Site icon AchhiBaatein.com

The Magic of Thinking Big Book Summary in Hindi – बड़ा सोचने की शक्ति

The Magic of Thinking Big Book Summary in Hindi

हम सफलता चाहते हैं, लेकिन कई बार सफल नहीं हो पाते। सफलता के रास्ते में अनेक परेशानियां आती हैं। असफलता का डर भी मन में बार-बार आता है। इसकी वजह से हम कई अच्छे अवसरों को छोड़ देते हैं।

कई बार आत्मविश्वास की कमी भी महसूस होती है। किसी काम को शुरू करते समय खुद पर Confidence नहीं रहता। अगर आप भी अपने जीवन और Career में सफलता पाना चाहते हैं, असफलता के डर को दूर करना चाहते हैं और अपना Confidence बढ़ाना चाहते हैं, तो The Magic of Thinking Big Book Summary in Hindi आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

लेखक David Schwartz की किताब The Magic of Thinking Big एक प्रसिद्ध पुस्तक है। लेखक ने इस किताब में सफल और असफल लोगों की सोच के बीच अंतर समझाया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह की सोच इंसान को सफलता की ओर ले जा सकती है।

इस किताब में आत्मविश्वास, Positive Thinking, Creativity, Leadership, Goals और Action जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की गई है।

लेखक ने 13 Chapters के माध्यम से सफलता और Career से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई हैं। इन बातों को आसान कहानियों और उदाहरणों के माध्यम से समझने की कोशिश की गई है।

Chapter 1: Believe You Can Succeed and You Will

इस Chapter में लेखक बताते हैं कि इंसान की सोच Positive और सही होनी चाहिए।

अगर हम कुछ करना चाहते हैं, तो हमारी सोच बहुत मायने रखती है। सफलता चाहते हैं, तो सबसे पहले यह विश्वास होना चाहिए कि हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

जब हमें खुद पर विश्वास होता है, तब परेशानियों के समाधान भी खोजने की कोशिश करते हैं।

किसी भी काम में खुद पर विश्वास जरूरी है। तभी दूसरे लोग भी हम पर विश्वास कर पाएंगे।

सफलता के लिए अपना Mindset तैयार करना पड़ता है। अगर आपने तय किया है कि आपको कोई काम करना है, तो दृढ़ निश्चय के साथ उस पर Concentrate करें।

काम को कल पर टालने के बजाय आज ही शुरुआत करें।

इसलिए सफलता के मूल मंत्रों में खुद पर विश्वास और Positive Thinking को महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

मान लीजिए कोई व्यक्ति किसी कंपनी का Head बनना चाहता है।

अगर उसके अंदर Positive Thinking है और उसे खुद पर विश्वास है, तो वह प्रयास करेगा। वह मेहनत करेगा और अपनी Creativity पर ध्यान देगा।

वह यह सोचने के बजाय कि काम मुश्किल है, यह सोचने की कोशिश करेगा कि इसे कैसे किया जा सकता है।

इस तरह वह हर Problem का Solution खोजने की कोशिश करेगा।

इसलिए खुद को Motivate करना भी जरूरी है। जब इंसान खुद पर विश्वास करता है, तो वह कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का प्रयास करता है।

Chapter 2: Cure Yourself of Excusitis – The Failure Disease

इस Chapter में लेखक किसी कार्य की असफलता के पीछे बार-बार Excuses देने की आदत को एक बड़ी समस्या मानते हैं।

अगर हमें अपनी पहचान बनानी है, अपना लक्ष्य पूरा करना है, अपनी Lifestyle बदलनी है और सफलता प्राप्त करनी है, तो सबसे पहले हर बात के लिए Excuse देने की आदत में सुधार लाना होगा।

अगर हम सफलता चाहते हैं, तो बहानों की जगह नए रास्ते खोजने होंगे।

जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करना होगा।

मान लीजिए कोई व्यक्ति Exam पास करना चाहता है।

वह इसके लिए Plan बना सकता है। वह कोशिश कर सकता है और मेहनत कर सकता है। Exam के लिए किस तरह पढ़ना है, इसकी Planning कर सकता है।

जरूरत हो तो कोई अच्छी संस्था Join कर सकता है या खुद पढ़ाई कर सकता है।

तभी Positive Result मिलने की संभावना बढ़ेगी।

इसी तरह अगर कोई व्यक्ति घर खरीदना चाहता है और उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं, तो उसे यह सोचने की जरूरत है कि घर कैसे खरीदा जा सकता है।

वह Loan के विकल्प को देख सकता है। खर्चों को कम कर सकता है। ऑफिस में Extra Work कर सकता है या अपनी Income बढ़ाने के लिए किसी Business पर विचार कर सकता है।

मुख्य बात यह है कि बहाने खोजने के बजाय समाधान खोजने की आदत डालनी चाहिए।

काम को बीच में छोड़ने के बजाय उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

अगर आप Procrastination यानी काम को टालने की आदत पर काम करना चाहते हैं, तो Eat That Frog Book Summary in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

Chapter 3: Build Confidence and Destroy Fear

इस Chapter में लेखक आत्मविश्वास की Importance बताते हैं।

वे लिखते हैं कि:

किसी भी कार्य की सफलता का राज़ Self-Confidence में छुपा होता है कि “मैं ये कर सकता हूं” और यह मन के डर को दूर भगाता है।

दोस्तों, परेशानी पूछकर नहीं आती। वह कभी भी आ सकती है। इसलिए हमें मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

डर का सामना आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए।

लेखक ने आत्मविश्वास को Build करने के लिए तीन बातें बताई हैं।

1. लोगों के बीच आगे बैठें

जब भी ऐसा मौका मिले जहां बहुत से लोगों के साथ बैठना हो, तो कोशिश करें कि सबसे आगे बैठें।

इससे आपके अंदर धीरे-धीरे Confidence बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2. Eye Contact करके बात करें

लोगों से बात करते समय Eye Contact रखने की कोशिश करें।

आंखों से आंखें मिलाकर बात करने से Conversation ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

3. थोड़ा तेज चलें

जितना हो सके अपने सामान्य Walking Pace से थोड़ा तेज चलने की कोशिश करें।

लेखक के अनुसार इस तरह की छोटी-छोटी Physical Changes भी व्यक्ति के Attitude और Confidence पर प्रभाव डाल सकती हैं।

इन सभी बातों का उद्देश्य अपने अंदर Confidence बढ़ाना है।

जब आत्मविश्वास बढ़ता है, तो Positive Thinking मजबूत हो सकती है। डर कम हो सकता है और काम के प्रति दृढ़ता बढ़ सकती है।

Chapter 4: How to Think Big

इस Chapter में लेखक बड़ी सोच की Importance बताते हैं।

हम सोचते तो बहुत कुछ हैं, लेकिन अपने काम में बड़ी सोच रखना हमें चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दे सकता है।

हमारा दिमाग हमारी सोच को एक Image देता है।

उदाहरण के लिए, अगर हम पीला आम बोलेंगे, तो हमारे दिमाग में पके हुए आम की तस्वीर आ सकती है।

इसी तरह हमारी सोच जिस दिशा में जाती है, हमारा दिमाग भी उसी दिशा में काम करने लगता है।

इसलिए अपनी सोच को सही दिशा देना जरूरी है।

हमें बड़ा सोचना चाहिए और अपने शब्दों का चयन भी ध्यानपूर्वक करना चाहिए।

कुछ शब्द हमारे मन में परेशानी का भाव पैदा कर सकते हैं। वहीं सफलता, अवसर और विकास जैसे शब्द उत्साह पैदा कर सकते हैं।

इसलिए हमारे शब्द और सोच दोनों महत्वपूर्ण हैं।

अगर आप अपने Mindset को बेहतर बनाने और अपने अंदर की Limiting Beliefs को समझने में रुचि रखते हैं, तो Limitless Book Summary in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

Chapter 5: How to Think and Dream Creatively

इस Chapter में लेखक Creative Thinking की Importance बताते हैं।

हम जितने Creative तरीके से किसी काम के बारे में सोचते हैं, उतने ही नए रास्ते खोजने की संभावना बढ़ती है।

सिर्फ सोचना और सपने देखना सामान्य बात है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि उस सपने और सोच को Reality में बदलने के लिए क्या किया जाए।

इसके लिए Creative Thinking उपयोगी हो सकती है।

Facts महत्वपूर्ण होते हैं। उन्हें याद रखना Intelligence की निशानी हो सकता है। लेकिन उन Facts का Creative तरीके से उपयोग करना समस्याओं के समाधान खोजने में मदद कर सकता है।

लेखक तीन तरीकों से Creative Thinking को समझने और अपनाने की बात करते हैं।

1. विचारों में बदलाव को स्वीकार करें

समय के साथ विचारों में बदलाव आते रहते हैं।

इसलिए नए विचारों को समझने और स्वीकार करने की क्षमता Develop करें।

2. नई चीजों को Experiment करें

समय के साथ नई-नई चीजें आती रहती हैं।

इसलिए नई चीजों को केवल देखकर छोड़ने के बजाय उनके बारे में जानने और Experiment करने की कोशिश करें।

हर Experiment सफल हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन उससे Learning जरूर मिल सकती है।

3. खुद से सवाल पूछें

खुद से पूछें:

आज मैं क्या अच्छा कर सकता हूं जो मुझे करना चाहिए?

सुबह एक Positive Approach के साथ दिन की शुरुआत करने से नए Ideas पर ध्यान देने में मदद मिल सकती है।

Chapter 6: You Are What You Think You Are

इस Chapter में लेखक Negativity को दूर करने और Positive Thinking अपनाने की बात करते हैं।

Negativity हमें लोगों की सोच, समाज और Media में कई जगह दिखाई देती है।

हम जिस माहौल में रहते हैं और जिन लोगों के साथ समय बिताते हैं, उनकी सोच का भी हम पर प्रभाव पड़ सकता है।

अगर हम लगातार Negative माहौल में रहते हैं, तो हमारा दिमाग भी धीरे-धीरे उस सोच का आदी हो सकता है।

लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर Negative Thinking हमारे जीवन के लिए सही हो।

इसलिए खुद को Negativity से दूर रखने की कोशिश करें।

अपने मन में इतने Positive विचार लाएं कि आपका दिमाग धीरे-धीरे Positive Thinking की ओर बढ़ने लगे।

कई बार ऑफिस के लोग हमारी तरक्की को लेकर Negative बातें कर सकते हैं।

कई बार अपने लोग भी कह सकते हैं कि “तुम यह नहीं कर सकते।”

ऐसी बातों से हमारा Confidence कमजोर हो सकता है।

इससे बाहर निकलने के लिए खुद को तैयार करें।

अपने दिमाग को Positive विचारों से भरने की कोशिश करें।

अपनी Strength को पहचानें

अपने बारे में लिखना शुरू करें।

अपने Positive और Negative Points लिखें।

लेकिन अपनी Strengths को पहचानना और उन पर काम करना भी जरूरी है।

जब आप अपनी अच्छी Qualities को पहचानते हैं, तो अपने अंदर Confidence पैदा करने में मदद मिल सकती है।

अपने विचारों को Positive दिशा में रखने की कोशिश करें ताकि दूसरे लोगों की Negativity और आसपास के माहौल का आप पर कम प्रभाव पड़े।

Chapter 7: Manage Your Environment – Go First Class

इस Chapter में लेखक बताते हैं कि लोगों की संगत और हमारा Environment हमारी सोच पर प्रभाव डाल सकता है।

इसलिए हमें अपने लिए लोगों, माहौल और Connections का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए।

अच्छे दोस्तों और उत्कृष्ट लोगों की संगत में रहने की कोशिश करें।

ऐसे लोगों से सलाह लें जिनसे आपको कुछ अच्छा सीखने को मिले।

आप जिन लोगों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, उनके विचार और व्यवहार आपकी सोच को प्रभावित कर सकते हैं।

इसलिए अपने Environment को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

Chapter 8: Make Your Attitudes Your Allies

इस Chapter में लेखक अपने विचारों के साथ सकारात्मक रिश्ता बनाने की सलाह देते हैं।

हमारा Attitude दूसरे लोगों को यह महसूस कराता है कि हम Positive हैं या Negative।

जब हम किसी व्यक्ति से बात करते हैं, तो बिना कुछ कहे भी उसके हाव-भाव और Body Language से उसके Mood का अंदाजा लगा सकते हैं।

पुराने समय में भी लोग चेहरे और शरीर के भावों के माध्यम से एक-दूसरे को समझते थे।

Positive Attitude कैसे बनाए रखें?

Positive Attitude बनाए रखने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि हमारे व्यवहार से दूसरे व्यक्ति को अनावश्यक रूप से बुरा महसूस न हो।

किसी विश्वासपात्र व्यक्ति को धोखा न दें।

झूठ न बोलें।

किसी का फायदा न उठाएं।

इस तरह की गलत चीजें मन में Guilt पैदा कर सकती हैं और आपके Confidence को प्रभावित कर सकती हैं।

ऐसे विचार और काम चुनें जिनसे आपको Positivity और खुशी मिले।

अपने Confidence को बढ़ाने में Appearance पर ध्यान देना भी मदद कर सकता है।

Chapter 9: Think Right Towards People

इस Chapter में लेखक दूसरों के बारे में अच्छा सोचने की बात करते हैं।

अगर कोई हमारे साथ बुरा व्यवहार करता है, तो स्वाभाविक रूप से गुस्सा आ सकता है।

लेकिन हमें खुद को ऐसा व्यक्ति बनाने की कोशिश करनी चाहिए जैसा व्यवहार हम दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

अगर हम दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, तो हमारे प्रति उनके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना रहती है।

कामयाबी और सफलता पाना आसान नहीं होता।

सफलता के रास्ते में Support और Help की जरूरत भी पड़ सकती है।

किसी न किसी रूप में हमें दूसरे लोगों की सहायता मिलती है।

इसलिए लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना और अच्छे संबंध बनाकर रखना महत्वपूर्ण है।

अगर आपको लोगों के साथ बेहतर Communication और Relationships बनाने में रुचि है, तो How to Win Friends and Influence People Book Summary in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

Chapter 10: Get the Action Habit

इस Chapter में लेखक किसी काम को करने की आदत बनाने पर जोर देते हैं।

वे कहते हैं कि Goal बनाना आसान है, लेकिन उसे हासिल करना मुश्किल होता है।

Goal तक पहुंचने के लिए Action लेना पड़ता है।

इसके लिए Plan बनाना पड़ता है। कोशिश करनी पड़ती है और मेहनत करनी पड़ती है।

किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसे अपनी आदत और Daily Routine का हिस्सा बनाने की कोशिश करें।

अगर कोई व्यक्ति आपके लिए Ideal है, तो उसकी अच्छी बातों को Observe करें।

उनकी अच्छी आदतों और काम करने के तरीके से सीखें और जो बातें आपके जीवन के लिए उपयोगी हों, उन्हें अपनाने की कोशिश करें।

केवल Goal बनाना पर्याप्त नहीं है।

Goal + Plan + Action + Consistency सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

Chapter 11: How to Turn Defeat into Victory

इस Chapter में लेखक असफलता से घबराने के बजाय उससे सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वे बताते हैं कि असफलता को अंत मानने के बजाय उससे सीखना चाहिए।

कई बार सफलता तक पहुंचने के लिए हमें कई प्रयास करने पड़ते हैं।

लेखक इसे उदाहरण से समझाते हैं।

जिस तरह डॉक्टर किसी बीमारी को समझने के लिए Tests और Examination का सहारा लेते हैं, उसी तरह हम भी अपनी असफलता का Analysis करके यह समझ सकते हैं कि गलती कहां हुई।

अगर किसी प्रयास में सफलता नहीं मिली, तो अपना Confidence न खोएं।

इसके बजाय खुद से पूछें:

मैं अगली बार कैसे सफल हो सकता हूं?

अपने Goal के लिए नया Plan बनाएं।

यह देखें कि सफलता क्यों नहीं मिली।

अपनी गलतियों का Analysis करें।

फिर सही Decision लें और अगले कदम की ओर बढ़ें।

असफलता से डरने के बजाय उससे सीखना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Chapter 12: Use Goals to Help You Grow

इस Chapter में लेखक Goal के महत्व को समझाते हैं।

अगर इंसान को सफल होना है, तो उसे Goal बनाना होगा।

सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि हम जीवन में करना क्या चाहते हैं।

इसके बाद यह तय करना होगा कि उस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जा सकता है।

इसके लिए Proper Planning जरूरी है।

बिना Goal के इंसान कई बार ऐसी दिशा में आगे बढ़ता रहता है जहां उसे यह पता ही नहीं होता कि उसे आखिर जाना कहां है।

इसलिए जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है।

आपका Goal आपके समय और Energy को सही दिशा देने में मदद कर सकता है।

Goal को लिखें और उस पर काम करें

केवल मन में Goal रखने के बजाय उसे लिखना उपयोगी हो सकता है।

फिर उसे छोटे-छोटे Steps में बांटें।

हर दिन उन Steps पर काम करने की कोशिश करें।

इससे बड़ा Goal भी ज्यादा Manageable लग सकता है।

अगर आप Productivity और Goals को व्यवस्थित तरीके से Manage करना चाहते हैं, तो Getting Things Done Book Summary in Hindi भी पढ़ सकते हैं।

Chapter 13: How to Think Like a Leader

इस Chapter में लेखक Leadership Thinking को Support करते हैं।

एक Leader की तरह जीवन में उत्कृष्ट करने की कोशिश करें।

कुछ अलग करने की कोशिश करें।

अपने आप को ऐसा बनाने की कोशिश करें कि लोग आपके काम और व्यवहार से प्रेरणा ले सकें।

यह बात केवल Office तक सीमित नहीं है।

समाज, परिवार और Workplace में भी अपने व्यवहार और काम के तरीके पर ध्यान देना चाहिए।

अपने कार्यों में अपना Best देने की कोशिश करें।

अपने Decisions में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

अपनी Thinking और Behaviour को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

Self-Confidence के साथ आगे बढ़ें

एक Self-Confident इंसान की तरह Success के बारे में सोचें।

खुद पर विश्वास रखें।

यह विश्वास रखें कि आप अपने प्रयास और Learning के माध्यम से बेहतर कर सकते हैं।

Positive Thinking, सही Action और लगातार प्रयास एक मजबूत Personality विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

Leadership केवल दूसरों को Lead करने का नाम नहीं है।

अपने विचारों, व्यवहार और Actions को सही दिशा देना भी Leadership का हिस्सा है।

The Magic of Thinking Big से मिलने वाली मुख्य सीख

David Schwartz की इस किताब की पूरी Philosophy को आसान शब्दों में समझें, तो कई महत्वपूर्ण बातें सामने आती हैं।

The Magic of Thinking Big Book Summary का निष्कर्ष

The Magic of Thinking Big हमें यह समझाने की कोशिश करती है कि हमारी सोच हमारे Actions को प्रभावित करती है।

अगर हम खुद को पहले ही यह मान लेते हैं कि हम कोई काम नहीं कर सकते, तो हम उस काम के लिए पूरा प्रयास भी नहीं कर पाते।

इसके विपरीत अगर हम खुद पर विश्वास रखते हैं और समस्या के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करते हैं, तो आगे बढ़ने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं।

इस किताब में असफलता के डर को कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, बड़ी सोच विकसित करने, Creative Thinking अपनाने, Positive Attitude रखने और Goals पर Action लेने जैसे कई महत्वपूर्ण विचार दिए गए हैं।

हालांकि केवल Positive Thinking से सफलता की Guarantee नहीं मिलती। वास्तविक जीवन में Knowledge, Skills, Planning, मेहनत और लगातार Action भी जरूरी हैं।

इसलिए इस किताब की सीख को केवल पढ़ने तक सीमित रखने के बजाय अपनी Daily Life में छोटे-छोटे Actions के रूप में लागू करने की कोशिश करें।

अगर आप Personal Growth, Success और बेहतर Lifestyle से जुड़ी और किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दी गई Book Summaries भी पढ़ सकते हैं।

अन्य प्रेरणादायी Book Summary

The Magic of Thinking Big किताब खरीदें

अगर आप David Schwartz की The Magic of Thinking Big किताब पढ़ना चाहते हैं, तो आप इसे Amazon पर देख सकते हैं:

The Magic of Thinking Big – Amazon

Exit mobile version