• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के मंत्र 8 Mins Read

5 गलतियां जो आपको अमीर बनने से रोकती हैं

Jyoti YadavBy Jyoti YadavNo Comments8 Mins Read
how to get rich fast in india
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

क्या आप अमीर बनने का ख्वाब देख रहे हैं? क्या आपको लगता है कि मैं भविष्य में जरूर अमीर बनूंगा (How to get rich quick)?

इस लेख में
  • 1. सबसे पहले अपने शौक पूरा करना
  • 2. आराम दायक जीवन जीना
  • 3. सारा धन बचाने की सोचना
  • 4. अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चे करना
  • 5. अमीर बनने के लिए खुद पर इन्वेस्ट न करना

यदि आपका जवाब हां है, तो बता दें जाने अनजाने में लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वह जीवन में कभी अमीर नहीं हो पाते और आज हम उन्हीं गलतियों का वर्णन इस लेख में करने जा रहे हैं।

ऐसी आदते हमें अक्सर इस बात का अनुभव नहीं होने देती कि वे हमें अमीर बनने से रोक रही हैं? वे हमारे उस मार्ग में बाधा डाल रहे हैं जहां से हम अमीर बन सकते हैं।

तो आज हम आपको कुछ ऐसी अनोखी आदतें बताने जा रहे हैं जिसके कारण आप अमीर बनने से बाधित हो रहे होंगे या आज तक बाधित हुए होंगें।

इसलिए आपको एक अमीर इंसान बनना है? तो सबसे पहले अपनी इन आदतों को भूलना होगा तब जाकर आप प्रत्येक स्थिति में अमीर बन सकते हैं।

 

how to get rich from nothing

तो आइए जानते हैं कि हम अपने जीवन में ऐसी कौन सी पांच गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण हमें सिर्फ अमीरी के सपने देखने पड़ते हैं और हम कभी अमीर नहीं बन पाते।

1. सबसे पहले अपने शौक पूरा करना

90% से अधिक लोगों सिर्फ अपने जीवन में इसी एक बड़े कारण की वजह से अमीर नहीं बन पाते! संभव है यह कारण आपको बहुत छोटा लग रहा होगा सकता है और आप भी अब तक ऐसा ही करते आए होंगे।

या फिर आप अभी यह सोचते होंगे कि जब मैं अपनी ड्रीम-जॉब या बिजनेस को करने में सफल होऊंगा, तो सबसे पहले मैं अपने लिए ड्रीम बाइक या वह चीज लेकर आऊंगा जो मेरी फेवरेट है।

यही कारण है कि ज्यादातर लोग जिनके पास खूब सारा पैसा आ जाता है? या फिर जो लॉटरी जीत जाते हैं वह ऐसी चीजें खरीद बैठते हैं जिसे खरीदना उनका सपना होता है।

हालांकि शायद आपको यह भी मालूम होगा कि उन्हीं में से अधिकतर लोग कुछ समय बाद वापस उसी हालात में आ जाते हैं जैसे वे पहले होते है।

आज हम आपको अमीरों का सीक्रेट बताते हैं, अमीरी का यह विज्ञान कहता है कि आपको अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करना चाहिए, जिससे आप और ज्यादा कमा सके।

एक अमीर व्यक्ति के अनुसार हमें अमीर बनने के लिए निवेश करना सीखना चाहिए, हमें उन जगहों पर पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए जहां पर हमारा पैसा हमें वापस से पैसे कमा कर दे सकें।

अमीर लोग सबसे पहले अपने पास मौजूद पैसे को अपनी शिक्षा में इन्वेस्ट करते हैं जिससे उनका फाइनेंसियल आईक्यू तेज होता है।

ऐसा नहीं है कि उनके सपने नहीं होते लेकिन उनके पास धैर्य होता है क्योंकि वह जानते हैं फ्यूचर में मेरे पास पैसा होगा तो वह सपना जरूर हकीकत में बदलेगा।

यही कारण है शुरू में वह अपने शौकों को इतने मायने नहीं देता जितना मायने वह एक अमीर इंसान बनने से रखता है।

इसीलिए वह व्यक्ति वक्त रहते ही अमीर भी बन जाता है और अपने सपनों को भी आसानी से पूरा कर पाता है।

याद रखें, शौक हमेशा वक्त के साथ बदलते रहते हैं अगर भविष्य में अमीर बनना चाहते हैं तो अपने पैसे से ऐसो आराम की चीजें खरीदने की बजाय सही चीजें खरीदने में लगाएं।

2. आराम दायक जीवन जीना

एक आराम दायक जीवन जीना, व्यक्ति को कभी सफल नहीं होने देता और ना ही उसे उसके लक्ष्य पर पहुंचने के लिए वह मजबूर करता है।

हमें हमारी मंजिल तक पहुंचने के लिए सिर्फ हमारे हालात और हमारी मेहनत मजबूर करती है। इसलिए हमें सबसे पहले अपने हालातों को देखते हुए अपने लक्ष्यों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए l

चूंकि हालात हमेशा एक जैसे नहीं होते इसीलिए हमें खराब हालातों में भी अपने सफलता के लिए कुछ वक्त निकालना चाहिए ताकि हम वक्त पर अपनी मंजिल पर पहुंच सके।

वह व्यक्ति जो अमीर बनना चाहता है उसे ना ही आराम की जरूरत होती है और ना ही वक्त क्योंकि उसके पास इतना वक्त और चैन नहीं होता जिसके बल पर अपनी सफलता और मन के विचारों को पूरा करने की क्षमता रख पाए।

यदि हमें भी अपने जीवन में अमीर बनने के सपनों को साकार करना है तो सबसे पहले उस आराम भरे जीवन से दूर जाना पड़ेगा जिसके कारण हमें अपने जीवन में कुछ कार्यों को करने में आलस आता है, हम उन कार्यों को कभी भी सफलतापूर्वक नहीं कर पाते।

लोगों का मानना होता है कि सबसे पहले हमें आराम की जरूरत है और हम वक्त के साथ खुद ही अमीर बन जाएंगे परंतु यह सोचना गलत है कि हम वक्त के साथ अमीर बन जाएंगे वक्त के साथ अमीर भी वही लोग बनते हैं जो अमीर बनने तक कभी भी आराम को मायने नहीं देते।

और ना ही उन्हें उस सफर में आराम की जरूरत होती है उनका सपना सिर्फ अपनी मंजिल को हासिल करना होता है। और वही पहुंचने के बाद वे लोग अपने उस आराम का भी आनंद ले पाते हैं।

यही कारण है कि अधिकतर लोग सिर्फ अमीर बनने के सपने देखते हैं ना कि अमीर बन पाते हैं उन लोगों को अमीरी से ज्यादा प्यार अपने आराम से होता है ।

3. सारा धन बचाने की सोचना

भले ही धन बचाने की आदत होना या योजना बनाना गलत बात नहीं, परंतु सारा धन बचाने की सोचना भी गलत बात है क्योंकि ज्यादातर लोग ज्यादा ध्यान सिर्फ अपने ज्यादा से ज्यादा धन को बचाने में लगाते हैं।

इस कारण उनका हमेशा यही सोचना होता है कि एक एक रुपया कैसे बचाया जाए। ये लोग सिर्फ कम पैसों को बचाने के चक्कर में अपना अधिक से अधिक समय बर्बाद कर देते हैं।

ये लोग सिर्फ अपने एक दो रूपयों को बचाने के चक्कर में अपना एक दो घंटा बर्बाद कर देते हैं क्योंकि ऐसे लोग बाजार में सब्जी लाने के लिए जाते हैं तो सिर्फ अपने एक दो रुपये बचाने के चक्कर में सारा बाजार घूम जाते हैं।

परन्तु अमीर लोग अपने ₹2 नहीं बचाते बल्कि अपने इतने महत्वपूर्ण घंटों में कुछ ऐसा काम करते हैं जिसके बदले उन्हें 500 से 1000 रुपए प्राप्त हो सकते है ऐसे ही लोग अपने जीवन में अमीर नहीं बन पाते।

परन्तु गरीब लोग जो सिर्फ छोटी मोटी राशियों को बचाते हैं वे कई सालों तक वैसे स्थिति में देखे जाते है। अमीर बनने के लिए हमें बचाना नहीं बल्कि इस बात पर ज्यादा से ज्यादा गौर करना चाहिए जिससे हम अमीर बन सकते हैं।

लोग अपने कम रुपयों को बचाने के चक्कर में अपना अत्यधिक महत्वपूर्ण वक्त गवा देते है।

जबकि हमें अमीर बनने के लिए वक्त को अच्छे कार्यों में लगा कर अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए तभी हम एक दिन अमीर बन पाएंगे और हमें किसी बात का दुख नहीं होगा

अतः अमीर बनने की यह आदत हमें सीख देती है कि पैसे की कीमत वक्त से अधिक होती है और अमीर बनने के लिए हमें सिर्फ पैसे नहीं बल्कि वक्त को भी बचाना चाहिए।

4. अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चे करना

बहुत सारे लोग अमीर बनना चाहते हैं न कि अमीर बनने का सफर तय करते हैं। जिस वजह से जीवन भर अमीर बनने की उनकी चाह केवल इच्छा ही रह जाती है।

ऐसे लोगों को अमीर लोगों को देखकर उनके मन में कुछ बेचैनियां सी आने लगती हैं जिसके कारण उनका मन भी उन्हें देखकर अमीर बनने की तलाश में फिर से सफर शुरू कर देता है वे लोग अमीर बनने का सपना तो हमेशा से देखते हैं परंतु कभी उसे साकार नहीं कर पाते?

क्योंकि ये लोग खुद के खर्चे इतने करते हैं कि उसके लिए इनकी आमदनी भी कम पड़ जाती है और ये लोग निवेश करने की बजाय खुद लोगों से उधार लेने लगते हैं।

ये फालतू के खर्चे हमेशा अपने लिए किया करते हैं। एसे लोग न ही अपने घर के खर्चों का बजट बना पाते हैं और ना ही उन खर्चों पर कंट्रोल कर पाते हैं।

और यदि आप भी यह गलती कर रहे हैं अपनी आय से ज्यादा खर्चा कर रहे हैं तो अंत में अमीर बनने की जगह आपको उधारी के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा आप कर्ज में डूब सकते हैं। अतः आज भले ही आप महीने के 20 हजार कमा रहे हो, अपने बजट से अधिक खर्च ना करें इससे आप कभी अमीर नहीं बनेंगे।

5. अमीर बनने के लिए खुद पर इन्वेस्ट न करना

खुद पर इन्वेस्ट करने का मतलब उन चीजों से है जो हमें भविष्य में फायदा देगी जैसे यदि हम अपनी शिक्षा में पैसा इनवेस्ट करते हैं तो आगे जाकर हमें पैसा और सेहत दोनों रिटर्न में मिलेगा।

लोग अमीर बनना तो चाहते हैं परंतु अमीर बनने के लिए कभी खुद पर इन्वेस्ट नहीं करते।

प्रायः उनके पास जितना भी पैसा होता है, वे लोग उसे शेविंग के लिए रख देते हैं, उस पैसे से उन्हें ना ही कुछ लाभ होता है और ना ही ये लोग उसे इन्वेस्ट कर पाते हैं।

वक्त आने पर वह पैसा भी लोगों द्वारा खर्च किया जाता है इसलिए हमारे पास वक्त होते ही उन पैसों को हमें खुद पर इन्वेस्ट करना चाहिए ताकि हम आने वाले भविष्य में अपने मुकाम तक पहुंच पाए।

Previous Articleपैसे के बारे में हमें सही क्यों नहीं सिखाया गया?
Next Article मानव मन और ब्रह्माण्ड की सीमा
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

15 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें? घर पर तैयारी करने का आसान तरीका

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

बहुत ज्यादा सोचने के कारण और फायदे | Avoid Overthinking

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.