Site icon AchhiBaatein.com

Mahatma Gandhi Slogan & Quotes in Hindi ~ महात्मा गाँधी के सर्वश्रेष्ठ विचार

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

महात्मा गाँधी के सर्वश्रेष्ठ विचार, Inspirational & Motivational Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Mahatma Gandhi Success Rules

महात्मा गाँधी : संक्षिप्त जीवन परिचय

महात्मा गांधी के नाम से लोकप्रिय मोहनदास करमचन्द गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। उनके पिता करमचंद गांधी पोरबंदर राज्य के दीवान थे। बाल्यावस्था में ही महात्मा गांधी का विवाह कस्तुरबा गांधी से संपन्न हुआ था।
एक औसत विद्यार्थी के तौर पर गांधीजी ने पोंरबंदर से प्राथमिक और राजकोट से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। 4 सितंबर 1888 को गांधी जी कानून की पढाई करने लंदन चले गये। लंदन में रहने के दौरान गांधीजी ने अपने पहनावे और बोलचाल में विदेशी संस्कृति को ग्रहण कर लिया था।

दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी भारतीयों के साथ होते भेदभाव के शिकार भी हुए उन्हें ट्रेन का First Class का टिकट होने के बावजुद third class में यात्रा करने को कहा गया और ऐसा न करने पर उन्हे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। दक्षिण अफ्रिका में रहते हुए गांधीजी ने रंगभेद की नीति के खिलाफ कईं आंदोलन किये।

सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से भारत को स्वतंत्र करा करके हम सभी को स्वतंत्र भारत का अनमोल उपहार देने वाले महापुरूष गाँधी जी को राष्ट्र ने राष्ट्रपिता के रूप में समान्नित किया। महात्‍मा गांधी सत्‍य और अहिंसा के पुजारी थे।

सत्याग्रह, अहिंसा और सादगी को ही एक सफल मनुष्य जीवन का मूल मंत्र मानने वाले गांधीजी के इन्हीं आदर्शों से प्रभावित होने के बाद रविन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हे महात्मा अर्थात महान आत्मा का दर्जा दिया था

भारत ही नही वरन पूरे विश्व पटल पर महात्मा गाँधी सिर्फ़ एक नाम नहीं अपितु शान्ति और अहिंसा का प्रतीक है। तभी तो प्रख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि -‘‘हज़ार साल बाद आने वाली नस्लें इस बात पर मुश्किल से विश्वास करेंगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई इन्सान धरती पर कभी आया था।’’

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गाँधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

गांधीजी की 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्‍ली पर बनी हुई है

महात्मा गाँधी के अनमोल विचार, अनमोल वचन | Mahatma Gandhi Inspirational Quotes in Hindi

Hindi Quotes 1: अँधा वह नहीं जो देख सकता है बल्कि अँधा तो वह है, जो देख कर भी अपनी ग़लतियों पर पर्दा डालने कि कोशिश करता हो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 2: अक्लमंद काम करने से पहले सोचता है और मूर्ख काम करने के बाद।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 3: अधभूखे राष्ट्र के पास न तो कोई धर्म हो सकता है, न कोई कला हो सकती है और न ही कोई संगठन हो सकता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 4: अधिक योग्य बने बिना दूसरों से बराबरी का दावा कभी मत करो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 5: अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 6: अपनी बुद्धिमता को लेकर बेहद निश्चित होना बुद्धिमानी नहीं है यह याद रखना चाहिए कि ताकतवर भी कमजोर हो सकता है और बुद्धिमान से भी बुद्धिमान व्यक्ति भी गलती कर सकता है।

Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 7: अपने दोष हम देखना नहीं चाहते, दूसरों के देखने में हमें मजा आता है, बहुत सारे दु:ख तो इसी आदत से पैदा होते हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 8: अपने प्रयोजन में दृढ़ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 9: अपने से हो सके वह काम, दूसरों से नहीं करवाना चाहिए।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 10: अहिंसा ही धर्म है और वही जिंदगी का एक रास्ता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 11: अहिंसात्मक युद्ध में अगर थोड़े भी मर मिटने वाले लड़ाके मिलेंगे तो वे करोड़ो की लाज रखेंगे और उनमे प्राण फूकेंगे। अगर यह मेरा स्वप्न है, तो भी यह मेरे लिए मधुर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 12: आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 13: आचरण रहित विचार, कितने भी अच्छे क्यों न हो, उन्हें खोटे-मोती की तरह समझना चाहिए।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 14: आदमी अक्सर वो बन जाता है जो वो होने में यकीन करता है अगर मैं खुद से यह कहता रहूँ कि मैं फ़लां चीज नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं शायद सचमुच वो करने में असमर्थ हो जाऊं। इसके विपरीत अगर मैं यह यकीन करूँ कि मैं ये कर सकता हूँ तो मैं निश्चित रूप से उसे करने की क्षमता पा लूँगा, भले ही शुरू में मेरे पास वो क्षमता ना रही हो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 15: आधुनिक सभ्यता ने हमें रात को दिन में और सुनहरी ख़ामोशी को पीतल के कोलाहल और शोरगुल में परिवर्तित करना सिखाया है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 16: आप आज जो करते हैं उस पर भविष्य निर्भर करता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 17: आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 18: आप नम्र तरीके से दुनिया को हिला सकते है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 19: आप मानवता में विश्वास मत खोइए, मानवता सागर की तरह है, अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी है, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 20: आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 21: आपकी मान्यताएं आपके विचार बन जाते हैं, आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं, आपके शब्द आपके कार्य बन जाते हैं, आपके कार्य आपकी आदत बन जाते हैं, आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके मूल्य आपकी नियति बन जाती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 22: आपकी समस्त विद्वत्ता, आपका शेक्सपियर और वर्ड्सवर्थ का संपूर्ण अध्ययन निरर्थक है यदि आप अपने चरित्र का निर्माण व विचारों क्रियाओं में सामंजस्य स्थापित नहीं किया हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 23: आपके विचार ही आपके जीवन का निर्माण करते हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 24: ईमानदार मतभेद आम तौर पर प्रगति के स्‍वस्‍थ संकेत है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 25: ईश्वर न तो काबा में है और न ही काशी में है, वह तो हर घर-घर में व्याप्त है, हर दिल में मौजूद है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 26: उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 27: एक कार्य द्वारा किसी एक दिल को ख़ुशी देना, प्रार्थना में झुके हज़ार सिरों से बेहतर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 28: एक देश की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है कि वहाँ जानवरों से कैसा व्यवहार किया जाता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 29: एकमात्र वस्तु जो हमें पशु से भिन्न करती है – वह है सही और गलत के मध्य भेद करने की क्षमता जो हम सभी में समान रूप से विद्यमान है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 30: ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 31: कम बोलने वाला सब से बेहतर इन्सान है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 32: कमजोर कभी माफ नहीं कर सकते हैं माफ करना तो ताकतवर की विशेषता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 33: काम की अधिकता नहीं बल्कि अनियमितता आदमी को मार डालती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 34: कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है, लड़ते-लड़ते मर जाना।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 35: किसी का दिल दुखाने वाली बात मत कहो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 36: किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 37: किसी भी देश की संस्कृति उसके लोगों के ह्रदय और आत्मा में बसती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 38: किसी भी स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए सोने की बेडियां, लोहे की बेडियों से कम कठोर नहीं होगी। चुभन धातु में नहीं वरन् बेडियों में होती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 39: किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के दिलों और आत्माओं में बसती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 40: कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 41: कुरीति के अधीन होना कायरता है, उसका विरोध करना पुरुषार्थ है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 42: केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है, जिसे आप दुसरो पर छिड़के तो उसकी कुछ बुँदे अवश्य ही आप पर भी पड़ जाती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 43: कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 44: क्रोध एक प्रकार का क्षणिक पागलपन है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 45: क्रोध एक प्रचंड अग्नि है, जो मनुष्य इस अग्नि को वश में कर सकता है, वह उसको बुझा देगा जो मनुष्य इस अग्नि को वश में नहीं कर सकता, वह स्‍वयं ही अपने आप को उस अग्नि में जला लेगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 46: क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 47: क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 48: क्षणभर भी काम के बिना रहना, चोरी समझो। मैं दूसरा कोई रास्‍ता भीतरी या बाहरी आनन्‍द का नहीं जानता।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 49: ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, ये तीनो ही सामंजस्य में हों।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 50: खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 51: गरीबी अभिशाप नहीं बल्कि मानवरचित षडयन्त्र है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 52: गर्व लक्ष्य को पाने के लिए किये गए प्रयत्न में निहित है, ना कि उसे पाने में।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 53: गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती, वह तो केवल अपनी ख़ुशबू बिखेरता है उसकी ख़ुशबू ही उसका संदेश है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 54: चरित्र की शुद्धि ही ज्ञान का लक्ष्य होनी चाहिए।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 55: चलिए सुबह का पहला काम ये करें कि इस दिन के लिए संकल्प करें कि मैं दुनिया में किसी से डरूंगा नहीं। मैं केवल भगवान से डरूं। मैं किसी के प्रति बुरा भाव ना रखूं। मैं किसी के अन्याय के के समक्ष झुकूं नहीं। मैं असत्य को सत्य से जीतूँ और असत्य का विरोध करते हुए, मैं सभी कष्टों को सह सकूँ।
चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 56: जब कोई युवक विवाह के लिए दहेज की शर्त रखता है तब वह न केवल अपनी शिक्षा और अपने देश को बदनाम करता है बल्कि स्त्री जाति का भी अपमान करता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 57: जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 58: जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो उसे प्रेम से जीतें।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 59: जब भी मैं सूर्यास्त की अद्भुत लालिमा और चंद्रमा के सौंदर्य को निहारता हूँ तो मेरा हृदय सृजनकर्ता के प्रति श्रद्धा से भर उठता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 60: जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेंशा विजय होती है कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं लेकिन अंत में उनका पतन होता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 61: जब शरीर ख़त्म होने वाला है और आत्मा अमर है तो फिर डर किसका, किस लिए ?
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 62: जहाँ प्रेम है वहाँ जीवन है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 63: जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता दुःख के बिना सुख नहीं होता।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 64: जिनमे नम्रता नहीं आती, वे विधा का पूरा सदुपयोग नहीं कर सकते नम्रता का अर्थ है अहंभाव का आत्यंतिक क्षय।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 65: जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 66: जिस मनुष्य को अपने मनुष्यत्व का भान है, उसे ईश्वर के सिवाय और किसी से भय नहीं लगता
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 67: जीवन की गति बढाने के अलावा भी इसमें बहुत कुछ है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 68: जो चीज विकार को मिटा सके, राग-द्वेष को कम कर सके, जिस चीज के उपयोग से मन सूली पर चढ़ते समय भी सत्य पर डटा रहे, वही धर्म की शिक्षा है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 69: जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन सकता है वह सबके भीतर विद्यमान है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 70: जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे ये व्यक्त करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 71: जो समय की बचत करते हैं, वे धन की बचत करते हैं और बचाया हुआ धन, कमाएं हुए धन के बराबर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 72: ज्ञान का अंतिम लक्ष्‍य चरित्र-निर्माण होना चाहिए।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 73: डर शरीर का रोग नहीं है यह आत्‍मा को मारता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 74: तुम जो भी करोगे वो नगण्य होगा, लेकिन यह ज़रूरी है कि तुम वो करो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 75: थोडा सा अभ्यास ढेर सारे उपदेशों से बेहतर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 76: दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्‍हे रोटी के अलावा ओर किसी रूप में नहीं दिख सकता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 77: दुश्मनी करना मेरे लिए मौत के बराबर है मैं इससे नफरत करता हूँ और तमाम शरीर आदमियों से प्रेम का अभिलाषी हूँ।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 78: नारी को अबला कहना अपमानजनक है यह पुरुषों का नारी के प्रति अन्याय है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 79: निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 80: निरंतर विकास जीवन का नियम है और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्थिति में पंहुचा देता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 81: निर्मल चरित्र एवं आत्मिक पवित्रता वाला व्यक्तित्व सहजता से लोगों का विश्वास अर्जित करता है और स्वतः अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध कर देता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 82: परमेश्वर ही सत्य है; यह कहने के बजाय ‘सत्य ही परमेश्वर है’ कहना अधिक उपयुक्‍त है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 83: पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 84: पाप करने का अर्थ यह नहीं कि जब वह आचरण में आ जाए, तब ही उसकी गिनती पाप में हुई पाप तो जब हमारी दृष्टि में आ गया, विचार में आ गया, तो वह हमसे हो गया।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 85: पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 86: पुस्तके मन के लिए साबुन का कार्य करती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 87: पुस्तकों का मूल्य रत्नों से भी अधिक है, क्योंकि पुस्तकें अन्तःकरण को उज्ज्वल करती हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 88: पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेंशा रहेगी।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 89: पूर्ण धारणा के साथ बोला गया “नहीं” सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए “हाँ” से बेहतर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 90: पृथ्वी ने सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान किया है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 91: प्रार्थना माँगना नहीं है यह आत्मा की लालसा है यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 92: प्रार्थना या भजन जीभ से नहीं ह्रदय से होता है इसी से गूंगे, तोतले और मूढ भी प्रार्थना कर सकते है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 93: प्रेम की शक्ति, हिंसा की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 94: प्रेम के बिना जीवन अधुरा है चाहे वो कैसा भी प्रेम हो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 95: प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी भी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 96: बुद्ध ने अपने समस्त भौतिक सुखों का त्याग किया क्योंकि वे संपूर्ण विश्व के साथ यह ख़ुशी बाँटना चाहते थे जो मात्र सत्य की खोज में कष्ट भोगने तथा बलिदान देने वालों को ही प्राप्त होती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 97: बुद्धि के बिना इंसान अपंग के समान है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 98: बुराई से असहयोग करना, मानव का पवित्र कर्तव्‍य है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 99: भगवान का कोई धर्म नहीं है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 100: भगवान ने मनुष्य को अपने ही समान बनाया, पर दुर्भाग्य से इन्सान ने भगवान को अपने जैसा बना डाला।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 101: भूल करने में पाप तो है ही, परन्तु उसे छुपाने में उससे भी बड़ा पाप है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 102: मनुष्य को अपनी और खीचने वाला यदि जगत में कोई असली चुम्‍बक है, तो वह केवल प्रेम है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 103: मृत, अनाथ और बेघर को इससे क्या फर्क पड़ता है कि यह तबाही सर्वाधिकार या फिर स्वतंत्रता या लोकतंत्र के पवित्र नाम पर लायी जाती है?
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 104: मेरा जीवन ही मेरा सन्देश है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 105: मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 106: मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 107: मेरे विचारानुसार गीता का उद्देश्य आत्म-ज्ञान की प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग बताना है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 108: मै हिंदी के जरिये प्रांतीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता, किन्तु उनके साथ हिंदी को भी मिला देना चाहता हूँ।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 109: मैं किसी को भी गंदे पाँव के साथ अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 110: मैं तुम्हे शांति का प्रस्ताव देता हूँ मैं तुम्हे प्रेम का प्रस्ताव देता हूँ मैं तुम्हारी सुन्दरता देखता हूँ मैं तुम्हारी आवश्यकता सुनता हूँ मैं तुम्हारी भावना महसूस करता हूँ।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 111: मैं यह अनुभव करता हूं कि गीता हमें यह सिखाती है कि हम जिसका पालन अपने दैनिक जीवन में नहीं करते हैं, उसे धर्म नहीं कहा जा सकता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 112: मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है, और वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 113: मौन रहना सर्वोत्‍तम भाषण है अगर बोलना ही है तो कम से कम बोलो एक शब्द से काम चल जाए, तो दो शब्‍द बोलने की आवश्‍यकता नहीं है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 114: यदि आपको अपने उद्देश्य और साधन तथा ईश्वर में आस्था है तो सूर्य की तपिश भी शीतलता प्रदान करेगी।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 115: यदि इंसान सीखना चाहे तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 116: यद्यपि आप अल्पमत में हों, लेकिन सच तो सच ही है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 117: ये मेरा देश है, ये तेरा देश है यह केवल संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों की सोच है वर्ना उदार आत्‍माओं के लिए तो पूरी दुनिया ही एक परिवार है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 118: राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 119: रोम का पतन उसका विनाश होने से बहुत पहले ही हो चुका था।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 120: लम्बे-लम्बे भाषणों से कही अधिक मूल्यवान है इंच भर कदम बढ़ाना।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 121: वही राष्ट्र सच्चा लोकतंत्रात्मक है, जो अपने कार्यो को बिना हस्तक्षेप के सुचारू और सक्रिय रूप से चलाता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 122: वास्तविक सौंदर्य ह्रदय की पवित्रता में है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 123: विवेक के मामलों में बहुमत के नियम का कोई स्थान नहीं है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 124: विश्व इतिहास में आजादी के लिए लोकतान्त्रिक संघर्ष हमसे ज्यादा वास्तविक किसी का नहीं रहा है मैने जिस लोकतंत्र की कल्पना की है, उसकी स्थापना अहिंसा से होगी उसमे सभी को समान स्वतंत्रता मिलेगी -हर व्यक्ति खुद का मालिक होगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 125: विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत है कि दुनिया -में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 126: विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 127: विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 128: वीरता मरने में नहीं है, मारने में है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 129: व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं की जाती है अपितु उसके चरित्र से की जाती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 130: शक्ति दो प्रकार की होती है एक दंड के डर पैदा होती है और दूसरी प्रेम भरे कार्यो से, लेकिन प्रेम पर आधारित शक्ति‍, सजा के डर से उत्‍पन्‍न शक्ति से एक हजार गुना अधिक प्रभावी और स्‍थाई होती है
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 131: शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 132: शारीरिक उपवास के साथ-साथ मन का उपवास न हो तो वह दम्भपूर्ण और हानिकारक हो सकता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 133: श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 134: संपूर्ण विश्व का इतिहास उन व्यक्तियों के उदाहरणों से भरा पडा है जो अपने आत्म-विश्वास, साहस तथा दृढता की शक्ति से नेतृत्व के शिखर पर पहुँचे हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 135: सच्चे कवि तो वे माने जाते हैं, जो मृत्यु में जीवन और जीवन में मृत्यु देख सके।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 136: सच्‍ची अहिंसा मृत्‍यु शय्या पर भी मुस्‍कराती रहेगी अहिंसा ही वह एकमात्र शक्ति है जिससे हम शत्रु को अपना मित्र बना सकते हैं और उसके प्रेमपात्र बन सकते हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 137: सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमे अनेक फल आते हुए नजर आते है, उनका अंत ही नहीं होता।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 138: सत्य एक है, मार्ग कई।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 139: सत्य कभी भी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचता जो उचित हो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 140: सत्य, बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है क्‍योंकि सत्‍य आत्मनिर्भर है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 141: सदाचार और निर्मल जीवन सच्ची शिक्षा के आधार है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 142: सभी छुपे दोषों का उपाय ढूढना कठिन होता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 143: समाज में से धर्म को निकाल फेंकने का प्रयत्न बांझ के पुत्र करने जितना ही निष्फल है और अगर कहीं सफल हो जाय तो समाज का उसमें नाश होता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 144: सही और गलत के मध्य भेद करने की क्षमता ही है जो हम सभी को पशु से भिन्न करती है यह एकमात्र वस्तु, हम सभी में समान रूप से विद्यमान है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 145: सात घनघोर पाप – काम के बिना धन;अंतरात्मा के बिना सुख;मानवता के बिना विज्ञान;चरित्र के बिना जीवन
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 146: साफ दिल से निकली हुई दुआ व्यर्थ नहीं जाती।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 147: सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 148: सुखद जीवन का भेद त्याग पर आधारित है त्याग ही जीवन है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 149: स्वच्छता, पवित्रता और आत्म-सम्मान से जीने के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 150: स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 151: स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 152: हंसी मन की गांठें बड़ी आसानी से खोल देती है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 153: हम जिसकी पूजा करते है उसी के समान हो जाते है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 154: हम जो दुनिया के जंगलों के साथ कर रहे हैं वो कुछ और नहीं बस उस चीज का प्रतिबिम्ब है जो हम अपने साथ और एक दूसरे के साथ कर रहे हैं।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 155: हम दबाव से अनुशासन नहीं सीख सकते।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 156: हमारा जीवन सत्य का एक लंबा अनुसंधान है और इसकी पूर्णता के लिए आत्मा की शांति आवश्यक है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 157: हमें सदा यह ध्‍यान रखना चाहिए कि शक्तिशाली से शक्तिशाली मनुष्‍य भी एक दिन कमजोर होता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 158: हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 159: हर एक काम ईमानदारी व लगन से करो।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 160: हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ और अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 161: हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

Hindi Quotes 162: ह्रदय कि कोई भाषा नहीं होती है ह्रदय, ह्रदय से बातचीत करता है।
Mahatma Gandhi महात्मा गांधी

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली POST भी पढ़े।

Exit mobile version