• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 11 Mins Read

अच्छे लोगो की सबसे बड़ी खूबी यह होती है, कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 29, 2023No Comments11 Mins Read
Personality Development Tips
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

एक अच्छे इंसान(Good Human Being) को दुनिया हमेशा याद रखती है। इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है, एक अच्छे और एक बुरे।

बुरे लोग सिर्फ खुद के बारे में ही सोचते है, वे खुद को महान और दूसरों को कमजोर समझते है। लेकिन अच्छे लोग सबके साथ समान व्यवहार रखते है। एक अच्छा इंसान ही एक अच्छे समाज का विकास कर सकता है।

कोई भी जन्म से अच्छा और बुरा इंसान नहीं होता है, वो बस इंसान होता है। उसके संस्कार और आसपास का माहौल ही उसे अच्छा और बुरा इंसान बनाते है।

अच्छे लोगो की सबसे बड़ी खूबी यह होती है, कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggersभीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते और अच्छे लोगों की भीड़ नहीं होती।
अच्छे लोग हमेशा तारीफ के पात्र होते है, हर कोई उन्हें पसंद करता है। जिस तरह अंधेरे को अंधेरे से नहीं मिटाया जा सकता, उसके लिए रोशनी की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह बुराई को मिटाने के लिए अच्छाई की आवश्यकता होती है।

हम सभी में अच्छाई छुपी होती है, बस हम उसे देख नहीं पा रहे है। हम सभी चाहते है, इस दुनिया में बुराई का अंत हो जाए, हम एक अच्छे इंसान बने,लोगों की मदद करे, लेकिन समय और हालातों को दोष देकर हम उसे टालते रहते है।

यह सही नहीं है। एक अच्छा इंसान बनने के लिए हमें कदम उठाना होगा और एक नई शुरुआत करनी होगी।

आज की यह पोस्ट आपको एक अच्छा इंसान बनने में मदद करेगी। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि एक अच्छे इंसान में क्या-क्या गुण होते है? एक अच्छे इंसान की पहचान कैसे करे? और एक अच्छा व्यक्ति क्यों बनना चाहिए? आदि बातो की चर्चा इस पोस्ट में करेंगे। तो चलिए शुरू करते है

  • एक अच्छा इंसान क्यों बने?  Why be a good person?
  • एक अच्छे इंसान की पहचान कैसे करे? How to identify a good person?
  • अच्छे और बुरे इंसान में क्या अंतर है? What is the difference between good and bad person?
  • एक अच्छे इंसान में क्या-क्या गुण होने चाहिए? What qualities should a good person have?

अच्छे लोगो (Good Human Being) की खूबियां, जो कि व्यक्ति के Personality Development के लिए भी बहुत जरुरी हैं

  1. मानसिक रूप से मजबूत होना [Mentally Strong]
  2. अच्छी भाषा का इस्तेमाल करना [Use good language]
  3. माफी मांगना और माफ करना [Say sorry and forgive others]
  4. दूसरो की मदद करना [Help other people]
  5. जिम्मेदारी उठाना [Take Responsibility]
  6. लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करना [Good Behavior with People]
  7. समय का सही उपयोग करना [Time Management]
  8. हमेशा सच बोलना [Always telling the truth]
  9. सकारात्मक सोच रखना [Think positively]
  10. अपने आप को बेहतर बनाना [Improve Your self]

एक अच्छा इंसान क्यों बने? [Why be a good person?]

आपके जीवन के लिए, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए, अपने रिश्तों को लंबी उम्र देने के लिए आपको एक अच्छा इंसान बनना बहुत जरूरी है। अगर आप एक अच्छे इंसान है, तभी आपसे कोई दूसरा इंसान रिश्ता रखना चाहेगा।

Benefits of being a good person

एक अच्छे व्यक्ति पर कोई भी भरोसा कर लेता है, वह किसी भी परेशानी में हो, लोग उसकी मदद जरूर करते है। अगर आप सच में एक अच्छे इंसान हो, तो भगवान भी आपका साथ देते है। अच्छे इंसान बनकर आप केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरे लोगो की भी ज़िन्दगी संवारते हो। आप लोगों की मदद कर रहे हो, इससे बड़ा पुण्य का काम क्या हो सकता है। अच्छा इंसान ही बुराई पर जीत पाता है।

अच्छे इंसान की नीयत और व्यवहार ही उसे अच्छा बनाता है।

एक अच्छे इंसान की पहचान कैसे करे? [How to identify a good person?]

अगर आप एक अच्छे इंसान बनना चाहते है और अपनी ज़िन्दगी में बदलाव करना चाहते है, तो यह एक बहुत ही अच्छी सोच है। आपको उन लोगों की संगति में रहना चाहिए, जो अच्छा काम करते है, अच्छी बाते करते है और लोगों की मदद करना जानते है। लेकिन उन लोगों को पहचानेंगे कैसे?

Identify a good person

आपको उनके व्यवहार को समझना होगा। कुछ लोग सिर्फ अच्छा होने का दिखावा करते है। उनकी अच्छाई के पीछे उनका स्वार्थ छिपा होता है। ऐसे लोगो से सावधान रहे।

अच्छे लोग कभी-भी स्वार्थी नहीं होते है, अपने मतलब के लिए किसी को धोखा नहीं देते है। जो इंसान आपके बुरे वक्त में काम आए, समय चाहे जैसा भी हो, वो आपका साथ ना छोड़े, आपको मोटिवेट करे, आपकी पसंद को छोड़कर, जो आपके लिए अच्छा हो,वो करे, आपकी सफलता पर खुश हो, आपकी विफलता पर आपकी मदद करे, कभी-भी दिखावा ना करे, मज़ाक में सही लेकिन कभी-भी ऐसी कोई बात ना करे, जो आपको ठेस पहुंचाते, अगर ऐसे लोग आपको मिल जाते, तो उनका साथ कभी ना छोड़े।

यह लोग आपके लिए अच्छे है। ऐसे लोग हमेशा पॉजिटिव वातावरण बनाते है। समाज को एक नई सीख देते है। ऐसे लोग वास्तव में अच्छे होते है।

अच्छे और बुरे इंसान में क्या अंतर है? [What is the difference between good and bad person?]

अच्छा इंसान हमेशा आपके साथ जैसा है, वैसा रहेगा। वह कभी-भी दिखावा नहीं करेगा। कभी-भी यह नहीं जताएगा की उसने आपके लिए क्या किया है। वहीं दूसरी ओर, बुरे और झूठे लोग आपको झूठे सपने दिखाएंगे, आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वह हमेशा दिखावे की ज़िन्दगी जिएंगे।

Difference between good and bad person

अच्छे लोग कठोर जरूर होते है, लेकिन कभी-भी आपको दुख नहीं पहुंचाएंगे। आपके लिए हमेशा अच्छा ही सोचेंगे। बुरे लोग केवल अपने बारे में सोचते है, उन्हें आपसे कोई मतलब नहीं है, वे आपको तभी याद करेंगे, जब उनको आपकी जरूरत होगी।

अच्छे लोग दयालु होते है। हर किसी की मदद करने को तैयार होते है। वे आपके दुख-दर्द को समझते है। जब भी आप उदास होते है, तो आपको हंसाने की कोशिश करते है। आपकी खुशियों का कारण वे ही होते है। बुरे लोग तब खुश होते है, जब आप विफल होते है।

अच्छे लोग हर परिस्थिति में आपके साथ होंगे, लेकिन बुरे लोग सिर्फ आपकी अच्छी स्थिति में आपके साथ होंगे। अच्छे लोग आपको कॉल करके आपका हाल-चाल पूछेंगे, आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे, लेकिन बुरे लोगो को आपसे कोई मतलब नहीं होगा। वे अपना काम निकलने के बाद आपसे बात तक नहीं करेंगे।

इन सारी बातो से आप समझ चुके होंगे कि आपको अच्छा इंसान बनना है बुरा इंसान। अच्छे लोगों के साथ रहिए, आप खुश रहेंगे।

एक अच्छे इंसान में क्या-क्या गुण होने चाहिए? [What qualities should a good person have?]

Qualities of a good human being

अच्छे और सच्चे इंसान में ऐसी कौन सी बातें होती है, जो उन्हें अच्छा बनाती है। इस पोस्ट में आगे हम उन्हीं बातों की चर्चा करेंगे, जिन्हें अपने जीवन में अपना कर आप भी अच्छे इंसान बन सकते है।

1. मानसिक रूप से मजबूत होना [Mentally Strong]

Be Mentally Strong

अच्छा और ईमानदार व्यक्ति हमेशा अपने मन को नियंत्रण में रखता है। वह कोई भी ऐसा काम नहीं करता है, जिससे उसे और अन्य लोगो को परेशानी हो। वह अपने फैसले सोच समझ कर और भविष्य को देख कर लेता है। परिस्थितियां चाहे जैसी हो, वह अपने आप को शांत रखने की कोशिश करता है।

वह प्रॉब्लम पर नहीं बल्कि उसके सॉल्यूशन पर ज्यादा ध्यान देता है। अच्छा व्यक्ति दिमाग और मन से मजबूत होता है।

2. अच्छी भाषा का इस्तेमाल करना [Use good language]

Habits of good human being

अच्छा इंसान हमेशा अच्छी भाषा का इस्तेमाल करता है। वह कभी-भी किसी के साथ अपशब्द जैसे, गाली-गलौज से बात नहीं करता है, बल्कि सब लोगो से प्रेमपुर्वक पेश आता है। अपने गुस्से में भी वह किसी को बुरा भला कहने से बचता है।

साइकोलॉजी के अनुसार जैसा हम बोलते और सुनते है वैसे ही हम एक्ट करते है। हमारा दिमाग उन्हीं बातों को जोड़ कर सोचता है। किसी से अच्छे से बात करने पर आपके लिए उनके मन में आदर बढ़ेगा। इसलिए अच्छी भाषा का इस्तेमाल कीजिए।

आपकी भाषा आपकी personality को represent करता हैं, यह आप पर निर्भर करता हैं की आप अपने Personality को कैसे manage करते हैं

3. माफी मांगना और माफ करना [Say sorry and forgive him]

Forgiveness quality of good person

अच्छे लोग कभी-भी माफी मांगने में नहीं हिचकिचाते। अगर उनसे कोई गलती हो भी जाती है, तो वे तुरंत उसके लिए माफी मांग लेते है।
अच्छे लोग हमेशा माफ करना जानते है। वे बदला लेने की नहीं, बल्कि बदलाव लाने की सोच रखते है। उनका मानना है कि माफ करने से आपका मन हल्का होता है और लोग आपसे प्रभावित होते है।

इसलिए गलती होने पर माफी मांगना और दूसरो की गलती पर माफ करना हमेशा अच्छे लोगों की निशानी होती है।

4. दूसरो की मदद करना [Help other people]

Be helpful and you will be helped by the God

अच्छे लोग हमेशा लोगों की मदद करते है। वे इस बात को मानते है कि आप लोगों की मदद करेंगे, तो भगवान आपकी मदद करता है।

लोग आपको तभी याद करेंगे, जब आप अच्छे कर्म करेंगे। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है, जिनको दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है, ऐसे लोगो की मदद करने पर आपको दिल से खुशी होगी। आप जितना लोगों को देंगे, उससे कहीं ज्यादा आपके पास लौटकर आएगा। इसलिए लोगों की मदद जरूर करें।

5. जिम्मेदारी उठाना [Take Responsibility]

Take resposibility, you eill be benefited

जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते है, हम पर अनेकों तरह की जिम्मेदारियां आ जाती है। चाहे वह परिवार की हो, करियर की हो या फिर कोई और, अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना एक अच्छे और जिम्मेदार इंसान की पहचान होती है। एक अच्छा व्यक्ति होने के नाते आपको अपनी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

6. लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करना [Good Behavior with People]

Good Behaviour with People

चाहे आप कितने भी ताकतवर क्यों ना हो या फिर आपके पास कितना भी पैसा हो, अगर आप लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है, तो कोई आपकी इज्जत नहीं करेगा। एक अच्छा व्यक्ति हमेशा लोगों के साथ अच्छी बातें और अच्छा व्यवहार करता है। आप जितनी लोगो को इज्जत देंगे, उतनी ही लोग आपकी इज्जत करेंगे।

वैसे व्यक्ति के पास पैसा उतना ही जरुरी है जितना कार में पेट्रोल न कम,न ज्यादा

7. समय का सही उपयोग करना [Using Time Properly]

Best Tips of Time Management

समय बहुत अनमोल होता है, इसे बेकार की चीजों पर खर्च करना सबसे बड़ी बेवकूफी होती है। आपको समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है, अच्छी किताबे और मैगजीन पढ़ सकते है या फिर अच्छे लोगों के साथ समय बिताएं।

समय का सही उपयोग करके आप बहुत कुछ सीख सकते है और जीवन में आगे बढ़ सकते है। अच्छे लोग हमेशा समय की कीमत समझते है।

8. हमेशा सच बोलना [Always telling the truth]

Always telling the truth

अच्छा इंसान हमेशा सच बोलता है। वह झूठ और झूठे लोगो से दूर रहता है। परिणाम चाहे जो भी हो, वह सच के साथ खड़ा रहता है। अच्छा व्यक्ति सच बोलने के कारण बहुत परेशान होता है, बार-बार असफल होता है फिर भी सच का साथ नहीं छोड़ता है और अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करता है।

अच्छे बने रहिए, हर कोई आपकी इज्जत करेगा है।

9. सकारात्मक सोच रखना [Think positively]

Think positive, Be Positive, Do Best

ऐसा माना जाता है कि जैसी हमारी सोच होती है, हम वैसे ही हो जाते है। हमारा दिमाग उसी तरह काम करता है। एक भी नकारात्मक विचार हमें हमारी मंजिल से दूर कर देता है। सकारात्मक सोच ही हमें जीवन में सफल बनाती है।

किसी भी काम को सकारात्मक सोच के साथ किया जाए, तो उस काम के पूरा होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। कहा जाता है कि नजर का इलाज तो है, लेकिन नजरिए का नहीं। इसलिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए।

10. अपने आप को बेहतर बनाना [Improve Your self]

Competition with yourself

अच्छे लोग अपना ज्यादा समय अपने आप को बेहतर बनाने में लगाते है। उनकी प्रतियोगिता (Competition) दूसरे लोगों के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ होता है।

अपने आप को बेहतर बनाने के लिए वे लोग किताब पढ़ते है, अपने ज्ञान को बढ़ाते है, हर दिन कुछ नया सीखते है, एक्सरसाइज या योगा करते है और खुद को समझते है।

इन सभी गुणों या तरीकों को अपनाकर आप भी एक अच्छे इंसान बन सकते है। आप दुनिया में अच्छे इंसानों की तलाश करते है, आप खुद अच्छे बन जाएंगे, तो क्या पता आपसे मिलकर किसी की तलाश खत्म हो जाए। अच्छे इंसानों को सभी पसंद करते है। इसलिए आज से ही नई शुरुआत कीजिए।

अच्छे लोगो की यह सबसे बड़ी खूबी यह होती है, कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है और आप भी यह चाहते होंगे कि लोग आपको याद रखे।

हमारा यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को Social Media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे।

Previous Article10 Best Tips ~ Memory Power कैसे Improve करें
Next Article 10 Best Tips ~ बुरी आदतों(Bad Habits) को दूर करने के आसान उपाय
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
10 Mins Read

सफल होना चाहते हैं, तो खुद पर कीजिए इन्वेस्ट ~ Invest on yourself

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.