AchhiBaatein.com

Gratitude क्या है और इसके फायदे?

आजकल के समय में जीवन दो तरह का हो गया है, एक तरफ जिनके पास ज्यादा संपत्ति है वह दूसरे तरफ वैसे लोग है जो अपना जीवन बदहाली में काट रहे है।

आजकल हम इस आर्टिकल में Gratitude के बारे में बात करते है। Gratitude को हिंदी में कृतज्ञता कहते है। जय शेट्टी ने अपनी पुस्तक Think Like a Monk में एक पूरा Chapter ही Gratitude पर लिखा है।

Gratitude एक Powerful Tool है, जिससे जिंदगी बदल सकती है और Gratitude एक दैवीय गुण है। श्री रामचन्द्र जी उसके जीते जागते उदाहरण है। जब सीता माता का खोज शुरु हो गई थी, खोजते खोजते सब कोई समुंदर के किनारे पर पहुंचे थे। वहां पर एक समस्या आन पड़ी थी कि समुंदर कैसे पार किया जाए।

श्री राम समुंदर के किनारे बैठ कर समुंदर से विनती करते है कि यह समुंदर महाराज रास्ते दे दे। यह प्रसंग तो सबको मालूम है।
किसी तरह से जब पुल बनने का काम शुरू हो जाता है और सारे भालू और बंदर पत्थर उठकर समुंदर में फेंकते है और पुल बनाने का काम शुरू होता है।

उसी में एक छोटी गिलहरी होती है, जो छोटा पत्थर उठा कर लेकर जा कर समुंदर में फेंकती है। इसको देख कर सारे बन्दर हंसते है, लेकिन राम वहां पर जाकर उस नन्ही सी गिलहरी का आभार व्यक्त करते है वहां पर Gratitude दर्शाते है।

Gratitude क्या है?

कोई भी चीज, व्यक्ति या घटना या पूरा यूनिवर्स जिसने आपको किसी भी काम में थोड़ी भी मदद की हो उसे Thank you बोलना Gratitude होना दर्शाता है।

जय शेट्टी कहते है कि “किसी मित्र के शब्द, एक दयालुता पूर्ण कार्य, एक अवसर, एक सबक, एक नया तकिया, किसी प्रियजन का स्वस्थ होना, किसी आनंददायक पल की स्मृति। जब आप अपना दिन Gratitude से शुरू करते है तो सारी बाधाएं अपने आप हट जाती है और नए अवसरों के द्वार खुल जाते है। आप शिकायत के प्रति नहीं बल्कि Creativity के प्रति Attract होंगे। आप नकारात्मक विचारों से बचेंगे और आप अपने विकास के लिए नए रास्ते खोजेंगे।”

Gratitude आपके लिए अच्छा होता है

Gratitude feel करने से या आभार व्यक्त करने से कई तरह के फायदे होते है। बहुत सारे लोग इस पर अपना विचार Express कर चुके है। Gratitude feel से मानसिक रोग और मानसिक विकार दूर हो जाते है। जीवन से असंतोष की जो भावना होती है, वह सारी खत्म हो जाती है।

Gratitude के फायदे को मापने के लिए एक रिसर्च किया गया। Research ने लोगों का दो समूह लिया और दोनों समूहों से यह कहा गया कि आप दिन के दौरान जर्नल लिखें।

एक समूह से कहा गया कि आप ऐसे चीजों को अपने जर्नल में लिखे जिसके लिए आप Thankful महसूस करते है। दूसरे समूह से यह कहा गया कि आप दिन भर के ऐसे पलों को लिखें जिसके प्रति आपके मन में चिढ़ हो। वह पल जो आपके के disturbing हो।

शाम को दोनों समूहों से बारी बारी से उनके विचार इकठ्ठा किए गए।

जिस समूह को बोला गया था कि Thank you moment को लिखे, उनमें शाम के टाइम पर तनाव के स्तर कम पाए गए।
और जिनसे बोला गया था कि चिढ़ चिढ़े पलों को लिखे, शाम के टाइम पर उनमें तनाव का स्तर काफी हाई था

वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि जिनके भी मन में दिन भर विचार दौड़ते रहते है, चिंताएं सताती रहती है। उनको रात में सोने से पहले उन पलों को डायरीज में लिखना चाहिए, जिसके प्रति वह Thankful महसूस करते है।

संदीप माहेश्वरी भी अपने एक वीडियो Gratitude के Benefits के बारे में बात की हैं और बोला है कि सबको Gratitude journal मेनटेन कर के रखना चाहिए।

Gratitude के लोग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों तरह के फायदे होते हैं।

Gratitude Journal कैसे लिखें?

एक डायरी खरीद ले और उस डायरी को हमेशा अपने बिस्तर के पास रखें।

Heartfelt gratitude meaning in Hindi
हर रात सोने से पहले पांच मिनट तक वे चीजें लिखे, जिसके के लिए आप Thankful महसूस करते है।
इस चीज का कोई फायदा होता है या नहीं होता है। आपको 2 week तक लगातार करने से पता चल जाएगा।

लेकिन इस काम को रेगुलर करना पड़ेगा। बीच में Gap बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
इस छोटी सी exercise करने से आपका जीवन जीने का तरीका बदल सकता है।

Mindvalley के फाउंडर और The code of extraordinary mind के Author Vishen Lakhiani अपने Six Phase Meditation में एक फेस Gratitude का रखते हैं। वह सुबह और शाम दोनों टाइम जो जो चीजें हमारी लाइफ में अच्छी होती है, उन सबके के लिए Thankful महसूस करना और उसके यूनिवर्स को थैंक्स बोलना जरूरी होता है। इसके unbelievable परिणाम होते है।

Gratitude के फायदे

Gratitude के बहुत सारे फायदे होते है। Positive psychology में छपे एक आर्टिकल में बताया गया है कि Gratitude से लाइफ में बहुत सारे फायदे होते है।

इन benefits को पांच ग्रुप में बांटा गया है

वैसे तो gratitude के बहुत सारे benefits होते है लेकिन उनमें ये कुछ खास और सबके लाइफ से जुड़े हुए benefits है।

1. Gratitude से ख़ुशी मिलती हैं

Universe से जितनी भी चीजें मिली है, उसके प्रति हमारे मन में Thankful का भाव होने से हमें खुशी मिलती है। उसके बाद खुशी की तरंगें हमसे मिल कर पूरे ब्रह्मांड में फ़ैल लगने लगती है।

हमसे खुशी की तरंगें मिल कर आस पास के वातावरण में पसर जाती है, जिससे हमारे साथ पूरा यूनिवर्स खुश हो जाता है।

एक छोटा सा उदाहरण देखते है, जब हम किसी ऑफिस में गए होते है, वहां पर हमारा कलम छूट गया है और जब हम अपने जेब में हाथ डालते है, तो नहीं मिलता है।

तब हम किसी से कलम मांगते है और जब हम सामने वाले को उलट कर Thank you बोलते है, सिर्फ रूखे और बुझे चेहरे के साथ नहीं, मुस्कुराते चेहरे के साथ उसके आंखों में देखते हुए Thank you बोलते है, तो सामने वाला व्यक्ति भी इस एनर्जी को फील करता है और बदले में मुस्कुरा देता है, ये है Power of gratitude.

2. Gratitude से पॉजिटिव इमोशंस बढ़ता है

Gratitude express करने से एक तरह की हमारे अंदर के नेगेटिव Environment खतम हो जाता है और पॉजिटिव का स्तर बढ़ने लगता है।

साइकोलॉजिकल के अनुसार हमारे इमोशन दो प्रकार के होते है। पहला नेगेटिव इमोशन और दूसरा पॉजिटिव इमोशन।

गुस्सा, निंदा, ईर्ष्या, जलन, पछतावा यह सभी नेगेटिव इमोशन है और दूसरे तरफ प्यार, सुख, शांति, स्नेह, लगाव, परवाह, क्षमा यह सभी Positive emotion है।

और Gratitude से हमारे अंदर Positive emotion बढ़ता है।

3. Gratitude से self esteem बेहतर होता है

Gratitude से जो पहला फायदा हमको होता है, वह यही होता है कि Thankful रहने की वजह से हमारे मन में अपने प्रति एक छवि बन जाती है। हमको अपने अच्छे को एक अच्छे इंसान के रूप में देखने लगते है।

इससे खुद ब खुद हमारा Self esteem सुधर जाता है।

4.  Gratitude से हमको लोग ज्यादा पसंद करने लगते है

पहले ही मैंने बताया था कि Gratitude रहने से हम अपने आस पास के लोगों के प्रति हमेशा Thankful रहते है, जिसकी वजह से लोग की नजर में हमारी छवि जो होती है, वह अच्छी हो जाती है।

लोग हमको एक अच्छे और भले इंसान के रूप में देखने लगते है। इससे यह होता है कि को भी हमसे मिलता है, वह हमारा दोस्त बन जाता है और हमको पसंद करने लगता है।

5. Gratitude से Romantic रिश्ते भी अच्छे हो जाते है

जिस प्रकार Gratitude से हमारे आस पास के लोग हमको ज्यादा पसंद करने लगते है। उसी प्रकार Gratitude की वजह से हमारा पार्टनर भी हमको ज्यादा पसंद करने लगता है। क्योंकि हम उसको हर पल, हर Moment उनको स्पेशल Feel कराते रहते है। जिससे वह चाह कर भी हमसे नाराज नहीं हो पाते है।

Gratitude express करने से पार्टनर भी खुश और बिंदास रहता है। Relationship experts कहते है कि Every moment, छोटे छोटे बातें के लिए भी अपने पार्टनर को Appreciate करे, हमेशा उनको उनकी अच्छी बातें बताते रहें और कुछ बातों को इग्नोर करें। आप से कुछ गलती होती है, तो फौरन गलती Accept करें और Sorry बोल दें

आपका Romantic Relationship हमेशा सदाबहार बन कर रहेगा।

6. Gratitude से Blood pressure कम होता है

हम को जैसे पता है कि ब्लड प्रेशर होने का एक कारण मानसिक तनाव और दिमागी स्ट्रेस होता है। दिमाग में एक तरह के Pressure होने से जब दिमाग में उथल पुथल होने शुरू हो जाते है, तब इसका दिमागी उथल पुथल शरीर का रूप धारण करते है और ब्लड प्रेशर के रूप में सामने आते है।

एक साधारण उदाहरण है, जब हम सांप देखते है, शेर देखते है या ज्यादा ऊंचाई पर होते है। इस समय सिर्फ दिमागी तनाव के कारण भी हमारे शरीर में धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।

Gratitude से दिमागी उथल पुथल शांत हो जाता है, जिसकी वजह से blood pressure automatically कम हो जाता है।
वैसे blood pressure और भी कारण है, लेकिन यह सिर्फ एक तरीका है।

Final word
Science, psychology और spirituality को माने तो gratitude एक medicine की तरह है और यह बहुत सस्ती दवा है। जिसका इस्तेमाल रह कोई कर सकता है। लेकिन पता नहीं होने के कारण इसके फायदों से लोग चूक जाते है।

इसलिए ऐसे आर्टिकल लिख कर हमारा प्रयास है कि लोगों को जीवन बेहतर बनाने के जितने भी तरीके इस ब्रह्माण्ड में है, सबको आपके सामने लाया जाय और हिंदी ब्लॉग को एक से बढ़ कर एक Valuable Content मुहैया कराया जाए।

Exit mobile version