• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 9 Mins Read

खुले विचारों के नेता पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह का जीवन परिचय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 5, 2023No Comments9 Mins Read
Former Prime Minister Chandra Biography in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

भारतीय राजनीति में कुछ ऐसे महान नेता भी रहे हैं जिन्होंने अपने कार्यों से जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया। चंद्रशेखर सिंह भी ऐसे ही राजनेताओं में से एक हैं। चंद्र शेखर सिंह जी देश आठवें प्रधानमंत्री थे, हालांकि बतौर प्रधानमंत्री उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं था परन्तु उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने भी काम किए वह सभी देश हित में थे। वह एक कुशल लीडर के रूप में भी जाने जाते थे।

इस लेख में
  • चंद्रशेखर सिंह का व्यक्तिगत परिचय
  • चंद्रशेखर सिंह का प्रारंभिक जीवन
  • चंद्रशेखर सिंह का परिवार
  • चंद्रशेखर सिंह की शिक्षा
  • चंद्रशेखर सिंह की राजनीति में एंट्री
  • चंद्रशेखर सिंह का राजनीतिक जीवन
  • प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह
  • चंद्रशेखर जी की रचनाएं
  • चंद्रशेखर जी को प्राप्त सम्मान
  • चंद्रशेखर जी की मृत्यु

आज आप चंद्रशेखर सिंह जी जीवनी के माध्यम से उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे।

Chandra Shekhar: Young Turk

सभी मंत्रियों के पदों को ठुकरा कर, सीधा देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले चंद्रशेखर सिंह का जीवन आज के समाज और नेताओं के लिए एक आदर्श है।चंद्रशेखर सिंह को भारत का Yuva Turk कहा जाता था। इनके भाषण में ऐसी धार होती थी कि लोग इन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से बिना बुलाए ही आ जाते थे और किसी भी व्यक्ति की इनके सामने बोलने की हिम्मत नहीं होती थी।

चंद्रशेखर सिंह का व्यक्तिगत परिचय

पूरा नामचन्द्रशेखर सिंह
जन्म दिनांक1 जुलाई, 1927
जन्म भूमिउत्तर प्रदेश, ज़िला बलिया, ग्राम इब्राहीमपुर
मृत्यु8 जुलाई, 2007 नई दिल्ली
पिता का नामठाकुर सदानंद सिंह
पत्नीदूजा देवी
पदभारत के आठवे प्रधानमंत्री
संतानपंकज सिंह नीरज सिंह
शिक्षाराजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर
कर्म-क्षेत्रराजनितिक
नागरिकताभारतीय
पार्टीकांग्रेस और समाजवादी दल

चंद्रशेखर सिंह का प्रारंभिक जीवन

वर्ष 1927 में, भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया जिले के अंतर्गत आने वाले ईब्राहिम पट्टी गांव में 1 जुलाई को चंद्र शेखर सिंह पैदा हुए थे।

आगे चलकर चंद्रशेखर सिंह को हमारे देश का नौंवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ था। इन्हें लोग भारत भर में युवा तुर्क कहकर के भी संबोधित करते थे।

अपनी स्पष्ट वाणी और तेजतर्रार स्वभाव के कारण चंद्रशेखर सिंह ने कई समर्थक जुटा लिए थे, जो इनकी एक आवाज पर इनके लिए जान देने के लिए हाजिर रहते थे। इनकी छवि इनके जीवित रहते हुए इस प्रकार की थी कि लोग स्वभाविक तौर पर इनकी तरफ खिंचे चले आते थे, जिसका जीता जागता उदाहरण उनका भाषण था, जब इन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे।

चंद्रशेखर सिंह का परिवार

चंद्रशेखर का जन्म इब्राहिमपट्टी गांव में ठाकुर सदानंद सिंह के खानदान में हुआ था। इनके पिता जी एक किसान थे और टोटल 12 एकड़ जमीन चंद्रशेखर के पिताजी के पास थी, जो उन्हें पुश्तैनी जायदाद के तौर पर मिली थी और वह इसी जमीन पर खेती करके अपना और अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करते थे। चंद्रशेखर के कुल तीन भाई और बहन थी।

चंद्रशेखर सिंह की शिक्षा

बचपन से ही चंद्रशेखर सिंह काफी तेज बुद्धि वाले व्यक्ति माने जाते थे, क्योंकि यह अपने गांव के पहले ऐसे स्टूडेंट् थे, जिन्होंने अपने गांव में सबसे पहले मैट्रिक की परीक्षा को पास किया था।

चंद्रशेखर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्ष को डीएवी हाई स्कूल और जीवनराम हाई स्कूल से हासिल की थी, जब यह 14 साल की उम्र तक पहुंचे थे, तभी इनकी शादी कर दी गई थी, क्योंकि उस टाइम भारत में बाल विवाह का चलन था।

चंद्रशेखर सिंह के पिता चाहते थे कि चंद्रशेखर सिंह जब अपनी पढ़ाई पूरी कर ले तो वह किसी ना किसी स्थान पर जाकर नौकरी पकड़ ले और अपना घर परिवार संभाले, परंतु चंद्रशेखर सिंह को तो पॉलिटिक्स में आना था, इसलिए वह नौकरी को ज्यादा तवज्जो नहीं देते थे।

इस प्रकार चंद्रशेखर सिंह ने नौकरी करने की जगह पर अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखा और चंद्रशेखर सिंह ने बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री को सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज से प्राप्त किया।

BA की डिग्री प्राप्त करने के बाद चंद्रशेखर सिंह ने मास्टर ऑफ आर्ट की डिग्री को वर्ष 1951 में प्राप्त करने में सफलता हासिल की।

चंद्रशेखर सिंह की राजनीति में एंट्री

जब चंद्रशेखर सिंह छोटे थे तभी से इन्हें पॉलिटिक्स में रुचि थी। इसीलिए वह आगे चलकर एक सफल राजनेता बने और अपनी ओजस्वी वाणी और अपने तेजस्वी भाषण के कारण यह भारत के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे थे।

चंद्रशेखर सिंह के भाषण में और उनकी बातों में इतनी ज्यादा पावर होती थी कि कोई भी व्यक्ति इनकी किसी भी बात को काट नहीं पाता था या फिर मना नहीं कर पाता था। यह चंद्रशेखर सिंह का ही प्रभाव था कि यह जहां पर भी भाषण देने के लिए जाते थे, वहां पर लाखों लोगों का हुजूम बिना बुलाए ही उमड़ पड़ता था।

चंद्रशेखर सिंह हमेशा देश के हित के बारे में सोचते थे। इसीलिए चाहे पक्ष हो या फिर विपक्ष, यह सभी को भारत देश के विकास के लिए उचित राय देने का काम भी बिना किसी लाग लपेट के करते थे।

चंद्रशेखर सिंह जी हमेशा युवा वर्ग को मोटिवेशन देने का काम करते थे, क्योंकि उनका कहना था कि जो देश युवा वर्ग की शक्ति को मानेगा, वही आगे चलकर तरक्की करेगा क्योंकि युवा वर्ग के हाथों में ही भविष्य में हमारे भारत देश की कमान होगी।

चंद्रशेखर सिंह का राजनीतिक जीवन

चंद्रशेखर सिंह का पोलिटिकल कैरियर बिल्कुल साफ और स्वच्छ रहा। आरम्भिक दौर में चंद्रशेखर सिंह ने समाजवादी आंदोलन को ज्वाइन किया। इस आंदोलन को ज्वाइन करने के बाद चंद्रशेखर सिंह ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए अनेक अच्छे कार्य किए क्योंकि उस टाइम यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा हुआ करता था।

इसके अलावा चंद्रशेखर सिंह ने अपनी राजनीति के दरमियां दलित लोगों के उत्थान के लिए भी विभिन्न प्रकार की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। राजनीति करने के धारण चंद्रशेखर सिंह ने कभी भी धर्म का सहारा अपनी राजनीति को चमकाने के लिए नहीं लिया।

बाद में चंद्रशेखर सिंह जी ने बलिया जिले के समाजवादी दल के सचिव के पद को संभाला और इसके बाद चंद्रशेखर सिंह ने स्टेट लेवल का सचिव पद संभाला।

चंद्रशेखर सिंह जी को आगे चलकर साल 1962 में प्रजा समाजवादी पार्टी के द्वारा राज्यसभा मेंबर का टिकट मिला और यहीं से उनके राष्ट्रीय स्तर की राजनीति शुरू हुई।

अपनी स्पष्ट और तेजतर्रार बोली के कारण चंद्रशेखर सिंह जी के सामने कोई भी व्यक्ति बोलने की हिम्मत नहीं करता था। हालांकि यह उनका डर नहीं था बल्कि यह उनका चंद्रशेखर सिंह जी के प्रति सम्मान था।

जब साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने भारत देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की, तो उसके बाद कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था जिनमें चंद्रशेखर सिंह जी का नाम भी शामिल था।

आपातकाल में जेल जाने के बाद जब वह जेल से छूटे तो उसके बाद उत्तर प्रदेश के बलिया से चंद्रशेखर सिंह जी को साल 1977 में लोकसभा की सीट मिली। इसके बाद चंद्रशेखर सिंह जी को जनता दल का अध्यक्ष बनाया गया।

इसके बाद उन्होंने दक्षिण के कन्याकुमारी से लेकर दिल्ली के राजघाट तक पैदल यात्रा प्रारंभ की। बाद में इसे भारत यात्रा भी कहा गया। दक्षिण के कन्याकुमारी से लेकर दिल्ली के राजघाट तक यह पदयात्रा टोटल 4260 किलोमीटर की थी, जिसकी शुरुआत साल 1983 में 6 जनवरी को हुई थी और इसका अंत इसी वर्ष 25 जून को हुआ था।

यह पदयात्रा सिर्फ ऐसे ही नहीं स्टार्ट की गई थी, बल्कि इसके पीछे कुछ उद्देश्य भी थे

प्रमुख तौर पर इस पदयात्रा का उद्देश्य भारत के ग्रामीण इलाकों की प्रॉब्लम पर लोगों का ध्यान दिलवाना और समाज में फैली जातिवाद की भावना को कम करने की कोशिश करना था।

प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह

जब वर्ष 1990 में नवंबर के महीने में राष्ट्रीय मोर्चा गवर्नमेंट खत्म हो गई तो साल 1990 में ही राजीव गांधी के सहयोग से 10 नवंबर को चंद्रशेखर जी को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाया गया, परंतु प्रधानमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही जनता दल से अलग होकर बी पी सिंह ने समाजवादी पार्टी का गठन किया।

जिसके बाद बीजेपी के सहयोग से चंद्रशेखर सिंह जी को बहुमत की प्राप्ति हुई और यह बात राजीव गांधी को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। इसके थोड़े समय के बाद राजीव गांधी जी ने चंद्रशेखर गवर्नमेंट से अपने समर्थन को वापस ले लिया। इस प्रकार साल 1991 में चंद्रशेखर जी की सरकार गिर गई और फिर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के पद से रिजाइन कर दिया।

चंद्रशेखर जी की रचनाएं

चंद्रशेखर जी ने “यंग इंडिया” नाम के एक न्यूज़ पेपर का संपादन किया था और इसमें वह भारत की जनता को जगाने के लिए काफी शानदार लेख लिखते थे, जो लोगों के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किए जाते थे।

चंद्रशेखर जी ने कलम और किताब को ही गलत चीजों का विरोध करने का हथियार बना लिया था और इसके द्वारा ही वह बेखौफ लेख लिखते थे।

चंद्रशेखर जी ने “मेरी जेल’ नाम से एक डायरी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने विचारों को लिखा था। इसके अलावा चंद्रशेखर द्वारा “डायनामिक्स ऑफ चेंज” नाम की किताब को भी लिखने का कार्य किया गया।

चंद्रशेखर जी को प्राप्त सम्मान

उत्कृष्ट सांसद का सम्मान पाने वाले और युवा तुर्क कहें जाने वाले चंद्रशेखर सिंह जी को यह सम्मान 1995 में प्राप्त हुआ था। इस पुरस्कार की शुरुआत इसी साल में हुई थी, इसलिए यह पहले ऐसे व्यक्ति बने थे, जिन्होंने इस सम्मान को ग्रहण किया था।

चंद्रशेखर जी की मृत्यु

चंद्रशेखर जी एक कुशल वक्ता और ओजस्वी भाषण देने वाले व्यक्ति थे, परंतु वर्ष 2007 में इस महान व्यक्ति ने हमारे भारत देश को अलविदा कह दिया, क्योंकि साल 2007 में 8 जुलाई को प्लाज्मा कैंसर के कारण उन्होंने आखिरी सांस दिल्ली में स्तिथ अपोलो हॉस्पिटल में ली।

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था
  • संस्कृत के प्रसिद्ध शास्त्रीय महाकवि कालिदास का जीवन परिचय
  • भारतीय राजनीति के सबसे बड़े किंग मेकर ताऊ देवी लाल का जीवन परिचय
  • हिन्दी के अनन्य सेवक, तेजस्वी वक्ता और समाज सुधारक पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन परिचय
  • राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जीवन परिचय
  • बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन परिचय
Previous Articleपंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जीवन परिचय
Next Article भारतीय वकील, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जीवन परिचय
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.