• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 19, 2021No Comments8 Mins Read
Richard Branson in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

बिजनेस की दुनिया में राज करने वाले रिचर्ड ब्रॉन्सन ना सिर्फ एक ब्रिटिश बिजनेस मैग्नेट है बल्कि एक बहुत ही प्रतिभावान निवेशक और‌ लेखक भी हैं। इनकी एक या दो नहीं बल्कि कई सारी कंपनियां हैं और उनके कई अलग-अलग ब्रांड्स भी हैं।

इस लेख में
  • रिचर्ड ब्रैंसन की जीवनी
  • रिचर्ड ब्रानसन का जीवन परिचय
  • रिचर्ड ब्रानसन का प्रारंभिक जीवन
  • रिचर्ड ब्रानसन का प्रारंभिक व्यवसाय करियर
  • वर्जिन ग्रुप की शुरुआत
  • वर्जिन अटलांटिक एवरेज की शुरुआत
  • ब्रानसन की कंपनी का अंतरिक्ष यात्रा में प्रवेश
  • रिचर्ड ब्रानसन का अन्य कंपनियों के साथ सफर
  • रिचर्ड ब्रानसन की कमाई
  • रिचर्ड ब्रानसन के अनमोल विचार

रिचर्ड को चैलेंजस का बहुत ही ज्यादा शौक था और उन्होंने बचपन में ही यह निश्चय कर लिया था कि वह बड़े होकर एंटरप्रेन्योर बनेंगे और अपनी इसी चाहत को ध्यान में रखते हुए रिचर्ड ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप शुरू किया था।

लेकिन यह तो बस शुरुआत थी आगे रिचर्ड को बहुत कुछ करना था और उन्होंने ऐसा किया भी। रिचर्ड ने 1972 में Virgin Group की नीव रखी थी। जो वर्तमान में चार सौ से भी ज्यादा अलग-अलग फील्ड में काम करने वाली कंपनियों को कंट्रोल कर रहा है।

बिजनेस की दुनिया में रिचर्ड ब्रॉन्सन का नाम सफल बिजनेसमैन में लिया जाता है और आज हम आपको इसी महान बिजनेसमैन के बारे में बताएंगे।

रिचर्ड ब्रैंसन की जीवनी

कहते हैं अगर जीवन में कोई बड़ा काम करना है तो जोखिम उठाने का साहस होना चाहिए। इस पोस्ट में आपको हम ऐसी ही सख्सियत के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में बहुत से जोखिम उठाये और उसी के फलस्वरूप आज ये 400 से भी ज़्यादा कंपनियों के मालिक हैं।

रिचर्ड ब्रानसन का अंतरिक्ष घूमने का सपना था। और उन्होंने यह सपना 70 साल की उम्र में पूरा करके ऐसी मिसाल कायम की है कि हर कोई उनसे प्रेरित होकर अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना चाहेगा। आईये विस्तार से जानते हैं रिचर्ड ब्रानसन की ज़िंदगी की ज़िंदगी के बारे में।

रिचर्ड ब्रानसन का जीवन परिचय

पूरा नामसर रिचर्ड चार्ल्स निकोलस ब्रैनसन
जन्म18 जुलाई 1950
जन्म स्थानब्लैक हिथ लंदन
उम्र71 साल
पिता का नामएडवर्ड जेम्स ब्रैनसन
माता का नामनी एवेट हंटले फ्लिंड्ट
व्यवसायवर्जिन ग्रुप का फाउंडर
पत्नी का नामक्रिस्टन टोमासी
नेट वर्थ590 करोड़ USD
बच्चेदो

रिचर्ड ब्रानसन का प्रारंभिक जीवन

रिचर्ड ब्रानसन का जन्म 18 जुलाई 1950 को इंग्लैंड की राजधानी ‘लंदन’ के Blackheath में हुआ था। इनके पिता एक वकील थे और माता एयर होस्टेस थीं। इनकी माँ बैलेट डांसर भी रह चुकी हैं। इनके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और उनके दादाजी रहते थे। इनकी बहनों का नाम लिंडी ब्रानसन और वेनेसा ब्रानसन है।

रिचर्ड ब्रानसन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सकैतक्लीफे स्कूल से की थी। 16 साल की उम्र तक उन्होंने बरमिंघमशायर के एक स्कूल से पढ़ाई की। रिचर्ड ब्रानसन पढ़ने में बिलकुल भी अच्छे नहीं थे और उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगता था। असल में वह डिस्लेक्सिया (रीडिंग डिसऑर्डर) नामक बीमारी से पीड़ित थे जिस की वजह से उन्हें पढ़ने में मुश्किल होती थी।

16 वर्ष की उम्र में उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पढ़ी थी और जब वह स्कूल छोड़ रहे थे

तब उनके प्रिंसिपल ने कहा था कि या तुम एक दिन करोड़पति बन जाओगे या फिर एक दिन तुम जेल में ही नज़र आओगे।

बचपन से ही रिचर्ड ब्रानसन में कुछ कर दिखाने की चाह थी और इसी वजह से उनके माता पिता भी उन्हें सपोर्ट करते थे।

रिचर्ड ब्रानसन का प्रारंभिक व्यवसाय करियर

पढ़ाई में तो ब्रानसन कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन वर्ष 1966 में उन्होंने एक मैगज़ीन लांच की जिसका नाम स्टूडेंट था। 2 साल बाद 1968 में उनके सामने मैगज़ीन के लिए पहली समस्या आई जिसे उन्होंने संभाल लिया था। इस मैगज़ीन से रिचर्ड की अनुमानित कमाई £50,000 हुई।

रिचर्ड ब्रानसन को उम्मीद नहीं थी की इस मैगज़ीन से उनकी इतनी कमाई होगी। इस मैगज़ीन ने आर्डर रिकॉर्ड व्यवसाय में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया और बाद में यह मैगज़ीन बेहद मशहूर हुई। इस मैगज़ीन के व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए ही बाद में उन्होंने वर्जिन ग्रुप की शुरुआत की थी।

वर्जिन ग्रुप की शुरुआत

स्टूडेंट के बाद उन्होंने वर्जिन ग्रुप की शुरुआत की जिसमें उन्होंने तरह तरह के व्यापार शुरू किये। शुरू में उन्होंने नए कर्मचारियों को कंपनी में जगह दी और उन्हें काम समझाने की ज़िम्मेदारी ली। कुछ समय बाद उन्होंने किराए पर एक स्टूडियो लिया और उसे तैयार किया।

मुख्य रूप से इस स्टूडियो में नए कलाकारों को रिकॉर्डिंग का मौका दिया जाता था। वर्ष 1973 में उस स्टूडियो की पहली एल्बम को रिलीज़ किया गया। समय के साथ साथ यह स्टूडियो मशहूर होता चला गया और सभी कलाकार इस स्टूडियो से अपनी एल्बम तैयार करवाने लगे।

वर्जिन रिकॉर्ड स्टूडियो ने क्लचर क्लब को भी संगीत की दुनिया में उतार दिया था। बस इसके बाद रिचर्ड ब्रानसन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके फलस्वरूप उनकी कमाई 1979 में £5 मिलियन हो चुकी थी। इसके बाद से वर्जिन रिकार्ड्स ने अपने प्रतियोगियों से कड़ी टक्कर लेनी शुरू करदी थी।

वर्जिन अटलांटिक एवरेज की शुरुआत

जब रिचर्ड ब्रानसन की फ्लाइट कैंसिल हो गयी तब उन्हें नई एयरलाइन की शुरुआत करने का विचार सुझा। उनके जनरल मैनेजर ने उन्हें सलाह दी की यह अच्छी योजना नहीं हो सकती। तब ब्रानसन ने कहा कि वह एक प्लेन को एक साल तक उड़ाएंगे और अगर वह सफल नहीं होते तो इसे वह बंद कर देंगे।

ब्रानसन ने अपने चार्टर्ड प्लेन से एयरलाइन की शुरुआत की जिसमें लोगों को कम पैसों से ही यात्रा उपलब्ध करवाई जाती थी। इसमें समस्या यह आयी की ब्रानसन को पैसेंजर के साथ इस फ्लाइट को पहली बार उड़ाना था लेकिन उनके पास इंजन नहीं था। उन्होंने बैंकों से लोन लेना चाहा लेकिन पहले ही उनपर क़र्ज़ होने की वजह से बैंकों ने उन्हें लोन देने से मना कर दिया।

आख़िरकार हल यह निकला कि की ब्रानसन ने अपनी दुकानों से पैसा निकला और इंजन का प्रबंध किया। कुछ समय बाद इस एयरलाइन को भी सफलता प्राप्त हो गई। बता दें उस समय उनकी उम्र 34 साल के करीब थी। आज भी एयरलाइन के क्षेत्र में वर्जिन एयरलाइन्स अच्छा योगदान दे रही हैं।

ब्रानसन की कंपनी का अंतरिक्ष यात्रा में प्रवेश

करोड़पति बनने के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करना रिचार्ड ब्रानसन का सबसे बड़ा सपना यह था। इसी के चलते उन्होंने अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी के साथ मिलकर वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी की शुरुआत की जो कि अंतरिक्ष से संबंधित कंपनी थी। इस कंपनी ने कई स्पेशिप का निर्माण किया।

समय के साथ साथ उन्होंने अपना नाम पूरी दुनिया में मशहूर कर लिया। उनका सपना था कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अंतरिक्ष यात्रा जरूर करें। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने लगभग 20 साल का समय लगा दिया। आख़िरकार हाल ही में उन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा करके दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश करदी।

रिचर्ड ब्रानसन का अन्य कंपनियों के साथ सफर

2006 में ब्रानसन ने हेल्थ बैंक का निर्माण किया जो कि ब्लड डोनेशन और लोगों तक ब्लड पहुंचाने का कार्य करती थी।
2006 में ही उन्होंने वर्जिन कॉमिक्स और वर्जिन एंटरटेनमेंट की स्थापना की जो कि मनोरंजन के क्षेत्र में कार्य कर रही थी और नई कहानियों और पत्रों को बनाने में अपना योगदान दे रही थी।

इन सब के अलावा रिचार्ड ब्रानसन ने वर्जिन मोबाइल कंपनी, यूके केबल टीवी ब्रॉडबैंड और टेलीफोन कंपनी एनटीएल टेललीवेस्ट आदि जैसी कंपनियों का भी निर्माण किया। इन सभी कंपनियों का बड़ी ही धूमधाम से प्रचार किया गया।

रिचर्ड ब्रानसन की कमाई

रिचर्ड ब्रानसन अपनी मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुँच चुके हैं कि आज उन्हें दुनिया के बड़े बड़े करोड़पतियों की सूची में गिना जाता है। वह कई सारी संपत्तियों के मालिक हैं। आज के समय में रिचर्ड ब्रैंसन की कमाई सालाना 5.9B अमरीकी डॉलर्स है। हालांकि समय के अनुसार यह नाम ऊपर नीचे होते रहते हैं।

कहा जाता है कि बिना दुश्मन बनाए आप कभी भी कामयाब नहीं हो सकते। ब्रानसन की कंपनी वर्जिन एयरवेज को खत्म करने के लिए बिर्टिश एयरवेज ने बहुत सारी चालें चलीं। लेकिन वह ज़्यादा सफल नहीं हो पाए।

इससे हमें यह सीख मिलती है कि हमें दूसरों की तरफ ध्यान देने के बजाए अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। इसी की बदौलत आज रिचर्ड ब्रैंसन इस मुकाम पर पहुँच चुके हैं।

रिचर्ड ब्रानसन के अनमोल विचार

  1. सम्मान यह है कि हर किसी के साथ कैसा व्यवहार किया जाए, ना कि केवल उनके साथ जिन्हें आप खुश करना चाहते हैं।
  2. आप चलना नियमों का पालन करके नहीं सीखते हैं, बल्कि आप खुद चलकर और गिरकर सीखते हैं।
  3. व्यपार के अवसर बसों की तरह होते हैं, एक जाता है तो दूसरा आता भी है।
  4. केवल मुर्ख लोग ही अपना मन नहीं बदलते हैं।
  5. अपनी असफलताओं से निराश मत हों, बल्कि उनसे सीखें और दोबारा शुरुआत करें।
  6. व्यवसाय का अर्थ केवल सूट, टाई और ब्रीफ़केस नहीं है, बल्कि यह रोमांच से भरा एक सफर है।
  7. अगर आप सुरक्षित जीवन चुनते हैं, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि जीत कैसी होती है।
  8. मैंने सबसे अच्छा सबक यही सीखा है कि बस करना है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना कठिन है। जैसा कि प्राचीन यूनानी, प्लेटो ने कहा था, ‘शुरुआत किसी भी काम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  9. जैसे ही लगे कि मज़ा नहीं आ रहा तो मुझे लगता है कि यह आगे बढ़ने का समय है। ज़िंदगी दुखी रहने के लिए बेहद छोटी है और दुखी ओर तनावग्रस्त होना ज़िंदगी जीने का सबसे गलत तरीका है।
Previous Articleक्रिस्टियानो रोनाल्डो की जीवनी
Next Article इंटरव्यू में सफल होने के लिए क्या करें और क्या ना करे?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
9 Mins Read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.