Site icon AchhiBaatein.com

Hindi Poem on motivation ~ खुद की नई पहचान लिख

Poem on Motivation in Hindi

Best Hindi Motivating & Inspiring Poems on Life Struggle and Challenges, Motivational short poem in Hindi

एक नया गान लिख
मन का अभिमान लिख

खुद की नई पहचान लिख
नया नया विहान लिख
तू लिख

बाजुओं का जोर लिख
अंदर का शोर लिख
खुद को ना कमजोर लिख
लिख है, कुछ और लिख
तू लिख

उत्साह का उबाल लिख
खुद का हाल लिख
आकाश लिख, पाताल लिख
रूप को विकराल लिख
तू लिख

नदी का बहाव लिख
प्रकृति से लगाव लिख
मैं का भाव लिख
आत्मा से जुड़ाव लिख
तू लिख

मौसम का बदलना लिख
हवाओं का चलना लिख
बर्फ का पिघलना लिख
परबत का संभलना लिख
तू लिख

राजनीति का बिसात लिख
धर्म की बात लिख
आदमी की औकात लिख
महिलाओं की जज़्बात लिख
तू लिख

सच को सच लिख
गलत को गलत लिख
न्याय का पक्ष लिख
कानून का अक्ष लिख
तू लिख

भ्रष्टाचार के खिलाफ लिख
हर बात बेबाक लिख
निडरता के साथ लिख
देश के हालात लिख
तू लिख

जनता की आवाज लिख
सरकार के काम काज लिख
युद्ध का आगाज लिख
आंदोलन का अंदाज लिख
तू लिख

छात्रों के आक्रोश लिख
युवाओं के जोश लिख
आवाज को बुलंद लिख
काव्य लिख, छंद लिख
तू लिख

~ राजकुमार

यह रचनाएं भी पढ़ें

Exit mobile version