AchhiBaatein.com

कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो | How to face problems in life

How to face difficulty/problems in life in Hindi. What to do in bad time in Hindi?

इंसान की जिंदगी में कई ऐसी समस्याएं आती है, जब उसे समझ में नहीं आता है कि वह उसका सामना कैसे करेगा। इस दुनिया में हर व्यक्ति के पास अपनी समस्याएं है, कोई अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए परेशान है, कोई किसी अपने को खोने के लिए, तो कोई अन्य कारण को अपने जीवन की समस्या बताता है।

कभी-कभी हमारे जीवन में ऐसा समय भी आता है, जिससे हमें लगता है कि सब कुछ गलत हो रहा है। ऐसा लगता है जैसे, समय हमारे खिलाफ चल रहा हो। बुरे वक्त में कोई व्यक्ति हमारा साथ नहीं देता है, हर चीज हमारे साथ उल्टी हो रही हो।

जीवन का यही समय कठिन माना जाता है। इस कठिन समय में हमें पता होना चाहिए की हमें कठिन समय में क्या करना चाहिए?

कठिन समय हमारे जीवन का ही एक हिस्सा है। जिस तरह दिन के बाद रात आती है, उसी तरह सुख के बाद दुख की घड़ी भी आती है। इस कठिन समय में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपको इसे समझना होगा, यह जीवन भर नहीं रहेगा।

हर व्यक्ति के जीवन में कठिन समय तो आता ही है, कुछ लोग इसे समझते है और इससे बहुत कुछ सीख कर आगे बढ़ जाते है, तो कुछ लोग कठिन समय में हार मान जाते है और प्रयास करने की बजाय उसी को जीवन समझ कर जीने लगते है।

कठिन समय या बुरा वक्त हमे जीवन की वो सीख देकर जाता है, जो कोई स्कूल, कोई कॉलेज और कोई किताब हमे नहीं दे सकती। बुरा वक्त आदमी को मजबूत बनाता है, दुनिया से परिचित करवाता है, अच्छे और बुरे में फर्क समझता है, और जिंदगी को जीने के सही तरीके बताता है। बुरा वक्त आने पर आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करते है।

कठिन समय आने पर आपने भी गूगल पर ऐसे सर्च किए होंगे 🙂 बुरे समय का सामना कैसे करे? मुसीबतों का सामना कैसे करना चाहिए? मुसीबतों से बाहर कैसे निकले? जब भी रास्ते बंद हो तो क्या करे? How to face difficulty in life?

आज कोरोना महामारी से पूरा देश ग्रसित है। लोगों के पास से रोजगार छिन गया है, कोई अपनी सेविंग से घर के खर्चे चला रहा है, तो कोई उधार लेकर अपने परिवार का पोषण कर रहा है। यह हम सब पर एक बुरा वक्त है।

हम इससे बहुत कुछ सीख सकते है। यह बुरा वक्त तो एक दिन निकल जाएगा, लेकिन इसके पीछे की सिख ज़िन्दगी भर हमारे काम आएगी कि किस तरह इस लॉकडाउन में भी हमने एक-दूसरे का साथ दिया, कम खर्चों में भी घर अच्छे से चल सकता है, हमारी सेहत ही सबसे जरूरी है, अपनों के साथ समय बिताना, और भी बहुत कुछ इस बुरे वक्त ने हमें सिखाया है।

बुरा वक्त या कठिन समय कभी पूछकर नहीं आता है, इसलिए पहले से हमें इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। जीवन के हर स्टेज पर हमें समस्याएं मिलेगी, बस हमें उनसे निपटना आना चाहिए।

अभी तक आपकी लाइफ में कितनी प्रॉब्लम आई होंगी और आपने उनका सामना भी किया है। इसलिए प्रॉब्लम तो आएंगी ही, आपको अपने आप को मजबूत बनाना होगा आपको अपने आप को prepare रखना होगा How to face problems in life in Hindi?

आज इस आर्टिकल में की हमे जीवन में बुरे वक्त का सामना कैसे करें इस बात पर चर्चा करेंगे और जानेंगे की कठिन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए? तो आइए बिना समय बर्बाद लिए शुरू करते है, How to face problems in life in Hindi

जीवन में बुरे वक्त का सामना कैसे करे [How to Face Bad Time in life in Hindi]

कठिन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए

बुरा वक्त क्या होता है? बुरे वक्त से कैसे निपटें? बुरा वक्त केवल हमारे मन के विचारों और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। जब हम अकेले होते है, कोई हमारा साथ नहीं देता, हमारे पास पैसे की कमी होती है, हम उदास है या कोई और घटना हमारे जीवन में घटित हुई है और हम उसे बुरा वक्त समझते है कि मेरे साथ बुरा हुआ।

हमने अपने आप को इस दुनिया से अलग समझ लिया है और इससे मुकाबला करने की कोशिश कर रहे है। यह एक बेवकूफी भरा काम है। आपको इस मुकाबले में नहीं पड़ना चाहिए। जब आप अकेले होते है, तो क्या वाकई में आप अकेले है?
नहीं!

आप सांस ले रहे है, खाना खा रहे है, पानी पी रहे है, तो आप इस दुनिया से लेनदेन कर रहे है। हम इस दुनिया पहले से ही जुड़े हुए है।
देखिए, प्रकृति अपना काम सही से कर रही है, लेकिन हमारा मन इसके खिलाफ सोचता है। जब आप खुद को प्रकृति से अलग समझते है, तो जाहिर है कि आप छोटी-छोटी चीजों पर कुचला हुआ महसूस करेंगे।

छोटी चीज़े यानी शायद आप अपनी परीक्षा में फेल हो गए, शायद आपको यूनिवर्सिटी से निकाल दिया, शायद आपको नौकरी से निकाल दिया गया, शायद किसी ने आपको धोखा दिया, शायद ऐसा कुछ और हुआ हो। यह सब जीवन का हिस्सा है, इन्हें अलग मत समझिए। अगर किसी तरह हमें यह यकीन हो जाए कि यह मेरे मन के विचार और भावनाएं है, तो आप वास्तविकता को देखते है और आसानी से इसका हल निकाल सकते है।

अगर आप वाकई में किसी बुरे वक्त से गुजर रहे है, तो आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। घबराने पर आपका मन अशांत हो जाता है और दिमाग भी ठीक से काम नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि मुश्किल वक्त में आप अपने मन को शांत रखें और इस बुरे वक्त से निकलने के बारे मे सोचे। बुरे वक्त से आप तभी निकल सकते है, जब आप हौसला ना छोड़े, क्योंकि अगर आपके अंदर हौसला है, तो आपकी बुद्धि आपको उस परेशानी से निकलने का सही रास्ता दिखाएगी

आप योग करे, मेडिटेशन करे और अपने आस-पास की वास्तविकता पर ध्यान दे।

बुरे वक्त से निकलने के लिए आपको जीवन चक्र को समझना होगा। आपका बुरा वक्त कुछ समय का ही होता है। जब आप किसी चीज को मान लेते हो की यह अस्थायी है, कुछ समय बाद चला जाएगा, तो आपको वो चीज हल्की लगने लगती है। ज्यादातर लोग इसे काफी गंभीरता से लें लेते है।

अगर ऐसे ही हर समस्या को गंभीरता से लेते रहे, तो जीवन का आनंद कब लोगे। इसलिए ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है, आप बस इस बात पर ध्यान दे कि इस बुरे वक्त से निकलना कैसे है और आप एक दिन बुरे वक्त से निकल जाएंगे।

जीवन में कठिनाइयों का सामना कैसे करे [How to face Difficulty in life in Hindi]

हमारे जीवन में हर समय सुख बना रहे ऐसा कभी नहीं होता है। दुख और सुख मिलकर ही जीवन का निर्माण करते है। लेकिन जीवन में कई घटनाएं ऐसी होती है, जो लंबे समय तक चलती है। हम इसे कंफर्ट जोन कह सकते है यानी जीवन में कठिनाइयां है लेकिन हमने उनसे समझौता कर लिया है।

यह बहुत ही दर्दनाक जीवन है। कठिन समय चाहे जैसा भी हो हमें उसे बदलने का प्रयास करना चाहिए।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि हम जीवन की कठिनाइयों का सामना कैसे करे ;

1. मानसिक रूप से मजबूत होना [Mentally strong]

जब हम मानसिक रूप से मजबूत होते है यानी कुछ हद तक मन को नियंत्रण में रखते है, तो जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना आसानी से कर सकते है। बाहर होने वाली चीज़े आपके नियंत्रण में नहीं है लेकिन आपका मन आपके नियंत्रण में है। कोई भी ऐसी बात, जिससे आपको दुख पहुंचे या फिर किसी परेशानी का कारण बने, उसके बारे में सोचना बंद करें। नकारात्मक विचार न सोचे। अपने मन को हमेशा पॉजिटिव विचार दे। कठिन परिस्थितियों में भी खुद को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। समस्या पर नहीं बल्कि उसे कैसे सॉल्व किया जा सकता है, इस बात पर ध्यान। जब आप पॉजिटिव रहेंगे, तो आपके आस-पास का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा। इससे आपको कठिन समय से निकलने में काफी मदद मिलेगी।

2. अपनी इनकम के साधन बढ़ाइए [Increase Your Income Source]

अगर आपके पास इनकम का केवल एक सोर्स (साधन) होगा, तो आप गरीबी से सिर्फ एक कदम दूर है। इसलिए कभी भी सिंगल इनकम पर निर्भर मत रहिए, क्योंकि अगर वह भी चली गई, तो आप एक बुरे वक्त में फंस जाएंगे। कठिन समय आने से पहले ही अगर उसकी तैयारी कर ली जाए, तो उसे समझदारी कहा जाता है। इसलिए समझदार बनिए और अपनी इनकम के साधन बढ़ाइए।

लॉकडाउन में आपने देखा होगा, जो लोग नौकरी करते थे, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। यहां तक सभी ऑफलाइन बिजनेस भी ठप हो गए थे। आज वे लोग एक कठिन समय से गुजर रहे है। अगर आप चाहते है कि आप पर कठिन समय ना आए, तो अपनी इनकम को बढ़ाइए। अगर आपको एक जगह से 50 हजार रुपए मिल रहे है, तो उससे अच्छा होगा आपको तीन या चार जगहों से 5-5 हजार ही मिले।

अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए पैसों को किसी सेफ जगह इन्वेस्ट करे, सेविंग करे, अलग बिजनेस शुरू कीजिए।

इस तरह आप आर्थिक रूप से मजबूत बनते है और किसी भी कठिन समय के लिए तैयार रहते है।

3. अपने लक्ष्य पर ध्यान दे [Focus on your Goal]

जब भी हमारे जीवन में कोई कठिन परिस्थिति आती है, तो हम अपने लक्ष्य को भूल जाते है। हमे क्या करना है? हमारा लक्ष्य क्या है? हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कैसे करेंगे? हम इन पर ध्यान ही नहीं दे पाते। जब भी कठिन समय हम पर हावी होने लगे, तो उस समय अपने लक्ष्य के बारे में सोचे। जीवन में प्रॉब्लम तो आती ही रहेगी, तो क्या आप अपने लक्ष्य को भूल जाएंगे। आपने अपने लक्ष्य को क्या केवल भूलने के लिए चुना था। ऐसा कभी ना करें। समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, आपका ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए।

आपका लक्ष्य ऐसा होना चाहिए, जिसके प्रति आपके अंदर जुनून हो, आलस में भी आप वो काम कर सके, कम पैसों में भी आप वो काम करके खुश रह सके, आपको उस काम से खुशी मिले, ऐसे लक्ष्य को आप कभी नहीं भूलेंगे, चाहे जीवन कितनी ही कठिनाइयों से घिरा हुआ हो। जब भी आप ज्यादा परेशान हो, तो अपने लक्ष्य पर काम करना शुरू कर दे।

4. कुछ भी स्थाई नहीं है [Nothing is permanent]

अच्छा हो या बुरा वक्त कभी-भी स्थाई नहीं रहता है। वक्त की सबसे अच्छी बात यही होती है कि वह बदलता जरुर है। अगर आप किसी बुरे वक्त से घिरे हुए है, तो घबराइए मत और मेहनत करते रहिए, आपका बुरा वक्त निकल जाएगा। यदि हम वास्तविकता को देखते है, तो हमे पता चलता है कि दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। आज जो है, वो कल नहीं रहेगा और आज जो नहीं है, वो कल मिल जाएगा।

समय किसी के लिए नहीं रुकता है। आपको बस अपना काम करते रहना चाहिए, बाकी सब समय पर छोड़ दे। बुरे वक्त के बारे में ज्यादा ना सोचे, यह तो एक दिन निकल ही जाएगा। इसलिए घबराइए नहीं, अपने काम में ध्यान लगाए और खुश रहे।

5. ज्यादा सोचना छोड़ दे [Stop Overthinking]

आपके दिमाग में कोई विचार चल रहा है और आप उससे संबंधित घटनाओं, संभावनाओं और परिणाम के बारे में अत्यधिक सोचना शुरू कर देते है। यह विचार आपके किसी काम का नहीं है, फिर भी आप जरूरत से ज्यादा इसके बारे में सोचते है। इसी को ओवरथिंकिंग (Overthinking) कहते है।

रात को सोते वक्त अधिकतर लोग किसी न किसी विचार के बारे में ओवरथिंकिंग करते है और सोचते-सोचते इतने आगे निकल जाते है कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि उन्होंने कहा से शुरू किया था।
जब किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा होता है, तो वह उसी के बारे में सोचता रहता है। जैसे, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? यह बुरा समय कब जाएगा? अब मै क्या करू? भगवान मेरे साथ ही क्यों करता है? यही सब विचार उसके दिमाग में चलते है।

कठिन समय में अधिकतर लोग कठिनाइयों के बारे में ही ज्यादा सोचते है। ऐसे में कई लोग आत्महत्या तक कर लेते है। ज्यादा सोचना हमे नकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, इससे मानसिक तनाव बढ़ जाता है, फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है, हर चीज में शक करने की आदत हो जाती है, काम से ध्यान हट जाता है, इत्यादि दुष्परिणाम ओवरथिंकिंग करने से होते है।

सोचना बुरी बात नहीं है, यह तो ईश्वर का वरदान है। लेकिन हमें उन्हीं चीजों के बारे में सोचना चाहिए, जो हमारे काम आए। बेकार की चीजों के लिए ज्यादा सोचना गलत है। ओवरथिंकिंग से बचने के लिए आप अपना ध्यान किसी अन्य चीज पर लगाए या फिर कोई काम करने लग जाए, हमेशा खुद के प्रति जागरूक रहे, आपके दिमाग में चल रहे विचारों से अवगत रहे, अपने विचारों को देखे और किस कारण वो दिमाग में उत्पन्न हुए है, इसको समझे, मेडिटेशन करे, लोगों से राय ले।
इस तरह आप ज्यादा सोचना छोड़कर सही दिशा में सोचेंगे।

सिर्फ सोचना ही किसी समस्या का हल नहीं होता है, इसको जीवन में उतारना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि रिजल्ट सोचने से नहीं कुछ करने से आयेगे। इसलिए बुरे वक्त में बारे में ज्यादा ना सोचे, अपने विचारों पर नियंत्रण रखें, मेहनत करे, अपनी इनकम को बढ़ाए और सबसे जरूरी खुद पर विश्वास रखिए, आपका बुरा समय निकल जाएगा।

How to face problems in life in Hindi

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि बुरे वक्त का सामना कैसे करें? जीवन में कठिनाइयों का सामना कैसे करें? मुसीबत से बाहर कैसे निकले? How to face problems in life in Hindi

यह आर्टिकल कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो (हिंदी) [How to face problems in life in Hindi] कैसा लगा? Comment करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ share करे।

Exit mobile version