Site icon AchhiBaatein.com

विलियम शेक्सपियर का संक्षिप्त जीवन परिचय

william shakespeare short biography

Biography of William Shakespeare in Hindi, एक महान कवि, नाटककार, अभिनेता जैसी उपाधियों से मशहूर विलियम शेक्सपियर को सदी के सबसे महान लेखकों में से एक माना जाता है। उनकी लोकप्रियता इस कदर है कि हॉलीवुड में अब तक उनके जीवन एवम रचनाओं पर आधारित कई फिल्में भी बन चुकी है।

अतः मृत्यु के बाद आज भी सैकड़ों वर्षो से शेक्सपियर लोगों के दिलों में जिंदा है। आज हम आपके साथ इस लेख में उनकी जिंदगी से जुड़ी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां उनकी बायोग्राफी में साझा करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस प्रसिद्ध व्यक्ति के जीवन को करीब से समझना चाहते हैं तो यह बायोग्राफी आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय

नाम विलियम शेक्सपियर
जन्म 26 अप्रैल 1564
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
प्रसिद्धी सबसे महान लेखक
पेशा नाटककार, अभिनेता
माता मैरी शेक्सपियर
पिता जॉन शेक्सपियर
पत्नी ऐनी हथावे
भाई – बहन एडमंड शेक्सपियर, जोआन शेक्सपियर, गिल्बर्ट शेक्सपियर,
मार्गरेट शेक्सपियर, ऐनी शेक्सपियर, रिचार्ड शेक्सपियर
बच्चे सुसंना हॉल, हम्नेट शेक्सपियर, जूडिथ क़ुइनी
जन्म स्थान इंग्लैंड के स्ट्रेटफोर्ड – अपॉन – एवन
मृत्यु 23 अप्रैल 1616

विलियम शेक्सपियर अपने ज़माने के मशहूर लेखक, नाटककार और अभिनेता रहे हैं। दोस्तों आपने भी इनकी कोई न कोई कहानी ज़रूर पढ़ी होगी। इनके समय में इन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रीय लेखक भी कहा जाता था।

इनके नाटक, कहानियां और लेख आज भी लोग बड़े शौक से पढ़ते हैं। विलियम शेक्सपियर का जन्म ठीक से तो किसी को मालूम नहीं है लेकिन चर्च के रिकॉर्ड के अनुसार इनका जन्म 26 अप्रैल सन 1564 को हुआ था। पिता इनके एक स्थानीय व्यापारी थे जो कि सरकार द्वारा एक ज़िम्मेदार पद पर भी कार्य कर रहे थे।

इनकी माता पड़ोस के एक गाँव के एक जमीदार की बेटी थीं। विलियम शेक्सपियर के पिता के 8 संतानें थीं जिनमे से यह तीसरे नंबर पर आते थे। इनकी शुरुआती पढ़ाई के ठोस सबूत नहीं मिलते लेकिन कहा जाता है कि इन्होने स्ट्रेटफोर्ड ग्रामर स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

काफी लोग कहते हैं कि इन्होने अपने पिता की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 13 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और उन्होंने कभी कॉलेज अटेंड नहीं किया था। बाद में 18 वर्ष की उम्र में इनकी शादी हो गई थी।

इनकी शादी ऐनी हथावे नाम की लड़की से हुई जो कि शेक्सपियर से 8 साल बड़ी थी। उनसे इनकी तीन संतानें हुई जिसमें से पहले इनकी बेटी का जन्म हुआ और बाद में इनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया।

कुछ समय बाद इनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। बाद में यह लंदन आ गए जहाँ पर शुरुआत में इन्होने किसी रंगशाला में नौकरी की लेकिन कुछ दिनों पश्चात ही यह चेंबरलेन नाम की एक कंपनी के सदस्य बन गए।

विलियम शेक्सपियर कवि के रूप मेंनाट्य कला के साथ साथ विलयम शेक्सपियर ने कविताएं लिखने की कोशिश की। शुरुआत में उन्होंने अपनी दो कविताएं लिखीं जिनके नाम ‘वीनस एंड एडोनिस’ एवं ‘दी रेप ऑफ़ लूक्रेस’ लिखीं। यह दोनों कविताएं रिओथेस्ले, साउथएम्प्टन के एर्ल को समर्पित की गईं थीं।

शेक्सपियर की यह दोनों कविताएं काफी प्रसिद्ध रहीं। इनकी कविताओं को काफी पसंद किया जाता था। आज भी स्कूलों में भी इनकी कविताओं को पढ़ाया जाता है। विलियम शेक्सपियर की कुछ मशहूर कविताएं यह हैं

शुक्र और एडोनिस 1593
लूस्रे का बलात्कार 1594
सोननेट्स 1598-1609
द पैशनेट पिलग्रिम 1599
फीनिक्स और कछुआ 1601

विलियम शेक्सपियर नाटककार के रूप में कविता लिखने के साथ साथ विलियम शेक्सपियर एक अच्छे नाटककार भी थे। मिली हुई जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने नाट्य के शुरुआत 21 वर्ष की उम्र में कर दी थी।

उनके प्रदर्शन के मिले एक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अपने नाट्य के करियर की शुरुआत लंदन के एक मंच से वर्ष 1592 में की थी और वह उस समय काफी मशहूर हुए थे। बाद में इन्हें इतनी सफलता मिली कि वर्ष 1599 में इन्होने अपना खुद का थिएटर खरीद लिया जिसका नाम ग्लोब रखा गया।

नाटक लिखने के अलावा वह नाटक में अभिनय भी किया करते थे। इनके समय में महिलाएं नाटक में अभिनय नहीं करती थी इसलिए इनके नाटकों में महिलाओं के पात्र पुरषों द्वारा ही निभाए जाते थे।

उन्होंने अपने और दूसरों के लिखे गए नाटकों में कार्य किया है। इस तरह वह अभिनेता के रूप में भी मशहूर हुए। विलियम शेक्सपियर ने कुल 37 नाटक लिखे जसमें से केवल 15 ही प्रदर्शित हो पाए। हालाँकि उनकी नाटक प्रदर्शित करने में ज़्यादा रूचि थी।

अपनी कला के माध्यम से उन्होंने इतना धन अर्जित किया कि बाद में वह एक विशाल हवेली खरीद पाए जिसका नाम न्यू हाउस रखा गया। इस प्रकार शेक्सपियर नाटककार और अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध हुए। विलियम शेक्सपियर ने काफी सारे नाटक लिखे लेकिन यह इनके कुछ प्रसिद्ध नाटक हैं।

All’s Well That Ends Well 1601-1605
Antony and Cleopatra 1606-1607
As You Like It 1598-1600
The Comedy of Errors 1589-1594
Coriolanus 1608
Cymbeline 1608-1610
Hamlet 1599-1601
Julius Caesar 1599-1600

विलियम शेक्सपियर के लिखने और कामकाज का अंदाज़, तरीका दूसरों से अलग था। वह एक ऐसे लेखक थे जिन्होंने अलग अलग शैलीयों को अपनाने के कोशिश की।

विलियम के शुरूआती करियर में वह ज़्यादातर काम के थीम इतिहास से लेते थे। जैसे कि जैसे ‘रिचार्ड 2’, ‘हेनरी 5’, ‘हेनरी 6’ आदि। इनके नाटकों में कॉमेडी के साथ साथ रोमांस होता था। इनके नाटकों को बहुत पसंद किया जाता था।

कॉमेडी के बाद इन्होने ट्रेजेडी शैली को चुना और इसमें भी यह काफी सफल हुए। इसके बाद इन्होने कॉमेडी और ट्रेजेडी को मिलाकर ट्रेजेडिककॉमेडीस शैली में नाटक लिखा जिसे काफी पसंद किया गया और इस नाटक का अंत सुखद हुआ था। ऐसा माना जाता है कि विलियम शेक्सपियर के पिछले तीन नाटकों को जॉन फ्लेचर के सहयोग के साथ लिखा गया था जोकि शेक्सपियर के बाद किंग’स मेन थिएटर ग्रुप में नाटककार के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए।

इन्हें सभी लोग पसंद करते थे हालाँकि कुछ लोग समय समय पर इनकी आलोचना भी करते रहे हैं। विलयम शेक्सपियर की मृत्यु कैसे हुई? विलियम शेक्सपियर स्ट्रेटफोर्ड से वर्ष 1613 तक रिटायर हो चुके थे। अपनी कला इस्तेमाल करके उन्होंने काफी नाम और पैसे कमा लिए थे। उन्होंने अपने शहर के सबसे आलीशान घर New Place को भी खरीद लिया था।

विलियम शेक्सपियर की मृत्यु उनके जन्म दिन से ठीक 3 दिन पहले मृत्यु 23 अप्रैल 1616 को हुई थी। हालाँकि उनकी मृत्यु के कारण का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलता। लेकिन आज भी दुनिया में कई जगह महान शेक्सपियर को याद करने के लिए उनकी मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

शेक्सपियर को मिले सम्मान और पुरस्कार रिकॉर्ड के मुताबिक, विलियम शेक्सपियर को कोई भी पुरस्कार नहीं दिया गया है हालाँकि हम सभी उनका दिल से सम्मान करते हैं। लेकिन बाद में स्ट्रेटफोर्ड को उनके जन्म स्थान के रूप में तीर्थ का दर्जा दिया गया और वर्ष 1847 में जिस घर में उनका जन्म हुआ था उसे राष्ट्रिय स्मारक का दर्जा भी दिया गया था।

यहीं नहीं सन 1932 में रॉयल शेक्सपियर थिएटर और सन 1964 में शेक्सपियर सेंटर की भी स्थापना की जा चुकी है।

विलियम शेक्सपियर के विचार William Shakespeare Quotes in Hindi

विलियम शेक्सपियर से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य

Conclusion

तो साथियों विलियम शेक्सपियर की जीवनी पर आधारित यह लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से सूचित करना ना भूलें, साथ ही जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर अवश्य करें।

Exit mobile version