• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes Hindi Thoughts 13 Mins Read

Thomas Edison Quotes in Hindi: थॉमस एडिसन के 50+ प्रेरणादायक विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Sep 4, 20263 Comments13 Mins Read
Thomas Edison Quotes in Hindi और थॉमस एडिसन के प्रेरणादायक विचार
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

असफलता के बाद भी लगातार प्रयास करते रहना आसान नहीं होता। लेकिन थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन इसी दृढ़ता और प्रयोग की भावना का एक बड़ा उदाहरण है। उनके जीवन और कार्यों से जुड़े विचार आज भी मेहनत, धैर्य, जिज्ञासा और नए रास्ते खोजने की प्रेरणा देते हैं।

इस लेख में
  • प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानवे प्रतिशत पसीना है।
  • Thomas Alva Edison: संक्षिप्त जीवन परिचय
  • थॉमस एडिसन के प्रमुख आविष्कार और उपलब्धियाँ
  • Thomas Alva Edison Quotes in Hindi | थॉमस एडिसन के अनमोल सुविचार
    • 1. प्रयास कभी बंद मत कीजिए
    • 2. अहिंसा और मानवता का महत्व
    • 3. लोगों की जरूरत समझिए
    • 4. काम में पूरी तरह डूब जाइए
    • 5. केवल व्यस्त रहना काम नहीं है
    • 6. परिस्थितियाँ कठिन हों तब भी काम करते रहें
    • 7. सफलता प्रयोग और मेहनत से आती है
    • 8. निराश होने से पहले एक बार और प्रयास करें
    • 9. कोशिश करते रहना ही महत्वपूर्ण है
    • 10. समय को बर्बाद मत कीजिए
    • 11. नकारात्मक परिणाम भी सीख देते हैं
    • 12. अच्छे दोस्तों की कीमत समझिए
    • 13. हार मानना सबसे बड़ी कमजोरी है
    • 14. हर चीज का उपयोग अलग हो सकता है
    • 15. शरीर और मस्तिष्क
    • 16. महान विचारों के लिए सक्रिय रहिए
    • 17. सोचने की क्षमता का उपयोग करें
    • 18. दुनिया में व्यवस्था है
    • 19. शरीर एक जटिल व्यवस्था है
    • 20. असफल प्रयोग भी परिणाम देते हैं
    • 21. बेहतर तरीका खोजते रहिए
    • 22. एकांत में सोचने का महत्व
    • 23. विचारों को चरित्र दिशा देता है
    • 24. असंतोष प्रगति की शुरुआत है
    • 25. विचार की असली कीमत उसके उपयोग में है
    • 26. ज्यादा विचार सोचिए
    • 27. पूर्ण संतुष्टि हमेशा प्रगति नहीं देती
    • 28. हम अभी बहुत कम जानते हैं
    • 29. अवसर आपकी क्षमता से अधिक हो सकते हैं
    • 30. अपने काम में खुशी खोजिए
    • 31. उपयोगिता सफलता का हिस्सा है
    • 32. परिणाम आने तक परीक्षण करते रहें
    • 33. आविष्कार मानवता के लिए होने चाहिए
    • 34. वहीं से शुरू करें जहाँ दूसरा छोड़ गया
    • 35. मेहनत का कोई आसान विकल्प नहीं
    • 36. असफलता को सीख में बदलिए
    • 37. अपनी क्षमता को पूरी तरह इस्तेमाल करें
    • 38. अवसर अक्सर काम के रूप में आते हैं
    • 39. सफलता के लिए तीन बातें
    • 40. प्रतिभा और मेहनत
    • 41. सोचने की आदत विकसित करें
    • 42. हार मानने से पहले सोचिए
    • 43. कल्पना और प्रयोग का मेल
    • 44. आपका व्यक्तित्व आपके काम में दिखाई देता है
    • 45. काम में आनंद खोजिए
    • 46. आपकी कीमत केवल संपत्ति से तय नहीं होती
    • 47. अनुभव का महत्व समझिए
    • 48. कठिन समय में साहस रखें
    • 49. सफलता के करीब पहुँचकर हार मत मानिए
  • Thomas Edison Quotes से मिलने वाली जीवन की सीख
  • Thomas Edison की सफलता का सबसे बड़ा संदेश
  • अन्य प्रेरणादायक विचार भी पढ़ें

इस लेख में पढ़िए Thomas Edison Quotes in Hindi यानी थॉमस एडिसन के 50+ प्रेरणादायक सुविचार, साथ ही उनके जीवन और आविष्कारों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानवे प्रतिशत पसीना है।

एडिसन से जुड़ा यह प्रसिद्ध विचार उनकी कार्यशैली को बहुत अच्छी तरह व्यक्त करता है। National Park Service भी उनकी सफलता में hard work और लगातार प्रयास की भूमिका पर जोर देता है।

Thomas Alva Edison: संक्षिप्त जीवन परिचय

थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को मिलान, ओहायो, अमेरिका में हुआ था। उनके पिता का नाम Samuel Edison और माता का नाम Nancy Edison था। वे अपने परिवार की सातवीं और सबसे छोटी संतान थे। सात वर्ष की उम्र में उनका परिवार Port Huron, Michigan चला गया।

एडिसन ने बहुत कम समय तक औपचारिक स्कूल शिक्षा प्राप्त की। उनकी माँ ने भी उनकी शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचपन से ही वे बहुत जिज्ञासु थे और किताबें पढ़ने तथा प्रयोग करने में उनकी विशेष रुचि थी।

लगभग 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने रेलवे पर newsboy के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने अपना अखबार भी चलाया और टेलीग्राफ ऑपरेटर के रूप में काम करते हुए तकनीकी प्रयोगों में रुचि विकसित की।

1869 में वे न्यूयॉर्क पहुँचे और इसके बाद उनका ध्यान आविष्कारों की ओर और अधिक केंद्रित हो गया। 1870 के दशक में उन्होंने अपना प्रयोगशाला और manufacturing setup विकसित किया। 1876 में उन्होंने Menlo Park में एक बड़ी research laboratory स्थापित की, जिसे आधुनिक industrial research laboratory के शुरुआती उदाहरणों में माना जाता है।

थॉमस एडिसन के प्रमुख आविष्कार और उपलब्धियाँ

थॉमस एडिसन के नाम 1,093 United States patents दर्ज हैं। उनके महत्वपूर्ण कार्यों में practical electric light system, phonograph और motion pictures शामिल हैं। उन्होंने telegraph, telephone, stock ticker और alkaline storage battery जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण काम किया।

1877 में उनके phonograph ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई। यह ऐसी मशीन थी जो आवाज को रिकॉर्ड करके उसे दोबारा चला सकती थी।

इसी तरह electric light के क्षेत्र में उनका योगदान केवल bulb तक सीमित नहीं था। उन्होंने ऐसा पूरा electrical lighting system विकसित करने पर काम किया जिसमें power generation, wiring और दूसरे आवश्यक components शामिल थे।

उनके काम की एक खास बात यह थी कि वे किसी विचार को केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं रखते थे। वे उसे practical और उपयोगी product में बदलने पर भी जोर देते थे।

Thomas Alva Edison Quotes in Hindi | थॉमस एडिसन के अनमोल सुविचार

1. प्रयास कभी बंद मत कीजिए

जब आप सभी संभावनाओं से थक गए हैं, तब याद रखिए—ये आपने नहीं किया है।

— Thomas A. Edison

2. अहिंसा और मानवता का महत्व

अहिंसा उच्चतम नैतिकता तक ले जाती है, जो कि क्रमिक विकास का लक्ष्य है। जब तक हम अन्य सभी जीवित प्राणियों को नुकसान पहुँचाना नहीं छोड़ते, तब तक हम जंगली हैं।

— Thomas A. Edison

3. लोगों की जरूरत समझिए

मैं ये पता कर लेता हूँ कि दुनिया को क्या चाहिए। फिर मैं आगे बढ़ता हूँ और उसका आविष्कार करने का प्रयास करता हूँ।

— Thomas A. Edison

सीख: किसी भी विचार को उपयोगी बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि वह वास्तव में किस समस्या का समाधान करता है।

4. काम में पूरी तरह डूब जाइए

मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय इस तथ्य को देता हूँ कि मेरे कार्यस्थल पर कभी घड़ी नहीं रहती थी।

— Thomas A. Edison

5. केवल व्यस्त रहना काम नहीं है

व्यस्त होने का मतलब हमेशा हकीकत में काम होना नहीं है। सभी काम का एक ही मकसद होता है—उत्पादन या उपलब्धि। परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यक्ति में पूर्वविवेक, व्यवस्था, योजना, बुद्धि और ईमानदार उद्देश्य होना चाहिए। केवल प्रतीत होने के लिए कार्य करना कार्य नहीं कहलाता है।

— Thomas A. Edison

6. परिस्थितियाँ कठिन हों तब भी काम करते रहें

वह सब कुछ प्राप्त कर लेता है जो इंतजार करने के बजाय विपरीत परिस्थितियों में भी काम करता रहता है।

— Thomas A. Edison

7. सफलता प्रयोग और मेहनत से आती है

मैंने कुछ भी दुर्घटनावश नहीं किया, ना ही मेरे कोई आविष्कार दुर्घटना की वजह से हुए। वे सब काम द्वारा आए और कार्य करने का ही परिणाम हैं।

— Thomas A. Edison

8. निराश होने से पहले एक बार और प्रयास करें

लगभग हर व्यक्ति जो किसी आइडिया को विकसित करता है, उस पर तब तक काम करता है जब तक वह असंभव न लगने लगे और उसके बाद वह निराश हो जाता है, जबकि यह वह जगह नहीं है जहाँ निराश हुआ जाए।

— Thomas A. Edison

9. कोशिश करते रहना ही महत्वपूर्ण है

दुर्दशा कि इसमें कोई नियम नहीं हैं—हम कुछ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

— Thomas A. Edison

10. समय को बर्बाद मत कीजिए

बर्बाद करना (Waste), नुकसान (Loss) से भी बदतर है। नुकसान का मतलब है कि आपने प्रयास तो किया। समय आने पर जब व्यक्ति अपनी क्षमता का दावा रखेगा, तो समय उससे बर्बादी के सवाल रखेगा। बचत की गुंजाइश असीम है।

— Thomas A. Edison

11. नकारात्मक परिणाम भी सीख देते हैं

मैं नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करना चाहता हूँ। ये भी सकारात्मक परिणाम की ही तरह मूल्यवान हैं। मुझे सबसे अच्छी कार्य करने वाली वस्तु तब तक नहीं मिल सकती जब तक कि वे सब चीजें नहीं मिल जातीं जो काम अच्छी तरह नहीं कर सकतीं।

— Thomas A. Edison

12. अच्छे दोस्तों की कीमत समझिए

मेरे पास वो दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती को दुनिया के राजाओं के पक्ष के लिए भी बदला नहीं जा सकता है।

— Thomas A. Edison

13. हार मानना सबसे बड़ी कमजोरी है

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है हार मान लेना। हमेशा से सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है एक बार और प्रयास करना।

— Thomas A. Edison

एडिसन की इसी सोच का एक प्रसिद्ध रूप उनकी official foundation पर भी मिलता है, जहाँ “I have not failed…” वाला उनका प्रसिद्ध कथन प्रकाशित है।

14. हर चीज का उपयोग अलग हो सकता है

बस इसलिए कि कोई वस्तु वो काम नहीं करती, जिस काम के लिए आपने उसे बनाया था, इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो बेकार है।

— Thomas A. Edison

15. शरीर और मस्तिष्क

शरीर का सबसे मुख्य कार्य मस्तिष्क को इधर-उधर ले जाना है।

— Thomas A. Edison

16. महान विचारों के लिए सक्रिय रहिए

महान विचार तो मांसपेशियों में उत्पन्न होते हैं।

— Thomas A. Edison

17. सोचने की क्षमता का उपयोग करें

यह आश्चर्यजनक बात है कि बहुत से लोगों ने अपने दिमाग से सुव्यवस्थित और निश्चित रूप से कार्य करने के लिए प्रयास किया है।

— Thomas A. Edison

18. दुनिया में व्यवस्था है

मैं जानता हूँ, ये दुनिया अनंत बुद्धि द्वारा शासित होती है। हमारे आस-पास जो कुछ भी है और जिस किसी चीज का भी अस्तित्व है, वह यह साबित करता है कि उसके पीछे असंख्य नियम हैं। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता। ये अपनी सटीकता में गणितीय है।

— Thomas A. Edison

19. शरीर एक जटिल व्यवस्था है

शरीर अपनी असंख्य कोशिकाओं या निवासियों से बना एक समुदाय है।

— Thomas A. Edison

20. असफल प्रयोग भी परिणाम देते हैं

परिणाम, भाइयों, मुझे तो बहुत सारे परिणाम मिल गए हैं। मुझे बहुत सारे हजारों ऐसे तरीके पता चल गए हैं जो काम नहीं करेंगे।

— Thomas A. Edison

21. बेहतर तरीका खोजते रहिए

इस कार्य को करने का एक बेहतर तरीका है—उसे खोजो।

— Thomas A. Edison

22. एकांत में सोचने का महत्व

सबसे अच्छी सोच एकांत में की गई होती है और सबसे बेकार उथल-पुथल के माहौल में।

— Thomas A. Edison

23. विचारों को चरित्र दिशा देता है

वह जो भी मनुष्य का दिमाग बना सकता है, उसे उसका चरित्र नियंत्रित कर सकता है।

— Thomas A. Edison

24. असंतोष प्रगति की शुरुआत है

असंतोष ही प्रगति की पहली आवश्यकता है।

— Thomas A. Edison

25. विचार की असली कीमत उसके उपयोग में है

किसी विचार का मूल्य केवल उसके उपयोग में निहित है।

— Thomas A. Edison

26. ज्यादा विचार सोचिए

एक शानदार Idea प्राप्त करना चाहते हो तो पहले ढेर सारे Ideas सोचो।

— Thomas A. Edison

27. पूर्ण संतुष्टि हमेशा प्रगति नहीं देती

व्याकुलता असंतोष है और असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है। आप मुझे कोई पूर्ण रूप से संतुष्ट व्यक्ति दिखाइए और मैं उस व्यक्ति में आपको एक असफल व्यक्ति दिखा दूंगा।

— Thomas A. Edison

28. हम अभी बहुत कम जानते हैं

हम किसी वस्तु के 1 प्रतिशत के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं।

— Thomas A. Edison

29. अवसर आपकी क्षमता से अधिक हो सकते हैं

एक व्यक्ति में जितनी काबिलियत होती है, उसे उससे कहीं अधिक अवसर प्राप्त होते हैं।

— Thomas A. Edison

30. अपने काम में खुशी खोजिए

मैं अपनी सबसे बड़ी खुशी और अपना इनाम उस काम में प्राप्त कर लेता हूँ, जिसे दुनिया सफलता कहती है।

— Thomas A. Edison

31. उपयोगिता सफलता का हिस्सा है

कोई भी चीज जो बिके नहीं, मैं उसका आविष्कार नहीं करना चाहूँगा। उसका बिकना उपयोगिता का प्रमाण है और उपयोगिता ही सफलता है।

— Thomas A. Edison

32. परिणाम आने तक परीक्षण करते रहें

जब मैं पूरी तरह से तय कर लेता हूँ कि कोई परिणाम प्राप्त करने योग्य है, तो मैं आगे बढ़ता हूँ और परीक्षण पर परीक्षण करता चला जाता हूँ, जब तक कि इच्छित परिणाम न आ जाए।

— Thomas A. Edison

33. आविष्कार मानवता के लिए होने चाहिए

मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया।

— Thomas A. Edison

34. वहीं से शुरू करें जहाँ दूसरा छोड़ गया

मैं वहाँ से कार्य शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी प्रयासरत व्यक्ति ने छोड़ा था।

— Thomas A. Edison

35. मेहनत का कोई आसान विकल्प नहीं

कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

— Thomas A. Edison

36. असफलता को सीख में बदलिए

मैं असफल नहीं हुआ हूँ, बल्कि मैंने बस 10,000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं।

— Thomas A. Edison

सीख: इस विचार का सबसे बड़ा संदेश यही है कि प्रयोग का असफल होना और व्यक्ति का असफल होना एक ही बात नहीं है। Edison की official foundation भी इसी प्रसिद्ध कथन को उनके quotes में शामिल करती है।

37. अपनी क्षमता को पूरी तरह इस्तेमाल करें

यदि हम हर वो चीज कर दें जिसके हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को ही चकित कर देंगे।

— Thomas A. Edison

38. अवसर अक्सर काम के रूप में आते हैं

ज्यादातर लोग अवसर गँवा देते हैं क्योंकि ये चौगा पहने हुए होता है और काम जैसा दिखाई देता है।

— Thomas A. Edison

39. सफलता के लिए तीन बातें

कुछ भी उपयुक्त हासिल करने के लिए तीन महत्वपूर्ण चीजें हैं—कड़ी मेहनत, दृढ़ता और Common Sense।

— Thomas A. Edison

40. प्रतिभा और मेहनत

प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानवे प्रतिशत पसीना है।

— Thomas A. Edison

यह Edison के सबसे प्रसिद्ध विचारों में से एक है। National Park Service भी उनकी biography में इसी विचार को उनकी कार्यशैली से जोड़ता है।

41. सोचने की आदत विकसित करें

पांच प्रतिशत लोग सोचते हैं, दस प्रतिशत लोग सोचते हैं कि वे सोचते हैं और बाकी बचे पचासी प्रतिशत लोग सोचने से ज्यादा मरना पसंद करते हैं।

— Thomas A. Edison

42. हार मानने से पहले सोचिए

जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का आभास तक नहीं होता कि जब उन्होंने हार मानी थी, उस समय वे सफलता के कितने करीब थे।

— Thomas A. Edison

43. कल्पना और प्रयोग का मेल

आविष्कार करने के लिए आपको एक अच्छी कल्पना और कबाड़ के ढेर की जरूरत होती है।

— Thomas A. Edison

44. आपका व्यक्तित्व आपके काम में दिखाई देता है

आप जो हैं, वो ही आपके काम में दिखाई देगा।

— Thomas A. Edison

45. काम में आनंद खोजिए

मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया। जो किया, वो सब तो मनोरंजन था।

— Thomas A. Edison

46. आपकी कीमत केवल संपत्ति से तय नहीं होती

आपकी कीमत इसमें है कि आप क्या हैं, इसमें बिल्कुल नहीं कि आपके पास क्या है।

— Thomas A. Edison

47. अनुभव का महत्व समझिए

प्रौढ़ता अक्सर युवावस्था से अधिक बेतुकी होती है और कई बार तो युवाओं पर अन्यायपूर्ण भी थी।

— Thomas A. Edison

48. कठिन समय में साहस रखें

साहसी बनो। मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं। हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है। अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो। विश्वास रखो! आगे बढ़ो!

— Thomas A. Edison

49. सफलता के करीब पहुँचकर हार मत मानिए

थॉमस एडिसन का हमेशा से ही यह कहना था कि, “हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निश्चित तरीका एक ही है कि हमेशा एक और बार प्रयास करना। क्योंकि जब आप असफल होते-होते अपने काम को छोड़ देते हो, तब आप सफलता के बेहद करीब होते हो।”

— Thomas A. Edison

Thomas Edison Quotes से मिलने वाली जीवन की सीख

थॉमस एडिसन के विचारों को पढ़ने पर एक बात साफ दिखाई देती है—उनके लिए सफलता केवल प्रतिभा का परिणाम नहीं थी। प्रयोग, मेहनत, धैर्य, जिज्ञासा और लगातार सुधार उनकी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

उनका जीवन यह भी बताता है कि किसी प्रयोग का सफल न होना हमेशा असफलता नहीं होता। कई बार वही परिणाम हमें यह समझाता है कि कौन-सा रास्ता काम नहीं करेगा। इसके बाद अगला बेहतर रास्ता खोजा जा सकता है।

उनके जीवन की यही प्रयोगात्मक सोच उनके आविष्कारों में भी दिखाई देती है। National Park Service के अनुसार Edison ने केवल inventions नहीं किए, बल्कि उन्हें practical और commercial रूप देने के लिए पूरी systems और manufacturing processes पर भी काम किया।

अगर आपको महान लोगों के विचार पढ़ना पसंद है तो Leonardo da Vinci Quotes in Hindi भी पढ़ सकते हैं। इसी तरह Stephen Hawking Quotes in Hindi विज्ञान और जीवन को एक अलग नजरिए से समझने में मदद करते हैं।

Thomas Edison की सफलता का सबसे बड़ा संदेश

थॉमस एडिसन की कहानी का सबसे महत्वपूर्ण संदेश शायद यही है कि सफलता एक ही प्रयास में नहीं मिलती। एक विचार को वास्तविकता में बदलने के लिए बार-बार प्रयोग करना, गलतियों से सीखना और जरूरत पड़ने पर तरीका बदलना पड़ता है।

इसलिए यदि किसी काम में पहली कोशिश असफल हो गई है, तो उसे अंतिम परिणाम न मानें। यह संभव है कि आपने केवल एक ऐसा तरीका खोजा हो जो काम नहीं करता। अगला प्रयास आपको सही दिशा के थोड़ा और करीब ले जा सकता है।

इसी भावना के साथ थॉमस एडिसन के इन विचारों को याद रखिए—काम करते रहिए, सीखते रहिए और कोशिश करना मत छोड़िए।

अन्य प्रेरणादायक विचार भी पढ़ें

  • Napoleon Bonaparte Hindi Quotes | नेपोलियन बोनापार्ट के अनमोल विचार
  • Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi | अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार
  • Truly Motivational and Famous Quotes from Bollywood Movies
  • Stephen Hawking Quotes in Hindi | स्टीफन हॉकिंग के अनमोल विचार
  • Leonardo da Vinci Quotes in Hindi | लिओनार्दो दा विंची के अनमोल विचार
  • Kailash Satyarthi Hindi Quotes | कैलाश सत्यार्थी के विचार
  • John D. Rockefeller Quotes in Hindi | जॉन डी. रॉकफेलर के प्रेरक विचार
Edison inspirational quotes Thomas Alva Edison
Previous Articleभारत के राष्ट्रीय चिन्ह प्रतीक, परम्परा, संस्कृति एवम अन्य सामान्य जानकारिया
Next Article Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi: धीरूभाई अंबानी के प्रेरणादायक सुविचार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

नव वर्ष को जीवन का बेहतरीन साल बनाने के तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनिया वालोंं को क्या-क्या सबक दिए हैं?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

जीवन में Motivation क्यों जरुरी है?

पूरा पढ़े

3 Comments

  1. devedra alanse on Aug 9, 2016 5:03 pm

    good

    Reply
  2. Nidhi on Apr 1, 2021 1:34 pm

    Very useful information
    I am also an article writer with poetry I am sharing my own poetry link please read and comment me that what do you think about this poetry

    https://meaurmerirachnayen.blogspot.com/2021/03/navaludayhoga.html

    Reply
    • Mahesh Yadav on Apr 5, 2021 11:24 pm

      निधि जी, आपकी कुछ रचनाएं पढ़ी, बहुत अच्छी रचनाए हैं, आप AchhiBaatein.Com पर अगर कुछ रचनाएं पब्लिश करवाना चाहे तो यह पाठकों का सौभाग्य होगा

      Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.