• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

बेस्ट पॉप सिंगर Justin Bieber का जीवन परिचय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 5, 20231 Comment8 Mins Read
Justin Drew Bieber Biography, Songs, Marriage, Awards in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले जस्टिन बीबर एक बहुत ही फेमस कैनेडियन सिंगर हैं। दुनिया भर में करोड़ों लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। कम उम्र में जस्टिन बीबर ने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया है यही कारण है कि आज वे इतने ज्यादा मशहूर है।

इस लेख में
  • जस्टिन बीबर का जीवन परिचय
  • जस्टिन बीबर की शुरुआती जिंदगी
  • जस्टिन बीबर के सिंगिंग करियर की शुरुआत
  • जस्टिन बीबर से जुड़ी कुछ मुख्य बातें
  • जस्टिन बीबर कि उपलब्धियाँ
  • जस्टिन बीबर से जुड़े विवाद और गिरफ्तारी

साल 2008 में जस्टिन बीबर को RBMG Records के साइन किया गया था। जस्टिन बीबर ने बहुत ही कम समय में बहुत सारे हिट सॉन्ग दिए हैं। Never say never, Baby जस्टिन बीबर के मशहूर गानों में शामिल है। जस्टिन बीबर नामक इस विदेशी युवा पॉप स्टार के बारे में जानने के लिए और यह समझने के लिए कि उन्होंने अपनी शुरुआत कैसे कि आपको यह जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए।

Justin Bieber Biography In Hindi

जस्टिन बीबर (Justin Bieber) एक मशहुर कनेडियन संगीतकार है, जिनके गानों के दिवाने हर युवा और मध्यम उर्म के लोग है, फिर चाहे वो किसी भी देश के हो आज हर कोई इस युवा सिंगर से परिचित है।

इस कनेडियन फेमस सिंगर को दुनिया का हर वह व्यक्ति जनता है जो इंग्लिश पॉप अप और कंटेंपरेरी गाने सुनना पसंद करता है, जस्टिन बीबर दुनिया के मशहूर सिंगर में से एक है।

पर उनके काफी कम फैंस यह जानते हैं बीबर ने 10 वर्ष कि आयु से ही गाना शुरू कर दिया था, उनकी मां ने उनकी गाना गाने की प्रतिभा देखकर उनके गानो को यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उनके गानों को लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया।

जस्टिन बीबर का नाम विश्व के टॉप पॉप- सिंगर की सूची में आता है, वैसे तो विश्व में बहुत सारे पॉप सिंगर हुए हैं लेकिन इस शख्स ने बहुत ही छोटी सी उम्र में अपने हाथों में माइक पकड़ लिया था।

जस्टिन ने सिर्फ 13 वर्ष की आयु में ही यू-ट्यूब के एक वीडियो से ही लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। महज 13 वर्ष की आयु में ही इंटरनेट की दुनिया में जस्टिन बीबर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके थे और करोड़ों लोग उनके गाने के दीवाने हो गए।

जस्टिन बीबर का जीवन परिचय

जस्टिन बीबर जीवनी

नामजस्टिन ड्रयू बीबर
जन्म1 मार्च 1994, कनाडा
जन्मस्थानलंदन, ओंटारियो, कनाडा
पिताजेरेमी बीबर
मातापैटी मैलीट
पेशापेशा गायक, संगीतकार और अभिनेता
शैलीपॉप, आर और बी, टीन पॉप
राष्ट्रीयताकैनेडियन
सक्रिय वर्ष2008–अबतक
ऊंचाई5′ 7″ (1.70 मीटर)

जस्टिन बीबर की शुरुआती जिंदगी

जस्टिन बीबर का जन्म 1 मार्च 1994 को लंदन, ओंटारियो, कनाडा के सेन्ट जोसेफ अस्पता में हुआ था, उनकी आयु 26 वर्ष है, उनकी परवरिश स्ट्रेटफ़ोर्ड, ओंटारियो में हुई थी। बता दें जस्टिन अपने पिता जेरेमी बीबर और माता पैटी मैलीट के इकलौते बेटे हैं।

उनके पेरेंट्स ने कभी एक दूसरे से शादी नहीं की, इसके साथ ही उनके दो सौतेले भाई भी हैं जिनका नाम ज्याजमीन और ज्याख्सन हैं। बता दें आर्थिक स्तिथि खराब होने की वजह से उनकी मां पैटी मैलीट ने कई सारी छोटी-मोटी नौकरी करके बीबर की परवरिश की, और बीबर की शुरुआती पढ़ाई लिखाई स्ट्रेटफोर्ड कैथोलिक स्कूल से पढ़ाई करवाई।

उन्हें बचपन से ही म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने का शौक था, यही कारण था कि उन्होंने स्कूल के शुरुआती दिनों में ही पियानो, ड्रम्स, गिटार और ट्रम्पेट बजाना सीख लिया था।

वर्ष 2012 में उन्होंने स्ट्रेटफ़ोर्ड, ओंटारियो के सेन्ट माइकल कैथोलिक सेकेन्डरी स्कूल से ग्रेजुएशन हासिल की, इस दौरान यह भी खबर सामने आई कि दिसंबर 2010 से नवम्बर 2012 तक वो सेलिना गोमेज़ के साथ रिलेशनशिप में थे।

जस्टिन बीबर के सिंगिंग करियर की शुरुआत

जस्टिन बीबर को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और गाने गाने का बचपन से शौक था, बीबर की सिंगिंग के प्रति रुचि को देखते हुए उनकी मां पैटी मैलीट ने काफी सपोर्ट किया। उनकी मां ने जस्टिन के गाने को यूट्यूब पर अपलोड करके उनके पैशन को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी।

बता दें यह वह दौर था जब काफी कम लोग YouTube पर वीडियोस देखा करते थे। एक दिन स्कूटर ब्राउन नामक व्यक्ति ने एक गायक की वीडियो की तलाश कहते हुए अचानक बीबर के वीडियो पर क्लिक कर दिया था। उन्होंने जस्टिन बीबर की संगीत गाने की शैली को देखते हुए उसे ट्रैक करना शुरू किया और वर्ष 2008 में उसे ढूंढ निकाला।

फिर स्कूटर ब्राउन ने बीबर की मुलाकात अशर से अटलांटा, जोर्जिया में करवाई। जिसके कुछ समय बाद ही जस्टिन को रेमंड ब्राउन मिडिया समूह के अंदर शामिल कर लिया गया, यह अशर और ब्राउन का समूह है। इस प्रकार जस्टिन की सिंगिंग की जर्नी शुरू हुई, और यहां से जस्टिन को कभी नहीं पीछे नहीं देखना पड़ा।

इसके बाद जस्टिन बीबर को आइलैंड रिकॉर्ड्स ने साइन कर लिया। उसका पहला गाना Song “One Time” 2009 में रिलीज़ हुआ और वो गाना कनाडा के टॉप 10 म्यूजिक म्यूजिक में से एक रहा।

जस्टिन का पहला म्यूजिक एल्बम माई वर्ल्ड नवंबर 2009 में रिलीज़ हुआ था जो काफी लोकप्रिय हुआ। जस्टिन बीबर ऐसे पहले संगीतकार बने जिनके सातों गाने बिलबोर्ड Hot 100 की सूची में शामिल हुए।

जस्टिन बीबर का पहला स्टूडियो म्यूजिक एल्बम2 माई वर्ल्ड 2 मार्च 2010 में रिलीज़ हुआ था और यह कई सारे देशों में शीर्ष दस स्थान में रहा। यह गाना अमेरिका में प्लैटिनम प्रमाणित रहा। बता दें इसी एल्बम में दुनिया के टॉप 10 म्यूजिक में से एक “बेबी” सॉन्ग शामिल था।

सबसे खास बात यह है कि “बेबी” सॉन्ग यूट्यूब पर सर्वाधिक देखा देखे जाने वाले वीडियो में से एक है जिस पर अभी तक कुल 257 करोड़ व्यू है।

जस्टिन बीबर से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

  1. जस्टिन बीबर को पालतू जानवर पालने का बहुत शौक है, इसलिए अपनी इंस्टाग्राम हैंडल और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जस्टिन अक्सर अपने पालतू जानवर के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
  2. इसके अलावा उन्हें टैटू बनवाने का भी काफी शौक है उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी सारे टैटू बनवाए हुए हैं।
  3. जस्टिन बीबर 27 साल की छोटी उम्र में ही 285 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं।
  4. जस्टिन महज 17 वर्ष की आयु में ही 100 मिलियन डॉलर के मालिक बन चुके थे और उनकी अभी सालाना इनकम 80 मिलियन डॉलर यानि 5 अरब रुपये है।
  5. जस्टिन बीबर फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार अभी तक चार बार दुनिया के 10 सबसे ज्यादा शक्तिशाली सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं और अभी तक उनके म्यूजिक एल्बम के लगभग 10 करोड से भी ज्यादा म्यूजिक रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 197 मिलियंस फॉलोअर हैं।
  6. जस्टिन बीबर जब अपने ‘पर्पज टूर’ के दौरान इंडिया मुंबई में आए थे तो उनके शो में हजारों की भीड़ उमड़ी थी और लोगों ने काफी महंगे महंगे टिकट खरीद कर उनके शो में हिस्सा लिया उनका प्रभाव लोगों के बीच इस कदर था शो की सबसे महंगी टिकट 75,000 रुपये में बिकी।

जस्टिन बीबर कि उपलब्धियाँ

Justin की उपलब्धियाँ का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने महज 27 साल कि कम उम्र में 2 ग्रैमी अवार्ड, 18 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड, 21 MTV यूरोप म्यूजिक अवार्ड, 23 Teen चॉइस अवार्ड, 1 Latin ग्रैमी अवार्ड, और 14 Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने 23 नवम्बर 2012 को क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय डायमंड जुबली मेडल प्रदान किया और वो इस पदक को पाने वाले साठ हजार कनाडाइयों में से एक थे, इसके बाद उन्हें वर्ष 2013 में रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री असोसिएसन ऑफ अमेरिका कि तरफ से डायमंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जस्टिन बीबर से जुड़े विवाद और गिरफ्तारी

जस्टिन बीबर को साल 2014 में पुलिस द्वारा उनके दुर्व्यहार के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था हलांकी उससे पहले वो कई देशों में गिरफ्तारी से बचने में सफल रहे थे, वर्ष 2012 में जस्टिन बीबर के ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा था।

जबकि वर्ष 2013 में ब्राजील में इनपर तोड़ फोड़ करने का भी आरोप लगा था, लेकिन अंततः इन सभी मामलों में बीबर गिरफ्तारी से बच गए थे।

कैलीफोर्निया में जस्टिन बीबर के पड़ोसी ने वर्ष 2014 में यह भी आरोप लगाया था कि बीबर ने उनके घरों पर अंडे फेंके जिसके कारण उनके घर की कई सारी कीमती चीजें टूट गई जिससे उनका लाखों डॉलर का नुकसान हुआ लेकिन इस मामले में भी जस्टिन बीबर बच गए उन्हें दो साल की सजा के बजाय अदालत ने $80,900 डॉलर का जुर्माना लगाया और 12 सप्ताह के लिए अपने क्रोध पर काबू रखने के लिये भी कहा गया और पाँच दिन का सामाजिक सेवा का कार्य भी करने को कहा गया।

लेकिन वर्ष 23 जनवरी 2014 में फ्लॉरिडा के मियामी बीच में वे एक अन्य दूसरे सिंगर के साथ लापरवाही से गाड़ी चलाते पाए गए। इस दौरान उनका लाइसेंस 6 माह पहले ही एक्सपायर हो चुका थी इसी कारण से उन्हें जेल जाना पड़ा था और पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने यह बताया कि वह काफी नशे में थे उन्होंने अल्कोहल और टेबलेट आदि का सेवन किया था।

जिसके कारण वो अपना संतुलन खो बैठे लेकिन बाद में सबूतों की कमी के कारण संयुक्त राज्य की अदालत ने महज 2,500 डॉलर की रकम भरने के आदेश पर उन्हें छोड़ दिया था

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • भारत के अग्रणी उद्योगपति J.R.D Tata Biography
  • दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जीवनी
  • विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलिली का जीवन परिचय
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक पिता बेंजामिन फ्रैंकलिन जीवनी
  • मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध वॉल्ट डिज़्नी की जीवनी
Previous Articleमहान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जीवन परिचय
Next Article बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन परिचय
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Bharat Sharma on Nov 18, 2023 10:58 pm

    Hello Sir, Article is superb who provide by you, keep it up

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.