• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
लोक व्यवहार 8 Mins Read

आखिर क्यों जरुरी हैं रिश्ते निभाना?

Junaid ArslanBy Junaid ArslanNo Comments8 Mins Read
Importance of relationship in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

इन्सान समाज में रहने वाला एक ऐसा अनोखा जीव है जो अगर लोगों से पारस्परिक संबंध और आपसी सहयोग कायम कर एक दूसरे का समर्थन हासिल नहीं करे तो बहुत जल्द उसके हालात सख्त और ज़िन्दगी अजीरन बन जाती है।

इस लेख में
  • इंसानियत का रिश्ता है सबसे मजबूत
  • मां की ममता भी होती है सच्ची
  • पिता का रिश्ता हमारे जीवन का अटूट रिश्ता है
  • पति पत्नी के रिश्ते की जड़ में गर्म पानी न डालने दें
  • दोस्ती का रिश्ता भी होता है मजबूत

किसी से भेंट मुलाकात ना करने के चलते वह जिन्दगी के सफर में तन्हा अकेला पड़ जाता है और इस तरह उसके सफर की कठिनाइयां समय गुजरने के साथ बढ़ती चली जाती हैं। एक दूसरे से मिलना जुलना और रिश्ते निभाना दुनिया के हर इन्सान की मजबूरी और उसके प्राकृतिक स्वभाव का अटूट हिस्सा है जिसके बिना उसके जीवन में खुशनुमा हालात की गाड़ी पटरी से कभी भी उतर सकती है।

मतलब ये कि जिंदगी में रिश्ते निभाना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि मानव जीवन में आपसी संबंधों का इतना ज़्यादा महत्व क्यों है

इंसानियत का रिश्ता है सबसे मजबूत

Human relationship in Hindi

दुनिया में जो भी इंसान एक दूसरे से प्रेम करते हैं उनमें या तो वे सामने वाले के ज्ञान, हुस्न या आकर्षण, दौलत, सामाजिक स्तर, अच्छे व्यवहार और बरताव तथा वर्चस्व शामिल रहा करते हैं।

कोई किसी लड़की या लड़के के हुस्न पर फिदा हो जाता है तो कोई दौलत देखकर दोस्त बनाता है। कोई किसी के सामाजिक स्तर से इतना प्रभावित हो जाता है कि उसके पीछे खिंचा चला आता है तो कोई किसी की निर्मल बोली और बेहतरीन आचरण एवं व्यवहार पर दिल हार बैठता है।

यह सब प्रेम के स्रोत और कारणों में शुमार किए जाने वाले कुछ ऐसे पहलू हैं जिससे दुनिया का कोई इंसान अछूता नहीं रह सकता। वह किसी न किसी सूरत में किसी से मोहब्ब्त ज़रूर करता है। प्रेम एक सम्मोहक एहसास है। आदमी न चाहते हुए भी किसी की मोहब्ब्त के जाल में उलझ कर उसकी ओर आकर्षित होता चला आता है।

वह हर हाल में प्रेम के इस सम्मोहन या मोहमाया में गिरफ्तार हो जाता है। दुनिया के तमाम रिश्तों में सबसे बड़ा रिश्ता इन्सानियत है जिसका इंकार कोई भी शख्स नहीं कर सकता। जिस किसी ने भी इस रिश्ते का इनकार कर दिया वह सही मायनों में इंसान ही नहीं है।

यह रिश्ता ही कुछ ऐसा है जो सभी प्रकार के धर्म, वर्ग, समुदाय, जाति व्यवस्था, सामाजिक स्तर, सूरत और दौलत की मोह माया से अपना दामन बचाकर सिर्फ और सिर्फ किसी इंसान को इंसान होने के आधार पर काम करता है।जैसे राह चलते आपने किसी अजनबी शख्स को कुछ पैसे थमा दिए और उसे दान देकर इंसानियत का फर्ज निभा दिया

आपने बगैर किसी फायदे को मद्देनजर रखकर किसी गरीब या बेसहारे व्यक्ति की मदद कर दी और रिश्ते में वह आपका सगा भी नहीं था। वह आपके लिए अजनबी था लेकिन केवल इंसानियत की बिना पर आपने उसकी मदद कर दी। यही इंसानियत का रिश्ता कहलाता है।

दुनिया के तमाम हिस्सों में कुछ न कुछ व्यक्तिगत हित या फायदे जुड़े हो सकते हैं लेकिन इंसानियत का रिश्ता ही एकमात्र ऐसा रिश्ता है जिसमें आदमी किसी इंसान से केवल इंसानियत के आधार पर प्रेम करता है। हर शख्स को वह ईश्वर की रचनाओं में एक बेहतरीन रचना शुमार करता है और इस तरह उसके इस रिश्ते में कभी कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती।

इसके बदले में समाज के अन्य लोग भी उसे बेवजह प्यार किया करते हैं और उस पर जान छिड़कने हुए नहीं थकते। इस तरह इस रिश्ते में आजीवन कोई खटास पैदा नहीं होती और व्यक्ति मानव प्रेमी बनकर सबकी आंखों का तारा बन जाता है।

मां की ममता भी होती है सच्ची

mother and child relationship love and affection

दुनिया में सभी रिश्तों का विलय इंसानियत के रिश्ते में होता है लेकिन रिश्तो की फेहरिस्त में मां की ममता यानी अपनी संतान के प्रति उसका प्यार और लगाव सर्वोपरि स्वीकार किया जाता है।

मां किसी भी बच्चे को अपनी इसी ममता के चलते अपने आंचल के साये में जगह देती है और उसे अपनी ममता की घनी छांव में रखती है। वह बच्चे की तकलीफ को खुद अपनी तकलीफ समझती है। नन्ही सी उम्र में उस बच्चे को उसकी मां से ज्यादा कोई प्यार भी नहीं कर सकता। वह उसे चलने फिरने बोलने और हुनर सीखने पर आमादा करती है।

मां अगर गरीब है तो वो खुद भूखी रह जाती है, मगर अपने बच्चे को खाली पेट कभी सोने नहीं दे सकती और हर हाल में उनका उम्दा और खास ख्याल रखती है। मां किसी भी आफत या मुसीबत को अपने गले डालकर अपने बच्चों को उससे सुरक्षित रखने की कोशिश करती है।

यही नहीं बल्कि बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है, वक्त के साथ मां का प्यार भी कम नहीं होता और बचपन से जवानी तक उसकी मोहब्बत उसी तरह निस्वार्थ भाव से बरकरार रहती है। उसमें किसी तरह की कोई कमी दर्ज नहीं की जाती।

इसलिए मां के प्रेम और रिश्ते की कद्र करना हम सबका परम कर्तव्य होना चाहिए क्योंकि यह बात तय है कि दुनिया में आपकी मां से ज्यादा आपको कोई प्यार नहीं कर सकता।

पिता का रिश्ता हमारे जीवन का अटूट रिश्ता है

emotional father daughter in hindi

दुनिया में एक पिता ही वह हस्ती है जो अपनी औलाद के लिए रात दिन एक कर आजीविका की तलाश में जुटी रहती है। उसे केवल अपने परिवार की फिक्र सताती रहती है। एक पिता अपनी संतान के अगाढ़ प्रेम भाव की वजह से उसके भविष्य और उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रयास करता रहता है।

वो दिन भर पसीना बहाता है और अपने उसी पसीने की कीमत से अपने परिवार के लिए भरण पोषण का जुगाड़ करता है। परिवार की इस व्यवस्था को चलाने के लिए वह अपने दिन का चयन और रातों की नींद हराम कर देता है। यह सब कुछ वह अपनी संतान के प्रेम के लिए न्योछावर कर देता है।

दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो यह चाहे कि आप उससे ज्यादा कामयाब हो जाएं लेकिन पिता ही वह शख्सियत है जो अपने बच्चों को खुद से ऊपर जाने की सच्ची आशा रखता है और उनके उज्जवल एवं सुखमय भविष्य के लिए दुआ व कामना करता रहता है। यही माता पिता जब वृद्धावस्था के पड़ाव पर पहुंचते हैं तो कुछ लोग निर्मम बरताव कर उन्हें खुद से अलग कर देते हैं।

पति पत्नी के रिश्ते की जड़ में गर्म पानी न डालने दें

fighting in early stages of relationship

जब आप इस दुनिया में आए तो आप अकेले थे। इस अकेलेपन को समझकर इसे दूर करने के लिए आपके माता पिता ने आपकी शादी रचा कर आपको एक जीवनसाथी का तोहफा दे दिया। इस तोहफे की हर इंसान को कदर करनी चाहिए।

यह रिश्ता बहुत नाज़ुक और कोमल माना जाता है जिसमें ज़रा सी गलतफहमी सारा बना बनाया खेल बिगाड़ कर रख सकती है। कुछ ईर्ष्यालु लोग अपने सीने में जल रही नफरत की आग के चलते ऐसा कभी नहीं चाहते कि पति पत्नी प्यार के गहरे सागर में डूबे रहें।

इसलिए वे अपनी चालबाजियों से आपको इस सागर से निकाल कर नफरत और द्वेष की भट्टी में झोंकना चाहते हैं। ऐसे लोगों की बातों में कभी ना आएं जो पति पत्नी के रिश्तों के बीच भ्रम और गलतफहमी पैदा करते हैं। जब इस तरह के कोई हालात पैदा हों तो पति पत्नी को

एक दूसरे से मन मुटाव के बजाय आपसी बातचीत से मामले का हल निकालना चाहिए। क्योंकि बातचीत के रास्ते से गुज़रे बिना समझौते की मंजिल तक कभी पहुंचा नहीं जा सकता। बातचीत के जरिए ही पति पत्नी के भ्रम दूर हो सकते हैं और किसी तीसरे शख्स की चालबाजियों का पता लगाया जा सकता है।

दोस्ती का रिश्ता भी होता है मजबूत

heart touching lines for best friend in hindi

दो दोस्त जब एक साथ बैठते हैं और कुछ बात भी नहीं करते फिर भी उन्हें किसी किस्म की बोरियत का एहसास नहीं होता तो उनके बारे में कहा जाता है कि उनके बीच गहरी दोस्ती का रिश्ता पनप रहा है। दोस्ती का ये रिश्ता और लगाव स्वार्थ से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव रखने का होता है।

सच्चा दोस्त वही होता है जो किसी की मुसीबत में काम आ सके और उसके बदले में अपने दोस्त से किसी बदले या फायदे की उम्मीद भी न जोड़े। जिसने एक सच्चे दोस्त को पाकर उसे खो दिया, वास्तव में वह दुनिया का सबसे बदनसीब इंसान है।

हर रिश्ता विश्वास की नींव पर खड़ा होता है, विश्वास को रखें हर हाल में बहाल: किसी भी रिश्ते में विश्वास का होना बेहद जरूरी होता है। जब भी आप किसी से रिश्ता निभाते हैं तो उसमें केवल प्रेम नहीं होता बल्कि उसका लगाव विश्वास से भी होता ह। रिश्ता जितना गहरा होता है, उतने ही गहरे विश्वास की मांग करता है।

जैसे, दो लोगों के बीच अगर व्यापारिक सम्बन्ध हैं तो शुरूआत में दोनों पक्षों के बीच विश्वास की कमी रहती है लेकिन जैसे जैसे समय गुजरता जाता है, दोनो में एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्पण का जज्बा पैदा होता है। उनके बीच दिन गुजरने के साथ विश्वास की डोर और ज़्यादा मजबूत हुआ करती है।

मतलब ये कि अगर किसी के साथ आपने अच्छा बरताव किया है तो यह रिश्तों में विश्वास को और ज़्यादा सुदृढ़ करने का काम करता है। दुनिया के हर रिश्ते को गलती और गलतफहमी उसी तरह चट कर जाते हैं जैसे दीमक लकड़ी को खा जाता है। इसलिए हमें किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए थोड़ा विनम्रता लाकर उसे गलतफहमी के दीमक से बचाना चाहिए और इसकी जड़ में गर्म पानी पड़ने से बचाना चाहिए ताकि रिश्तों का पेड़ हमेशा हरा भरा और सायादार रह सके।

जब तक रिश्तों के पेड़ हरे भरे नहीं होंगे, जीवन में हमें वास्तविक खुशियों के साए में पनाह नहीं मिल सकती। इसलिए इस पेड़ की जड़ में कुछ नहीं तो हमें कभी न कभी तो साफ और स्वच्छ पानी डालने की कोशिश करनी ही चाहिए ताकि रिश्तों के पेड़ मजबूत बने रहकर अपना फर्ज अंजाम देते रहें और हमारे आंगन में खुशियों के साए प्रदान करते रहें।

Previous Articleअमेरिका के गांधी डॉ. मार्टिन लूथर किंग की जीवनी
Next Article सरकारी नौकरी ही हैं सफलता का ठप्पा?
Junaid Arslan
  • Website
  • Facebook
  • LinkedIn

लेखक, वरिष्ठ संवाददाता व पत्रकार @ "कुशल व्यवहार" (निष्पक्ष हिन्दी साप्ताहिक), उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े

9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े
8 Mins Read

लड़की को मोटिवेट कैसे करें, हौसला कैसे बढ़ाएं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.