• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge सफलता के मंत्र 7 Mins Read

पुस्तकें पढ़ने से क्या लाभ हैं?

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 4, 2023No Comments7 Mins Read
Benefits of Reading Books in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

पुस्तक पढ़ने के क्या है मुख्य फायदे (Advantages of reading books)

पुस्तक पढ़ना हम सभी को बहुत ही पसंद आता है। पुस्तक पढ़ने की शुरुआत, हमारे बचपन से ही हो जाती है, जब हम स्कूल में अपने अध्ययन की पुस्तक पढ़ते हैं या फिर घर में भी कहानियों की पुस्तकें पढ़ कर अपना समय व्यतीत करते हैं।

आपको याद होगा कि जब भी हम पुस्तकें पढ़ते हैं, तो हम उसी दुनिया में खो जाते है जिस दुनिया की हम पुस्तकों को पढ़ा करते हैं। जैसे जैसे हम बड़े होते गए वैसे हमारी पुस्तकों का दायरा भी बड़ा होता गया लेकिन कभी भी पुस्तकों ने अपना साथ नहीं छोड़ा।

आपने महसूस किया होगा कि अगर आपके आस पास कोई ना भी हो ऐसी स्थिति में भी पुस्तक आपका सहारा बन सकती है।

ऐसे में हमेशा पुस्तक का साथ बनाए रखें और हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

पुस्तकों के प्रकार

आपने अब तक कई प्रकार की पुस्तकों को पढ़ा होगा, जिनसे आपको उचित मार्गदर्शन भी मिला होगा। इस मार्गदर्शन से आप जीवन में एक नई प्रेरणा ले सकते हैं और खुद को आत्मविश्वास से भर सकते हैं। पुस्तकें कई प्रकार की होती है।

  • धार्मिक पुस्तकें – ऐसी पुस्तके हमें धर्म के बारे में जानकारी देती हैं। यह विभिन्न धर्मों के बारे में होती हैं अगर आप अपने या किसी अन्य धर्म के बारे में जाने के इच्छुक हैं, तो इन धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से आप अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं।
  • ऐतिहासिक पुस्तक – इनसे हमें अपने इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। आज तक इतिहास में जो कुछ भी हुआ हो, उसके बारे में जानकारी हमें इन ऐतिहासिक पुस्तकों के माध्यम से ही होती है।ऐतिहासिक पुस्तकों को पढ़कर फिल्म उद्योग में कई प्रकार की फिल्मों का निर्माण भी किया जा चुका हैं।
  • सामान्य ज्ञान की पुस्तकें – अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो ऐसे में सामान्य ज्ञान की पुस्तकें आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगी। इन पुस्तकों के माध्यम से आप देश-विदेश में होने वाले तमाम घटनाक्रम को आसानी से समझ सकते हैं और उन्हें याद रख सकते है।किसी भी एग्जाम के लिए यह पुस्तकें आपको जरूर पढ़नी चाहिए।
  • आत्मकथा या जीवनी संबंधित – अगर आप किसी महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के बारे में जाना चाहते हैं, तो आप आत्मकथा या जीवनी संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन के माध्यम से किसी व्यक्ति के अंदर चल रहे संघर्ष को और उसकी संपूर्ण कथा को भी निश्चित रूप से समझ सकते हैं।
  • अध्ययन पुस्तकें – ऐसी पुस्तके आपको स्कूल, कॉलेज में प्राप्त होती हैं। जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करते हुए आगे बढ़ता है और अपने वातावरण में होने वाले परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कर पाता है।
  • प्रेरणादायी पुस्तकें – अगर आप अपने जीवन में खुद को बहुत हारा हुआ और अकेला महसूस करते हैं, तो ऐसे में आपका साथी प्रेरणादादायी पुस्तके बन सकती हैं।जिनके माध्यम से आप खुद के अंदर सकारात्मक प्रभाव महसूस कर सकते हैं और खुद में बदलाव को महसूस कर सकते हैं।

हमें पुस्तकें क्यों पढ़नी चाहिए (Benefits of reading books in Hindi)

पुस्तके हमारी जीवन का अहम हिस्सा होती हैं। पुस्तकें पढ़ने से आपको कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं, जो आप के काम जीवन भर आते हैं और कुछ हद तक आपकी मुश्किलों को कम ही कर देते हैं।

  1. पुस्तकों को पढ़ने से आपकी बोलने की कला विकसित होती है। जिस प्रकार की बातें पढ़ते हैं उसी प्रकार की सोच आपकी हो जाती है और आप उन शब्दों को अपने बोलने की कला में आसानी से ही शामिल कर पाते हैं।
  2. पुस्तकों को पढ़ते रहने से आप की कल्पनाशीलता बढ़ती जाती है। कई बार पुस्तकों में ऐसी बातें होती हैं जिनके लिए आप सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आपकी कल्पना को एक नई उड़ान मिल सकती है और आप सही दिशा में रहकर कार्य को अंजाम दे सकते हैं।
  3. कई बार आपने ऐसा महसूस किया होगा कि पुस्तकों को पढ़ने के बाद आपके अंदर चल रहे तनाव कुछ हद तक कम हो गया है इसीलिए अगर आप बहुत ज्यादा किसी बात को लेकर सोच में हैं या तनाव में हो, तो ऐसे में पुस्तकों को पढ़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  4. जैसे आप पुस्तक पढ़ते हैं आपने देखा होगा कि आपके अंदर की जिज्ञासा इस बारे में और भी ज्यादा हो जाती हैं, जो आपके लिए एक प्रकार से अच्छा पहलू हो सकता है।
  5. जब आप कोई भी पुस्तक पढ़ते हैं, तब आपकी सोच का दायरा अपने आप ही बढ़ जाता है या फिर यूं कहें आप का दायरा बढ़ जाता है।
  6. पुस्तकों को पढ़ते रहने से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है, जो आपको हमेशा अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है इसीलिए समय मिलने पर आप जरूर पुस्तक पढ़ना शुरू करें।
  7. जब भी आप किसी पुस्तक को पढ़ते हैं, तो आपने देखा होगा कि इससे आपकी याददाश्त में बढ़ोतरी हो जाती है और आप ऐसी चीजों को भी याद रखने लगते हैं जिन्हें आप भूल चुके हो।

इंसान की सच्ची दोस्त हैं पुस्तक

इंसानों को अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार इन समस्याओं का समाधान आसानी से नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में पुस्तकों को इंसान का सच्चा दोस्त कहा जा सकता है।

जिस प्रकार एक दोस्त अपने दोस्त के बुरे समय में साथ नहीं छोड़ता उसी प्रकार से पुस्तक हमेशा आपका साथ देती है, जिसे पढ़कर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं और खुद में बदलाव भी देख सकते हैं।

अगर आप घर में अकेले हैं या फिर किसी सफर में अकेले जा रहे हो, तो ऐसे में किताब एक दोस्त के रुप में आपके साथ होती हैं जिनके माध्यम से आप विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन में चल रही तमाम उलझन को भी आप इन पुस्तकों के माध्यम से खत्म कर सकते हैं या उन्हें कम करने की कोशिश कर सकते हैं। इन सभी वजहों के कारण ही हम पुस्तकों को इंसान के सच्चे दोस्त के रूप में देख सकते हैं।

पुस्तकें पढ़ने का महत्व

पुस्तकों को हम अपने जीवन का आधार कहते हैं इसलिए पुस्तकें पढ़ने का महत्व बहुत माना गया है। पुस्तक पढ़ने से हमें वास्तविकता का ज्ञान होता है साथ ही साथ किसी भी प्रकार की गलत भावना से दूर रहा जा सकता है और किसी भी कठिनाइयों से दूर रहने का प्रयास भी किया जा सकता है।

अगर आप हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण, गीता को पढ़ते हैं, तो इससे आपको कई प्रकार की उचित उर्जा का समावेश प्राप्त होता है । इससे आपका व्यक्तित्व बहुत ही अच्छा होने लगता है।

अगर आपके आसपास आप लोगों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। पुस्तके आपको हमेशा एक अच्छा इंसान बनाती हैं इसीलिए हमेशा अपने जीवन में अच्छे पुस्तकों की शिक्षा को ग्रहण करें।

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कोशिश की है कि आपको पुस्तकों के बारे में उचित जानकारी दी जा सके। कभी भी अगर आप अच्छी पुस्तकों का संग्रह आपको नजर आए तो आप जरूर इसे पढ़ें।

हर पुस्तक हमें एक एक नई शिक्षा और ज्ञान देती है जिसे अपने जीवन में उतारना सही और अच्छा माना जाएगा। अगर आप दिन में 1 घंटे भी पुस्तकों को पढ़ने में व्यतीत करें तो इससे निश्चित रूप से आपकी पूरी दिनचर्या में फर्क पड़ेगा और आप सही दिशा की ओर हमेशा अग्रसर रहेंगे।

यह POST भी पढ़ें

  • अमीर बनने के लिए बुक्स | Top 10 books you must read
  • IAS बनने के लिए कौनसी बुक से पढ़ना चाहिए?
  • 8 Best motivational books in Hindi
  • Attitude is Everything Book Summary In Hindi (सोचने का ढँग)
  • The 5 AM Club ~ Robin Sharma | Book Summary in Hindi
  • Ikigai Book summary (पुस्तक सारांश) in Hindi ~ खुश रहने के Secrets
  • पैसे के बारे में हमें सही क्यों नहीं सिखाया गया?
Previous ArticlePersonality Development के 10 तरीके हिंदी में
Next Article हम संघर्षो और उनके समाधानों द्धारा ही आगे बढ़ सकते है
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? पूरी जानकारी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.