• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के रहस्य 12 Mins Read

असफलता से सफलता की कहानी

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 2023No Comments12 Mins Read
Success Mantra
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती हैं।

इस लेख में
  • सफलता और असफलता क्या है ? [ What is Success and Failure ]
  • असफलता से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए
  • असफलता से हमें क्या क्या सीखना चाहिए?
  • सफल लोगो की 10 आदतें, जो आपको भी सफल बना देंगी
  • असफलता से सफलता की कहानी

आज इस पोस्ट में हम सफलता और असफलता के बारे में बात करेंगे कि किस प्रकार सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggersइस दुनिया में आज हर व्यक्ति सफल (Success) होना चाहता है, हालांकि सफलता के मायने सबके लिए अलग अलग हैं, सफलता के लिए संघर्ष आवश्यक हैं और हम में से बहुत से व्यक्ति संघर्ष की राह पर थककर हार मान लेते है और सफलता हासिल नहीं कर पाते है।

कुछ ही ऐसे लोग होते है जो अपने सपनों के पीछे पागल हो जाते है, किस्मत को भी उनकी मेहनत के आगे झुकना पड़ता है।

यही वो लोग होते है जो दुनिया के सामने अपने आप को साबित करते है और अपनी सफलता का परिचय दुनिया को करवाते है।
95 फीसदी लोग अपना Goal ही नहीं Select कर पाते है और उन 3 फीसदी सफल लोगो के लिए काम करते है जो वास्तव में मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचते है।

इस पोस्ट में हम आपको सफलता और विफलता के बारे में बताएगे।

  • सफलता और असफलता क्या है ?
  • असफलता से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए ।
  • असफलता से हमें क्या क्या सीखना चाहिए ?
  • सफल लोगो की 10 आदतें , आपको भी सफल बना देंगी ।
  • असफलता से सफलता की कहानी ।

कई सारी बातें इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे, तो चलिए बिना समय बर्बाद लिए देखते है कि सफलता और असफलता क्या है ?

सफलता और असफलता क्या है ? [ What is Success and Failure ]

सफलता और असफलता हमारी ज़िन्दगी का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे मन के आधार पर होती है।
सफलता और विफलता को केवल पैसो से आंकना बिल्कुल भी सही नहीं है। कुछ लोगों के पास बहुत सारा पैसा होता है लेकिन वो अपनी ज़िन्दगी में खुश नहीं रह पाते है, उनके साथ लोगो के सम्बद्ध भी अच्छे नहीं होते है और वह अकेला महसूस करते है। ऐसे हालातो में वह अपने आपको सफल व्यक्ति नहीं कह सकते है।

सफलता, पैसा और ख़ुशी तीनो अलग अलग हैं, कुछ लोग तीनो को जुड़ा हुआ मानते हैं, हां यह जुड़े हुए हो सकते हैं, परन्तु एक दुसरे के पूरक नहीं हैं।

सफल व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी में तभी सफल माना जाता है जब उसके पास खुशी, स्वास्थ्य, पैसा, परिवार, दोस्त और समय होते है।
एक सफल और असफल व्यक्ति में क्या समानताएं होती है?

एक असफल व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना अच्छा नहीं लगता, सफल व्यक्ति को भी अच्छा नहीं लगता है, एक असफल व्यक्ति को देर रात तक काम करना अच्छा नहीं लगता है, सफल व्यक्ति को भी देर रात तक काम करना अच्छा नहीं लगता है। असफल व्यक्ति को पढ़ना Boring लगता है, सफल व्यक्ति को भी पढ़ना Boring लगता है, असफल व्यक्ति को मोज मस्ती अच्छी लगती है, सफल व्यक्ति को भी मोज मस्ती अच्छी लगती है।

लेकिन दोनों में अंतर क्या है, पता है? सफल व्यक्ति हर उस एक काम को करता है, जो उसे लगता कि उसे सफल होने के लिए जरूरी है, फिर चाहे वो उसे अच्छा लगे या ना लगे, फिर भी वह उसे करता रहता है। और एक दिन उसका उस काम में मन लगने लगता है।

असफल व्यक्ति उस काम को छोड़ देता है, क्योंकि उसका मन नहीं कर रहा है। बस यही एक अंतर है जो एक व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाता है और दूसरा व्यक्ति वहीं का वही रह जाता है।

असफलता से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए

सफलता और असफलता आपस में बहने है। जिस प्रकार सफलता हमारे जीवन का हिस्सा है ठीक उसी तरह असफलता भी हमारे जीवन का ही एक हिस्सा है।

हमें असफलताओं से निराश ना होकर उन्हें अनुभव के रूप में लेना चाहिए, क्योंकि जितना आपको असफलताएं सिखाती है उतना आपको कोई किताब नहीं सीखा पाएगी। असफलता हमें दुनिया का दूसरा रूप दिखाती है।

जब हम असफल होते है तो बहुत से लोग हमसे नाता तोड लेते है। हम खुद से हार जाते है, लेकिन याद रखिए यही समय होता है, जहा से आपको फिर से उठना है और अपने आप साबित करके दिखाना है। दुनिया बस आपके गिरने का इंतज़ार करती है, लेकिन यदि आप गिर कर फिर से उठे तो यही दुनिया आपके लिए तालियां भी बजाएगी।

हम सभी के जीवन में एक दौर ऐसा भी आता है जहां हम पूरी तरह से टूट जाते है, कोई उम्मीद हमें दिखाई नहीं देती है, बुरे वक़्त में हमने जिन लोगो का साथ दिया वह भी हमसे मुंह फेर लेते है। उस समय अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए और अपनी प्रतिभाओं को लोगो के सामने लाना चाहिए। यदि हम दुःखी होकर बैठे रहे तो परिस्थितियां वैसी ही रहेंगी या उससे भी बत्तर हो जाए,

याद रखिए दुनिया में जितने में लोग सफल हुए है वह भी कई बार असफल हुए है, उन्होंने भी बुरे से बुरा दौर देखा है लेकिन वो कभी हार कर बैठे नहीं बल्कि फिर से खड़े होकर अपने काम की शुरुआत की और दुनिया को दिखाया कि सफलता हालातो की मोहतोज नहीं होती है। कचरे की भी जगह बदलती रहती है हम तो फिर इंसान है।

वक़्त को बदलने में वक़्त लग सकता है लेकिन वक़्त की खास बात तो यही है कि वह बदलता जरुर है।

असफलता से हमें क्या क्या सीखना चाहिए?

  1. जब आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे होते है और आप असफल हो जाते है, तो उस समय निराश ना होकर यह सोचे कि आपने कोनसी ऐसी गलतियां की है, जिससे आप विफल हुए है और अगले प्रयास में उन गलतियों को ना दोहराए।
  2. असफलताओं का जीवन में बड़ा महत्व होता है। ये आपको विनम्र बनाती है। इससे आप नई नई चीजों को सीख पाते है। बस असफलताओं से सीखने की चाह होनी चाहिए।
  3. यदि कोई व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हुआ है तो इसका मतलब उसने कुछ नया सीखने का प्रयास नहीं किया।
  4. निर्णय आपको लेना है, चाहे आप तो अपनी हार के साथ पशु जीवन जी सकते है या फिर, फिर से मेहनत कर, सफल बनकर अपने इच्छा अनुसार जीवन जी सकते है और लोगो के सामने सफलता एक उदाहरण बन सकते है।
  5. व्यक्ति तब असफल नहीं होता है जब वह मैदान में हार जाता है, वह तो तब असफल होता है जब वह मन से हार स्वीकार कर लेता है। आपके लक्ष्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका मन आपके नियंत्रण में हो। तभी आप सफल पाएंगे।
  6. हमें ईश्वर पर पूरा भरोसा रखना चाहिए वो हर पल हमें संभालता है। संघर्ष के जीवन में खुद पर भरोसा रखे ।

सफल लोगो की 10 आदतें, जो आपको भी सफल बना देंगी

Best Way to get success hindi

1.सफल लोग अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते है

सफल लोग अपनी सेहत के प्रति अनुशासित होते है। वह अपने दिन की शुरुआत योगा , मेडिटेशन और एक्सरसाइज़ करके करते है। वे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेते हैं। बहुत ज्यादा ऑयली या बाहरी तला भूना खाना , जंक फूड इत्यादि से दूर रहते है । समस्याएं उनके पास भी होती है लेकिन वो कभी चिंता या स्ट्रेस नहीं लेते है । इस कारण की वजह से आप देखेंगे अधिकतर सफल व्यक्ति आपको अच्छी सेहत और फिट दिखेंगे ।

2.सफल लोग समय के महत्व को समझते है

सफल लोग समय के बहुत पाबंद होते है । वह बेकार की चीजो पर कभी समय को बर्बाद नहीं करते। सुबह जल्दी उठकर वह यही सोचते है कि इस समय का पूरा उपयोग किया जाए। वह समय की महत्ता को अच्छी तरह समझते है।

3. सफल लोग खुद पर विश्वास रखते है

सफल लोग कभी भी अपने आप को दूसरों से नहीं आंकते है। वे अपने आप को एक मजबूत और बेहतर इंसान समझते है, यह उनका खुद के उपर आत्मविश्वास होता है। वे साहसी पूर्वक कार्य करने में रुचि रखते है। रिस्क लेने से वे कभी घबराते नहीं है, असम्भव शब्द उनके लिए मानो बना ही नहीं है। असफल होने के बाद कुछ लोग जहा हार कर बैठ जाते है वहीं सफल लोग सोचते है कि मै अगली बार इससे बेहतर करूंगा, क्योंकि मै एक बेहतर इंसान हूं।

4.सफल लोग दूसरों लोगो की प्रशंसा खुल कर करते है

सफल व्यक्ति कभी किसी के बारे में गलत नहीं सोचते है। वो लोगो को सफल होते देखकर उनसे जलते नहीं है, बल्कि उन्हें विश्वास दिलाते है आप और बेहतर कर सकते है। वह कभी भी दूसरों की प्रशंशा करने में पीछे नहीं हटते है। सफल लोग दूसरों को बताते है कि आप बेहतर है।

5.सफल लोग सकारात्मक सोच रखते है

सफल लोग विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा सकारात्मक सोचते है। वह समझते है कि एक भी नकारात्मक विचार हमें हमारे लक्ष्य से दूर कर सकता है।
आपके विचार शब्द बन सकते है और वही शब्द व्यवहार बन जाते है और आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने में सहायता करते है ।

6. सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठना वैज्ञानिक तरीके से भी अच्छा माना गया है। जब आप सुबह जल्दी उठते है , तो दिमाग के वो तीन हिस्से, जो स्ट्रेस को नियंत्रित करते है, जिन्हे
1. Hypothalamus Gland
2. Pituitary Gland
3. Adrenal gland

कहते है, ये ज्यादा Active होते है, जिसकी वजह से आपकी Decision लेने की , planing करने की और Goal Set करने की क्षमता ज्यादा बेहतर होती है।

7. टेलीविजन देखना

टेलीविजन आपके सोचने की शक्ति की कम कर देता है। यह आपको आलसी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। Television का मतलब आप इस तरह देख सकते है, Tell-lie-vision अर्थात् यह आपको आपके लक्ष्य को टालने के लिए बार बार विवश करता है।

एक सर्वे के मुताबिक 1 दिन में 1 घंटे से ज्यादा टी.वी देखने वाले आदमी के दिमाग की क्षमता, उसके सोचने की शक्ति कई गुना तक कम हो जाती है ।

टी.वी पर चलाएं जाने वाले प्रोग्राम एवं विज्ञापन बड़ी बड़ी कंपनियों के के प्रोडक्ट के होते है, जो आपके दिमाग को अपनी ओर विवश करते है और जो वो आपको दिखाना चाहते है वहीं आपको देखना पड़ेगा।

इससे अच्छा आप You tube पर Inspirational Movies, Motivational stories, अपने Goal से Related videos देखे , Successful लोगो को फॉलो करे, उनकी Biographies पढ़े और सोचे अगर ये कर सकते है तो मै क्यों नहीं?
YouTube पर ज्यादा समय नहीं बिताए वरना आपको इसकी आदत लग सकती है।

8. अपने काम के प्रति उत्साही होना

अपने काम लिए आपके अंदर जुनून, उत्साह होना ही चाहिए, वरना आप उस काम को नहीं कर पाएंगे। सफल लोगो में ये गुण जरूर होता है। सफल व्यक्ति अपने से किया वादा जरुर पूरा करते है। वह जिम्मेदारी उठाना जानते है। अपने काम के प्रति ईमानदार होते है, वे कभी भी अपने काम को टालते नहीं है।

आप भी इन आदतों को अपने जीवन में उतारिये, आप एक अलग अनुभव को महसूस करेंगे और काम करने में आपको अच्छा लगेगा।

9.सफल लोग सीखना कभी बंद नहीं करते

सफल लोग हर दिन कुछ ना कुछ सीखते रहते है। वह हमेशा व्यस्त रहते है, ख़ाली बैठे रहना उन्हें पसंद नहीं होता है। वो नई नई स्किल्स सीखते है। जहा उन्हें सीखने को मिले वह वहां से कुछ न कुछ जरुर सीखते है। इस काम में वे कतई शर्म महसूस नहीं करते है। वह छोटे बड़े का फर्क नहीं करते, वे समझते है कि हर किसी के पास कुछ ना कुछ सीख जरुर होती है। आप उसे किस तरह से देखते है, वह आपका नजरिया है।

10.भविष्य की प्लानिंग करना

सफल लोगो के पास अपने भविष्य के लिए कुछ ना कुछ प्लान जरुर होता है। वे कुछ भी अपनी लाइफ में करते है उसके लिए प्लानिंग अवश्य करते है। वे अपने पैसों को भविष्य के लिए save / invest करते है। अपने परिवार के भविष्य का भी वे खास ध्यान रखते है। आने वाले रिजल्ट को देख कर वे काम को करते है।

सफल लोगो की इन आदतों को आप भी अपने जीवन में जरुर अपनाए , इससे आपको अपने शरीर में एक ऊर्जा का अहसास होगा और आप काम को बेहतर ढंग से कर पाएंगे।

असफलता से सफलता की कहानी

दोस्तो अंत में मै आपको ऐसे सफल व्यक्ति की सफलता की कहानी सुनाने जा रहा हूं, जिन्होंने अपनी असफलताओं को चुनौती देते हुए दुनिया को अपनी सफलता का परिचय दिया ।

Elon Musk in Hindi

हम बात कर रहे है एलन मस्क की, आज एलन मस्क को कौन नहीं जानता । लेकिन उनकी ज़िन्दगी में ऐसा भी समय आया था, जब उनके पास कुछ भी नहीं था, वह किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने PayPal नाम की एक Online transaction Company खोली थी,

जिसे बाद में बेच दिया गया, जिसमें Elon Musk का हिस्सा 165 मिलियन डॉलर था, परन्तु उन्होंने अपना सारा पैसा नए विचारो को हकीकत में बदलने में लगा दिए यहाँ ताकि कि उसके बाद उनके पास रहने तक के पैसे नहीं थे।

एलन मस्क के पास कोई स्नातक डिग्री नहीं है, उन्होंने किताबे पढ़ – पढ़ कर Spacex नाम की रॉकेट कंपनी का निर्माण किया।
Spacex में उनके 4 बार प्रोजेक्ट फैल हो चुके थे फिर भी असफलताओं से हार मान लेना, एलन मस्क ने कभी सीखा ही नहीं था।

पूरी तरह कंगाल हो जाने के बाद भी कर्ज लेकर एक नए प्रोजेक्ट में जुट गए। लेकिन इस बार इनकी मेहनत रंग लाई। और उन्हें NASA जैसी बड़ी कंपनी से ऑफर आने लगे। आज एलन मस्क Spacex, Tesla, Neuralink and The Boring Company के मालिक है और दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति है।

एलन मस्क ने असफलता को सफलता में बदला और साबित किया की सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

इस पोस्ट में हमने देखा :
1. सफलता और असफलता क्या होती है?
2. असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए ।
3. असफलता से हमें क्या क्या सीखना चाहिए?
4. सफल लोगो की 10 आदतें , जो आपको भी सफल बना देंगी ।
5. असफलता से सफलता की कहानी ।

आपकी ये पोस्ट कैसे लगी और इस पोस्ट से आपको क्या सीखने को मिला Comment करके जरुर । पोस्ट को Social media
के माध्यम से अपने दोस्तो के साथ share करे।

धन्यवाद ।

Previous Articleकम्फर्ट जोन से बाहर कैसे निकलें? 7 आसान और Practical तरीके
Next Article नकारात्मक बातें करना, कांटो को पोषण देने के समान है
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
13 Mins Read

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.