• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Thoughts 9 Mins Read

ध्यान (Meditation) से बदलिए अपना जीवन

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments9 Mins Read
DHYAN KAISE KAREN, Meditation
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

ध्यान हमारे जीवन में एक ऐसी युक्ति है जिसके बल पर हम किसी भी चीज को हासिल कर सकते हैं, किसी भी चीज का अपने जीवन में मनन कर सकते हैं।

इस लेख में
  • ध्यान क्या है?
  • ध्यान लगाने के क्या फायदे हैं?
  • ध्यान लगाकर कैसे बदलें अपना जीवन?
  • किसी बात के प्रति ध्यान लगाने के लिए क्या आवश्यक है?
  • क्या वास्तव में ही ध्यान लगाने से अपना जीवन बदला जा सकता है?

ध्यान मानव को प्रकृति द्वारा दी गई एक एक शक्तिशाली अवस्था है। जिसके सही उपयोग से हम अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं, जीवन पूरी तरह बदल सकते है।

और हम ऐसा क्यों कह रहे है पोस्ट को अंत तक पढ़ कर आप जान पाएंगे।

माना जाता है जैसी सोच वैसे कर्म अर्थात जैसे विचार मनुष्य के अंदर आते हैं और जिन चीजों की तरफ उसका ध्यान आकर्षित होता है वैसा ही वह बन जाता है।

इसलिए रिसर्च भी यह मानती है कि यदि मनुष्य का ध्यान यदि समस्याओं की तरफ आकर्षित होता है तो उसकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। वही जो उस समस्या को सुलझाने में ध्यान लगाता है उसको समाधान मिल ही जाता है।

अतः यदि हम ध्यान लगाते हुए अपने जीवन को बदलते हैं तो हमें अपने जीवन के रुख को बदलने में बहुत ही आसानी होती हैं और हम प्रत्येक उस समस्या का सामना कर लेते हैं जहां से हमारा जीवन बदलता है।

ध्यान क्या है?

ध्यान एक ऐसी क्रिया है जब व्यक्ति मन को एकाग्रता के साथ कुछ आराम दे और सिर्फ उस चीज के बारे में सोचे जिस चीज की वह कल्पना कर रहा हो।

अपने सभी कार्यों को भूल कर वह अपने जीवन के लक्ष्यों को उस समय ध्यान से हटाते हुए सिर्फ उस चीज को ध्यान बनाता है जिसे वह अपनी तरफ आकर्षित करना चाहता है।

जिस चीज से उसे पल भर के लिए संतुष्टि मिल सके, वह अपनी चित्त को शांति से नियंत्रण में ला सकें।

एक ध्यान ही मानव के पास ऐसी युक्ति होती है जिसके कारण वह दुखों से घिरा होकर भी दुखों को भूलकर शांति हासिल कर सकता है।

यदि मनुष्य ध्यान लगाकर शांत वातावरण में कुछ ना सोचे तो उसे जीवन के सारे सुख प्राप्त हो सकते हैं, परंतु यह सिर्फ पल भर ही प्राप्त होंगे।

क्योंकि ध्यान है ही एक ऐसी युक्ति जिसके कारण हम पल भर में काल्पनिक रूप से सारे सुकूनों को हासिल कर सकते हैं।

यदि हमें किसी चीज का ध्यान लगाना हो तो हमें सिर्फ एक ही चीज के बारे में सोचना होता है।

यही ध्यान लगाने की विधि है और इसे ही ध्यान कहा जाता है, जब हम सिर्फ एक आवश्यक चीज के बारे में सोचते रहते हैं।

अक्सर हम से जीवन में यही कहा जाता है कि प्रत्येक बात को ध्यान लगाकर सुनना इसका मतलब होता है कि हमें उस वक्त सभी बातों को भूल कर सिर्फ एक बात सुननी होती है, जिसकी हमें जरूरत होती है।

हमारे जीवन में ऐसा ही होता है जब हम किसी बात को ध्यान से सुनते हैं तो वह बात हमें समझ आ जाती है,और हम कहीं गई बात पर सही तरीके से अमल कर पाते है।

परंतु जब हम किसी बात को ध्यान से नहीं सुनते और वह बात हमारे लिए कार्यरत होती है तो हम बाद में अनेक परेशानियो का सामना करते हैं, और कल्पना करते हैं कि अगर हमने उस वक्त उस बात पर ध्यान लगाया होता तो हम अभी परेशानियों का सामना नहीं करते।

संक्षेप में कहें तो ध्यान का मतलब सिर्फ उस वक्त एक ही बात को सुनना और उस बात को समझना होता है।

ध्यान लगाने के क्या फायदे हैं?

यदि हम जीवन में किसी एक चीज का ध्यान लगाते हैं तो हमें ऐसी बहुत सारी चीजों का फायदा होता है जिन्हें हम आसानी से समझ पाते हैं और उपयोग में लाते हैं।

क्योंकि जब हम किसी चीज में ध्यान लगाते हैं तो हमें वह बात भली-भांति समझ आ जाती है, भले ही वह बात हमारी काम की हो या फिर नहीं हो वह हमें समझ आ जाती।

इसीलिए हमें अपने जीवन में बुरी बातों पर कभी ध्यान नहीं लगाना चाहिए क्योंकि अगर हम बुरी बातों पर ध्यान लगाते हैं तो हमें उसी के अनुसार बुरे परिणाम/ अंजाम मिलते हैं।

हमें सदैव हमेशा अच्छी बातों को ध्यान से समझने की कोशिश करनी चाहिए, अच्छी बातें हमारे जीवन में उपयोगी होती हैं, और उनके फायदे भी प्राप्त होते हैं।

जब भी हमें कोई अपने जीवन से अच्छी बातों का उदाहरण देकर कुछ काम के लिए प्रेरित करता है तो हमें उन अच्छी बातों को ध्यान देकर और अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए।

परंतु जब हम अपने मन को एकाग्र करते हैं तो हमें जीवन में प्रत्येक समस्याओं का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती हैं और साथ ही हमारा मन प्रत्येक समय शांत रह पाता है।

ध्यान लगाकर कैसे बदलें अपना जीवन?

यदि कोई व्यक्ति अपना जीवन बदलना चाहता है या अपने जीवन में अच्छे गुणों को अपनाना चाहता है या फिर अपनी पुरानी वह बुरी आदतों को छोड़ना चाहता है।

तो ध्यान लगाकर अपनी जीवन को आसानी से बदल सकता है उसे एकाग्रता के साथ कुछ क्षण शांति में बिताकर अपने मन में उन बातों का मनन करना पड़ेगा जिन बातों को वह अपने जीवन में उतारना चाहता है।

जब हमें अपने जीवन को एक अच्छे मार्ग की तरफ ले जाना होता है तो हमें इसी विचार को सुबह शाम या उस वक्त जब हम खाली बैठे रहते हैं उसका मनन करना चाहिए।

और जब भी हम अपने मन में बुरे विचारों को लाते हैं तब हमें हिम्मत जीत कर उस अच्छी बात को अपने ध्यान में लाने की कोशिश करनी चाहिए जिसे हम अपने जीवन में अपनाना चाह रहे है हैं।

अतः हम एकाग्रता के साथ अपने जीवन को बदल सकते हैं बस हम अपने मन को एकाग्र करने की आदत बनानी पड़ेगी और हम यह आदत भी बना सकते है।

जिससे हम मन को नियंत्रित कर उन अच्छी बातों पर विचार करें जिससे हमारा जीवन बेहतर होगा।

किसी बात के प्रति ध्यान लगाने के लिए क्या आवश्यक है?

जब हमें जरूरत पड़ती है किसी बात को ध्यान में लाने की या फिर उस बात को अपने जीवन में अपनाने की तो हमें सिर्फ जरूरत पड़ती है एक अच्छे वक्त की, एक अच्छी आदत की व लोगों द्वारा दिया जाने वाला अच्छा सहयोग।

परंतु फिर भी मन को एकाग्र करने में,ध्यान लगाने के लिए हमें भले ही लोगों की सहायता ना मिले। हम अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं और उस बात के प्रति अपना ध्यान आकर्षित कर सकते हैं जो बात हम अपने जीवन में अच्छी लगती हो या जिस बात को हम अपने जीवन का लक्ष्य समझते हैं।

सबसे पहले हमें किसी चीज का ध्यान करने के लिए इस चीज के बारे में भली-भांति ज्ञान होना चाहिए कि क्या करके हम उस चीज का ध्यान लगा सकते हैं?

इसके लिए हमें सबसे पहले एक सही वक्त का निर्णय करना जरूरी है। जिस वक्त हम शांत स्वभाव से किसी चीज का ध्यान लगाकर अपना जीवन बदल सकते हैं अब वह निश्चित समय ज्यादातर लोगों के लिए सुबह या शाम का हो सकता है।

क्योंकि ज्यादातर लोगों को अपने जीवन में सुबह या शाम के समय ही शांति महसूस होती है या फिर हमें अगर दिन में भी अपने मन को एकाग्र करना है,इसी बात को अपने ध्यान में लाना है तो हमें उसके लिए एक शांत वातावरण यानी किसी गांव या शहर से दूर जाकर जंगलों में उस बात का मनन करना चाहिए।

कई बार लोगों को यह शांति, एकाग्रता ईश्वर का ध्यान करने के पश्चात भी मिल जाती है।

हमें ध्यान लगाने के लिए एक शांत वातावरण की जरूरत होती है,शांत वातावरण के कारण ही हम किसी एक चीज में अपना संपूर्ण ध्यान लगा पाते हैं।

ध्यान को एकाग्र करने के लिए हमें प्रत्येक ध्वनि से दूर रहना पड़ता है। जब भी हमारे कानों के माध्यम से मस्तिष्क में कोई ध्वनि पहुंचती है तो हम अपने एकाग्र को विग्रह करके उस से अपना ध्यान हटा लेते हैं, जिस पर हम ध्यान लगाना चाह रहे है।

हम ध्यान के बल पर प्रत्येक चीज की कल्पना कर सकते हैं जो शायद हमारे पास उपलब्ध ना हो, उसे एक बार देखने के पश्चात हम उस चीज का ध्यान मनन कर सकते हैं।

क्या वास्तव में ही ध्यान लगाने से अपना जीवन बदला जा सकता है?

हां यह वास्तविक बात है कि ध्यान लगाकर अपना जीवन बदल सकते हैं। परंतु उससे पहले यह समझना आवश्यक है कि हम अपना ध्यान किन चीजों में जगह रहे हैं।

यदि हम अपने जीवन में उस चीज का ध्यान या मनन करें जो हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकती है, जिसका परिणाम हमारे लिए या अन्य लोगों के लिए भी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है तो हम अवश्य ही इस बात से अपना जीवन बदलने में कठिनाई होगी।

इसलिए यदि हमें अपना जीवन बदलना है तो अच्छी बातों में ध्यान लगाकर अपने जीवन में ज्ञान का विकास करना अत्यंत आवश्यक है।

यह कुछ छोटी मगर उपयोगी बातें हैं जिनकी तरफ ध्यान आकर्षित करके आप अपना जीवन श्रेष्ठ और आनंदमई बना सकते हैं।

  1. ईश्वर का आभार व्यक्त करें, उन्होंने जिंदगी में आपको एक स्वस्थ शरीर के अलावा जितनी भी सारी चीजें दी है उसके लिए शुक्रिया अदा करें।
  2. एक लक्ष्य बनाएं और हर हाल में उसे पूरा करने की कोशिश करें। ऐसी कोई भी चीज जिससे आपके लक्ष्य में बाधा आती है उससे दूर हो जाएं।
  3. बुरा न देखे, बुरा ना सोचें और बुरा न करें कि बजाय अच्छा सोचें, अच्छा देखें और अच्छा करने में ध्यान लगाएं।
  4. खुद से पूछें कि मेरे जीवन का क्या लक्ष्य है? और मैं इस पृथ्वी में क्यों आया हूं?
  5. मै आने वाली जिंदगी में कैसा बनना चाहता हूं। और मुझे वे कौन से काम करने होंगे।

बस इन कुछ बातों को जब आप खुद से पूछना शुरु करेंगे और लगातार इन बातों को तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा तो आप पाएंगे आपकी जिंदगी पहले से बेहतर हो रही है और आने वाले समय में और भी बेहतर हो जाएगी।

इस प्रकार आप ध्यान से अपना जीवन वास्तविक रूप से बदल सकते हैं।

Previous ArticleTop 10 successful profitable startups in India
Next Article आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

नव वर्ष को जीवन का बेहतरीन साल बनाने के तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनिया वालोंं को क्या-क्या सबक दिए हैं?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

जीवन में Motivation क्यों जरुरी है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.