• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Let's Laugh सफलता के रहस्य 7 Mins Read

जब अकेलापन महसूस हो तो क्या करना चाहिए

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments7 Mins Read
अकेलापन महसूस होने के ये कारण हो सकते हैं
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

जब अकेलापन महसूस हो तो क्या करना चाहिए, Easiest way to Overcome Loneliness in Hindi

इस लेख में
  • कारण जानने की कोशिश करें
  • कुछ अलग कीजिए
  • भावुक होने से बचें
  • हंसमुख रहे
  • अपने मन का करें किसी की ना सुने
  • खुद को व्यस्त रखें
  • योगा करें
  • सोशल मीडिया को हथियार बनाइए
  • किताबों को अपना दोस्त बनाइए
  • सूर्य की किरण को अपने ऊपर पड़ने दें
  • अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें

विश्व के अनेक प्राणियों में मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो बोल सकता है, अपने मन के विचार को औरों के साथ व्यक्त कर सकता है। यही कारण है कि मनुष्य को सामाजिक प्राणी कहा जाता है। सामाजिक प्राणी इसलिए क्योंकि मनुष्य समाज का गठन करता है।

मनुष्यों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता क्योंकि वह हमेशा अपने घर-परिवार के लोगों से घिरा रहता हैं। अपने दोस्तों से मिलता-जुलता रहता हैं। जब वह मनुष्य किसी अपने को खो देता हैं या जीवन में किसी गंभीर घटना से ग्रसित होता हैं, तब वह उस समाज से एवं लोगों से दूर हो जाता हैं जिसका गठन कभी उसने किया था।

मनुष्य अकेलेपन को तब चुनता हैं जब वह किसी से धोखा खाता हैं या अन्य कोई भी कारण हो सकता हैं। मनुष्य का यह अकेलापन मनुष्य को गहरे चिंतन में डाल देता हैं। जिसके कारण मनुष्य डिप्रेशन में चला जाता हैं।

अंत में मनुष्य, इतना अकेला हो जाता हैं कि वह जीवन जीने की चाह भी नहीं रखता है और आत्महत्या जैसे कदम को चुन लेते हैं।

ज़िन्दगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, दुख एवं सुख काले बादल की तरह आते हैं और वापस चले जाते हैं। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य अकेलेपन की समस्या से जूझ रहा हैं तो हमारा यह ब्लॉग आपके लिए उपकारी साबित हो सकता हैं।

अकेलापन जब महसूस हो तो क्या करना चाहिए

कारण जानने की कोशिश करें

यदि आपको लग रहा हैं कि आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने अकेलेपन का कारण जानने का प्रयास कीजिए। क्या आप किसी गंभीर सोच में हैं? अगर हाँ तो उस सोच से निकलने का प्रयास कीजिए।

किसी की मदद लिजिए जो आपकी मदद कर सकें।

कुछ अलग कीजिए

अगर आपका अकेलापन आपको परेशान कर रहा है तो इससे बचने के लिए अपने जीवन में कुछ नया कीजिए।

जैसे- यूट्यूब से नए रेसिपी देखकर बनाइए, दोस्तों के साथ गप्पे कीजिए, गाना सुनिए, कोई ऑनलाइन कोर्स कीजिए जो आगे जाकर आपकी मदद कर सकता हैं।

भावुक होने से बचें

यदि भावनाओं में आप अक्सर बह जाते है तो आपको अपने भावनाओं पर काबू पाना होगा। भावनाओं में बहने वाले लोगों का लोग अक्सर फायदा उठा लेते हैं।

अकसर लोग अकेलापन तब महसूस करते हैं जब वह स्वयं भावनाओं में बहकर किसी के धोखे का शिकार होते हैं।

हंसमुख रहे

अकेलापन एक दीमक जैसा होता हैं जो धीरे-धीरे हमें अंदर ही अंदर काट खाता हैं। इसलिए हमेशा हंसी-खुशी रहिए।

कॉमेडी शो देखिए या चुटकुला पढ़िए इन सबसे आपका मन हमेशा खुश रहेगा और आप अकेलेपन का शिकार कभी नहीं होंगे।

अपने मन का करें किसी की ना सुने

अक्सर लोग अकेला तब महसूस करते हैं जब वह अपने मन अनुसार नहीं चल सकते। किसी दूसरा तब तक आपके ज़िन्दगी को कंट्रोल नहीं कर सकता जब तक आप खुद नहीं चाहते। हमेशा वह काम ही करें जो आप करना चाहते हैं।

किसी की बात अच्छी नहीं लग रही मत सुनिए, कोई किसी की बुराई कर रहा सुनना अच्छा नहीं लग रहा मत सुनिए। आपका जीवन आप अपनी मर्जी से जीने का प्रयास करें।

खुद को व्यस्त रखें

खाली दिमाग के बारे में ऐसा कहा भी जाता है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, अक्सर खाली समय इंसान को अकेला कर देता है। इसलिए अकेलेपन से बचने के लिए खुद को किसी काम में उलझा कर रखें। अगर आपके पास कोई काम नहीं हैं तो आनलाइन पार्ट टाइम करके भी आप खुद को व्यस्त कर सकते हैं। अपने दिनचर्या को व्यस्ततम कर खुद को अकेले होने से बचाएं और काम को समय दें।

कभी कभी अपने daily routine से हट कर भी काम करें, अपने काम में कुछ नया add कर लें, कुछ नया काम करने का अपना न्यूरोलॉजिकल फायदा भी होता है, कोई ऐसा काम जो हम पहले नहीं किए ही, उसे करने पर दिमाग में नए न्यूरॉन्स connection build होते है।

योगा करें

योग साधना मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी से बचाता हैं। इसलिए हर दिन आधे एक घंटे योग का अभ्यास करना चाहिए। आप रोजाना अपने दिनचर्या में योगा को शामिल कीजिए।

अगर आप योगा में निपुण नहीं हैं तो कोई बात नहीं। छोटे बच्चे जैसे चीजों को सीखते हैं, वैसे ही आप भी सीखिए।

सोशल मीडिया को हथियार बनाइए

सोशल मीडिया के अपने फायदे नुकसान भले हो, लेकिन कुछ जगहों पर सोशल मीडिया बहुत सकारात्मक काम करता है,वो हमें अपने दोस्तों से और दूर के रिश्तेदारों को जोड़ कर रखता है,इसलिए कभी ऐसा feel नहीं होता है कि हम उनसे इतने दूर है।

अगर आपको लगता हैं कि आप के अंदर ऐसी क्षमता हैं जिससे और लोग आपसे जुड़ सकते हैं लेकिन आपको कोई प्लैटफॉर्म नहीं मिल रहा तो सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाइए। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफॉर्म हैं जहां पर अपनी बात को रखकर आप खुद एक प्रसिद्ध व्यक्ति बन सकते है। इसके लिए आपको थोड़ी बुद्धि लगाने की एवं समय देने की आवश्यकता है।

किताबों को अपना दोस्त बनाइए

किताबी ज्ञान सब कुछ नहीं होता उन ज्ञानों को सही मायने में अपने जीवन में उतारने की जरूरत हैं। इसलिए जिंदगी में अकेलेपन से बचना हैं तो किताबों से मित्रता कीजिए।

सब साथ छोड़कर चले जाएंगे लेकिन किताब आपका साथ नहीं छोड़ेगा ताउम्र एक सच्चे एवं अच्छे दोस्त की तरह साथ निभाएगा। किताब व्यक्ति के जीवन के दशा एवं दिशा दोनों बदल देता हैं।

सूर्य की किरण को अपने ऊपर पड़ने दें

कहा जाता हैं की सूरज की किरणों में इतनी शक्ति होती हैं कि वह मनुष्य के कुछ बीमारियों का इलाज कर देता हैं और अकेलापन उन में से ही एक है। सूर्य की किरणों से विटामिन- डी मिलता हैं। यह विटामिन- डी जब शरीर में प्रवेश करता हैं तब शरीर में विटामिन- डी का लेवल बढ़ जाता हैं जो अकेलेपन से लड़ने में मदद करता हैं।

विटामिन- डी का बढ़ता स्तर व्यक्ति को खुशनुमा बना देता है और चिंतन से मुक्त कर देता है। इसके साथ साथ सूरज की किरणों में रहने से प्रकृति से एक तरह का का जुड़ाव महसूस होता है, और यह प्रकृति से जुड़ाव हमको ब्रह्माण्ड से जुड़ने मदद करता है, सूरज से मिलने वाली एनर्जी पृथ्वी पर जीवन का सिर्फ source मात्र ही नहीं होती है, बल्कि एक पूरी तरह से रचनात्मकता को समाहित किए रहती है।

अक्सर देखा जाता है कि अकेलापन फील करने वाला इंसान खुद को कमरे में बंद कर देता है और अंधेरा में चला जाता है, उससे अकेलापन बढ़ता ही है।

अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें

निराश व्यक्ति जब खुद को अकेला पाता है उस वक्त वह अपने आत्मविश्वास को खोने लगता हैं और सोचता है कि उससे कुछ ना हो पाएगा। जब भी बुरे वक्त की याद आपको सताएं आप अपने अच्छे दिन को याद करें।

इससे आपके मन में व्याप्त निराशा भाग जाएगा और आपका आत्मविश्वास फिर से जागेगा। तब आप सोचेंगे की मैं सब कुछ कर सकता हूँ क्योंकि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।

जीवन में हर एक सिक्के का दो पहलू होता हैं- अच्छा-बुरा, आशा-निराशा, आगमन-निगमन आदि। जिंदगी आपकी है जिसे आपको ही चलानी हैं। आप किसी पर निर्भर मत रहिए, किसी पर आंख मुंदकर विश्वास ना कीजिए।

देखिएगा सब अच्छा होगा। अगर सामने वाला बुरा हैं तो आपको किसने रोका हैं अच्छा बनने से। एक मौका चुक गया तो क्या दूसरे मौके का इंतजार नहीं कर सकते। धैर्यवान बनिए और खुद पर विश्वास रखिए देखिएगा अकेलापन तो दूर की बात हैं उसकी परछाई भी आपको छू ना सकेगी।

Previous Articleअपनी प्रतिभा कैसे पहचानें? 6 आसान और असरदार तरीके
Next Article सम्मान हमेशा स्थिति और समय का होता है | All About Respect in Hindi
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

पूरा पढ़े
13 Mins Read

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें

पूरा पढ़े
11 Mins Read

Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.