AchhiBaatein.com

Successful लोगो की सोच कैसी होती है?

इस दुनिया में हर एक इंसान सफल होना चाहता है लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जो कि असल में सफल हो पाते है क्योकि  successful लोगो की सोच से उनकी सोच एकदम अलग होती है।

आइये सबसे पहले ये जानते हैं, सफलता आखिर होती क्या हैं? सफल लोग कौन लोग होते हैं? कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती हैं?

सफलता होती क्या हैं? हर किसी व्यक्ति के लिए इसकी अलग अलग परिभाषा हैं। किसी के लिए पैसा कमाना, किसी के लिए यश कमाना, किसी के लिए ज्ञान अर्जित करना और किसी के लिए सांसारिक त्याग (अपनी इच्छाओं का त्याग)

चाणक्य ने अर्थशास्त्र में  सफलता के बारें में कहा हैं कि
“सामान्य के बीच अपनी योग्यता को साबित करना ही सफलता(Success) हैं।”

वैसे तो सफलता और सफलता से सम्बंधित एक और POST अच्छी बातें डॉट कॉम पर आपको मिल जायेगी

आखिर सफल लोग क्या अलग करते हैं?

लेकिन यहां मैं सोच और विचार के बारें में कुछ बताना चाहता हूँ, जो सफल इंसान होता है उसकी life में चाहे कितना भी बुरा क्यों न हो जाये, वो बस अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते ही जाते है और उनका यह गुण ही उनको सफल बना देता है।

एक सफल इंसान की सोच कैसी होती है वो किस तरह से सोचता हैं, परिस्थियों के बारें में क्या विचार रखता हैं, लाभ-हानि के प्रति उसका रैवया कैसा होता हैं इस बारे में बहुत कम लोग ही सोचते हैं और विचार कर पाते हैं।

लक्ष्य को अर्जित करने में जब भी कोई problem आती है तो उस समय सबसे जरुरी होता है कि हम उस problem को कैसे देख रहे है और उसके बारे में क्या सोच रहे है क्योकि सारा खेल यही से शुरू है और वो हमारी सोच का होता है, यही से सफलता के कदम शुरू और खत्म होते हैं।

अगर हमारी सोच सही है तो हम किसी भी problem का समाधान बड़े ही आसानी से निकाल सकते है जो कि देखने में एक समय में impossible लग रही होती है।

सफल लोगो में और असफल लोगो में सिर्फ उनकी सोच का फर्क होता है अगर सोच सही है तो हम किसी भी काम को आसानी से कर सकते है।

Successful लोगो का mind एक creative mind होता है जो कि हर समय कुछ-न-कुछ नया सोचते है और वो कुछ अलग करते रहते है ऐसे लोग समाज के बारें में भी अच्छी सोच रखते हैं, वे जानते हैं कि अच्छा सामाजिक व्यवहार उनकी प्रगति में सहायक सिद्द होंगे।

जब भी हम कुछ काम करते है तो उसमे सारा खेल हमारी नजर का ही होता है अगर किसी की नजर सही है तो life में बहुत ऊपर उठेगा और किसी की नजर सही नहीं है तो वो नीचे ही गिरना है, यहाँ नजर का अर्थ देखना नहीं हैं बल्कि चीजे और परिस्थियों को अपने अनुसार ढालना हैं।

एक सफल इंसान का mind हमेशा एक समस्या के solution पर होता है और एक असफल इंसान का mind बस उसी समस्या पर जाकर अटक जायेगा, वह वहां से U-Turn लेने की कोशिश करेगा, जबकि सफल होने वाला व्यक्ति उससे पार पाने की कोशिश करेगा,

यह सब हम सभी को अपने अपने कार्यस्थलो पर ही देखने को मिल जाएगा, एक ही वर्ष में समान पद पर नियुक्त, एक ही कंपनी में एक व्यक्ति अपने अच्छे कार्यो से प्रसंशा पाता हैं और दूसरा केवल कंपनी की बुराई निकलता रहता हैं।

कोई भी काम जिसको कि बार-बार करने पर भी हमारे अनुसार उसका result नहीं आता है तो असफल लोग उसको करना छोड़ देते है लेकिन सफल लोग उसको अलग-अलग तरीके से करने की कोशिश करते है हर एक कार्य को करने के कई हज़ार तरीके होते हैं।

Successful इंसान का हमेशा focus खुद पर होता है, अथार्त वह दिन प्रतिदिन अपने कार्य में कुशलता लाने की कोशिश में लगे रहते हैं। कुछ तरीके जो निम्न प्रकार से हैं जो एक सफल व्यक्ति follow करता हैं

अपनी सोच को बड़ा रखो

सफल लोग लगातार सीखते रहते है

 

एक सफल इंसान जब सफल हो जाता है तो वही पर ही जाकर नहीं रुकता है बल्कि वो कुछ ऐसा करता रहता है जिससे कि वो और आगे बढ़ता ही रहे, उनकी सोच होती हैं कि सफलता केवल एक पड़ाव हैं मंजिल नहीं।

असफल इंसान हमेशा जब भी कुछ करने की कोशिश करता है तो वो डरता रहता है वो कुछ भी करने से पहले हज़ार बार सोचेगा जबकि सफल इंसान अपनी ही मस्ती में आगे बढ़ता रहता है, वह अपनी क्षमताओ से भी एक कदम आगे बढ़ कर काम करने की कोशश करता रहता हैं।

एक आम इंसान जिसकी सोच सही है वो हमेशा ये सोचता है की अगर Job मिली तो ठीक है नहीं मिले तो भी ठीक है लेकिन मैं कुछ-न-कुछ तो कर ही लूँगा।

इस दुनिया में हर एक चीज़ बदल रही है और असफल लोग उस बदलाव से खुश नहीं है लेकिन सफल वही है जो की इस बदलती दुनिया के साथ खुद को बदले, क्योकि समय और परिवर्तन तो होने ही हैं और अगर हम उन चीजो को नहीं अपनाएंगे तो यह निश्चित हैं की पीछे रह जायेंगे।

अगर आप जितनी जल्दी खुद को समय के बदलाव के साथ बदल लेते है तो आप उतने ही Life में आगे बढ़ते हो और उतने ही सफल होते हो।

जब हमारी सोच एक जगह जाकर अटक जाती है तो वो सोच एक छोटी सोच होती है लेकिन अगर हमारी सोच पूरी तरह से खुली होती है तो उससे हम बहुत आगे जा सकते है।

Successful लोगो की सोच में ही कुछ चीज़े ऐसी होती है जो कि उनको महान बनाती है ये लोग समय के साथ होने वाले बदलाव को अपने कार्यो में लगा देते हैं जिससे सफलता मिलने में और आसानी हो जाती हैं।

अमीरो की सोच

जैसी हमारी सोच होती है वैसे ही हम बनते चले जाते है एक होती है अमीरो की सोच और एक होती है गरीबो की सोच जैसी हमारी सोच होती है वैसे ही हम बनते चले जाते है

अभी आप जैसे हैं वह आपके पुराने कर्मो के फलस्वरूप हैं और जो अब कर रहे हो वह आपके आगे के भविष्य का निर्धारण करेंगे, अमीर होना सफ़लता नहीं हैं लेकिन आधुनिक युग में एक कदम जरुर हैं।

अगर एक बार हमरी सोच अमीरो वाली हो जाती है तो हमारे अंदर जो विचार आयेगे, वो ये होंगे कि इस दुनिया में अमीर होने के हज़ारो रास्ते है।

अमीरों की सोच गरीबों की सोच कैसी होती है तो दिखे दोनों की सोच में एक Basic फर्क होता है कि गरीब हमेशा पैसे बचाने की सोचता है और अमीर अपने पैसे को खर्च करके और पैसे कमाने की सोचता हैं वो risk लेता हैं, जबकि गरीब सोच वाले risk से डरते हैं।

अगर हमारा mind खुला है तो हम सही तरीके से कोई भी काम को अच्छे से पूरा कर सकते है सही तरीके से अगर हम किसी काम को करते है वो हमको अमीरी की तरफ लेकर जाता है।

हमारे अंदर दो तरह की desire के होते है, अगर हमारे अंदर कुछ पाने का desire है तो वो गलत desire है और खुद को capable बनाने का जो desire है वो एक सही desire है, क्योकि अगर काबिलियत हैं तो वह सब कुछ प्राप्त करने में सहायक होगी।

एक सफल इंसान की सोच में बस इतना फर्क होता है कि उसको पता होता है कि उसको असल में करना क्या है? “आपके जीवन का लक्ष्य क्या हैं”? अगर आप यह जान लेते हैं तो यह उसको प्राप्त करने में आवश्यक संसाधनों की तलाश करोगे, कर्म उसके अनुसार करने लगोगे, सोच वैसे रखोगे, इसलिए लक्ष्य निर्धारण बहुत आवश्यक हैं।

अगर किसी को ये पता लग जाये कि सामने वाले को क्या चाहिए और आप उसको वो दे पाते हो तो आप असल में एक सफल इंसान है।
हमने अगर को पैसे कमाने का जरिया समझा तो हम कभी भी सफल नहीं हो सकते है क्योकि हमारा सारा ध्यान काम से हटकर पैसे की तरफ होता है, जैसा की मैंने पहले बताया केवल बहुत ज्यादा पैसे कमाना आपका लक्ष्य नहीं होना चाहिए।

जब हमारा सारा ध्यान पैसे की तरफ होता है तो हम उस काम को अच्छे से नहीं कर पाते है और हम कभी सफल हो ही नहीं पाते है।
हमार ध्यान पैसो से हटकर जब काम की तरफ होता है तो आज नहीं तो कल हमको सफलता मिलनी ही मिलनी है।

भगवद्गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने कहा हैं, “कर्तव्य कर्म पूरी निष्ठा से करो, फल स्वत: प्राप्त हो जाएगा”, लेकिन अगर फल को ध्यान में रखकर कर्म करोगे और कर्म अच्छा नहीं कर पाओगे और अगर असफलता प्राप्त हुई तो निराशा होगी

सफल लोगो की आदते

 

अगर हम अच्छे से देखे तो हमको पता चलता है कि सफल इंसान के अंदर कुछ-न-कुछ तो ऐसी आदते होती है जिसको की वो follow करते है, आदतों की एक गणित होती हैं और पूरी प्रकति भी भगवान द्वारा निर्धारित आदतों को follow कर रही हैं इसलिए हमारी आदतों का हमारी सफलता और असफलता में सीधा सीधा हाथ होता हैं।

इस दुनिया में हर इंसान सफल होना चाहता है लेकिन वो सफल हो नहीं पता है क्योकि life में कुछ ऐसी चीज़े भी होती है जिसको कि हमको हर हाल में करना ही होता है। हम जिस भी field में होते है अगर उसमे कुछ अच्छा हो रहा होता है और चाहे कुछ बुरा हो रहा होता है अगर हम उस काम को लगातार करते ही करते है तो वो आदत हमको एक सफल इंसान बनाती है।

कोई काम अगर हम कर रहे है और उसमे थोड़ी बहुत हमको असफलता मिलती है या फिर वो काम हमारे अनुसार नहीं होता है तो हम उसको कुछ समय बाद करना ही छोड़ देते है। एक सफल इंसान वो होता है जो की चाहे किसी भी problem में हो उसको वो किसी-न-किसी तरीके से solve करने की कोशिश करता ही रहता है।

Successful लोगो की सोच और उनकी सफलता में उनकी आदतों की अहम् भूमिका होती है ।
इंसान के जीवन में जरूर-न-कुछ ऐसी आदते होती है जिसको की अगर वो follow करता है तो वो सफलता को जरूर हासिल कर सकता है।

सफल लोगो से सीखे सफलता के नियम

अगर आपको असल में सफल होना है और आप वो करना शुरू कर देते हो जो की सफल लोगो ने किया है तो आपकी thinking में बदलाव आने लग जायेगा।
सफल लोग हमेशा सफल इंसान से सीखते है और असफल लोग अपनी ही thinking में उलझ कर रह जाते है।

अगर आपको भी अमीर होना है तो आपकी सोच अमीरो वाली होनी चाहिए उसके लिए आपकी सोच बड़ी होनी चाहिए।
सफल लोगो की सोच में जरूर कुछ-न-कुछ ऐसा होता है जो की आम आदमी की सोच से परे होता है अगर हम उस सोच को समझ पाते है तो वो एक बहुत बड़ी बात होती है।

अगर हम उनसे सफलता के नियम सीख पाते है और उन नियमो को अपने जीवन में उतार पाते है तो हम एक दिन सफलता को जरूर पा सकते है।

Successful लोगो की सोच में बस इतना ही फर्क होता है की वो जो भी करते है उसको वो हमेशा बड़ा करने की सोचते है जिससे की वो असल में सफलता को पाते है।

आशा हैं आपको मेरा यह POST पंसद आया होगा, आप अपने विचार Comments के माध्यम से दे, ताकि मैं और अच्छा लिखने का प्रयास करू, मैं स्वयं भी (Successful लोगो की सोच) फॉलो कर रहा हूँ, और इसके परिणाम भी मुझे अच्छे ही मिल रहे हैं।

मेरा नाम दीपक यादव है मैं अलवर (राजस्थान) से हूँ, AchhiBaatein.Com पर यह मेरी पहली POST हैं

Email – deepakyadav9636462086@gmail.com

Exit mobile version