Site icon AchhiBaatein.com

Famous Albert Einstein Quotes in Hindi ~ अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार

Albert 100 Einstein Quotes In Hindi

Albert Einstein Quotes in Hindi, Popular Quotes By Albert Einstein,आइंस्टीन के महान विचार, Albert Einstein के महान अनमोल विचार

अल्बर्ट आइंस्टीन एक विश्वप्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविद् थे, जो सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc2 के लिए जाने जाते हैं

अल्बर्ट आइंस्टीन को सैद्धांतिक भौतिकी, प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

Einstein ने सामान्य आपेक्षिकता (1905) और सामान्य आपेक्षिकता के सिद्धांत (1916) सहित कई अन्य योगदान दिए जिनमें प्रमुख हैं – सापेक्ष ब्रह्मांड, केशिकीय गति, क्रांतिक उपच्छाया, सांख्यिक मैकेनिक्स की समस्याऍ, अणुओं का ब्राउनियन गति, अणुओं की उत्परिवर्त्तन संभाव्यता, एक अणु वाले गैस का क्वांटम सिद्धांत, कम विकिरण घनत्व वाले प्रकाश के ऊष्मीय गुण, विकिरण के सिद्धांत, एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत और भौतिकी का ज्यामितीकरण शामिल है।

Einstein ने पचास से अधिक शोध-पत्र और विज्ञान से अलग किताबें लिखीं। 1999 में टाइम पत्रिका ने शताब्दी-पुरूष घोषित किया। एक सर्वेक्षण के अनुसार वे सार्वकालिक महानतम वैज्ञानिक माने गए। Einstein ने 300 से अधिक वैज्ञानिक शोध-पत्रों का प्रकाशन किया। Einstein के बौद्धिक उपलब्धियों और अपूर्वता ने “आइंस्टीन” शब्द को “बुद्धिमान” का पर्याय बना दिया है।

Albert Einstein (अल्बर्ट आइंस्टीन) : संक्षिप्त जीवन परिचय

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)  (14 मार्च 1879 – 18 अप्रैल 1955) का जन्म जर्मनी के यूम (Ulm) नगर में हुआ था। Albert Einstein का परिवार एक यहूदी हैं उनका जन्म साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिताजी का नाम हेमर्न आइन्स्टीन था और उनकी माताजी का नाम पौलिन कोच था। Albert Einstein के पिताजी एक इंजिनियर और सेल्समैन थे उनके पिताजी बिजली के सामान का छोटा सा कारखाना चलाते थे। माँ घर का कामकाज करती थी। उनका पालन-पोषण उनके चाचा ने किया था। अल्बर्ट आइन्स्टीन बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे और हर समय क्लास में प्रथम आते थें उनकी  मातृ भाषा जर्मन थी, इसके बाद इन्होंने इटालियन और अंग्रेज़ी भाषा का भी ज्ञान प्राप्त किया था।

चाचाजी अक्सर आइन्स्टीन को उपहार देते रहते थे उनके चाचाजी के द्वारा दिए गए उपहारों मे से अधिकतर उपहार वैज्ञानिक यंत्र होते थे। उनके  चाचाजी ने उपहार मे उनको कुतुबनुमा दिया था और इसी उपहार ने उनकी विज्ञान के प्रति रूचि को जगा दिया था। उनकी माँ अक्सर हंसी में कहती थी, “मेरा अल्बर्ट आइन्स्टीन बेटा बड़ा होकर प्रोफेसर बनेगा” उनकी माँ की हँसी में कही हुई बात एक दिन सचमुच सत्य साबित हो गई।

अपने गुरु के द्वारा सिखाएं गए मंत्र को याद रखते हुए आइंस्टाइन सफलता की सीढी चढते रहे।

आइन्स्टीन का वैज्ञानिक समय और कार्य

आइन्स्टीन ने शुरूआती दिनों में बिजली के यांत्रिक उपकरणों का निर्माण कार्य शुरू किया था और साल 1889 में अल्बर्ट आइन्स्टीन को मैक्स तल्मूड ने 10 वर्षीय आइन्स्टीन को विज्ञान में महत्वपूर्ण ग्रंथो से परिचय कराया था। तल्मूड अलबर्ट के दोस्त थें और यहूदी धर्म के छात्र थें।

अल्बर्ट आइन्स्टीन ने अपने पुरे जीवन में सैकड़ो किताबें और पत्रों को प्रकाशित किया था। आइन्स्टीन ने 300 से भी अधिक वैज्ञानिक और 150 से अधिक गैर वैज्ञानिक शोध पत्रों को प्रकाशित किया। वे खुद के काम के सिवा दुसरे वैज्ञानिकों के साथ भी काम में सहयोग करते थें।

आइंस्टीन एक भावुक, प्रतिबद्ध जातिवाद विरोधी थे, और प्रिंसटन में नेशनल एसोसिएशन ऑफ द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (एनएएसीपी) संस्था के सदस्य भी थे, जहां उन्होंने अफ्रीकी अमेरिकियों के नागरिक अधिकारों के लिए अभियान में हिस्सा भी लिया। वे जातिवाद को अमेरिका की “सबसे खराब बीमारी” मानते थे।

आइन्स्टीन को मिले सम्मान और पुरस्कार :

आइंस्टीन ने अपने जीवन काल में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए, जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं।

Albert Einstein Quotes in Hindi / अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल सुविचार

Quote 1: यदि आप किसी कार्य को करने के सारे नियम जानते हैं, तो आप उस कार्य को किसी भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 2: यदि आप किसी सुन्दर लड़की को चुम्बन करते हुए सुरक्षित ड्राइव कर पा रहे है तो इसका मतलब यह है कि आप चुम्बन पर इतना ध्यान नहीं दे रहे है जितना की देना चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 3: यह एक चमत्कारिक सत्य है कि जिज्ञासा औपचारिक शिक्षा से बचाती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 4: शिक्षा तथ्यों को सीखने की कला नहीं होती बल्कि शिक्षा मस्तिष्क को सोचने का प्रशिक्षण प्रदान करती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 5: शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे, जब आप सब कुछ भूल गए हो, जो आपको याद था।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 6: शुद्ध गणित अपनी तरह से तार्किक विचारों का कविता होता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 7: दुनिया के बारे में सबसे समझ से बाहर बात यह है कि यह समझने योग्य है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 8: दुनिया जीने के लिए एक खतरनाक जगह है; उन लोगों की वजह से नहीं जो बुराई कर रहे हैं बल्कि उन लोगों की वजह से जो इसके लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 9: दूसरों के लिए जिया जाने वाला जीवन ही लाभप्रद है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 10: दो चीजें अनंत हैं:- ब्रह्माण्ड और मनुष्य की मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 11: धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है और विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 12: एक आदमी के मूल्य को इससे नहीं आँका जाना चाहिए कि वह क्या हासिल कर सकता है बल्कि इससे आँका जाना चाहिए कि वह क्या दे सकता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 13: एक खाली पेट एक अच्‍छा राजनीतिक सलाहकार नहीं हो सकता।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 14: एक पुरुष को कभी पता नहीं होता कि शुभ विदाई कैसे दे और एक स्त्री को कभी समझ नहीं आता की शुभ विदाई कब दे।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 15: एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन, भला प्रसन्न रहने के लिए और क्या चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 16: एकरसता और एक शांत जीवन की तन्हाई, रचनात्मक दिमाग को उत्तेजित करता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 17: वक्त बहुत कम है अगर हमे कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 18: विश्व एक महान पुस्तक है, जिसमें वे लोग केवल एक ही पृष्ठ पढ पाते हैं जो कभी घर से बाहर नहीं निकलते।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 19: विश्व को उसे नुकसान पहुँचाने वालों से उतना खतरा नहीं है बल्कि ज्यादा खतरा तो उन लोगों से खतरा है जो नुकसान पहुँचाने वालों को देखकर भी अनदेखा करते हैं और कुछ नहीं कहते।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 20: वे लोग जो निरर्थक तथ्यों को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं, वही असंभव कार्य कर पाते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 21: व्यक्ति की कीमत इससे नहीं है कि वो क्या प्राप्त कर सकता है बल्कि इसमें है कि वो क्या दे सकता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 22: व्यक्तिगत रूप से हर एक का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कोई भी पूजनीय नहीं हो सकता।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 23: व्यक्तित्व सुनने या देखने से नहीं बनता बल्कि मेहनत और काम करने से बनता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 24: गणित मे अपनी कमजोरियों से बिलकुल न घबराएं मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं तो इस मामले में आपसे भी आगे हूँ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 25: गुरुत्वाकर्षण लोगों के प्रेम में पड़ने के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 26: जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के समान लगता है जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के समान लगता है यही सापेक्षता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 27: जब समाधान आसान हो तो ऊपर वाला जवाब देता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 28: जब हम अपनी सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं तब ही हम आगे बढ़ते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 29: जहां तक मेरा सवाल है, मैं दिखावटी पुण्य के बजाए चुप रहना अधिक पसंद करता हूँ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 30: जानकारी और ज्ञान में बहुत अधिक फ़र्क होता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 31: जीवन एक प्रकार से साइकिल के पहियो को चलाने के समान है जिस प्रकार साइकिल मे संतुलन की आवश्यकता होती है ठीक इसी तरह संतुलित जीवन व्यतीत कर हम आगे बढ सकते है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 32: जो छोटी बातों में सच्चाई के प्रति लापरवाह होता है, उसे महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी नहीं दी जा सकती।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 33: ज्ञान का एकमात्र माघ्यम अनुभव है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 34: प्रकृति को गहराई के साथ देखियें, आप को सब कुछ अच्छी तरह समझ में आजाएगा।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 35: प्रतिभा और मूर्खता के बीच अंतर है; प्रतिभा की अपनी सीमा होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 36: प्रतिभा भगवान् की देन है विनम्र रहिये, ख्याति मानव निर्मित है। कृतज्ञ रहिये, घमंड आपकी अपनी देन है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 37: प्रत्येक इंसान जीनियस है, लेकिन यदि आप किसी मछली को उसकी पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से जज करेंगे तो वो अपनी पूरी ज़िन्दगी यह सोच कर जिएगी कि वो मुर्ख है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 38: प्रवृत्ति की कमजोरी, चरित्र की कमजोरी बन जाती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 39: बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना, सत्य के खिलाफ जाना है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 40: बिना सीमाओ के ज्ञान के सीमाओ को पार करना असंभव है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 41: बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना और सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है प्रश्न पूंछना बंद न करना।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 42: बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं, बल्कि कल्पनाशीलता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 43: बुद्धिजीवी समस्याओं का समाधान करते हैं जबकि प्रतिभाशाली लोग उससे बचाव का रास्ता खोजते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 44: बेवकूफी और निपुणता में फ़र्क होता है कि निपुणता की सीमाएँ होती हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 45: यह सच है धर्म वास्तविक जीवन है; सभी एक आत्मा के साथ रहते हैं एक ही अच्छाई और धार्मिकता के साथ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 46: संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 47: संसार में आपकी प्रगति से ज्यादा महत्व, आपके मूल्य को दिया जाता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 48: सच्चा धर्म ही सच्ची जिंदगी है अपनी पूरी आत्मा के साथ जीना, सारी अच्छाई और सारी उदारता ही सच्चा धर्म है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 49: सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 50: समाज को न्याय दिलाने के लिए जीना जीवन की सबसे मूल्यवान कोशिश है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 51: सूचना ज्ञान नही है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 52: स्वयं को सत्य और ज्ञान का न्यायाधीश समझने वालो का ये झूठा विश्वास, ईश्वर ही खंडित करते है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 53: हम अपनी समस्या उस मानसिकता के साथ नहीं सुलझा सकते, जो हमने उस समस्या को खड़ा करते समय इस्तेमाल की थी।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 54: हम एक ही तरह की सोच का उपयोग करके सभी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 55: Creativity एक मजेदार intelligence है और जिस intelligence में मजा है वह creativity है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 56: अगर तथ्य सिद्धांत से नही मिलते है, तो तथ्य को बदल डालिये
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 57: अगर मैं एक physicist नहीं होता तो शायद मैं एक संगीतकार होता। मैं अक्सर संगीत के बारे में सोचता हूँ, संगीत सुनते समय मैं सपनों में खो जाता हूँ, मैं अपने जीवन को संगीत की दृष्टि से देखता हूँ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 58: अगर हमें यह पता हो कि हम क्या कर रहे हैं तो उसे रिसर्च नहीं कहेंगे।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 59: अट्ठारह वर्ष की उम्र तक इकट्ठा किये गये पूर्वाग्रहों का नाम ही सामान्य बुद्धि है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 60: अधिकांश लोग कह‍ते हैं कि वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है। वो गलत है चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 61: अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 62: अपनी अंतरात्‍मा के विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य ना करे चाहे कार्य करने के लिए कहने वाला कितना ही गुणवान हो।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 63: अपनी सर्वोत्तम क्षमताओ के अनुसार राजनितिक मामलो में दोषसिद्धि हर नागरिक का कर्तव्य है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 64: अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही, एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 65: अविश्वास से विश्वास करना अच्छा होता है। ऐसा करने से आप उस कार्य को पूर्ण करने की संभावनाओ के करीब पहुँच जाते है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 66: असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 67: आनन्द देखने और समझने में प्रकृति का सबसे सुन्दर उपहार है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 68: आप तब तक असफल नही हैं जब तक कि आप कोशिश करना बन्द नहीं कर दें।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 69: आप प्रकृति को गहराई से देखो, फिर आप सब कुछ बेहतर समझने लगेगे।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 70: आपकी कल्पनाशक्ति आपके जीवन के आने वाले आकर्षणों का पूर्वावलोकन है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 71: आपके पास जो भी कल्पना शक्ति है वो आपके ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 72: इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या मौजूद है यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 73: उस व्यक्ति पर बडी जिम्मेदारी मे विश्वास नही किया जा सकता, जो छोटे छोटे कार्यो मे सच्चाई को गंभीरता से नही लेता।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 74: एक सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो, बल्कि मूल्यों पर चलने वाले इंसान बनो।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 75: एक समय था जब मन में ज्ञान ऊँची उड़ान भरा करता था लेकिन यह कभी साबित नहीं कर पता था कि यह मुझे कैसे मिला।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 76: ऐसा नहीं है कि मैं कोई अति प्रतिभाशाली व्‍यक्ति हूँ लेकिन मैं निश्चित रूप से अधिक जिज्ञासु हूँ और किसी समस्‍या को सुलझाने में अधिक देर तक लगा रहता हूँ।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 77: कठिनाईयों के बीच में अक्सर अवसरों की प्राप्ति होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 78: कल्पना सब कुछ है यह जीवन के लिए आ रहे आकर्षण का पूर्वावलोकन है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 79: किसी कार्य के प्रति जुनून उस काम को बार-बार कर, अलग-अलग परिणामों की उम्मीद रखने में होता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 80: किसी भी समस्या को बौद्धिकता के उसी स्तर पर हल नही किया जा सकता, जिस पर उसकी उत्पत्ति हुयी हो।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 81: कुछ जो लोग ऐसे होते हैं जो अपनी आँखों से देख कर, अपने दिल से उसे महसूस कर सकते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 83: क्रोध मूर्खों के हृदय में ही बसता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 84: रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान इन में खुशी पैदा करना यह शिक्षक की सर्वोच्च कला है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 85: रचनात्मकता वो बुद्धिमता है जिससे प्रसन्नता प्राप्त होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 86: रवैये की कमज़ोरी आखिरकार चरित्र की कमज़ोरी बन जाती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 87: बौद्धिक विकास जन्म के समय से ही शुरू हो जाना चाहए और केवल मौत पर ही समाप्त होना चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 88: भगवान के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं और एक समान ही मूर्ख भी।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 89: भय से शांति नहीं लाई जा सकती शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 90: भारत के हम बहुत ऋणी हैं जिसने हमे गिनती सिखायी जिसके अभाव मे कोई भी आवश्यक वैज्ञानिक खोज सम्भव नहीं हो पाती।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 91: मनुष्य अगर प्रसन्नता से भरी जिन्दगी चाहता है तो उसे स्वयं को व्यक्ति और वस्तुओ से बाँधने के बजाय अपने लक्ष्य से बंधना चाहिए।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 92: मनुष्य की कल्पनाशक्ति उसके जीवन मे होने वाली घटनाओं का पूर्वालोकन है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 93: महत्वपूर्ण बात यह है कि पूछताछ करना बंद न करें। जिज्ञासा के अपने खुद के कारण हुआ करते हैं।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 94: महान विचारधारा को सदैव सार्वजनिक मत के अत्यन्त विरोध का सामना करना पड़ता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 95: मूर्खता और प्रतिभा के बीच अंतर केवल यह है कि प्रतिभा की अपनी एक सीमा होती है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 96: मेरे अन्दर कोई विशिष्ट प्रतिभा नहीं है केवल जुनून की हद तक उत्सुकता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 97: मै स्वर्ग और नर्क में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कहता क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह रहते है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 98: मैं यह नहीं जानता कि तीसरा विश्वयुद्ध किस हथियार से लड़ा जाएगा। लेकिन यह अवश्य जानता हूँ कि चौथा विश्वयुद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 99: हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 100: हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 101: तर्क आपको “a” से “b” तक ले जा सकता है लेकिन कल्पना आपको हर जगह ले जा सकता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 102: न्यूटन के बारे में सोचने का अर्थ है उनके महान कार्यो को याद करना। उनके जैसे व्यक्तित्व के बारे में इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है कि उन्हें एक सर्वव्यापी सत्य को सिद्ध करने में कितना संघर्ष करना पड़ा।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन

Quote 103: परेशानी के मध्य ही अवसर छिपा होता है।
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन


Note: सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या  Quote में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

दोस्तों, ये “Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन (The Genius)” POST आपको कैसे लगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया mahesh.achhibaatein@gmail.com हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े,

Exit mobile version