• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes Success Stories 15 Mins Read

56 Stephen Hawking Quotes in Hindi – स्टीफन हॉकिंग के महान विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Sep 8, 20261 Comment15 Mins Read
Stephen Hawking Quotes In Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Stephen Hawking Quotes पढ़ने वालों के लिए यह पोस्ट स्टीफन हॉकिंग के महान और प्रेरणादायी विचारों का संग्रह है। इसमें उनके जीवन, संघर्ष, विज्ञान, ब्रह्मांड, मानवता और भविष्य से जुड़े 56 विचार दिए गए हैं।

इस लेख में
  • स्टीफन हॉकिंग : संक्षिप्त जीवन परिचय
  • स्टीफन हॉकिंग की विकलांगता और संघर्ष
    • विकलांगता पर विजय और शोध
  • स्टीफन हॉकिंग के प्रेरणादायी अनमोल विचार
    • जीवन, संघर्ष और सफलता पर विचार
  • स्टीफन हॉकिंग के विचारों से हमें क्या सीख मिलती है?
  • Stephen Hawking Quotes in Hindi – FAQs
    • स्टीफन हॉकिंग कौन थे?
    • स्टीफन हॉकिंग को कौन-सी बीमारी थी?
    • स्टीफन हॉकिंग की सबसे प्रसिद्ध किताब कौन-सी है?
    • स्टीफन हॉकिंग के विचार इतने लोकप्रिय क्यों हैं?
    • क्या इंटरनेट पर मौजूद सभी Stephen Hawking Quotes उन्हीं के हैं?
  • निष्कर्ष
  • अन्य प्रेरणादायी विचारों वाली पोस्ट भी पढ़ें

अत्यंत प्रतिभाशाली वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने अपनी गंभीर शारीरिक अक्षमता के बावजूद दुनिया को यह दिखाया कि मजबूत इच्छाशक्ति और उद्देश्यपूर्ण जीवन के सामने कठिन परिस्थितियाँ भी छोटी पड़ सकती हैं। उनका जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

स्टीफन हॉकिंग : संक्षिप्त जीवन परिचय

अत्यंत प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और आज के युग के न्यूटन कहे जाने वाले स्टीफन हॉकिंग ने साबित कर दिया था कि जब उद्देश्य बड़ा हो, संकल्प दृढ़ हो और जीने के लिए उद्देश्यपूर्ण चाहत हो, तो इंसान कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकता है। स्टीफन हॉकिंग ने शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ व्यक्ति बहुत कुछ कर सकता है।

स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को फ्रैंक और इसाबेल हॉकिंग के घर हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय आजीविका अर्जित करना उनके परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण था। सुरक्षित जगह की तलाश में उनका परिवार ऑक्सफोर्ड आ गया।

Stephen Hawking आज के युग के इतने महान ब्रह्मांड वैज्ञानिक थे, लेकिन उनका स्कूली जीवन बहुत उत्कृष्ट नहीं था और वे एक औसत छात्र थे। उन्हें बोर्ड गेम खेलना अच्छा लगता था और गणित में बहुत दिलचस्पी थी। बाद में वे यूनिवर्सिटी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड गए। वे गणित का अध्ययन करना चाहते थे, लेकिन वहाँ गणित उपलब्ध नहीं था, इसलिए उन्होंने भौतिकी को अपना विषय चुना।

बाद में उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शोध किया और ब्रह्मांड विज्ञान तथा सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके शोध ने ब्लैक होल और ब्रह्मांड की हमारी समझ को गहराई से प्रभावित किया।

14 मार्च 2018 को कैंब्रिज स्थित अपने घर में Stephen Hawking का निधन हो गया। उनके जीवन और वैज्ञानिक कार्यों पर आधारित The Theory of Everything नामक फिल्म भी बनी। दुनिया उनके वैज्ञानिक योगदान को लंबे समय तक याद रखेगी।

स्टीफन हॉकिंग की विकलांगता और संघर्ष

ऑक्सफोर्ड में अपने अंतिम वर्ष के दौरान स्टीफन हॉकिंग अक्षमता के शिकार होने लगे। उन्हें सीढ़ियाँ चढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और धीरे-धीरे यह समस्या इतनी बढ़ गई कि उनकी बोली तक लड़खड़ाने लगी। अपने 21वें जन्मदिन के शीघ्र बाद उन्हें Amyotrophic Lateral Sclerosis (ALS) नामक बीमारी से ग्रसित पाया गया।

इस बीमारी के कारण समय के साथ उनके शरीर की मांसपेशियों पर गंभीर प्रभाव पड़ा। डॉक्टरों ने उस समय उनके जीवन को लेकर बहुत कम उम्मीद जताई थी।

धीरे-धीरे हॉकिंग की शारीरिक क्षमता में गिरावट आने लगी। उन्होंने बैसाखी का इस्तेमाल शुरू किया और नियमित रूप से व्याख्यान देना भी बंद कर दिया। बाद में वे व्हीलचेयर पर निर्भर हो गए और कंप्यूटर आधारित संचार प्रणाली की मदद से लोगों से बातचीत करने लगे।

लेकिन हॉकिंग ने विकलांगता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपने शोध कार्य और सामान्य जिंदगी को रुकने नहीं दिया। हॉकिंग का मानना था कि हमें वह सब करना चाहिए जो हम कर सकते हैं, लेकिन उन चीजों के लिए पछताना नहीं चाहिए जो हमारे वश में नहीं हैं।

Stephen Hawking disability and computer communication

विकलांगता पर विजय और शोध

अक्षमता के बावजूद स्टीफन अपने अटूट विश्वास और प्रयासों के दम पर इतिहास लिखने की शुरुआत कर चुके थे। उन्होंने अपनी अक्षमता और बीमारी को अपने जीवन की दिशा बदलने का कारण बनाया। उनके अपने शब्दों में:

“मेरी बीमारी का पता चलने से पहले, मैं जीवन से बहुत ऊब गया था, ऐसा लग रहा था कि कुछ भी करने लायक नहीं रह गया है।”

लेकिन जब उन्हें अचानक यह अहसास हुआ कि शायद वे अपनी PhD भी पूरी नहीं कर पाएँगे, तो उन्होंने अपनी सारी ऊर्जा अनुसंधान के लिए समर्पित कर दी।

उनकी बीमारी ठीक नहीं हुई और बीमारी ने उन्हें व्हीलचेयर पर ला दिया। उन्हें कंप्यूटर मशीन के माध्यम से बात करने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन वे कभी रुके नहीं।

उनके अपने शब्दों में:

“हालांकि मैं चल नहीं सकता और कंप्यूटर के माध्यम से बात करनी पड़ती है, लेकिन अपने दिमाग से मैं आज़ाद हूँ।”

जीने की इच्छा और चुनौतियों को स्वीकार करने की तत्परता से स्टीफन हॉकिंग ने यह साबित कर दिया कि मृत्यु तो निश्चित है, लेकिन जन्म और मृत्यु के बीच कैसे जीना चाहते हैं, यह काफी हद तक हमारी सोच और प्रयासों पर निर्भर करता है।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की यह सोच हमें डेल कार्नेगी के प्रेरक विचारों में भी देखने को मिलती है, जहाँ परिस्थितियों के बजाय अपने कार्य और सोच पर ध्यान देने की प्रेरणा मिलती है।

Stephen Hawking inspirational quotes in Hindi

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र (Centre for Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक और गणित के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आधुनिक समय के प्रमुख भौतिक वैज्ञानिकों में होती है। उन्होंने ब्लैक होल और बिग बैंग से जुड़े शोध में अहम योगदान दिया।

स्टीफन हॉकिंग के प्रेरणादायी अनमोल विचार

Stephen Hawking Quotes in Hindi का यह संग्रह जीवन, विज्ञान, ब्रह्मांड, तकनीक, सफलता और मानवता जैसे अलग-अलग विषयों से जुड़े विचारों को शामिल करता है।

जीवन, संघर्ष और सफलता पर विचार

Hindi Quote 1: अगली बार अगर कोई यह शिकायत करे कि आपने गलती कर दी तो उन्हें बताइए कि यह अच्छी बात है, क्योंकि बिना परफेक्शन के आप कभी कुछ छोड़ नहीं सकते।

Hindi Quote 2: अतीत, भविष्य की तरह ही अनिश्चित है और यह केवल संभावनाओं के एक स्पेक्ट्रम के रूप में मौजूद हैं।

Hindi Quote 3: अन्य विकलांग लोगों के लिए मेरी सलाह है कि उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें अच्छी तरह से करने से आपकी विकलांगता नहीं रोकती और उन चीजों के लिए अफसोस नहीं करें जिन्हें करने में यह बाधा डालती है। आत्मा और शरीर दोनों से विकलांग मत बनें।

Hindi Quote 4: आक्रामकता इंसानों की सबसे बुरी आदत है, जो उनकी सभ्यता का विनाश करती है।

Hindi Quote 5: आपका कार्य ही आपको जीवन जीने का अर्थ और उद्देश्य देता है और इसके बिना आपका जीवन बिल्कुल अधूरा है।

Hindi Quote 6: ऊपर सितारों की तरफ देखो, अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश करो और आश्चर्य करो कि क्या है जो ब्रह्मांड के अस्तित्व को बनाए हुए है। उत्सुक रहो।

Hindi Quote 7: एक शून्य-गुरुत्वाकर्षण उड़ान अंतरिक्ष यात्रा की ओर पहला कदम है।

Hindi Quote 8: एक समय समय-यात्रा को वैज्ञानिक विधर्म माना जाता था और मैं इसके बारे में बात करने से बचता था कि कहीं मुझ पर भी लोगों द्वारा ‘सनकी’ का लेबल न लगा दिया जाए।

Hindi Quote 9: कंप्यूटर हर महीने अपना प्रदर्शन पहले से बेहतर करते जाते हैं।

Hindi Quote 10: कंप्यूटरों द्वारा बुद्धि विकसित कर हम पर काबू करना एक वास्तविक खतरे के समान है।

Hindi Quote 11: कई लोगों को ब्रह्मांड कन्फ्यूजिंग लगता है, ऐसा नहीं है।

Hindi Quote 12: कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मैं अपनी व्हीलचेयर और विकलांगता के लिए उतना ही प्रसिद्ध हूँ जितना अपनी खोजों के लिए।

Hindi Quote 13: कुछ भी नहीं जो हमेशा नहीं रह सकता।

Hindi Quote 14: कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि प्यार, खुशी और सुंदरता जैसी बातें किसी अलग समुदाय के लोगों के लिए बनी हैं, जो विज्ञान से अलग हो, लेकिन मुझे ऐसा कभी नहीं लगता।

Hindi Quote 15: कोई कुछ दिन आगे तक से अधिक मौसम का अनुमान नहीं लगा सकता।

Hindi Quote 16: कोई भी व्यक्ति जब किसी चीज की उम्मीद पूरी तरह खो देता है, तब उसे सचमुच उस चीज की महत्ता समझ आती है जो उसके पास है।

Hindi Quote 17: क्योंकि गुरुत्वाकर्षण जैसा एक नियम है, ब्रह्मांड स्वयं को कुछ नहीं से सृजित कर सकता है और करेगा।

Hindi Quote 18: जिस डॉक्टर ने मुझमें एएलएस या मोटर न्यूरॉन बीमारी डायग्नोज की थी, उसने कहा था कि ये मुझे दो या तीन साल में मार डालेगी।

Hindi Quote 19: जो लोग अपने IQ के बारे में दावा करते हैं, वे असफल व्यक्ति होते हैं।

Hindi Quote 20: दिव्य रचना से पहले भगवान क्या कर रहा था?

Hindi Quote 21: धर्मशास्त्र अनावश्यक है।

Hindi Quote 22: बुद्धिमत्ता बदलाव को अपनाने की काबिलियत है।

Hindi Quote 23: ब्रह्मांड से बड़ा या पुराना कुछ भी नहीं है।

Hindi Quote 24: भगवान सिर्फ पासा नहीं खेलते, बल्कि कभी-कभी उसे ऐसी जगह फेंकते हैं कि वे दिखाई भी नहीं देते हैं।

Hindi Quote 25: भले ही आपके जीवन में कितनी भी परेशानियाँ आएँ या आपको अपना जीवन ही कठिन लगे, अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो हमेशा कुछ न कुछ करते रहें, जिससे आप जरूर सफल होंगे।

लगातार प्रयास करते रहने और कठिन परिस्थितियों से हार न मानने की इसी भावना को आप थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचारों में भी पढ़ सकते हैं।

Hindi Quote 26: मुझे नहीं लगता कि मानव जाति अगले हजार साल बची रह पाएगी, जब तक कि हम अंतरिक्ष को विस्तार से नहीं समझ लेते।

Hindi Quote 27: मुझे लगता है ब्रह्मांड में और ग्रहों पर जीवन आम है, हालांकि बुद्धिमान जीवन कम ही है। कुछ का कहना है इसका भी अभी पृथ्वी पर आना बाकी है।

Hindi Quote 28: मेरा लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट है। मुझे ब्रह्मांड को पूरी तरह समझना है, साथ ही यह भी जानना है कि ये जैसा है वैसा क्यों है और आखिर इसके अस्तित्व का कारण क्या है।

Hindi Quote 29: मेरा विश्वास ये कहता है कि चीजें स्वयं को असंभव नहीं बना सकतीं।

Hindi Quote 30: मेरी पहली लोकप्रिय किताब, A Brief History of Time, ने काफी रुचि पैदा की, लेकिन कई लोगों को इसे समझने में कठिनाई हुई।

Hindi Quote 31: मेरे सेलिब्रिटी होने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि मैं किसी को बताए बिना दुनिया में कहीं भी नहीं जा सकता। काले चश्मे पहनकर बाहर निकलना मेरे लिए पर्याप्त नहीं है। मुझे व्हीलचेयर पर बैठकर दुनिया की सैर करनी पड़ती है।

Hindi Quote 32: मैं अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहता, क्योंकि मैं एक सार्वजनिक संपत्ति बन जाऊँगा और मेरी कोई प्राइवेसी नहीं रहेगी।

Hindi Quote 33: मैं एक अच्छा छात्र नहीं था। मैं कॉलेज में ज्यादा समय नहीं बिताता था, मैं मजे करने में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता था।

Hindi Quote 34: मैं चाहूँगा न्यूक्लियर फ्यूजन एक व्यवहारिक ऊर्जा का स्रोत बने। यह प्रदूषण या ग्लोबल वार्मिंग के बिना ऊर्जा की अटूट आपूर्ति प्रदान करेगा।

Hindi Quote 35: मैं मानता हूँ कि जिन्हें लाइलाज बीमारी है और वे अत्यधिक पीड़ा में हैं, उनके पास अपना जीवन समाप्त करने का अधिकार होना चाहिए, और जो उनकी मदद करें उन्हें अभियोग से मुक्त रखना चाहिए।

Hindi Quote 36: मैं मानता हूँ कि ब्रह्मांड विज्ञान के नियमों द्वारा संचालित होता है। हो सकता है ये नियम भगवान द्वारा बनाए गए हों, लेकिन भगवान इन नियमों को तोड़ने के लिए हस्तक्षेप नहीं करता।

Hindi Quote 37: मैं मौत से नहीं डरता, लेकिन मुझे मरने की कोई जल्दी नहीं है। मेरे पास पहले करने के लिए इतना कुछ है।

Hindi Quote 38: मैं सिर्फ एक बच्चा हूँ, जो कभी बड़ा नहीं हुआ। मैं आज भी ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे प्रश्न पूछता हूँ और परिणामतः मुझे उनके जवाब भी मिलते हैं।

Hindi Quote 39: मैंने देखा है, वो लोग भी जो यह कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है और हम उसे बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते, वे भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं।

Hindi Quote 40: यदि आप कहीं फँसे हुए हो तो वहाँ उग्र होना अच्छी बात है। हम सिर्फ समस्याओं के बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन कभी उसे हल करने की कोशिश नहीं करते।

Hindi Quote 41: यदि आप ब्रह्मांड को समझते हैं तो दूसरे अर्थ में आप इसे नियंत्रित कर रहे हैं।

Hindi Quote 42: यदि आप हमेशा गुस्सा या शिकायत करते हैं, तो लोगों के पास आपके लिए वक्त नहीं रहेगा।

Hindi Quote 43: यदि मैं अपनी विकलांगता के लिए गुस्सा करूँ तो यह मेरे लिए समय को व्यर्थ गँवाने जैसा होगा। यदि आप हमेशा शिकायत करते रहोगे और क्रोधित रहोगे तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं होगा।

Hindi Quote 44: Life दुखद होगी अगर ये अजीब ना हो।

Hindi Quote 45: लोगों के पास आपके लिए समय नहीं होगा यदि आप हमेशा गुस्सा करेंगे या शिकायत करते रहेंगे।

Hindi Quote 46: वास्तविकता की कोई अनूठी तस्वीर नहीं होती है।

Hindi Quote 47: विज्ञान केवल तर्क का ही अनुयायी नहीं है, बल्कि रोमांस और जुनून का भी।

Hindi Quote 48: विज्ञान लोगों को गरीबी और बीमारी से निकाल सकता है और वो बदले में सामाजिक अशांति खत्म कर सकता है।

विज्ञान, ज्ञान और नई सोच के महत्व पर पढ़ना पसंद करते हैं तो सुकरात के प्रेरक विचार भी आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Hindi Quote 49: हम अपने लालच और मूर्खता के कारण खुद को नष्ट करने के खतरे में हैं। हम इस छोटे, तेजी से प्रदूषित हो रहे और भीड़ से भरे ग्रह पर अपनी और अंदर की तरफ देखते नहीं रह सकते।

Hindi Quote 50: हम एक औसत तारे के छोटे से ग्रह पर रहने वाली बंदरों की एक अनंत नस्ल हैं, लेकिन हम ब्रह्मांड को समझ सकते हैं। यह हमें कुछ खास बनाता है।

Hindi Quote 51: हम यहाँ क्यों हैं? हम कहाँ से आते हैं? परंपरागत रूप से, ये फिलोसोफी के सवाल हैं, लेकिन फिलोसोफी मर चुकी है।

Hindi Quote 52: हम सभी अलग हैं, लेकिन हम सभी में मानवता समाई है। पहले अपनाना और फिर उससे गुजारा करना ही इंसानों की आदत होती है।

Hindi Quote 53: हम सोचते हैं हमने सृष्टि के सृजन की गुत्थी सुलझा ली है। शायद हमें ब्रह्मांड का पेटेंट करा लेना चाहिए और सभी से उनके अस्तित्व के लिए रॉयल्टी चार्ज करनी चाहिए।

Hindi Quote 54: हमारी बुद्धिमत्ता की सबसे बड़ी उपलब्धि हमें बोलने से मिलती है और हमारी बुद्धिमत्ता की सबसे बड़ी असफलता न बोलने में है। कभी भी अपनी मानसिकता को असफलता की ओर मत ले जाइए, क्योंकि हमारी सबसे बड़ी आशा ही हमारा भविष्य बनती है। इसीलिए हम सभी ने हमेशा बोलते रहना चाहिए।

Hindi Quote 55: हमें सबसे अधिक महत्त्व का काम करने का प्रयास करना चाहिए।

Hindi Quote 56: हालांकि 11 सितंबर का आतंकवादी हमला भयानक था, फिर भी परमाणु हथियार से ज्यादा नहीं, क्योंकि यह मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरा नहीं था।

स्टीफन हॉकिंग के विचारों से हमें क्या सीख मिलती है?

स्टीफन हॉकिंग का जीवन हमें केवल विज्ञान के बारे में नहीं सिखाता। उनकी कहानी कठिन परिस्थितियों में भी अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा देती है।

  • जिज्ञासु बने रहें: सवाल पूछना और नई चीजों को समझने की कोशिश करना कभी बंद न करें।
  • परिस्थितियों से हार न मानें: जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन वे हमेशा हमारी सोच और प्रयासों को निर्धारित नहीं करतीं।
  • अपने काम को उद्देश्य दें: ऐसा काम करें जो आपको जीवन में अर्थ और दिशा देता हो।
  • असफलता से सीखें: गलती या असफलता को आगे बढ़ने की प्रक्रिया का हिस्सा समझें।
  • भविष्य के बारे में सोचें: विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल मानवता के बेहतर भविष्य के लिए होना चाहिए।

सफलता, उद्देश्य और लगातार सीखते रहने से जुड़े विचारों के लिए आप N. R. Narayana Murthy के प्रेरक विचार भी पढ़ सकते हैं।

इसी तरह समाज, जिम्मेदारी और नेतृत्व से जुड़े विचारों के लिए इंदिरा गांधी के अनमोल विचार पढ़ना भी उपयोगी रहेगा।

Stephen Hawking Quotes in Hindi – FAQs

स्टीफन हॉकिंग कौन थे?

स्टीफन हॉकिंग ब्रिटिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी थे। वे ब्लैक होल और ब्रह्मांड विज्ञान पर अपने महत्वपूर्ण शोध के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हुए।

स्टीफन हॉकिंग को कौन-सी बीमारी थी?

उन्हें Amyotrophic Lateral Sclerosis (ALS) नामक मोटर न्यूरॉन बीमारी थी। इस बीमारी के कारण उनकी शारीरिक क्षमता समय के साथ काफी प्रभावित हुई।

स्टीफन हॉकिंग की सबसे प्रसिद्ध किताब कौन-सी है?

A Brief History of Time उनकी सबसे प्रसिद्ध लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों में से एक है। इस किताब के माध्यम से उन्होंने ब्रह्मांड और समय जैसे कठिन विषयों को आम पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया।

स्टीफन हॉकिंग के विचार इतने लोकप्रिय क्यों हैं?

उनके विचार केवल विज्ञान तक सीमित नहीं हैं। उनमें जीवन, जिज्ञासा, संघर्ष, भविष्य, मानवता और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

क्या इंटरनेट पर मौजूद सभी Stephen Hawking Quotes उन्हीं के हैं?

नहीं। इंटरनेट पर कई quotes अलग-अलग लोगों के नाम से प्रचलित हैं और कुछ की मूल source आसानी से उपलब्ध नहीं होती। इसलिए किसी quote को प्रकाशित करने से पहले उसके मूल स्रोत या विश्वसनीय संदर्भ की जाँच करना बेहतर है।

निष्कर्ष

स्टीफन हॉकिंग ने अपने जीवन से यह साबित किया कि कठिन परिस्थितियाँ इंसान की पूरी क्षमता को निर्धारित नहीं करतीं। गंभीर बीमारी और शारीरिक अक्षमता के बावजूद उन्होंने ब्रह्मांड को समझने की अपनी जिज्ञासा को कभी खत्म नहीं होने दिया।

उनके विचार हमें जिज्ञासु बने रहने, समस्याओं के बावजूद आगे बढ़ने और अपने काम को उद्देश्य देने की प्रेरणा देते हैं। यही वजह है कि Stephen Hawking Quotes in Hindi आज भी लोगों को सोचने और जीवन को एक अलग नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करते हैं।

अगर आपको महान व्यक्तित्वों के विचार पढ़ना पसंद है तो आचार्य चाणक्य के विचार भी पढ़ें। उनकी नीतियों में जीवन, व्यवहार, सफलता और निर्णय लेने से जुड़े कई व्यावहारिक विचार मिलते हैं।

अन्य प्रेरणादायी विचारों वाली पोस्ट भी पढ़ें

  • Best Motivator डेल कार्नेगी के प्रेरक अनमोल विचार
  • Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi – लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन
  • Socrates Quotes in Hindi – सुकरात के प्रेरक अनमोल विचार
  • Indira Gandhi Quotes in Hindi – इंदिरा गांधी के अनमोल विचार
  • Chanakya Quotes in Hindi – आचार्य चाणक्य नीति के कुछ खास पहलू
  • N. R. Narayana Murthy Quotes in Hindi – एन. आर. नारायण मूर्ति
  • Thomas Alva Edison Quotes in Hindi – थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचार

Note: सावधानी बरतने के बावजूद यदि ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या Quote में आपको कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से हमें अवगत कराएँ। कुछ quotes की attribution अलग-अलग जगहों पर अलग मिल सकती है, इसलिए मूल स्रोत की पुष्टि करना बेहतर है।

दोस्तों, Stephen William Hawking – स्टीफन हॉकिंग Inspirational Success Stories वाली यह post आपको कैसी लगी? इस बारे में अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दें। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Hindi Quotes inspirational quotes quotes in hindi Stephen Hawking
Previous ArticleSundar Pichai Quotes in Hindi: सुंदर पिचाई के 18 प्रेरणादायक विचार
Next Article 22 Indira Gandhi Positive Quotes in Hindi – इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक कथन
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

Top 10 successful profitable startups in India

पूरा पढ़े
13 Mins Read

Muhammad Ali Quotes in Hindi: मुहम्मद अली के 34 प्रेरक कथन

पूरा पढ़े
18 Mins Read

Mahatria Ra Quotes in Hindi: महात्रिया रा के 63 प्रेरक विचार

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. director on Jan 9, 2017 9:37 pm

    super. i appreciated to him

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.