• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips लोक व्यवहार 8 Mins Read

एक बेहतरीन तोहफा क्या दिया जा सकता है?

Junaid ArslanBy Junaid ArslanUpdated:Dec 20, 2021No Comments8 Mins Read
Best gift ever in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

कहते हैं कि तोहफों के आदान प्रदान से दिलों में बैठी गंदगी और मैल को साफ करने में मदद मिलती है। जब आप किसी शख्स को तोहफा दे रहे होते हैं तो उसी समय आप उसे इस बात का ऐहसास दिला रहे होते हैं कि आपके दिल में उसके लिए आला मुकाम है जिसकी वजह से आप उसे बहुत चाहते हैं।

इस लेख में
  • मुस्कुराहट है सबसे बड़ा तोहफा
    • 1. जिन्दगी होती है लम्बी और आसान
    • 2. मजबूत होता है मानव प्रतिरोधी तंत्र
    • 3. मुस्कान से दर्द में आती है कमी
    • 4. बिजनेस डील्स में भी मिलती है मदद
    • 5. मुस्कान है सफलता की कुंजी
    • 6. झूठी मुस्कान भी है कारगर
    • 7. माहौल में आती है बेहतरी
    • 8. मुस्कुराहट आपको सकारात्मक बनाती है

इसी चाहत ने आपको मजबूर किया है कि आप अपने किसी खास या करीबी दोस्त, रिश्तेदार या परिचित को तोहफे के रूप में कुछ खास तोहफा दे रहे हैं।

आपके इस व्यवहार से सामने वाले के दिल में भी आपके लिए एक अलग एहसास पैदा होता है। वह यह समझने पर बाध्य हो जाता है कि भागदौड़ भरी एक ऐसी जल्दबाज़ जिन्दगी और प्रतियोगी दौर में जब किसी के पास किसी का हाल तलब करने तक का समय नहीं है, आपने उसे एक आकर्षक और हसीन तोहफा देकर उन्हें गौरवान्वित कर दिया है।

तोहफे के बहुत से रूप हो सकते हैं जिसमें व्यंजन और आवश्यक या कीमती सामग्रियों के साथ बहुत से सामान को शामिल किया जा सकता है। लेकिन हमारे खयाल में मुस्कुराहट एक ऐसा दिलकश और हृदयस्पर्शी तोहफा जो आप चलते फिरते किसी को भी प्रदान कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि मुस्कुराहट से दूसरों की ज़िन्दगी के साथ आपकी ज़िन्दगी में कैसे सकारात्मक नतीजे बरामद हो सकते हैं:

मुस्कुराहट है सबसे बड़ा तोहफा

मुस्कुराहट को दुनिया का बेशकीमती उपहार सिर्फ इसलिए माना जाता है कि यह आपकी शख्सियत की सबसे बड़ी पहचान है। जब आप किसी को देखकर मुस्कुराते हैं तो यह इस बात का सबूत है कि उस शख़्स के साथ आपके दिल में कोई नकारात्मक या बुरा खयाल नहीं है। इसकी प्रतिक्रिया में प्राकृतिक तौर पर सामने खड़ा शख्स भी आपको देख कर मुस्कुरा देता है।

1. जिन्दगी होती है लम्बी और आसान

Health Benefits of Smiling

दुनिया का हर इंसान लम्बे, खुशहाल और भाग्यशाली जीवन के सम्मोहन में गिरफ्तार रहता है। हर कोई यह चाहता है कि उसका जीवन लंबा और सुख से भरपूर रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मुस्कुराने की आदत इन सभी ख्वाहिशों को पूरा करने का कारण बन सकती है?

जी हां! एक नए शोध में इस बात का दावा किया गया है कि मुस्कुराने से जिंदगी लंबी और खुशहाल होती है। मुस्कुराने से आपका मूड बेहतर होता है और आप एक सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होते हैं।

शोध के दौरान बताया गया कि मुस्कुराते रहने से मानसिक तनाव में भी जबरदस्त कमी आती है जिससे चेहरे पर थकान, गुस्सा या दूसरे बुरे असर भी दूर होते हैं। हालांकि यह बात कोई मायने नहीं रखती कि आपके चेहरे की मुस्कान सच्ची है या झूठी, लेकिन अगर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट है तो वह जरूर सामने खड़े शख्स के लिए तोहफा साबित होगी।

जाहिर है, तोहफे हमेशा लोगों को खुश करने के लिए ही दिए जाते हैं। इसलिए आज से मुस्कुराने की आदत को अपने जीवन का अटूट हिस्सा बना लें और जब भी कोई व्यक्ति सामने पड़ जाए तो उसे देखकर मुस्कुरा दें ताकि आप एक अच्छे और व्यवहारिक इंसान के रूप में समाज के लोगों के बीच अपनी अलग छवि और पहचान बना सकें।

2. मजबूत होता है मानव प्रतिरोधी तंत्र

smiling and immune system

इंसान जब मुस्कुराता है तो उस समय वह सिर्फ दूसरों को खुश नहीं कर रहा होता है बल्कि वह खुद अपना भी भला कर रहा होता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार मुस्कुराने से आपका प्रतिरोधी तंत्र (Immune System) मजबूत होकर सक्रियता के साथ काम करना शुरु कर देता है।

प्रतिरोधी तंत्र दरअसल बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है और यह बाहर से हमलावर बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे जहरीले पदार्थों या तत्त्वों से भी हमारे शरीर को सुरक्षित रखता है।

कहने का मतलब ये कि यह एक तरह का सुरक्षा कवच है जो हमारी सेहत के बाहरी और भीतरी दुश्मनों से लड़ता है। इन दुश्मनों से लड़ाई के दौरान आपके चेहरे की मुस्कुराहट भी मददगार साबित हो सकती है।

जबकि दूसरे शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मुस्कुराहट आपके ब्लड प्रेशर के लेवल को भी आश्चर्यजनक रूप से कम कर सकती है जिससे गंभीर रोगों से ग्रस्त होने के संयोग (Chances) कम हो जाते हैं।

3. मुस्कान से दर्द में आती है कमी

Smiling Reduces Pain

मुख की मुस्कान दर्द का निवारण करने में भी सहायक सिद्ध होती है। जब आप मुस्कुराते हो तो आपके दिमाग से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन रिलीज होते हैं जो शरीर के लिए बेहद कारगर माने जाते हैं।

यह हार्मोन्स भी तभी निकलते हैं जब हम अंदर से किसी सुख या शान्ति का एहसास करते हैं। अगर आप मुस्कुराते हो तो आपके शरीर से इन हार्मोन्स के रिलीज़ होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं जिससे दर्द के साथ अनिद्रा और बैचैनी से भी निजात पाई जा सकती है। यह हार्मोन्स इंसानों के मूड को भी बेहतर और खुशगवार बनाने की क्षमता रखते हैं।

4. बिजनेस डील्स में भी मिलती है मदद

Importance of smile in a business

बहुत सी जगहों पर जब हम व्यापार के सिलसिले से जाते हैं तो हमारी मुस्कान हमारे साथ दूसरे लोगों का भी विश्वास जीतने में हमारी मदद करती है क्योंकि जब हम मुस्कुराते हैं तो सामने खड़े शख्स को इस बात का अनुभव होता है कि हम एक बेहतर और अनुकूल मानसिकता के व्यक्ति हैं।

उन्हें यह एहसास भी होता है कि हमारे भीतर क्रोध या प्रतिशोध की भावना नहीं है और हमारे साथ काम करके उन्हें मजा आयेगा। यही वजह है कि हंसने मुस्कुराने वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग काम करना पसंद करते हैं।

इसके अलावा इंटरव्यू में भी आपका यह मुस्कुराने वाला व्यवहार दूसरे लोगों से आपको अलग बना सकता है और आपको अपने मनचाहे जॉब दिलाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इंटरव्यूअर्स को भी यह बात बखूबी मालूम होती है कि काम करने के दौरान एक बेहतर माहौल के निर्माण में हमेशा सकारात्मक लोग ही कोई अहम किरदार निभा सकते हैं।

5. मुस्कान है सफलता की कुंजी

keep smiling always

इस दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं है जो अपने सफल और सुखमय जीवन के लिए भागदौड़ न करता हो। दरअसल, हम अपने आसपास जो भी सरगर्मी, गतिविधि या क्रियाशीलता देखते हैं, वह सब जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और किसी न किसी क्षेत्र में सफलता को पाने के लिए ही होती है।

अगर सफलता को पाने के संघर्ष में आपकी मुस्कुराहट आपके साथ हो जाए तो आपके सफल होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं। मुस्कान से आपकी शख्सियत में चार चांद लग जाते हैं और आप भीड़भाड़ में भी औरों से अलग, आकर्षक और सुन्दर नज़र आते हैं।

जब किसी क्षेत्र में आपकी ओर लोगों का ध्यान जायेगा तो जाहिर है कि आपके आत्मविश्वास और इरादों में और ज़्यादा इजाफा होगा। मजबूत इरादे और आत्मविश्वास के बल पर किसी व्यक्ति के लिए कामयाबी की राह तय करना आसान हो जाता है।

6. झूठी मुस्कान भी है कारगर

fake smile psychology

हमने ऊपर इस बात का जिक्र किया था कि मुस्कान चाहे झूठी हो या सच्ची, आपके व्यक्तित्व और कैरियर के लिए हमेशा कारगर सिद्ध होती है। इस बात से बिलकुल भी लेना देना नहीं कि आप जीवन के इस चरण में खुश हैं या दुखी, अगर आप मुस्कुराते हैं तो फायदा किसी न किसी शक्ल में आपको जरूर मिलता है।

एक नए शोध ने इस बात की पुष्टि की है कि झूठी मुस्कान भी शरीर में दिमाग के न्यूरॉन्स को सिंक्रोनाइज करती है और यह भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हथियार हैं। हालांकि वैज्ञानिक जल्द ही झूठी और सच्ची मुस्कान के बीच के अंतर को स्पष्ट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

7. माहौल में आती है बेहतरी

जब आप हंसते हैं तो आप बेहतर माहौल के निर्माण में भी एक तरह से सहायता कर रहे होते हैं। जिस समय आपके चेहरे पर मुस्कान सजी होती है तो इसका आशय यह है कि आपने अतीत और भविष्य की चिंताओं से पीछा छुड़ाकर फिलहाल वर्तमान में जीना शुरु कर दिया है।

इस तरह आप थोड़े समय के लिए सारे गमों को भूल जाते हैं और इसका सीधा असर आपके साथ आपके आसपास के माहौल में मौजूद लोगों पर भी होता है।

बहुत से शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि जब आप मुस्कुराते हैं तो आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है जिसके सहारे आप लोगों से केवल गर्मजोशी ही नहीं बल्कि विनम्रता और नर्मदिली से भी बात करते हैं।

इस तरह लोग इस कुशल व्यवहार यानि विनम्र मुस्कान से आपके दीवाने हो जाते हैं। उनके अतीत के सारे गिले शिकवे भी दूर हो जाते हैं और उनका दिल आपको लेकर साफ हो जाता है।

8. मुस्कुराहट आपको सकारात्मक बनाती है

cute smile and positivity

एक ऐसे कठिन और कष्टदायक दौर में भी जब आप चारों ओर से मुसीबतों और बाधाओं से घिरे हुए हों और आपके हालात वापस पलटने का नाम न ले रहे हों, उस समय भी अगर आप मुस्कुराने का अभ्यास करते रहें तो मानसिक तौर पर आप काफी एकाग्र और मजबूत हो सकते हैं।

जैसे, किसी मुसीबत ने आपका दामन पकड़ लिया और उस दौरान भी आप मुस्कुरा रहे हों तो नकारात्मक विचार हमारे दिमाग से पलभर के लिए निकल जाते हैं। जिस तरह खुशी के दिनों में बुरे विचारो से हमारा पीछा छूट जाता है, बिलकुल उसी तरह मुस्कराने के दौरान भी हम पर बुरे विचार हावी नहीं हो पाते।

एक बार मुस्कुरा कर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस दौरान हमारे मन में फालतू के विचार घर नहीं कर पाते और पल भर के लिए हमारा उनसे पीछा छूट जाता है।

अगर मुस्कुराते रहने की आदत को फितरत में बदल दिया जाए तो ज्यादातर हमारे मन में अच्छे और सच्चे विचार ही परिक्रमा करेंगे और इस तरह हम सकारात्मक और बेहतर बनने की राह अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं।

Previous Articleआखिर क्यों हैं भारत और पाकिस्तान एक दुसरे के दुश्मन?
Next Article नशा तो महादेव शिव भी करते हैं, क्या आप भी यह तर्क तो नहीं देते?
Junaid Arslan
  • Website
  • Facebook
  • LinkedIn

लेखक, वरिष्ठ संवाददाता व पत्रकार @ "कुशल व्यवहार" (निष्पक्ष हिन्दी साप्ताहिक), उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.