Site icon AchhiBaatein.com

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi: संदीप माहेश्वरी के 102 प्रेरक विचार

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi और संदीप माहेश्वरी के प्रेरक विचार

Sandeep Maheshwari Quotes में पढ़िए संदीप माहेश्वरी के 102 प्रेरक विचार, जो सफलता, असफलता, आत्मविश्वास, मेहनत, mindset, career और जिंदगी को बेहतर तरीके से समझने की सीख देते हैं। उनके विचारों की खासियत यह है कि वे कठिन बातों को भी आम बोलचाल की भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं।

संदीप माहेश्वरी का जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने entrepreneurship, photography और personal development के अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया और आगे चलकर motivational speaker के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनके विचारों और seminars को बड़ी संख्या में लोग देखते और सुनते हैं।

उनकी सोच का एक बड़ा हिस्सा यही है कि व्यक्ति अपने जीवन की जिम्मेदारी स्वयं ले, अपनी कमजोरियों को समझे, सीखता रहे और परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दे। इसी वजह से उनके कई विचार students, professionals और business शुरू करने वाले युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।

Sandeep Maheshwari का संक्षिप्त जीवन परिचय

संदीप माहेश्वरी का जन्म 28 सितंबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर Kirori Mal College से पढ़ाई शुरू की, लेकिन graduation पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई काम और business करने की कोशिश की और कई बार असफलता का सामना किया।

उनका शुरुआती career modeling और photography से भी जुड़ा रहा। बाद में उन्होंने entrepreneurship की ओर कदम बढ़ाया। वे ImagesBazaar के founder हैं, जिसे भारतीय creative images के बड़े संग्रह के लिए जाना जाता है। उनकी official biography के अनुसार वे ImagesBazaar के Founder & CEO हैं।

संदीप माहेश्वरी ने आगे चलकर motivational seminars और talks के माध्यम से अपने अनुभवों और सीख को लोगों के साथ साझा करना शुरू किया। उनकी भाषा बहुत सरल और practical है, इसलिए उनके विचार खासकर युवाओं और students में काफी लोकप्रिय हुए।

उनका मानना रहा है कि केवल पैसा कमाना ही सफलता नहीं है। अपने जीवन को समझना, अपनी क्षमता पहचानना, सीखते रहना और दूसरों के काम आना भी महत्वपूर्ण है। यही विचार उनके कई seminars और motivational talks में दिखाई देते हैं।

संदीप माहेश्वरी की प्रमुख उपलब्धियां

उनकी entrepreneurship journey और अलग-अलग प्रयासों से जुड़ी जानकारी को समझने के लिए आप सफलता और सफल लोगों की सोच से जुड़ी हमारी दूसरी post भी पढ़ सकते हैं।

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi / संदीप माहेश्वरी के अनमोल विचार

1. 2 Engineer हैं, एक है जो सिर्फ रट्टा मार रहा है, एक है जो इस फंडे को समझ रहा है। जिसको फंडा समझ आ गया, वो किसी भी Problem को ठीक कर सकता है, लेकिन जिसने रट्टा मारा, वो केवल एक ही Problem को ठीक कर सकता है।

2. 2 तरह की Choice है आपके पास, कि मुझे जिंदगी को काटना है और दूसरी, मुझे जिंदगी को जीना है।

3. Success की सिर्फ एक definition है मेरे लिए, share करो… दिल से share करो… सबके साथ share करो।

4. अगर boring जगह पर हमको अपने मन को टिकाना आ गया, तो फिर interesting जगह तो बस खेल है।

5. अगर अन्दर से आपके अन्दर दम नहीं है और आप Short-cut ढूंढ रहे हैं, तो आज नहीं तो कल आप गिरोगे ही गिरोगे और मुंह के बल गिरोगे।

6. अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।

7. अगर आप महानता प्राप्त करना चाहते हैं तो दूसरों की इज़ाजत लेना बंद कर दीजिए।

8. अगर आपके अन्दर धैर्य है तो अपनी जिंदगी का हर फैसला सही तरीके से ले सकते हो।

9. अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा है तो उसे उनसे Share करिए, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

10. अगर आपको यह Clear हो गया कि मुझे इस Problem का Solution निकालना है, तो Solution खुद चलकर आपके पास आता है। हर Problem में ही Solution होता है।

11. अगर आपको लगता है कि आपका दिमाग पढ़ाई में सही से काम नहीं कर सकता, आपकी रुचि नहीं है, बल्कि रुचि Business में है तो Business ही करें। और अगर आपको लगता है कि पढ़ने में आपको मजा आता है, केवल दिखाने के लिए नहीं बल्कि आपकी रुचि है, तो आपके लिए पढ़ाई करने के अलावा और कोई Better Option हो ही नहीं सकता।

12. अगर आपने अपनी आदतें बदलीं, तो आपकी जिंदगी भी बदलेगी, नहीं तो आपकी जिंदगी में वही होगा जो हमेशा से होता आया है।

13. अगर खुद आप अपनी नजर में Greatest बन गए, तो आपके Actions में, आप जिस तरह से बोल रहे होंगे और आपके साथ में जो लोग होंगे, उनको कुछ अलग ही नजर आएगा।

14. अगर दुनिया का एक इंसान भी कोई काम कर सकता है, तो आप भी उस काम को खेल-खेल में कर सकते हैं।

15. अगर मैं आपका सर पानी से भरे ड्रम में मुंह पकड़कर उसके अंदर कर दूँ, तो आप अपने आप को बचाने के लिए पूरी Energy लगा दोगे। क्योंकि Problem बड़ी है, तो जितनी बड़ी Problem, उतनी बड़ी Energy।

16. अगर मेरे जैसा लड़का जो दब्बू था… जो शर्माता था… वो अगर Stage पर आकर बोल सकता है तो दुनिया का कोई भी आदमी कुछ भी कर सकता है।

17. अच्छा बोलो, अच्छा सुनो, अच्छा देखो।

18. अपनी Life की छोटी से छोटी Problems और बड़ी से बड़ी Problems में इन दो Words को चिपका दो, अंदर से जिस दिन आवाज आने लग गई न… “आसान है”, उस दिन सब कुछ सच में आसान हो जाएगा। और यही मेरी Life का सबसे बड़ा Secret है… “आसान है!” इसकी Power को Underestimate मत करो… इसने मेरी जिंदगी बदली है।

19. अपनी सोच का जो Center Point है वो यह रखो कि क्या कुछ ऐसा हो सकता है कि मेरी Life में चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन दुःख न हो, सिर्फ खुशियां हों। मैं कहता हूँ हाँ, ऐसा बिल्कुल हो सकता है। उसके लिए आपको Hyper Active बनना होगा, यानी हर वक्त Present Moment में जीकर कुछ न कुछ सीखना होगा, बजाय कि हर वक्त दिमाग में कुछ न कुछ सोचने के।

20. अपने आप अपने Field में सबसे महान समझो, दूसरे क्या सोचते हैं वो कोई Matter नहीं करता।

21. अपने आप से मुकाबला करते जाओ, वहाँ कोई भी Risk नहीं है। हारे तब भी आपकी जीत है और जीते तब भी।

22. अपने दिमाग को ऐसा प्रशिक्षण दो कि वो हर परिस्थिति में अच्छा ही देखे।

23. अरे जो सोए हुए हो… डरे हुए हो… बैठे हुए हो… उठो, खड़े हो, आगे बढ़ो। जो करना है करो… कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता… ऑटो चलाना पड़े चलाओ… टैक्सी चलानी पड़े चलाओ ना… क्या बुराई है, खाली क्यों बैठना है।

24. अरे मिलेगा भाई, इतना मिलेगा जितना तुम सपने में भी नहीं सोच सकते… पहले खिलाड़ी तो बनो, अपने खेल के पक्के खिलाड़ी!

25. आज की Date में India में इतनी Opportunities हैं जिसकी कोई हद नहीं, बस यह सोच चाहिए कि जहाँ सारे लोगों का ध्यान है, वहाँ आपका नहीं होना चाहिए।

26. आज मैं जो कुछ हूँ अपनी असफलताओं की वजह से हूँ।

27. आप इसे पसंद करें या नहीं, आप इसे स्वीकार करें या नहीं, आप इसमें विश्वास करें या नहीं… लेकिन आपकी जिंदगी वैसी ही है जैसी कि आपने अपने लिए चुनी है।

28. आप किसी भी Looser के पास चले जाओ, उसके पास List होगी बहानों की कि मैं इस वजह से Fail हुआ अपनी Life में, इस वजह से मैं कुछ नहीं कर पाया। बहुत लंबी List है। और दूसरी तरफ Winner के पास चले जाओ, उसके पास हजार वजह होगी ना करने की जो वो करना चाहता है, सिर्फ एक वजह होगी वो करने की जो वो करना चाहता है और वो कर जाएगा।

29. आपको Powerful बनना है, इसलिए नहीं कि आप किसी को दबा सको, आपको Powerful बनना है इसलिए कि कोई आपको दबा नहीं सके।

30. आप कोई पैसा Manufacturing करने वाली Machine नहीं हो, जो पूरे दिन 6-7 घंटे काम करके महीने के कुछ Amount में पैसे बनाते हो। आप एक इंसान हो और इंसान सोचकर कुछ नया करने की काबिलियत रखता है।

31. आप खुद को अपनी नजर से नहीं देख रहे, दुनिया की नजर से देख रहे हो। वो जो बोल रहे हैं वो आप मान रहे हो। एक बार आप अपने आप को खुद की नजर से देखो, तभी आप जान पाओगे कि आप Actual में क्या हो।

32. आप चाहो भी तो जिंदगी के खेल में Out नहीं हो सकते… तब तक जब तक कि आप खुद मैदान को छोड़कर भाग नहीं जाते! दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती अगर आप Pitch पर डंटे रहो।

33. आप मेरे Words को तो पकड़ रहे हो लेकिन मैं जिस तरफ इशारा कर रहा हूँ वो नहीं देख रहे हो… यही Trap है… मतलब अगर मैं उंगली से चाँद दिखा रहा हूँ तो आप बस उंगली देखे जा रहे हो, चाँद को नहीं देख रहे हो।

34. आप वो काम कर रहे हो जिसमें आपकी Weakness है और आपके Competitors की Strength है, तो आप हारेंगे ही हारेंगे। अच्छा होगा अपनी Strength के According ही काम करो।

35. आपकी Will Power के आगे दुनिया की कोई भी ताकत टिक नहीं सकती।

36. आपकी जिंदगी के बारे में सबसे अच्छा आपके Parents के अलावा कोई नहीं सोच सकता।

37. आपके जीने की वजह बहुत बड़ी होनी चाहिए। अगर वो बड़ी है तो वो अपने आप ही आपसे बड़े-बड़े काम करवाती चली जाएगी।

38. आपको खुद की नजर से उठाना है, जो इंसान खुद की नजर से उठ गया, वो दुनिया की नजर से अपने आप उठ जाएगा।

39. आपको हमेशा खुश रहना है। अब सवाल यह उठता है कि खुश कैसे रहें? जब भी आप Life को Positive Side से देखते हो, आप खुश होते हो और जब भी आप Life को Negative Side से देखते हो, आप दुखी होते हो।

40. इतने व्यस्त हो जाओ कि चिंता के लिए समय ही न हो।

41. इस दुनिया में असफल इंसान से भी सीखो और सफल इंसान से भी, असफल व्यक्ति से उसके असफल होने का और सफल व्यक्ति से उसके सफल होने का कारण।

42. इस दुनिया में Greatest व्यक्ति वो है जो अपने काम में पूरा 100% लगा देता है।

43. इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, आप क्या बोलते हैं, आप क्या सुनते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हैं… क्योंकि जो आप मानते हैं आज नहीं तो कल आप वो बन जाते हैं।

44. एक Event में Fail होने से आप Life में Fail नहीं हो सकते… एक Event का End, Life का End नहीं है भाई।

45. एक तरफ है मजा, और एक तरफ है दर्द, इन दोनों के बीच में Balance बनाना है।

46. एक तरफ है जो आप करना चाहते हो, जो आप बनना चाहते हो, जो आप पाना चाहते हो और दूसरी तरफ है जो ये दुनिया आपसे करवाना चाहती है।

47. एक बार आपका Learning Attitude बन गया, फिर पैसा तो क्या है, कितना भी कमा लो, आपको कोई नहीं रोक सकता।

48. एक है आपको Energy लगानी पड़ रही है और एक है आपके अंदर से Energy निकलकर बाहर आ रही है, दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।

49. एक “इच्छा” कुछ नहीं बदलती, एक “निर्णय” कुछ बदलता है, लेकिन एक “निश्चय” सब कुछ बदल देता है।

50. कई लोग यह सोचकर Suicide कर लेते हैं कि इस दुनिया में अच्छे College में Admission वाला Student ही Successful हो सकता है। यह बकवास सोच है, क्योंकि मैं आपको India में ही ऐसे उदाहरण दिखा सकता हूँ जो बड़ी College से नहीं पढ़े और आज बहुत Successful हैं।

51. कर्म क्या है कि मन में जो गलत चीजें आ रही हैं वहाँ जाकर अपने आप को रोकना, यह सही कर्म है। और अगर मन में कुछ सही आ रहा है उस पर टिके रहना, हर हालत में टिके रहना, यह कर्म है।

52. कामयाब होना कोई बड़ों का खेल नहीं, ये बच्चों का खेल है। यानी कामयाबी इतनी कठिन भी नहीं है।

53. कामयाबी अनुभव से आती है और अनुभव गलत अनुभव से।

54. किसी काम से बार-बार Demotivate हो रहे हो तो Motivated कैसे रहोगे… तुम जितना उस काम के बारे में जानते चले जाओगे, उतना ही तुम Motivate होते चले जाओगे… जितना उस काम के Positive Side को जानते चले जाओगे, उतना ही Motivate होते चले जाओगे।

55. किसी भी काम में अगर आप अपना 100% देंगे तो आप सफल हो जाएंगे।

56. कोई भी ऊँचाई इतनी कठिन नहीं है कि उस तक नहीं पहुँचा जा सके।

57. कोई भी गलती इतनी बड़ी नहीं है कि उसे माफ न किया जा सके।

58. खाना जब तक आप पेट की भूख को मिटाने के लिए खा रहे हो, तब तक वो अमृत है और अगर खाना आप मन की भूख को मिटाने के लिए खा रहे हो, तो वो जहर है।

59. गलतियाँ करो but learn from it… सही काम करो पर उसमें चिपके मत रहो… कुछ अच्छा करके अपनी Ego को मत बढ़ाओ… grow out of it… क्या फर्क पड़ता है।

60. गलतियाँ इस बात का सबूत हैं कि आप कोशिश तो कर रहे हैं।

61. जब दिमाग कमजोर होता है, परिस्थितियाँ समस्या बन जाती हैं। जब दिमाग स्थिर होता है, तब परिस्थितियाँ चुनौती बन जाती हैं। लेकिन जब दिमाग मजबूत होता है, तब परिस्थितियाँ अवसर बन जाती हैं।

62. जब भी आप किसी और की बुराई देखते हो तो आप खुद बुरे बन रहे हो। हम वही देखते हैं जो हम हैं। अंदर से किसी इंसान में बहुत सारी कमियाँ होंगी तो उसे दूसरे में सिर्फ कमियाँ ही नजर आएँगी। अंदर से कोई बहुत खुश होगा तो उसे दूसरों के अंदर की खुशी नजर आएगी। हर इंसान में अच्छाई भी है और बुराई भी। Choice हमारे हाथ में है कि हम क्या देखते हैं।

63. जब लोग आपको कहें कि आप यह नहीं कर सकते, तो न हमें चुप रहना है, न हमें लड़ना है। बस सवाल करना है कि मैं यह क्यों नहीं कर सकता? फिर देखो उसके कैसे पत्ते खुलते हैं।

64. जरा Internet पर लोगों के बारे में पढ़ो, ऐसे-ऐसे लोग मिल जाएंगे जिनको School में घुसने तक से मना कर दिया था, पर आज वही लोग History बदल गए। और आप ऐसे Student हो कि केवल अच्छी College न मिलने से दुखी हो रहे हो।

65. जितना आप प्रकृति से जुड़ते जाओगे, उतना अच्छा एहसास करोगे।

66. जितना आप बुराई को देखोगे उतना दुखी होगे, और जितना आप दुखी होगे उतने ही दूसरों को दुखी करोगे।

67. जितने भी Beliefs जो झूठ पर Based हैं, उनको बनने में सदियाँ लगती हैं, पर टूटने में एक सेकंड लगता है।

68. जिस वक्त आप उस चीज की तरफ देखते हो जो आपके पास में नहीं है, उस वक्त आपकी किस्मत बुरी होती है और जिस वक्त उस चीज की तरफ देखते हो जो आपके पास में है, उस Moment में आपकी किस्मत अच्छी होती है।

69. जिसको पता है कि जो काम मैं कर रहा हूँ वो क्यों कर रहा हूँ, जिसको यह पता है कि क्या कर रहा हूँ, जिसको यह पता है कि कैसे करना है, तो उसको कोई क्या हिलाएगा।

70. जिसमें रुचि है वो करो, जब आपको पता है कि इस Race में आप जरूर हारेंगे तो उस Race में भाग ही क्यों लेना।

71. जैसे आज से दस साल पहले जिंदगी जी रहे थे वैसे ही जी रहे हैं… eat, sleep, repeat… eat, sleep, repeat… क्या मजा है! Next Level पर जाओ।

72. जो कर्म आपको अंदर से मजबूत करता है वो अच्छा कर्म है, जो आपको अंदर से कमजोर करता है वो बुरा कर्म है।

73. जो मन करे वो करो… खुल के करो… क्योंकि ये दिन दोबारा नहीं आने वाला।

74. ज्ञान को बढ़ाकर कभी भी अपना अहंकार नहीं बढ़ाएँ। यदि ऐसा करते हो तो तुम्हारी सीखने की उम्र खत्म हो जाएगी।

75. Talent की अपनी एक Limit है, Goal Setting की अपनी एक Limit है, Motivation जो बाहर से अंदर की तरफ आता है उसकी एक Limit है, लेकिन Inspiration जो अंदर से बाहर की तरफ जा रहा है न, उसकी कोई Limit नहीं है।

76. तप क्या है? तप वो है कि ऐसा काम करना जो इस समय इस दुनिया में मानवता के लिए, इस पूरी दुनिया के लिए करना जरूरी है। उसमें आपको चाहे कितना भी दर्द हो रहा हो, अगर आप वो कर रहे हो तो तप है, नहीं तो अगर आप अपने Self Interest के लिए कर रहे हो तो वो तप नहीं, ढोंग है।

77. दुनिया को आप तब तक नहीं बदल सकते जब तक आप खुद को नहीं बदलोगे।

अपने जीवन को बदलने की शुरुआत खुद से करने वाले इस विचार को समझने के लिए आप आत्म-मूल्यांकन और Self Evaluation से जुड़ी हमारी post भी पढ़ सकते हैं।

78. न भागें और न ही रुकें। बस चलते रहें। यही कार्य क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है।

79. पहले आपको खुद के Commitment पूरे करने हैं। जब आप अपने खुद के Commitment पूरे नहीं कर पा रहे हो, तो दूसरों को दिए हुए Commitment क्या पूरे करोगे?

80. पहले लोग आप पर हँसेंगे और सफलता आने पर आपकी ही नकल करेंगे।

81. पैसा उतना ही जरूरी है जितना कार में Petrol, न कम, न ज्यादा।

82. बिना सोचे काम करना और बिना कुछ काम किए सोचते रहना… 100% असफलता ही देता है।

83. बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो… ये नहीं बोलना है, इसकी जगह बोलो… अच्छा देखो, अच्छा बोलो, अच्छा सुनो।

84. मेरे सारे Session का सार बाहर की दुनिया से नहीं, अंदर की दुनिया से कैसे लड़ना है।

85. मैं इस वजह से Successful नहीं हूँ कि कुछ लोगों को लगता है कि मैं Successful हूँ… मैं इस वजह से Successful हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि मैं Successful हूँ।

86. मैं यह नहीं कहता कि Education Important नहीं है। Education बहुत Important है, उसके बिना आप दुनिया के अंदर Survive भी नहीं कर सकते। मतलब कि जिंदगी को काटने के लिए Education Important है, लेकिन जिंदगी जीने से इसका दूर-दूर तक कोई Connection नहीं है।

87. मैं सिर्फ Good Luck को मानता हूँ, Bad Luck नाम की इस दुनिया में कोई चीज नहीं, क्योंकि जो होता है अच्छे के लिए होता है। इसका मतलब हमारे साथ कुछ बुरा भी हो रहा है तो बुरा लग रहा है, बुरा है नहीं। आज बुरा लग रहा है, आगे आने वाले Time पर पता चलता है कि वो भी अच्छे के लिए हुआ है।

88. यदि आप जीतते हैं तो आप नेतृत्व करते हैं। लेकिन यदि आप हारते हैं तो भी आप मार्गदर्शन कर सकते हैं।

89. यद्यपि आप उसे पसंद करते हैं या नहीं, यद्यपि आप उसे स्वीकार करते हैं या नहीं, यद्यपि आप उसमें विश्वास रखते हैं या नहीं, लेकिन आपकी जिंदगी को आपको पसंद करना होगा।

90. यह जिंदगी एक के बाद एक Ball के रूप में अवसर देती है। अगर अवसर छूट जाए यानी Ball छूट जाए तो हमारा ध्यान दूसरी Ball पर होना चाहिए।

91. या तो अपने दिमाग को Control करो, नहीं तो यह तुम्हें Control करेगा।

92. या तो किसी बड़े छाते के नीचे खड़े हो जाओ और खुद ही वो छाता बन जाओ, यानी खुद Powerful बन जाओ।

93. Success मिलता है, Failure मिलता है, क्या फर्क पड़ता है। पैसा आता है, जाता है, क्या फर्क पड़ता है। पिछले हजारों, लाखों, करोड़ों सालों में देख लो, मुझे एक भी ऐसा इंसान दिखा दो जिसने कुछ पैसा कमाया हो या कोई चीज बनाई हो और अभी भी वो जिंदा हो। चाहे वो चीज हो या इंसान, न चीज रहती है, न इंसान रहता है, न यह Body रहती है।

94. सफलता के लिए जरूरी है कि न मैदान छोड़ा जाए और न ही इंतजार में समय बर्बाद किया जाए। गतिशीलता ही सफलता है।

95. सफलता हमेशा अकेले में गले लगाती है! लेकिन असफलता हमेशा आपको सबके सामने तमाचा मारती है! यही जीवन है।

96. सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग।

97. सही Track क्या है? हर Situation की Positive Side को देखना ही सही Track है।

98. Student के Suicide का कारण है कि उन्हें यह समझा दिया गया है कि अगर Top College नहीं मिली तो इसके अलावा Success होने का और कोई रास्ता है ही नहीं।

99. स्वयं पर हँसो, इससे तनाव कम होगा।

100. हर एक के अंदर कोई न कोई शक्ति है, जो इस पूरी दुनिया में किसी में नहीं है। बस तुम्हें उस शक्ति को जानना है।

101. हर कोई Career में ऊपर कहाँ तक जा सकता है, इसकी कोई Limit नहीं है।

102. जिंदगी में कभी भी कुछ करना है तो सच बोल दो, घुमा-फिराकर बात मत करो।

इन विचारों से मिलने वाली बड़ी सीख

इन विचारों में बार-बार कुछ मुख्य themes सामने आती हैं—अपनी जिम्मेदारी खुद लेना, लगातार सीखना, असफलता से घबराना नहीं, अपनी Strength पहचानना और दूसरों की सोच के बजाय अपने उद्देश्य पर ध्यान देना।

उनकी “आसान है” वाली सोच खास तौर पर मुश्किल परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने पर जोर देती है। इसी तरह “अपने आप से मुकाबला” करने वाला विचार दूसरों से तुलना करने के बजाय self-improvement पर ध्यान देने की सीख देता है।

सफल लोगों की सोच और असफलताओं से मिलने वाली सीख को और विस्तार से पढ़ने के लिए Successful People कैसे सोचते हैं पर भी पढ़ सकते हैं।

मेहनत और प्रयोग से सीखने की सोच को समझने के लिए Thomas Edison के विचार भी उपयोगी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

संदीप माहेश्वरी का सबसे प्रसिद्ध विचार कौन सा है?

उनके कई विचार लोकप्रिय हैं। “अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदलेगा, तो आईने में देख लें” और “सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग” जैसे विचार बहुत व्यापक रूप से उद्धृत किए जाते हैं।

संदीप माहेश्वरी किस लिए प्रसिद्ध हैं?

वे entrepreneur, photographer और motivational speaker के रूप में जाने जाते हैं। वे ImagesBazaar के founder हैं और अपने motivational seminars तथा videos के कारण भी लोकप्रिय हैं।

संदीप माहेश्वरी के विचारों का मुख्य संदेश क्या है?

उनके विचारों में self-belief, continuous learning, positive thinking, personal responsibility, confidence और practical action पर जोर दिखाई देता है।

क्या उनके विचार students के लिए उपयोगी हैं?

हाँ। उनके कई विचार career, education, failure, confidence, comparison और opportunities जैसे विषयों पर केंद्रित हैं, इसलिए students उन्हें अपने संदर्भ में पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi के ये विचार केवल motivation देने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सोच और व्यवहार पर विचार करने के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। उनकी बातों का बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, व्यक्ति अपनी सोच, निर्णय और actions पर काम कर सकता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी quote को केवल पढ़कर छोड़ने के बजाय उसे अपनी वास्तविक जिंदगी में लागू करने की कोशिश की जाए। यही किसी भी अच्छे विचार का वास्तविक लाभ है।

Exit mobile version