कुछ फिल्मी dialogues सिर्फ पर्दे पर बोले गए शब्द नहीं होते, बल्कि वे ऐसी बातें कह जाते हैं जो लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं। कभी कोई dialogue हमें मेहनत करने की प्रेरणा देता है, कभी मुश्किल समय में हिम्मत देता है और कभी जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने की वजह बन जाता है।
अगर आप भी Bollywood Motivational Dialogues, जिंदगी से जुड़े प्रेरणादायक फिल्मी dialogues और Famous Bollywood Quotes in Hindi पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह collection आपके लिए है। इसमें Bollywood की अलग-अलग फिल्मों के 50+ यादगार motivational और inspirational dialogues शामिल किए गए हैं।
Inspiration Filmy Quotes in Hindi
फिल्मों के कुछ dialogues हमें अपने सपनों, मेहनत और हिम्मत के बारे में सोचने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे ही कुछ प्रेरणादायक dialogues नीचे दिए गए हैं।
1. Dhoom 3 – अपने हाथों किस्मत लिखना
Movie: Dhoom 3
Star: Aamir Khan
बन्दे हैं हम उसके, हम पे किसका जोर…उम्मीदों के सूरज, निकले चारों और… इरादे हैं फौलादी हिम्मती हर कदम… अपने हाथों किस्मत लिखने, आज चलें हैं हम।
2. Awarapan – दूसरों के सपने पूरे करना
Movie: Awarapan
Star: Emraan Hashmi
जिनके अपने सपने पूरे नहीं होते ना… वह दूसरों के सपने पूरे करते है।
3. Yeh Jawaani Hai Deewani – रुकना नहीं है
Movie: Yeh Jawaani Hai Deewani
Star: Ranbir Kapoor
मैं उड़ना चाहता हूँ, दौड़ना चाहता हूँ, गिरना भी चाहता हूँ… बस रुकना नहीं चाहता।
4. 3 Idiots – काबिल बनो
Movie: 3 Idiots
Star: Madhavan
बच्चा काबिल बनो, काबिल… कामयाबी तो साली झक मारके पीछे भागेगी।
5. Jannat – हार से जीत का मतलब समझना
Movie: Jannat
Star: Emraan Hashmi
जो हारता है, वो ही तो जीतने का मतलब जानता है।
Motivational Bollywood Movie Quotes in Hindi
सफलता पाने के लिए केवल सपने देखना काफी नहीं होता। उसके लिए हिम्मत, मेहनत और अपने फैसलों पर भरोसा भी जरूरी है। Bollywood की कई फिल्मों के dialogues इसी सोच को अलग-अलग अंदाज में सामने रखते हैं।
6. Jannat 2 – अपनी जन्नत बनाना
Movie: Jannat 2
Star: Emraan Hashmi
लोग अपनी ज़िंदगी बनाते है… मैं अपनी जन्नत बनाता हूँ।
7. Once Upon A Time In Mumbaai – हिम्मत दिखाना
Movie: Once Upon A Time In Mumbaai
Star: Ajay Devgan
हिम्मत बताई नही… दिखाई जाती है।
8. Dhoom 3 – नामुमकिन को मौका बनाना
Movie: Dhoom 3
Star: Jackie Shroff
जो दुनिया को नामुमकिन लगे… वही मौका होता है… करतब दिखाने का।
9. Jannat – रास्ते बनाना
Movie: Jannat
Star: Emraan Hashmi
मैं रास्ते बदलता नहीं हूँ… रास्ते बनाता हूँ।
10. Anand – जिंदगी की असली कीमत
Movie: Anand
Star: Rajesh Khanna
बाबू मोशाय ज़िंदगी बड़ी होनी चाहिए… लंबी नहीं।
11. DDLJ – सही रास्ते की जीत
Movie: DDLJ
Star: Shah Rukh Khan
अगर तुम ग़लत रास्ते पर चलोगे… तो हो सकता है शुरुआत में तुम्हे बहुत कामयाबी मिले, बहुत खुशिया मिले… मगर अंत में तुम्हारी हार होगी… और अगर सही रास्ते पर चलोगे… तो भले ही शरुआत में तुम्हे कदम कदम पर ठोकरें मिले, मुसीबतों का सामना करना पड़े, परेशानी हो… मगर अंत में हमेशा जीत होगी।
12. Badmaash Company – बड़े आइडिया की ताकत
Movie: Badmaash Company
Star: Shahid Kapoor
बड़े से business… पैसे से नही, एक बड़े आइडिया से बड़ा होता है।
13. Once Upon A Time In Mumbaai – हिम्मत सबसे बड़ी
Movie: Once Upon A Time In Mumbaai
Star: Emraan Hashmi
कोई भी धंधा आदमी की हिम्मत से बड़ा नही होता।
14. Student Of The Year – कमाने की इच्छा
Movie: Student Of The Year
Star: Sidharth Malhotra
माँगी हुई चीज़ लौटनी पार्टी है Sir… मैं कमाना चाहता हूँ।
15. Once Upon A Time In Mumbaai – अंधेरे के बाद रोशनी
Movie: Once Upon A Time In Mumbaai
Star: Randeep Hooda
गुफा में अंधेरा कितना ही हो… किनारे पे रोशनी ज़रूर होती है।
16. Awarapan – फैसले इंसान को बड़ा बनाते हैं
Movie: Awarapan
Star: Ashutosh Rana
इंसान अपने लिए गये फ़ैसलो से ही बड़ा होता है।
17. Namastey London – हार से पहले जीत
Movie: Namastey London
Star: Akshay Kumar
जब तक हार नही होती ना… तब तक आदमी जीता हुआ रहता है।
18. Rush – सोच-समझकर जोखिम लेना
Movie: Rush
Star: Emraan Hashmi
जो आदमी रिस्क नहीं लेता … उसका सब कुछ रिस्की हो जाता है।
19. Raja Natwarlal – Risk और opportunity
Movie: Raja Natwarlal
Star: Emraan Hashmi
Risk और opportunity के बीच में ही तो chance मिलता है… और जो उस चान्स के साथ romance करता है … वो ही असली राजा कहलाता है।
20. Chak De! India – असंभव को चुनौती
Movie: Chak De! India
Star: Shah Rukh Khan
जो नहीं हो सकता… वही तो करना हैं।
21. Ghajini – आत्मविश्वास और अहंकार
Movie: Ghajini
Star: Aamir Khan
विश्वास और घमण्ड में बहुत कम फर्क है… मैं कर सकता हूँ, यह मेरा विश्वास है… सिर्फ़ मैं ही कर सकता हूँ, यह मेरा घमण्ड।
सीख: आत्मविश्वास का अर्थ अपनी क्षमता पर भरोसा करना है, जबकि अहंकार व्यक्ति को अपनी सीमाएँ भूलने पर मजबूर कर सकता है।
22. Anjaana Anjaani – जीने की वजह
Movie: Anjaana Anjaani
Star: Ranbir Kapoor
मरने के लिए तुम्हे कितने भी रीज़न्स मिल जाए… जीने के लिए बस एक ही वजह काफ़ी होती है।
23. Race 2 – लक्ष्य पर नजर
Movie: Race 2
Star: Saif Ali Khan
नज़र तीर पर नही… निशाने पर होनी चाहिए।
सीख: लक्ष्य स्पष्ट हो तो ध्यान रास्ते की हर छोटी बाधा पर नहीं, बल्कि मंजिल पर होना चाहिए।
Success और Struggle पर Bollywood Dialogues
सफलता केवल उपलब्धि का नाम नहीं है। उसके पीछे कोशिश, असफलता, अनुशासन, धैर्य और सही दिशा में लगातार काम करने की प्रक्रिया होती है। फिल्मों के कई यादगार dialogues इसी संघर्ष को अलग-अलग तरीकों से सामने रखते हैं।
24. Zindagi Na Milegi Dobara – कोशिश का महत्व
Movie: Zindagi Na Milegi Dobara
Star: Farhan Akhtar
इंसान का कर्तव्य होता है कोशिश करना… कामयाबी नाकामयाबी सब उसके हाथ में है।
25. Once Upon A Time in Mumbaai Dobara – हिम्मत
Movie: Once Upon A Time In Mumbaai Dobara
Star: Imran Khan
हिम्मत को आगे बढ़ने के लिए पैरो की ज़रूरत नही होती।
26. Bunty Aur Babli – जिंदगी को पूरी तरह जीना
Movie: Bunty Aur Babli
Star: Amitabh Bachchan
यह वर्ल्ड है ना वर्ल्ड, इस में दो तरह के लोग होते है… एक जो सारी ज़िंदगी एक ही काम करते रहते है … और दूसरे जो एक ही ज़िंदगी में सारे काम कर देते है।
27. Ghajini – भावनाओं के साथ काम करना
Movie: Ghajini
Star: Aamir Khan
मेरे पिताजी का कहना था कि… काम जज़्बात के साथ करो… जज़्बाती होकर नही।
28. Ghulam – मुश्किलों को पार करना
Movie: Ghulam
Star: Dalip Tahil
लहरों के साथ तो कोई भी तैर लेता है… पर असली इंसान वो है जो लहरों को चीरकर आगे बढ़ता है।
29. Dishkiyaoon – कमजोरी को ताकत बनाना
Movie: Dishkiyaoon
Star: Sunny Deol
चोट को अपनी ताक़त बना… कमज़ोरी नही।
30. Agneepath – मेहनत और मंजिल
Movie: Agneepath (1990)
Star: Alok Nath
मंज़िल को पाने के लिए इंसान जब अपने ही आसूं, खून और पसीने में लत-पत हो जाता है… तो मुश्किलें उसका रास्ता कभी नही रोक सकती।
Famous Bollywood Quotes about Life
फिल्मों के कुछ dialogues जीवन को एक अलग नजरिए से देखने की प्रेरणा देते हैं। पहचान, अवसर, मुश्किलें, डर, खुशी और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर कहे गए ये संवाद आज भी लोगों को याद हैं।
31. Superstar – अपनी पहचान खुद बनाना
Movie: Superstar
Star: Kunal Khemu
आपकी पहचान वो नही होती जो कोई और आपको दे… आपकी पहचान वो होती है जो कोई आपसे ले ना सके।
32. Sarkar Raj – मुश्किल में अवसर
Movie: Sarkar Raj
Star: Abhishek Bachchan
हर मुश्किल… मंज़िल पाने का एक मौका होती है।
33. Khel – जिंदगी अपने तरीके से जीना
Movie: Khel
Star: Ajay Jadeja
ज़िंदगी ऐसे जियो जो खुद को अच्छी लगे।
34. Luck By Chance – अवसर पैदा करना
Movie: Luck By Chance
Star: Farhan Akhtar
मौके मिलते नही, बनाए जाते है… कामयाबी हम तक नही आती, हमें कामयाबी तक जाना होता है।
35. Satyagraha – मंजिल के साथ रास्ता भी महत्वपूर्ण है
Movie: Satyagraha
Star: Kareena Kapoor
हम जिस रास्ते को अपनाते है… वो उतना ही इंपॉर्टेंट है जितनी हमारी मंज़िल।
36. Chandni Chowk to China – साहस का महत्व
Movie: Chandni Chowk to China
Star: Unknown
तिनका भी उससी डूबने वाले को सहारा देता है… जो उस तक पहुँचने का साहस रखता है।
37. Bombay Talkies – दिल की सुनना
Movie: Bombay Talkies
Star: Katrina Kaif
अगर तुम में विल है… तो तुम वही करोगे जो तुम्हारा दिल चाहता है।
38. Luck By Chance – कामयाबी और नाकामयाबी
Movie: Luck By Chance
Star: Farhan Akhtar
कामयाबी और नाकामयाबी… इंसान खुद ही चुनता है।
39. Kal Aaj Aur Kal – आदत का गुलाम न बनना
Movie: Kal Aaj Aur Kal
Star: Randhir Kapoor
आदत किसी भी किस्म की हो अच्छी या बुरी… उसका गुलाम होना बुरी आदत है।
40. God Tussi Great Ho – बुरा समय भी गुजरता है
Movie: God Tussi Great Ho
Star: Salman Khan
बुरे वक़्त की एक बात अच्छी होती है…कि वो भी गुज़र जाता है।
41. Nazar – डर पर नियंत्रण
Movie: Nazar
Star: Koel Purie
अपने अंदर के डर को ख़तम कर दो… तो सब कुछ आसान हो जाता है।
42. Aadmi Aur Insaan – आत्मनिर्भरता
Movie: Aadmi Aur Insaan
Star: Mumtaz
सहारे इंसान को कमज़ोर बना देते है।
Motivational Bollywood Dialogues जो आत्मविश्वास बढ़ाते हैं
आत्मविश्वास किसी भी लक्ष्य की शुरुआत के लिए जरूरी है। जब व्यक्ति खुद पर भरोसा करना सीखता है, तब वह दूसरों की राय से प्रभावित हुए बिना अपने निर्णय लेने की कोशिश करता है।
43. Kranti – खुद पर विश्वास
Movie: Kranti (2002)
Star: Kabir Bedi
जो अपने उपर यकीन नही करते… लोग उन पर यकीन नही करते।
44. Fatso – खुशी की तलाश
Movie: Fatso
Star: Yusuf Hussain
अगर खुश नही रहोगे तो फिर खुशी मिलेगी कैसे।
45. Dil Ka Rishta – शिकायत नहीं, समाधान
Movie: Dil Ka Rishta
Star: Paresh Rawal
शिकायत करने से प्राब्लम का सल्यूशन नही मिलता है।
46. Love Breakups Zindagi – सही समय आज है
Movie: Love Breakups Zindagi
Star: Zayed Khan
सही वक़्त है तो अब है… मौका है तो अब है।
47. Players – बड़ा लक्ष्य, बड़ा जोखिम
Movie: Players
Star: Bobby Deol
अगर बड़ा प्लेयर बनना है… तो रिस्क भी बड़ी लेनी पड़ती है।
48. Heroes – छोटे कदम की बड़ी भूमिका
Movie: Heroes
Star: Amrita Arora
कभी कभी एक छोटा सा कदम ज़िंदगी भर की एक राह बन जाता है।
49. Rush – अवसर की तलाश
Movie: Rush
Star: Emraan Hashmi
उन लोगों को कभी कभी ऑपर्चुनिटीस मिलती है… जो हमेशा ऑपर्चुनिटीस के तलाश में होते है।
50. Barfi – जोखिम लेने का महत्व
Movie: Barfi
Star: Unknown
लाइफ में सबसे बड़ा रिस्क होता है… कभी कोई रिस्क ना लेना।
इन Bollywood Dialogues से हमें क्या सीख मिलती है?
इन फिल्मी dialogues को केवल entertainment के रूप में देखने के बजाय हम इनमें छिपी जीवन की सीख को भी समझ सकते हैं।
- लक्ष्य पर ध्यान रखें: रास्ते में आने वाली हर परेशानी को मंजिल से बड़ा न बनने दें।
- असफलता से सीखें: हार को अंत नहीं बल्कि सीखने का अवसर समझें।
- आत्मविश्वास रखें: अपनी क्षमता पर भरोसा किए बिना बड़े लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है।
- अवसर पहचानें: हर अवसर पहले से तैयार रूप में नहीं आता; कई बार पहल करनी पड़ती है।
- सही रास्ता चुनें: छोटी अवधि की सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण लंबे समय में सही दिशा है।
- जोखिम समझकर लें: हर risk जरूरी नहीं कि सही हो, लेकिन बिना कोई कदम उठाए आगे बढ़ना भी मुश्किल है।
- मुश्किल समय में धैर्य रखें: खराब समय स्थायी नहीं होता।
- खुद की पहचान बनाएं: दूसरों की स्वीकृति से ज्यादा अपने काम और मूल्यों पर ध्यान दें।
Bollywood Movies से मिलने वाली Life Lessons
अच्छी फिल्म वह होती है जिसे देखने के बाद केवल कहानी याद न रहे, बल्कि उसका कोई विचार हमारे साथ भी रह जाए। यही वजह है कि कुछ Bollywood dialogues वर्षों बाद भी लोगों की बातचीत का हिस्सा बने रहते हैं।
कभी कोई dialogue हमें अपने सपनों के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देता है, कभी मुश्किल परिस्थिति में हिम्मत देता है और कभी यह याद दिलाता है कि सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता।
Motivational Bollywood Movies भी पढ़ें
अगर आपको motivational Bollywood content पसंद है, तो हमारी Bollywood की motivational movies वाली पोस्ट भी पढ़ें। इसमें भाग मिल्खा भाग, लक्ष्य, दंगल और 3 Idiots जैसी फिल्मों से मिलने वाली जीवन की सीख पर विस्तार से चर्चा की गई है।
इसके अलावा आप 16 Super Motivational Hindi Songs भी पढ़ सकते हैं, जिनमें प्रेरणादायक Bollywood songs को शामिल किया गया है।
निष्कर्ष
Bollywood Motivational Dialogues की सबसे अच्छी बात यह है कि वे कठिन बात को भी सरल और याद रहने वाले अंदाज में कह देते हैं। यही कारण है कि किसी फिल्म का एक dialogue कभी-कभी पूरी कहानी से ज्यादा लंबे समय तक हमारे साथ रहता है।
लेकिन इन dialogues का असली महत्व तभी है जब हम इनसे मिली प्रेरणा को अपने वास्तविक जीवन में लागू करें। केवल dialogue सुनना पर्याप्त नहीं है—उसके पीछे छिपी सीख को समझना और सही समय पर उसे अपने व्यवहार में उतारना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
आपका सबसे पसंदीदा Bollywood motivational dialogue कौन-सा है? नीचे comment में जरूर बताइए।

