• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Hindi Quotes Success Stories 10 Mins Read

Chanda Kochhar : जीवन परिचय एवम प्रेरणादायक विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Mar 2, 20236 Comments10 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Chanda Kochhar Quotes in Hindi & Success Story, चंदा कोचर की जीवनी, Chanda Kochhar Biography In Hindi

इस लेख में
  • ICICI Bank का संक्षिप्त विवरण
  • Chanda Kochhar : सक्षिप्त जीवन परिचय
  • सम्मान और उपलब्धियां
  • चंदा कोचर से सफलता की सीख
  • चंदा कोचर के प्रेरणादायक विचार

कहने को तो इस युग में स्त्री और पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त हैं लेकिन यह एक कड़वा सच हैं कि आज भी देश में नारी को सती करने वाली घटनाएं होती हैं आज भी नारी को दहेज़ के नाम पर जिन्दा जलाया जा रहा है, डायन का नाम देकर जिन्दा मार दिया जाता है रुढ़िवादी परम्पराओं के नाम पर बलि चढ़ाई जा रही है और नारी का व्यापार हमारा सभ्य समाज कर रहा है।

ऐसे ही समाज में कुछ ऐसी हस्तिया भी हुई हैं, जो कि इन सब घटनाओं ये ऊपर उठ कर परिश्रम कर एक ऐसे मुकाम पर हैं कि समूचा विश्व इनको देखकर इनसे प्रेरणा ले रहा हैं ऐसी ही एक हस्ती हैं जिनका नाम हैं चंदा कोचर (Chanda Kochhar), भारतीय उद्योग जगत और Banking के क्षेत्र में जाना माना नाम।

Management Trainee की छोटी सी Post से बैंक के उच्चतम पद तक पहुंचने वाली Chanda Kochhar की सफलता महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण है। आज चंदा कोचर लाखो महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके जज्बे और मेहनत से, हमें आगे बढ़ने की सीख मिलती है जिन्होंने अपनी मेहनत, विश्वास और लगन से “पुरुष प्रधान बैंकिंग क्षेत्र” में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी ऑफिसर (सीईओ) और प्रबंध निर्देशक (एम.डी) है। आईसीआईसीआई बैंक देश की दूसरी सबसे बड़ी बैंक (सर्वश्रेष्ट प्राइवेट बैंक में से एक) है। ICICI बैंक के Corporate Center की वह Head भी है।

ICICI Bank का संक्षिप्त विवरण

  • ICICI भारत का सबसे बड़ा Private Sector का Bank है।
  • इसकी कुल Assets लगभग 770,000 करोड़ रूपयों के भी अधिक है।
  • इसकी 3500 से भी अधिक Branches हैं और 11,000 से भी अधिक ATMs हैं। भारत सहित लगभग 19 देशों में यह बैंक अपना कारोबार करता है।
  • इसकी स्थापना 1994 में हुई थी। इसमें 84,000 से भी अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
  • बैंक की सफलता का काफी श्रेय बैंक के चेयरमैन के.वी. कामथ और इसकी MD और CEO चंदा कोचर को जाता है।

देश का सबसे बड़ा बैंक “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया” है जिसका नेतृत्व अरुंधती भट्टाचार्या कर रही है और तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा हैं।

चंदा कोचर को वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 6.09 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला। आईसीआईसीआई बैंक के दिए आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2017 में समाप्त वित्त वर्ष में कोचर का कुल पैकेज 7.84 करोड़ रुपये रहा।

Chanda Kochhar : सक्षिप्त जीवन परिचय

चन्दा कोचर (जन्म 17 नवम्बर 1961) राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। जब वे 13 साल की थी उनके पिता की मौत हो गई थी, इन्होने स्कूल की पढ़ाई जयपुर के सेंट एन्जेला सोफिया स्कूल से की। इसके बाद वे मुंबई आ गईं और जय हिन्द कॉलेज से सन 1982 में कला-स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होने Jamnalal Bajaj Institute of Management Studies से प्रबन्धन के क्षेत्र में मास्टर डिग्री और Cost Accountancy की शिक्षा ली।

Chanda Kochhar हमेशा ही Bright & Intelligent स्टूडेंट रहीं हैं, मैनेजमेंट स्टडी में शानदार परफॉर्मेन्स के लिए उन्हें Wockhardt Gold Medal और Cost Accountancy में सर्वाधिक अंक के लिए J. N. Bose Gold Medal दिया गया।

बचपन में वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थी, लेकिन जब वो बड़ी हुई तो उन्होंने Finance की फील्ड चुनी और MBA के बाद 1984 में उन्होंने ICICI वित्त संस्थान में एक मैनेजमेंट ट्रेनी की हैसियत से कार्य करना शुरू किया।

वर्ष 1993 में उन्हें आईसीआईसीआई बैंक स्थापित करने वाली Core Team का एक महत्वपूर्ण सदस्य बनाया गया और 2001 में वे इस बैंक की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अपना स्थान बनाया।

वर्ष 2003 में उन्हें पांच साल के लिए बैंक का MD और CEO बनाया गया था। उनके नेतृत्व में बैंक ने अनेक क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़े हैं। उनके Leadership में ही बैंक ने अपने Retail Business की शुरुआत की। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक को सफलता के नए आयामों तक पहुंचाया।

वर्ष 2013 में उनको अमरीका की Forbes Magazine ने “सर्वोत्तम सीईओ” के रूप में सम्मानित किया। इस Magazine के अनुसार उन्होंने आर्थिक मंदी के दौर में अपने बैंक में बदलाव लाकर उसे सफलता के रास्ते पर खड़ा कर दिया।

कोचर मुंबई में रहती है और उन्होंने दीपक कोचर से विवाह किया हैं, जो विंड एनर्जी के Business Man है और उनके Business School Mate है। उन्हें दो बच्चे है एक लड़का अर्जुन और एक बेटी आरती।

चंदा कोचर की बेटी आरती कोचर रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करती हैं। उन्होंने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। हाल ही में उनकी सगाई मुंबई में आदित्य काजी से हुई। आदित्य का परिवार उद्योगपति अंबानी परिवार का करीबी है, मुकेश अंबानी के चेयरमैन स्टाफ में आदित्य एक मुख्य अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं।

चंदा के बेटे अर्जुन को स्पोर्ट्स से बेहद लगाव है। चंदा कोचर काम में व्यस्त होने के बावजूद अर्जुन के स्पोर्ट्स इवेंट्स देखने जाती हैं।

सम्मान और उपलब्धियां

  • चंदा कोचर को 2014 में फॉर्च्यून मैगजीन ने एशिया की 25 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में दूसरा स्थान दिया गया था।
  • बैंकिंग के क्षेत्र में अपने योगदान के कारण चंदा को कई अवॉर्डों से नवाजा गया जिसमें भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण शामिल है। इसके साथ ही वे उन दो महिलाओं में एक हैं जो‍ कि इंडियन डॉमेस्टिक बैंक की हेड हैं।
  • चंदा कोचर को वॉशिंगटन में वुडरो विल्सन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आईसीआईसीआई समूह द्वारा स्थानीय समुदायों में लोगों के जीवन को सुधारने और बड़े पैमाने पर दुनियाभर में सुधार के लिए कोचर को दिया गया है।
  • इन्हें 2011 में ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

चंदा कोचर से सफलता की सीख

आईसीआईसीआई बैंक को आर्थिक मंदी में आए संकट से उबारकर सफलता के रास्ते पर खड़ा कर दिया था। Forbes Magazine को दिए अपने Interview में उन्होंने कहा कि संकट से उन्होंने कुछ जरूरी चीजें सीखी, जैसे

यदि आपके सामने चुनौती है, तो आपको अपने कंधे व्यापक बनाकर और पीठ को सीधा करके उससे मुकाबला करना चाहिए। इसके लिए आपमें कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है।

दूसरी, आपको एक स्पंज की तरह कार्य करना चाहिए यानी आप में इतनी ऊर्जा होनी चाहिए कि आप चुनौतियों से होने वाले तनाव को अपने में अवशोषित कर सकें। उसे अपनी टीम तक नहीं जाने दें अन्यथा आपकी टीम कुशलता से कार्य नहीं कर पाएगी।

बैंकों के बारे में उनका कहना है कि “एक बैंक को यह सीखना होगा कि वह कैसे विशालतम कॉरपोरेट संस्थाएं और गरीब सीमांत किसानों की जरूरतों को पूरा कर सके। दोनों के साथ कार्य करने का तरीका भिन्न होगा।

वित्तीय समावेश का अर्थ मात्र गरीबों के खाते खोलने से नहीं है। इसका अर्थ तो उनकी जरूरतों के अनुसार पूर्ण वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है।

Banking क्षेत्र में कॅरियर बनाने की चाह रखने वाले युवा वर्ग के लिए उनका कहना है कि “MBA से आपका ज्ञान का दायरा जरुर बढ़ जाता है, लेकिन एमबीए डिग्री सफलता का पासपोर्ट नहीं है“।

बैंकिंग क्षेत्र में सफलता व्यक्ति की योग्यता और सीखने की उसकी दक्षता पर भी काफी निर्भर करती है। उसे बैंक के व्यवसाय का आधारभूत ज्ञान होना आवश्यक है और व्यवहार सम्बन्घित Soft Skills भी सीखनी चाहिए। इनके जरिए वह ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए ऎसा समाधान निकाले, जिससे बैंक का भी हित हो सके।

चंदा कोचर के प्रेरणादायक विचार

English Quotes 1: I always believe that, as you start out, while you should have a big dream – a big goal – but it’s also important to move step by step. So, you know, frankly, if you ask me, when I started as a management trainee in 1984, I don’t know that I really thought that I would become the CEO.

Hindi Quotes 1: मेरा मानना है कि जीवन में लक्ष्य कितना भी बड़ा हो, सबसे जरूरी है एक-एक कदम चलना। अगर आप मुझसे पूछे तो जब 1984 में मैंने अपना करियर बतौर मैनजमेंट ट्रेनी शुरू किया था मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन CEO बनूँगी।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 2: Thankfully I have an ecosystem of in-laws, parents and husband, who are my rocks.

Hindi Quotes 2: मैं भगवान की शुक्रगुजार हूँ कि मेरे पास सास-ससुर और मेरे पति जैसे लोग हैं जो हमेशा चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 3: India’s growth drivers are actually two growth drivers. One is consumption, which arises out of our demographic advantage. And the other is the investments. Because we need a lot of investment in the country.

Hindi Quotes 3: भारत की तरक्की के दो अहम् सूत्र है Consumption – जो हमारे जनसांख्यिकीय लाभ से उत्पन्न होता है और Investment देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें बड़े स्तर पर Investment करना होगा।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 4: I chose to be a working wife and mother. Why should I compromise on either?

Hindi Quotes 4: मैंने एक माँ और वर्किंग वाइफ दोनों को चुना है और दोनों मे समझौता क्यों करूं?
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 5: Clearly, for an organization to move on, it is the job of the leader to be that sponge that takes the stress from inside and the outside.

Hindi Quotes 5: ज़ाहिर है कि एक संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ये Leader का कार्य है कि वह स्पॉन्ज(सोखने वाला) की तरह अंदर व बाहर दोनों जगह से तनाव सोखे।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 6: There were so many occasions when I wasn’t around for my kids or my husband. But we learnt to work around it.

Hindi Quotes 6: ऐसे बहुत से मौके आये जब मैं अपने पति और बच्चों के साथ नहीं थी पर सबसे बड़ी बात इसने हमें काम करना सिखाया।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

English Quotes 7: What my parents believed was that, you know, the best wealth they could give to us children was to educate us and you know – give us that foundation.

Hindi Quotes 7: मेरे माता-पिता का मानना था हम अपने बच्चों को जो सबसे बेहतरीन धन दे सकते हैं वह है शिक्षा -और इसी ने हमें नींव दी।
– चंदा कोचर Chanda Kochhar

चंदा कोचर का कहना हैं कि

सत्यनिष्ठता और परिपूर्णता, दो गुण हैं जिसने उन्हें आज यहाँ तक पहुँचाया है। वह पूरी तरह से एक चुनौती को पहचाने और उसका सामना करने में विश्वास करती हैं।

बेटी को संबोधित चंदा कोचर की प्रेरणादायक चिट्ठी, हर मां और बेटी को इसे जरूर पढ़ना चाहिए, Click Here to read

—
Note: सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी तथ्य या Quote में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

दोस्तों, “चंदा कोचर के अनमोल विचार / Chanda Kochhar Quotes in Hindi & Success Story” वाली POST आपको कैसे लगी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल Subscription प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई Inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities, Amazing Facts या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली(Inspirational Hindi Post) POST भी पढ़े।

  • Helen Keller Quotes in Hindi हेलेन केलर के प्रेरक अनमोल विचार
  • Barack Obama Quotes in Hindi बराक ओबामा के अनमोल विचार
  • Warren Edward Buffett Quotes in Hindi – वॉरेन बफे के अनमोल विचार
  • Inspirational Quotes of Mahatma Gandhi in Hindi महात्मा गाँधी के विचार
  • मार्क ज़ुकेरबर्ग के प्रेरक अनमोल विचार Mark Zuckerberg Quotes in Hindi
  • Marie Curie Quotes in Hindi मैरी क्यूरी के अनमोल वचन
  • Mother Teresa Quotes in Hindi – मदर टेरेसा के अनमोल विचार

 

chanda kochhar Hindi Quotes ICICI Bank Inspirational Success Story
Previous Articleभारत में Online Shopping में Coupon Market का तीव्र विकास
Next Article Hindi Moral Story: इस बार बड़ी तेज सर्दी पड़ने वाली है
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

7 Mins Read

स्कूल के कपड़ों में अच्छा कैसे दिखें?

पूरा पढ़े
6 Mins Read

पोकर गेम डाउनलोड करें खेलें और जीतें बंपर इनाम

पूरा पढ़े
6 Mins Read

“वर्क फ्रॉम होम” कितना फायदेमंद है?

पूरा पढ़े

6 Comments

  1. Jyoti on Sep 3, 2017 5:03 pm

    प्रेरणादायक जीवनी।

    Reply
  2. Raj on Sep 4, 2017 12:16 pm

    Motivatinal biography

    Reply
  3. दिगंबर on Sep 12, 2017 9:16 pm

    आज नारी सभी क्षेत्रों में पुरुष को प्रतिस्पर्धा दे रही है … नारी का सम्मान करने की आदत ऐन पुरुष को डाल लेनी चाहिए ..

    Reply
    • Mahesh Yadav on Sep 12, 2017 10:52 pm

      हाँ दिगंबर जी, सही कहा नारी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं, नारी सैदव सम्मानीय हैं जो दोनों जगह (घर और कार्यस्थल) में सामंजस्य बनाए रखती हैं और यह सर्वदा कठिन कार्य हैं।

      Reply
  4. Pushpendra Kumar Singh on Sep 17, 2017 4:51 pm

    बहुत ही प्रेरणादायक जीवनी…..आज की स्त्री किसी भी मामलों में पुरुषों से पीछे नहीं है ….घर से लेकर business तक में …..आज की नारी सफलता के शिखर पर परचम लहरा रही है …..और प्रेरणा दे रही है ……. Nice post mahesh ji

    Reply
  5. taknik drashta on Feb 25, 2018 7:34 am

    आपके ब्लॉग पर आकर हार्दिक प्रसन्नता हुई

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.