Site icon AchhiBaatein.com

पुस्तकें पढ़ने से क्या लाभ हैं?

Benefits of Reading Books in Hindi

पुस्तक पढ़ने के क्या है मुख्य फायदे (Advantages of reading books)

पुस्तक पढ़ना हम सभी को बहुत ही पसंद आता है। पुस्तक पढ़ने की शुरुआत, हमारे बचपन से ही हो जाती है, जब हम स्कूल में अपने अध्ययन की पुस्तक पढ़ते हैं या फिर घर में भी कहानियों की पुस्तकें पढ़ कर अपना समय व्यतीत करते हैं।

आपको याद होगा कि जब भी हम पुस्तकें पढ़ते हैं, तो हम उसी दुनिया में खो जाते है जिस दुनिया की हम पुस्तकों को पढ़ा करते हैं। जैसे जैसे हम बड़े होते गए वैसे हमारी पुस्तकों का दायरा भी बड़ा होता गया लेकिन कभी भी पुस्तकों ने अपना साथ नहीं छोड़ा।

आपने महसूस किया होगा कि अगर आपके आस पास कोई ना भी हो ऐसी स्थिति में भी पुस्तक आपका सहारा बन सकती है।

ऐसे में हमेशा पुस्तक का साथ बनाए रखें और हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

पुस्तकों के प्रकार

आपने अब तक कई प्रकार की पुस्तकों को पढ़ा होगा, जिनसे आपको उचित मार्गदर्शन भी मिला होगा। इस मार्गदर्शन से आप जीवन में एक नई प्रेरणा ले सकते हैं और खुद को आत्मविश्वास से भर सकते हैं। पुस्तकें कई प्रकार की होती है।

हमें पुस्तकें क्यों पढ़नी चाहिए (Benefits of reading books in Hindi)

पुस्तके हमारी जीवन का अहम हिस्सा होती हैं। पुस्तकें पढ़ने से आपको कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं, जो आप के काम जीवन भर आते हैं और कुछ हद तक आपकी मुश्किलों को कम ही कर देते हैं।

  1. पुस्तकों को पढ़ने से आपकी बोलने की कला विकसित होती है। जिस प्रकार की बातें पढ़ते हैं उसी प्रकार की सोच आपकी हो जाती है और आप उन शब्दों को अपने बोलने की कला में आसानी से ही शामिल कर पाते हैं।
  2. पुस्तकों को पढ़ते रहने से आप की कल्पनाशीलता बढ़ती जाती है। कई बार पुस्तकों में ऐसी बातें होती हैं जिनके लिए आप सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आपकी कल्पना को एक नई उड़ान मिल सकती है और आप सही दिशा में रहकर कार्य को अंजाम दे सकते हैं।
  3. कई बार आपने ऐसा महसूस किया होगा कि पुस्तकों को पढ़ने के बाद आपके अंदर चल रहे तनाव कुछ हद तक कम हो गया है इसीलिए अगर आप बहुत ज्यादा किसी बात को लेकर सोच में हैं या तनाव में हो, तो ऐसे में पुस्तकों को पढ़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  4. जैसे आप पुस्तक पढ़ते हैं आपने देखा होगा कि आपके अंदर की जिज्ञासा इस बारे में और भी ज्यादा हो जाती हैं, जो आपके लिए एक प्रकार से अच्छा पहलू हो सकता है।
  5. जब आप कोई भी पुस्तक पढ़ते हैं, तब आपकी सोच का दायरा अपने आप ही बढ़ जाता है या फिर यूं कहें आप का दायरा बढ़ जाता है।
  6. पुस्तकों को पढ़ते रहने से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है, जो आपको हमेशा अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है इसीलिए समय मिलने पर आप जरूर पुस्तक पढ़ना शुरू करें।
  7. जब भी आप किसी पुस्तक को पढ़ते हैं, तो आपने देखा होगा कि इससे आपकी याददाश्त में बढ़ोतरी हो जाती है और आप ऐसी चीजों को भी याद रखने लगते हैं जिन्हें आप भूल चुके हो।

इंसान की सच्ची दोस्त हैं पुस्तक

इंसानों को अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार इन समस्याओं का समाधान आसानी से नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में पुस्तकों को इंसान का सच्चा दोस्त कहा जा सकता है।

जिस प्रकार एक दोस्त अपने दोस्त के बुरे समय में साथ नहीं छोड़ता उसी प्रकार से पुस्तक हमेशा आपका साथ देती है, जिसे पढ़कर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं और खुद में बदलाव भी देख सकते हैं।

अगर आप घर में अकेले हैं या फिर किसी सफर में अकेले जा रहे हो, तो ऐसे में किताब एक दोस्त के रुप में आपके साथ होती हैं जिनके माध्यम से आप विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन में चल रही तमाम उलझन को भी आप इन पुस्तकों के माध्यम से खत्म कर सकते हैं या उन्हें कम करने की कोशिश कर सकते हैं। इन सभी वजहों के कारण ही हम पुस्तकों को इंसान के सच्चे दोस्त के रूप में देख सकते हैं।

पुस्तकें पढ़ने का महत्व

पुस्तकों को हम अपने जीवन का आधार कहते हैं इसलिए पुस्तकें पढ़ने का महत्व बहुत माना गया है। पुस्तक पढ़ने से हमें वास्तविकता का ज्ञान होता है साथ ही साथ किसी भी प्रकार की गलत भावना से दूर रहा जा सकता है और किसी भी कठिनाइयों से दूर रहने का प्रयास भी किया जा सकता है।

अगर आप हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण, गीता को पढ़ते हैं, तो इससे आपको कई प्रकार की उचित उर्जा का समावेश प्राप्त होता है । इससे आपका व्यक्तित्व बहुत ही अच्छा होने लगता है।

अगर आपके आसपास आप लोगों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। पुस्तके आपको हमेशा एक अच्छा इंसान बनाती हैं इसीलिए हमेशा अपने जीवन में अच्छे पुस्तकों की शिक्षा को ग्रहण करें।

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कोशिश की है कि आपको पुस्तकों के बारे में उचित जानकारी दी जा सके। कभी भी अगर आप अच्छी पुस्तकों का संग्रह आपको नजर आए तो आप जरूर इसे पढ़ें।

हर पुस्तक हमें एक एक नई शिक्षा और ज्ञान देती है जिसे अपने जीवन में उतारना सही और अच्छा माना जाएगा। अगर आप दिन में 1 घंटे भी पुस्तकों को पढ़ने में व्यतीत करें तो इससे निश्चित रूप से आपकी पूरी दिनचर्या में फर्क पड़ेगा और आप सही दिशा की ओर हमेशा अग्रसर रहेंगे।

यह POST भी पढ़ें

Exit mobile version