Site icon AchhiBaatein.com

एक लड़का मर गया ज्यादा शराब पीने से Best Hindi Poem on Drinking

Hindi Poems | Hindi Kavita | Famous Poetry in Hindi By Rajkumar Yadav

अखबार में खबर छपी थी बड़े करीने से,
एक लड़का मर गया ज्यादा शराब पीने से।

यह Murder था कि Suicide
इसमें भी सस्पेंस था,
Murder spot और उसके घर के
बीच बड़ा ही Distance था।
हर चेहरा गवाह था
हर किसी पे शक था,
छाती फूली थी,
खूने के छींटे तक था।

इश्क में हारे आशिक के रुप में उसकी शिनाख्त हुई,
बात घरवालों तक पहुंची,सारे दोस्तों से पूछताछ हुई।
बायें हाथ पे ब्लेड से लिखा
गया इक नाम था,
इक लड़की थी,उससे प्यार था,
यह इश्क का काम था।

उसका मोबाईल सिर्फ एक ही लड़की के Image से भरा था,
काॅफी पीते हुए Selfie, संग घूमते हुए Selfie जमा था।
हालत संदिग्ध थी,
हर शक्ल से चिढ़ थी।
अपने किये वादों से मुकर गई थी वो,
लेकर घूम रहा थी ये बेवफाई का मेनफिस्टो।
लड़की की उधर शादी हो रही थी
लड़के की इधर बरबादी हो रही थी।

दिल उसका गायब था उसके सीने से
लड़का तंग आ गया था ऐसे जीने से
Depression का माहौल बन रहा था कई महीने से।

अखबार में खबर छपी थी बड़े करीने से,
एक लड़का मर गया ज्यादा शराब पीने से।

– राजकुमार यादव (Raj Kumar Yadav)

आशा हैं ये रचनाएं  भी आपको पसंद आएगी

Exit mobile version