Site icon AchhiBaatein.com

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

Pallavi Joshi is a film and television actress

वर्तमान समय में अभिनय के क्षेत्र में कॉम्पटीशन काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आज के समय में अपना नाम बनाना वाकई में काफी मेहनत और कौशल का काम बन गया हैं। बावजूद इसके इस इंडस्ट्री में कई सितारों और कलाकारों ने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर नाम कमाया है और उन्ही में से एक पल्लवी जोशी भी हैं जिनके बारे में हम इस लेख में बात करेंगे।

इस लेख में हम ‘पल्लवी जोशी जीवनी’ (Pallavi Joshi Biography in Hindi) के बारे में आपको बताएंगे और साथ ही उनसे जुड़ी पूरी जानकारी’ भी देंगे।

पल्लवी जोशी कौन है?

पल्लवी वैसे तो एक लोकप्रिय व्यक्तित्व की धनी हैं, अतः उन्हें किसी तरह के परिचय की जरूरत नहीं लेकिन फिर भी अगर आप नहीं जानते की ‘पल्लवी जोशी कौन है’ तो बता दे की वह एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मो के साथ काफी सारे धारावाहिको में भी काम किया हैं।

पल्लवी वर्तमान में कई फिल्मो और धारावाहिको के साथ साथ वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। उन्हे उनके बेहतरीन अभिनय कौशल के चलते कई बार राष्ट्रिय स्तर के अवार्ड्स के लिए नामांकित किया जा चूका हैं और उन्होंने कई बार वह अवार्ड्स को जीता भी हैं।

जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
पेशा मॉडल एक्टर, प्रोडूसर
उम्र 52 वर्ष
डेब्यू फिल्म दादा (1979)
शौक पढना, घूमना, YouTube
पसंदीदा अभिनेत्री स्मिता पाटिल
पति विवेक अग्निहोत्री
संतान 1 बेटा / 1 पुत्री

पल्लवी जोशी का जन्म

पल्लवी का जन्म 4 अप्रेल 1979 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पल्लवी के पिता का नाम मधुसुधन जोशी था और उनकी माता का नाम सुषमा जोशी था। उनकी माता सुषमा जोशी अपने समय की एक लोकप्रिय गायक थी। उनका एक भाई भी हैं जिनका नाम अलंकार जोशी है और अलंकार ने भी अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई हैं।

माँ के एक लोकप्रिय गायक होने की वजह से पल्लवी ने काफी कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था और अपने बेहतरीन अभिनय कौशल की वजह से उन्हें काफी तेजी से सफलता भी मिली।

पल्लवी जोशी का अभिनय करियर

जैसा की हमने आपको बताया की पल्लवी जोशी की माँ सुषमा जोशी उस समय की एक लोकप्रिय गायक थी और यही कारण था की पल्लवी की भी मनोरंजन की दुनिया में काफी रूचि थी। उन्होंने काफी कम समय में स्टेज आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। ‘बदला’ और ‘आदमी सड़क का’ जैसी लोकप्रिय फिल्मो में पल्लवी ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था।

फ़िल्मी दुनिया में उनकी एंट्री साल 1979 में रिलीज हुई एक फिल्म ‘दादा’ से हुई थी जिसमे उन्होंने एक अंधी बच्ची का किरदार निभाया था।

पल्लवी जोशी ने 1980 के दशक और 1990 के दशक की शुरुआत में काफी सारी आर्ट फिल्म जैसे की रुक्मावती की हवेली, सूरज का सातवां घोडा, तृषाग्नि, वंचित, भुजंगयाना दशावतारा और रिहाई जैसी फिल्मो में उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद भी किया। साल 1988 में रिलीज एक फिल्म अन्धयुद्ध में उन्होंने एक विकलांग लड़की का किरदार निभाया था जिसके लिए फिल्मफेयर में ‘बेस्ट सपोर्टिंग रोल’ के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।

पल्लवी जोशी ने फिल्मो में अभिनय के अलावा भी मनोरंजन की दुनिया में कई काम किये हैं जिनमे से एक एंकरिंग या फिर कहा जाये तो शो को होस्ट करना भी था। उन्होंने ज़ी मराठी पर आने वाले एक गायन कला से संबंधित रियलिटी शो ‘सारेगामापा मराठी लील चैंप्स’ को लम्बे समय तक होस्ट किया हैं।

श्याम बेनेगल की रचना ‘दी मेकिंग ऑफ़ महात्मा’ में पल्लवी जोशी ने कस्तूरबा गाँधी का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। पल्लवी को उनके अभिनय के लिए स्पेशल ज्यूरी अवार्ड और एक्सेलेंस इन सिनेमा अवार्ड मिल चुका हैं।

पल्लवी ने न केवल फिल्मो और रियलिटी शो में काम किया था बल्कि वह काफी सारे धारावाहिको में भी नजर आई थी। उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले ‘आरोहण’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो के साथ मिस्टर योगी, भारत एक खोज, जुस्तजु, अल्पविराम, मृगनयनी, तलाश और इम्तिहान जैसे कई टेलीविजन शो में काम किया हैं।

रेणुका सहाने के द्वारा डायरेक्ट की गयी एक मराठी फिल्म ‘रीता’ में उन्होंने मुख्य किरदार को निभाया था। इसके अलाव उन्होंने कुछ मलयालम और कन्नड़ फिल्मो में भी मुख्य किरदारों को निभाया था।

इसके अलावा पल्लवी ज़ी टीवी पर आने वाले एक लोकप्रिय शो ज़ी अंताक्षरी का भी लम्बे समय तक हिस्सा रही हैं, जिसमे उन्होंने धारावाहिक को होस्ट करने का अर्थात एंकरिंग का काम किया था। साल 1999 से लेकर साल 2001 तक ज़ी सिनेमा पर उन्होंने एक टेलीविजन शो ‘रिश्ते’ में भी काम किया हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्हें फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी का मेंबर बनाया जा रहा था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया क्योंकि छात्र बीजेपी के गजेंद्र चौहान इंस्टिट्यूट के गवर्निंग काउंसिल के चीफ बनाये जाने का विरोध कर रहे थे।

पल्लवी जोशी के द्वारा अब तक की गई फिल्में और धारावाहिक

पल्लवी जोशी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कई फिल्मो और टेलीविजन शोज में काम किया हैं। पल्लवी जोशी के द्वारा की गयी फिल्मो और धारावाहिको की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं

  1. नाग मेरे साथी (1973)
  2. बदला (1976)
  3. रक्षाबंधन (1976)
  4. खम्मा मेरा वीरा (1976)
  5. माँ दीकरी (गुजराती)
  6. डाकू और महात्मा (1977)
  7. ड्रीम गर्ल (1977)
  8. आँख का तारा (1977)
  9. दोस्त असावा तर आसा (1977)
  10. चोर की दाढ़ी में तिनका (1977)
  11. आदमी सड़क का (1977)
  12. मादी ना जाय (1978)
  13. छोटा बाप (1978)
  14. दादा (1979)
  15. परख (1979)
  16. मोहब्बत (1980)
  17. अलख ना ओटले (1980)
  18. खून की टक्कर (1981)
  19. हम बच्चे हिंदुस्तान के (1984)
  20. वंचित (1985)
  21. दीकरी चाली सासरिये (1985)
  22. अमृत (1986)
  23. इंसाफ की आवाज (1986)
  24. तीर्थम (1987)
  25. सुस्मन (1985)
  26. अंधयुद्ध (1987)
  27. सुबह होने तक (1988)
  28. एजेंट 777 (1987)
  29. रिहाई (1988)
  30. अंधयुद्ध (1988)
  31. तृषाग्नि (1988)
  32. गुरु दक्षिणा (1989)
  33. दाता (1989)
  34. मुजरिम (1989)
  35. मिस्टर योगी (1989)
  36. वंचित (1990)
  37. क्रोध (1990)
  38. मृगनयनी – टीवी सीरीज (1991)
  39. भुजंगयाना दशावतार (1991)
  40. सौदागर (1991)
  41. झूटी शान (1991)
  42. रुक्मती की हवेली (1991)
  43. मंगनी (1992)
  44. पनाह (1992)
  45. प्रिया (1992)
  46. तलहका (1992)
  47. तलाश – टीवी शो (1992)
  48. मेरी प्यारी निम्मो (1993)
  49. सूरज का सातवां घोडा (1993)
  50. इंसानियत (1994)
  51. इलयूम मुल्लम (1994)
  52. वो छोकरी (1994)
  53. इम्तिहान – टीवी शो (1995)
  54. आरोहण – टीवी सीरीज (1996)
  55. दी मेकिंग ऑफ़ महात्मा (1996)
  56. ये कहा आ गए हम – टीवी सीरीज (1996)
  57. अल्पविराम (1998)
  58. चॉकलेट (1999)
  59. जस्तजु – टीवी सीरीज (2004)
  60. कहना है कुछ मुझको – टीवी सीरीज (2004)
  61. रीता (2009)
  62. प्रेम म्हनजे प्रेम म्हनजे प्रेम आस्था (2013)
  63. मेरी आवाज ही पहचान हैं – टीवी सीरीज (2015-16)
  64. बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम (2016)
  65. पेशवा बाजीराव (2017)
  66. ग्रहण (2017)
  67. दी टेस्केन्ट फाइल (2019)
  68. दी कश्मीर फाइल्स (2022)

पल्लवी जोशी की उपलब्धिया

अभनेत्री पल्लवी जोशी का नाम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और अनुभवी अभिनेत्रियो में गिना जाता हैं। वैसे तो उन्हें उनके कई किरदारों के लिए उन्हें कई अवार्ड्स मिल चुके हैं लेकिन अगर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि की बात की जाये तो पल्लवी को 67वे नेशनल फिल्म अवार्ड्स में टेस्केन्ट फाइल्स के अपने रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड्स मिला था।

इसके अलावा अंधयुद्ध में अपने रोल के लिए भी पल्लवी को फिल्मफेयर अवार्ड मिल चूका हैं। उन्हें सिनेमा में ज्यूरी अवॉर्ड से भी नवाजा गया हैं।

पल्लवी का व्यक्तिगत जीवन

अगर इस अभिनेत्री के व्यक्तिगत जीवन की बात की जाये तो पल्लवी की शादी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक ‘विवेक अग्निहोत्री’ से हो चुकी हैं। उन्होंने साल 1997 में विवेक अग्निहोत्री के साथ शादी कर ली थी।

आपको यह जानकर हैरानी होगी की पल्लवी की उम्र विवेक से ज्यादा हैं लेकिन फिर भी इन्हे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कपल्स में गिना जाता हैं। इसके अलावा इनके दो बच्चे भी हैं जिनमे से एक लड़का और एक लड़की हैं।

पल्लवी जोशी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

अगर आप किसी कलाकार को पसंद करते हो तो यह सामान्य हैं की आपने उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में भी जरूर सुना होगा। दरअसल कोई भी अभिनेता और अभिनेत्रियां जब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई रहती है तो ऐसे में वह काफी लोकप्रिय भी रहते हैं जिसकी वजह से उनकी छोटी सी गलती भी एक कॉन्ट्रोवर्सी बन जाती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ता हैं।

अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी कई बार विभिन्न कारणों से कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरी रह चुकी हैं, जिनमे से कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज इस प्रकार हैं

उनसे जुडी एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रोवर्सी कुछ इस प्रकार हैं कि उन्होंने अपनी पति विवेक अग्निहोत्री को ‘अर्बन नक्सल’ कहा था। जी हाँ, अर्बन नक्सल का मतलब होता हैं जिन्हें विदेशी सभ्यताओ से प्यार हो और पल्लवी ने अपने पति को इसी नाम से पुकारा था।

खबरों के अनुसार वह नई दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में थी तो उनके पति को चाइनीज ऑर्डर करना था, जबकि उन्हें भारतीय खाना पसंद था। ऐसे में इन दोनों का झगड़ा हो गया और ऐसे में उन्होंने अपने पति विवेक को अर्बन नक्सल कहा। यह बात वायरल हो गयी और वह लम्बे समय तक इसके लिए सुर्खियों में घिरी रही।

पल्लवी एक बार बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में तब भी फसी थी जब उन्होंने फ्रांस और भारत के बीच हुई राफेल डील के बारे में कमेंट किया था। उन्होंने राफेल डील पर एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार का विरोध किया था।

दरअसल उस समय विरोधी पार्टिया सरकार पर आरोप लगा रही थी की यह डील गलत तरीके से हुई हैं। विरोधी पार्टी का समर्थन करते हुए और सत्ता में मौजूद पार्टी का विरोध करते हुए पल्लवी ने अपना कमेंट दिया था। इसके बाद उन्हें काफी विरोध मिला और लोगो के द्वारा उनसे कहा गया की वह अभिनेत्री हैं, उन्हें डिफेन्स के बारे में जानकरी नहीं हैं।

यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने सत्ता में मौजूद पार्टी का विरोध किया हो। इससे पहले भी वह जीएसटी जैसे कई फैसलों पर विरोध करती हुई दिखी हैं। उनसे जुडी एक लोकप्रिय कॉन्ट्रोवर्सी यह भी हैं की उन्होंने केवल इसलिए फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी का सदस्य बनने से आना कर दिया था क्युकी इसके गवर्निंग कॉउंसिल के चीफ गजेंद्र चौहान बन गए थे जो कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।

इस वजह से भी उन्हें लोगो के द्वारा काफी ट्रोल किया गया था। कुछ लोग उनका समर्थन करते हैं तो कुछ विरोध।

पल्लवी जोशी की सम्पत्ति कितनी हैं?

पल्लवी एक लोकप्रिय अभिनेत्री है और वह काफी सारी फिल्मों के साथ कई टेलीविजन शोज और रियलिटी शो आदि में भी काम कर चुकी हैं। उनके बारे में अक्सर लोग सर्च करते हैं कि आखिर ‘पल्लवी जोशी की संपत्ति कितनी है’? तो बता दे कि पल्लवी की वर्तमान नेटवर्क 20 से 25 करोड़ रूपये और इससे भी ज्यादा हो सकती हैं। वही उनकी सालाना आय 20 लाख से 50 लाख तक हो सकती हैं। अगर बात की जाए उनके पति की तो विवेक अग्निहोत्री की संपत्ति 80 से 100 करोड़ तक हो सकती है।

पल्लवी जोशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

पल्लवी से जुड़े हुए कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जो कम ही लोग जानते हैं, पल्लवी से जुड़े हुए कुछ रोचक फैक्ट्स इस प्रकार हैं

पल्लवी जोशी से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब

प्रश्न : पल्लवी जोशी का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर : पल्लवी का जन्म मुंबई में 4 अप्रैल को 1969 को हुआ था।

प्रश्न : पल्लवी जोशी की कास्ट क्या है?
उत्तर : पल्लवी हिंदू धर्म से हैं और उनकी जाति ब्राह्मण हैं।

प्रश्न : पल्लवी जोशी के माता पिता का नाम क्या है?
उत्तर : उनकी माता का नाम सुषमा जोशी पिता का नाम मधुसूदन जोशी है।

प्रश्न : पल्लवी जोशी के भाई का नाम क्या हैं?
उत्तर : पल्लवी के भाई का नाम अलंकार जोशी है।

प्रश्न : पल्लवी जोशी की संपत्ति कितनी है?
उत्तर : पल्लवी जोशी की संपत्ति 20 से 25 करोड़ तक हो सकती है।

निष्कर्ष

मनोरंजन की दुनिया लोगों से भरी हुई है और इस दुनिया में नाम कमाना वाकई में काफी बड़ी बात मानी जाती है। पल्लवी जोशी मनोरंजन की दुनिया का एक लोकप्रिय नाम है लेकिन उसके बावजूद भी काफी सारे लोग ‘पल्लवी जोशी की जीवनी’ (Pallavi Joshi Biography in Hindi) के बारे में नहीं जानते हैं।

इस लेख में हमने उनकी जीवनी के साथ उनकी पूरी जानकारी आसान भाषा में देने की कोशिश की है। उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए फायदेमंद और ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा।

अन्य प्रेरणादायी जीवनी भी पढ़ें

Exit mobile version