने ट्रांसफर कर सकते है।

Cashkaro ऐप पर कमाने के अलग अलग तरीके है, अगर आप इन एप्स को किसी को refer करते है तो आप उससे भी पैसा कमा सकते है। आइए जानते है इसे कैसे इस्तेमाल करे।

Step1 सबसे पहले प्ले स्टोर से कैशकरो ऐप को डाउनलोड करें।

Step2 अब आपको इस एप्लिकेशन में Signup करना है।

Step3 Signup करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा।

Step4 अब आपको Top Cashback Stores देखने को मिलेगा आपको View all पर क्लिक करना है।

Step5 अब आप देख सकते हैं आपके सामने बहुत सी अलग अलग वेबसाइट दिखाई दे रही होगी जो अलग अलग कैशबैक दे रही होगी।

Step6 अगर आप अमेज़न पर क्लिक करते है तो आपको अमेज़न के ऍप पर भेज दिया जायेगा जिसके बाद अगर आप Amazon से कुछ भी buy करते है आपको कैशबैक दिया जायेगा।

तो दोस्तों इस तरह से आप कैशकरो एप्प के जरिये रोजाना 500 से 1000 रुपए कमा सकते है और उसे अपने बैंक में ऐड कर सकते हैं।

6. Phone Pay से कैशबैक लें।

Phone pay एप्प का इस्तेमाल आप लोगो ने किया ही होगा इस एप्प पर मोबाइल रीचार्ज, बिल भुगतान, या शॉपिंग करने पर अच्छा कैशबैक मिल जाता है Phonepe play store से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने के बाद बस आप इसे अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर दीजिए फिर आप जब भी कोई पेमेंट करेंगे तो reward पर जाकर कैशबैक देख सकते है और अगर आप किसी को refer करते है तो आपको 100 रुपये मिलते है ऐसे में आप दिन के 500 से 100 कमा सकते हैं।

अगर आप अपना कैशबैक ऑफर देखना चाहते है तो आपको reward par click करना होगा।

7. Redbus से कैशबैक पाएं।

आप ने Redbus ऐप के बारे ने जरूर सुना होगा क्या आपको पता है इस Application पर कैशबैक भी दिया जाता है। अगर आपको ट्रैवल करने का बहुत शौक है और आप ऑनलाइन बस Book करते हैं तो आपको Redbus ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इस App में बस book करने से अच्छा कैशबैक देखने को मिलता है और अगर आप इसे अपने किसी फ्रेंड को Refer करते हैं तो आपको रुपए दिए जाते है।

इस एप के जरिए आप बस, रेल टिकट, फ्लाइट टिकट भी Book कर सकते हैं। और कैशबैक के तौर पर दी हुई राशि आपके बैंक अकाउंट में या अगली टिकट खरीदने पर लगाई जाती है। आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है इसके 5 करोड़ से अधिक डाउनलोड है।

8. Cashback letyshops से कैशबैक पाएं।

Cashback letyshops आपको अच्छा कैशबैक देता है अगर आप amazon, Flipkart से कुछ buy करते है तो ये ऐप अच्छा खासा कैशबैक देता है आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

जब आप इसे ओपन करेंगे तो आपको amazon, Flipkart जैसे कुछ एप्स देखने को मिलते हैं अगर आप इस पर से शॉपिंग करते है तो आपको कैशबैक मिलता है। जिसे आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर आप amazon के जरिए रिचार्ज भी करते है तो भी इस एप में आपको कैशबैक मिलता है इस एप के 10 million से ज्यादा डाउनलोडर है एक बार इस एप का इस्तेमाल जरूर करें आपको कैशबैक जरूर मिलेगा।

9. GoPaisa से कैशबैक पाएं।

दोस्तो GoPaisa ऐप के जरिए अगर आप amazon or flipkart जैसे किसी भी ऐप से शॉपिंग करते हैं तो GoPaisa ऐप आपको कैशबैक देता है। यह एक भरोसे मंद एप है इस एप को प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है, डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें signup करना है जैसे ही आप signup करते है आपको 25 रुपए का कैशबैक मिलता है।

इस एप में 1000 से ज्यादा शॉपिंग प्लेटफार्म है। बता दें इस एप के 10 लाख से अधिक डाउनलोड्स हैं और 3.7 स्टार की रेटिंग है एक बार आप इस एप का इस्तेमाल जरूर करें।

FAQ:

प्रश्न1 कौन से ऐप में कैशबैक मिलता है?

उत्तर वैसे तो इस लेख में बताए गए सभी ऐप में कैशबैक मिलता है लेकिन amazon.pay एक बेहतरीन ऐप है यहां आपको हर छोटी बड़ी ट्रांजैक्शन पर cashback दिया जाता है।

प्रश्न2 रिचार्ज करने पर सबसे अधिक कैशबैक कौन देता है?

उत्तर दोस्तो अगर आप amazon.pay से रिचार्ज करते हैं तो आपको अच्छा कैशबैक मिल सकता है इसके अलावा गूगल पे और कैशकरो एप पर कैशबैक ले सकते हैं।

प्रश्न3 100% cashback क्या होता है?

उत्तर: यानी आपको इस खरीदारी पर कुछ न कुछ कैशबैक अवश्य मिलेगा। रकम तय नही होती है।

प्रश्न4 Best Cashback ऐप कौनसे है?

उत्तर सबसे बेस्ट कैशबैक एप है amazon pay or Paytm यहां पर अलग अलग तरीकों से कैशबैक दिए जाते है एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों आशा करते हैं आपको बेस्ट कैशबैक देने वाले ऐप की जानकारी पसंद आई होगी आप इनमें से किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हम अपनी ओर से राय दें तो पेटीएम सबसे बेहतरीन कैशबैक एप्लीकेशन है जहां पर थोड़े थोड़े समय में कैशबैक दिया जाता है और यदि आप किसी को रेफर करते हैं तो आपको ₹100 दिए जाते हैं।

आज के लिए इस लेख में सिर्फ इतना ही अगर आपको कोई जानकारी समझने में दिक्कत आई हो तो आप कमेंट सेक्शन में सवाल पूछ सकते हैं।

Exit mobile version