Site icon AchhiBaatein.com

बिना पढ़े Doctor कैसे बनें?

Doctor Kaise Bane wo bhi bina padhe

आपने लोगों को अक्सर ऐसा कहते सुना होगा कि मेरा बच्चा बड़ा होकर डॉक्टर बनेगा क्योंकि लोग बिना सोचे समझे ही अपने बच्चो के लिए फैसले ले लेते है। जब उनके बच्चे अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए डॉक्टर की पढ़ाई करना शुरू करते हैं तो ये चीज उनके लिए बहुत मुश्किल होती है।

और उन्हें समझ में नहीं आता है कि आखिर वह डॉक्टर की पढ़ाई कैसे करें? इसीलिए इस तरह की स्तिथि में उनके मन में यह सवाल आता है कि बिना पढ़े डॉक्टर कैसे बनें?

अगर आप के मन में कभी भी ये सवाल आया है तो मैं आप को बता दूं कि ये आर्टिकल सिर्फ आप के लिए ही लिखा गया है तो आपको इसे पूरा जरूर पढ़ना चाहिए

Bina padhe doctor kese Bane ?

जरा आप खुद सोच कर देखिए कि जो इंसान एक डॉक्टर बनना चाहता है क्या वो खुद इस तरह के सवाल पूछ सकता है? नहीं, हैं ना!

क्योंकि उस इंसान को तो ये बात अच्छी तरह मालूम ही होगी कि बिना पढ़े वो एक अच्छा डॉक्टर नहीं बन सकता है और अगर वो नहीं पढ़ेगा तो वो किसी भी बीमारी का इलाज ही नहीं कर पायेगा।

इसीलिए अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मन से इस तरह की बातों को बाहर निकालिए क्योंकि इन बातों को रखकर आप कभी भी डॉक्टर की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।

क्योंकि एक डॉक्टर यूं ही पढ़ाई नहीं करता है वो इसीलिए पढ़ता है ताकि वह अपने मरीज का इलाज कर सके। ‌तो आपको भी कुछ इसी मोटिवेशन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तब जाकर आप एक अच्छे डॉक्टर बन पाएंगे।

और जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि बिना पढ़े आप डॉक्टर नहीं बन सकते हैं इसीलिए अब आपको ये सवाल पूछने के जगह कि बिना पढ़े डॉक्टर कैसे बने? आपको ये सवाल पूछना चाहिए कि एक अच्छा डॉक्टर कैसे पढ़ाई करता है ताकि आप उनकी तरह पढ़ाई करके एक अच्छे डॉक्टर बन सके।

डॉक्टर बनने के लिए कैसे पढ़ाई करें ?

अगर आपको एक अच्छा डॉक्टर बनना है तो आपको पहले एक अच्छे डॉक्टर की तरह पढ़ना होगा, इस विषय पर अधिक जानकारी नीचे डिटेल में दी है।

1. समझ कर पढ़ाई करें

अगर आप डॉक्टर की पढ़ाई को रट्टा मार कर पढ़ने की सोच रहे हैं तो ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि डॉक्टर बनने के लिए आपको हर चीज को बारीकी से समझना होगा इसीलिए आपको हर एक चीज समझ समझ कर पढ़नी होगी तभी वो चीज आपको आगे याद रहेगी।

2. हर चीज को Scrutinised कीजिए

जैसे कि ऊपर हमने आपको बताया कि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आपको चीजों को समझ कर पढ़ना होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बस टॉपिक को पढ़कर समझ लेंगे।

क्योंकि एक अच्छा डॉक्टर टॉपिक को सिर्फ समझता ही नहीं है बल्कि उसकी हर एक बात को समझने की कोशिश करता है आसान भाषा में बोलूं तो एक अच्छा डॉक्टर पढ़ाई करते समय यह सोचता है कि जो बातें वह पढ़ रहा है वह किस तरह से काम करती हैं या फिर वह क्यों हो रही है।

जैसे मान लीजिए कि आप एक बीमारी के बारे में पढ़ रहे हैं तो वह बीमारी क्या है सिर्फ यह जानना ही आपके लिए काफी नहीं है आपको यह भी जाना होगा कि आखिर वह बीमारी होती कैसे हैं?

क्योंकि तभी आप उस बीमारी का इलाज सही से कर पाएंगे मतलब ये कि जो चीजें आप पढ़ रहे हैं उसकी जड़ तक जाइए।

3. अपने चैप्टर को बार-बार पढ़ें

डॉक्टर की पढ़ाई दूसरी पढ़ाई से काफी अलग होती है क्योंकि यहां आपको हर दवाई के हर रोग के बारे में पता होना चाहिए तो अगर आप किसी भी चैप्टर को एक बार पढ़ कर छोड़ देते हैं तो वह चीज आपको याद नहीं रहेगी।

इसीलिए आपको दोबारा से चैप्टर रीडिंग करनी चाहिए क्योंकि जितनी ज्यादा बार आप एक चीज को पढ़ेंगे उतने अच्छे से वह चीज आपको याद रहेगी।

4. Formula के साथ Deal कीजिए

आप डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको फार्मूला के बारे में तो पता ही होना चाहिए चाहे आप एक साइंटिस्ट बनने की चाहत रखते हो या फिर एक नॉर्मल डॉक्टर की, आपको ये पता होना चाहिए कि किस चीज में कौन सा फार्मूला इस्तेमाल होता है।

क्योंकि साइंस फार्मूले के ही ईर्द गिर्द घूमती है तो अगर आप को एक अच्छा डॉक्टर बनना है तो आपको फार्मूला से डील करना आना चाहिए क्योंकि तभी आप एक अच्छे डॉक्टर बन पाएंगे।

5. Theory और Practical दोनों पर फोकस कीजिए

डॉक्टर बनने के लिए किताबों को पढ़ना जितना ज्यादा जरूरी होता है उतना ही जरूरी चीजों की प्रैक्टिकल नॉलेज लेना भी है। क्योंकि प्रैक्टिकल नॉलेज लिए बिना आप कभी भी पूरी को असल जिंदगी में अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

तो एक डॉक्टर बनने के लिए आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को साथ साथ लेकर चलना होगा।

6. अपना एक गोल बनाइए

कोई भी इंसान बिना Goal के पढ़ाई नहीं कर सकता है अगर आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो पहले आपको यह सोचना चाहिए कि आप डॉक्टर क्यों बनना चाहते हैं।

अगर आप अपने पेरेंट्स या फिर किसी दूसरे के कहने पर डॉक्टर बनने का सोच रहे हैं तो डॉक्टर बनना आपके लिए कई गुना ज्यादा मुश्किल होगा क्योंकि यह आपकी खुद की चॉइस नहीं होगी।

पर जब आप खुद ही यह तय करेंगे कि आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपके अंदर से खुद ही मोटिवेशन आएगी कि आपको पढ़ाई करना है जिसके बाद आप पढ़ाई करना शुरू कर देंगे। क्योंकि तब आपके पास अपना एक गोल होगा।

7. अपने अंदर मोटिवेशन पैदा कीजिए

आप किसी भी छोटे-मोटे काम को करने के लिए मोटिवेशन की तलाश कर सकते हैं लेकिन अगर आप अपने करियर पर फोकस करने का सोच रहे हैं तो ऐसे हालात में बाहरी मोटिवेशन आपके कोई काम नहीं आएगा।

एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए और उनकी जैसे पढ़ाई करने के लिए आपको खुद अपने अंदर मोटिवेशन पैदा करनी होगी ताकि आपको कोई दूसरा आकर ना कहें कि आप पढ़ाई करो।

तो अगर आप इस तरीके से पढ़ाई करते हैं तब आपका एक अच्छा डॉक्टर बनना पक्का है। एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आपको यह भी जानना चाहिए कि आखिर एक डॉक्टर में कौन-कौन सी खूबियां होती है ताकि उन खूबियों को अपनाकर आप भी उनके तरह बन पाए !

एक अच्छे Doctor की खूबियां (Quality)

ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक अच्छा डॉक्टर वही होता है जिसे हर रोग के बारे में पता हो या फिर जो बहुत ही अच्छी दवाइयां देता हो! लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि एक अच्छे डॉक्टर में इसके अलावा भी बहुत सी खूबियां होती हैं ऐसे में आप एक अच्छा डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको भी यह निम्नलिखित खूबियां खुद में लानी होगी तब जाकर आप एक अच्छा डॉक्टर बन पाएंगे।

Communication Skill

कम्युनिकेशन स्किल वह स्किल है जिसके बिना डॉक्टर कभी भी एक अच्छा डॉक्टर नहीं बन सकता है क्योंकि अगर उसे अपने मरीजों से बात करना ही नहीं आएगा तो वह कभी भी उनका इलाज नहीं कर पाएगा।

इसीलिए एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देना चाहिए और खुद को एक ऐसा इंसान बनाना चाहिए जिससे बात करके दूसरे आसानी से Convince हो जाए।

Emotional intelligence

डॉक्टर के लिए सबसे कड़वी चीज यही है तो उसे चाहे ना चाहे दूसरों को कई बार ऐसी बातें बोलनी पड़ती हैं जिससे उन्हें दुख हो जैसे अगर किसी मरीज को कोई बड़ी बीमारी हो तो उसे यह बात बताना कि वह इंसान ज्यादा समय तक जी नहीं सकता है।

खुद में ही लोगों को काफी इमोशनल कर देता है पर एक डॉक्टर को इमोशनली स्ट्रांग होना चाहिए तभी वह प्रोफेशनली अपने पेशेंट से डील कर सकता है।

Problem solving skill

डॉक्टर में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स होनी भी बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर उनमें ये स्किल नहीं होंगी तो वो किसी भी तरह के Emergency को हैंडल नहीं कर पाएंगे।

प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स होने का मतलब ये नहीं है कि आपको सिर्फ इमरजेंसी को हैंडल करना है इस स्किल का मतलब है मुश्किल के समय में कुछ अलग सूचना या फिर समस्या का सही तरह से समाधान खोजना।

और एक डॉक्टर के प्रोफेशन में कई बार ऐसा होता है कि उनके सामने ऐसे Cases आते हैं जिसमें उन्हें कुछ अलग सोचना होता है या यूं कहें कि अलग तरह से React करना पड़ता है

इसीलिए डॉक्टर बनने के लिए आप को ये स्किल हर कीमत पर सीखनी ही होंगी। क्योंकि इस स्किल के बिना आप एक डॉक्टर बन ही नहीं पाएंगे।

Decision making skill

ये एक ऐसी स्किल है जिसके बिना आप डॉक्टर बन ही नहीं सकते हैं क्योंकि जब आप एक मरीज का इलाज करते हैं तो आपको अलग-अलग तरह के फैसले लेने पड़ते हैं और यह फैसला आपको इतना जल्दी लेना होता है कि आप को कभी-कभी सोचने का भी टाइम नहीं मिलता है।

तो अगर आप में Decision making skill होगी ही नहीं तब आपके लिए डॉक्टर बनना बहुत ही मुश्किल काम हो जाएगा इसलिए डॉक्टर बनने के लिए जब आप पढ़ाई कर रहे हो तब खुद में डिसीजन मेकिंग स्किल को डेवलप करने की कोशिश कीजिए क्योंकि ये स्किल भी बाकी स्किल की तरह आप के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version