• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes 12 Mins Read

Deepak Chopra Quotes in Hindi: दीपक चोपड़ा के 54 अनमोल विचार

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Sep 8, 20262 Comments12 Mins Read
54 Famous Deepak Chopra Quotes in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Deepak Chopra Quotes पढ़ने वाले लोगों के बीच दीपक चोपड़ा के विचार काफी लोकप्रिय रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े होने के साथ-साथ वे लेखक और आध्यात्मिकता, चेतना, ध्यान तथा well-being पर लिखने वाले चर्चित विचारक हैं। उनकी teachings में आधुनिक जीवन और प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं के बीच संबंध पर भी काफी जोर दिया जाता है।

इस लेख में
  • Deepak Chopra का संक्षिप्त जीवन परिचय
  • Deepak Chopra और आध्यात्मिक सोच
  • Deepak Chopra Quotes in Hindi | दीपक चोपड़ा के 54 अनमोल विचार
    • 1. भय और गुस्से को समझना
    • 2. अपने आनंद से जुड़ना
    • 3. अहंकार क्या है?
    • 4. आध्यात्मिकता का अर्थ
    • 5. बच्चों का स्वभाव और आनंद
    • 6. सत्य की तलाश
    • 7. अनंत विकल्प
    • 8. विकल्प और भविष्य
    • 9. हमारी आदतों का प्रभाव
    • 10. पढ़ने से परिवर्तन
    • 11. अस्तित्व का रहस्य
    • 12. इच्छा और संग्रह
    • 13. संबंध और जीवन की घटनाएं
    • 14. ब्रह्माण्ड में हर व्यक्ति की जगह
    • 15. उत्कृष्टता और समय
    • 16. परिवर्तन जीवन का हिस्सा है
    • 17. अच्छा श्रोता बनना
    • 18. समाज की संरचना
    • 19. नदी की दिशा
    • 20. कर्म को समझना
    • 21. बिना कारण की खुशी
    • 22. छोड़ देना भी जरूरी है
    • 23. बाधा और स्वीकृति
    • 24. रिश्तों में संघर्ष
    • 25. खुशी और परिस्थितियां
    • 26. अच्छी सेहत
    • 27. जीवन की गुणवत्ता
    • 28. व्यवहार और सावधानी
    • 29. अनुभव और पुराने प्रतिमान
    • 30. एक दिशा में आगे बढ़ना
    • 31. मन और शरीर
    • 32. खुद को बेहतर बनाना
    • 33. दुनिया को देखने का नजरिया
    • 34. प्रेम का स्वभाव
    • 35. नकारात्मकता को बदलना
    • 36. आत्मा, जागरूकता और प्रेम
    • 37. हिंसा और नफरत
    • 38. वर्तमान में जीना
    • 39. शरीर और अनुभव
    • 40. वैश्वीकरण
    • 41. खुशी और हर दिन
    • 42. सकारात्मक वातावरण
    • 43. मिलकर काम करने की शक्ति
    • 44. सफलता का वास्तविक अर्थ
    • 45. खुद को बनाना
    • 46. पुराने विचारों से आगे बढ़ना
    • 47. एक छोटे दीपक की तरह बनें
    • 48. भारत और कल्पना
    • 49. बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु
    • 50. हर क्षण अनंत संभावनाएं
    • 51. सोच, व्यवहार और भय
    • 52. सही वातावरण
    • 53. जन्म और जीवन
    • 54. खुशी और स्वीकार्यता
  • एक अतिरिक्त सकारात्मक विचार
  • दीपक चोपड़ा के विचारों से हमें क्या सीख मिलती है?
  • निष्कर्ष

दीपक चोपड़ा स्वयं अपने काम में ancient spiritual wisdom, self-awareness और human consciousness जैसे विषयों को महत्वपूर्ण मानते हैं। वेदांत और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे भारतीय आध्यात्मिक विचारों के प्रति उनकी रुचि भी उनके लेखन और शिक्षाओं में दिखाई देती है।

Deepak Chopra का संक्षिप्त जीवन परिचय

Deepak Chopra (दीपक चोपड़ा) का जन्म 22 अक्टूबर 1946 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। उनके पिता Krishan Lal Chopra चिकित्सक थे। दीपक चोपड़ा ने दिल्ली के St. Columba’s School में शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi से चिकित्सा की पढ़ाई की।

वर्ष 1970 में वे अपनी पत्नी Rita Chopra के साथ अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने New Jersey में medical training और internship से अपने अमेरिकी medical career की शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने internal medicine और endocrinology में training प्राप्त की तथा Massachusetts में medical practice का license हासिल किया।

उन्होंने Tufts University और Boston University सहित कई medical institutions से teaching और academic work के माध्यम से भी जुड़ाव रखा। बाद में उनका ध्यान mind-body connection, meditation, consciousness और holistic well-being जैसे विषयों की ओर अधिक गया।

उनकी कई पुस्तकों में Ageless Body, Timeless Mind और The Seven Spiritual Laws of Success प्रमुख हैं। The Seven Spiritual Laws of Success आज भी उनकी प्रमुख teachings में शामिल है और उनकी official website पर इसे सात principles के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

Deepak Chopra और आध्यात्मिक सोच

Deepak Chopra की सोच में आत्म-जागरूकता, वर्तमान में जीना, मन और शरीर के संबंध, प्रेम, खुशी, चेतना और जीवन को देखने के अलग-अलग तरीकों पर विशेष जोर मिलता है। उनके विचारों का बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि इंसान अपने भीतर की जागरूकता और सोच को समझकर अपने अनुभवों को किस तरह अलग ढंग से देख सकता है।

इसीलिए Deepak Chopra Quotes in Hindi में आपको केवल सफलता और motivation से जुड़े विचार ही नहीं मिलेंगे, बल्कि आध्यात्म, रिश्ते, स्वास्थ्य, खुशी, कर्म और आत्मचिंतन से जुड़े विचार भी देखने को मिलेंगे।

Deepak Chopra Quotes in Hindi | दीपक चोपड़ा के 54 अनमोल विचार

नीचे दिए गए 54 विचार मूल लेख में प्रकाशित संग्रह के आधार पर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इन quotations के हिंदी रूप अलग-अलग स्रोतों में wording के छोटे-बड़े अंतर के साथ मिल सकते हैं। इसलिए इन्हें इस लेख में Deepak Chopra के नाम से प्रकाशित/प्रचलित विचारों के रूप में पढ़ना बेहतर है।

1. भय और गुस्से को समझना

अगर आप भय और गुस्से को समझेंगे नहीं, तो यह और शक्तिशाली होकर लौटेंगे।

2. अपने आनंद से जुड़ना

अपने आनंद से पुनः जुड़ने से महत्त्वपूर्ण और कुछ भी नहीं हैं कुछ भी इतना समृद्ध नहीं और कुछ भी इतना वास्तविक नहीं।

3. अहंकार क्या है?

अहंकार, दरअसल आप नहीं हैं, अहंकार आपकी अपनी छवि है। यह आपका सामाजिक मुखौटा है, ये वो पात्र है, जो आप निभा रहे हैं आपका सामजिक मुखौटा प्रशंसा के बल पर जीता है वो नियंत्रण चाहता है, और सत्ता के दम पर पनपता है, क्योंकि वो भय में जीता है।

4. आध्यात्मिकता का अर्थ

आध्यात्मिकता मतलब अपने आप को बाहरी पहचान से आंतरिक जागरूकता में ले जाकर ब्रह्माण्ड की बातो को जानना है।

5. बच्चों का स्वभाव और आनंद

आनंदित रहना बच्चों का स्वभाव ही होता है।

6. सत्य की तलाश

आप उनके साथ चलें जो सत्य की तलाश कर रहे है और उनसे दूर हट जाइये जो यह कहते हैं के उन्होंने सत्य की खोज कर ली है।

7. अनंत विकल्प

आप और मैं अनंत विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं हमारे अस्तित्व के हर एक क्षण में, हम उन सभी संभावनाओं के मध्य में होते हैं जहाँ हमारे पास अनंत विकल्प मौजूद होते हैं।

8. विकल्प और भविष्य

आप जब कोई विकल्प चुनते हैं तो आप भविष्य को बदलने के लिए तैयार होते हैं।

9. हमारी आदतों का प्रभाव

आप जिस तरह से सोचते हैं, जिस तरह अपना व्यवहार करते हैं, जिस तरह आप खाते हैं वह आपको जीवन के 30 से 50 साल तक प्रभावित कर सकता है।

10. पढ़ने से परिवर्तन

आप जो भी पढ़ते है उससे आपमें परिवर्तन आता है।

11. अस्तित्व का रहस्य

आपकी मौजूदगी का सबसे बड़ा रहस्य आपका अस्तित्व ही है।

12. इच्छा और संग्रह

इंसान की इच्छा उसके द्वारा जमा की हुई चीजो से भी आगे की होती है।

13. संबंध और जीवन की घटनाएं

इस क्षण आपने अपने जीवन में जो भी संबंध आकर्षित किये हैं, निश्चित रूप से ये वो है, जिनकी इस क्षण आपके जीवन में आवश्यकता है हर घटना के पीछे एक गुप्त अर्थ है, और यह गुप्त अर्थ आपके स्वयं के विकास में सहायक है।

14. ब्रह्माण्ड में हर व्यक्ति की जगह

इस ब्रह्मांड में कोई भी टुकड़ा अतिरिक्त नहीं है हर किसी को खाली स्पेस को भरना है हर टुकड़े को एक बड़ी पहेली में फिट होना है।

15. उत्कृष्टता और समय

उत्कृष्टता के समय में जब समय खड़ा होता है तब आपकी जैविक घडी रुक जाती है जोश हमेशा सावधानी वाले कार्यक्षेत्र में ही आता है जहा कोई समय सीमा नही होती है।

16. परिवर्तन जीवन का हिस्सा है

एक अच्छा बदलाव हमें अपने जीवन में ही दिखाई देता है, क्योकि कोई भी इंसान जैसा बचपन में होता है वैसा बड़ा होने के बाद नही होता।

17. अच्छा श्रोता बनना

एक अच्छा श्रोता बनने के लिये थोड़ी सावधानी और थोडा ध्यान रखने की जरुरत है, इससे आपके भीतर भावनात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

18. समाज की संरचना

एक बार यदि समाज की संरचना तबाह हो गयी तो उसे दोबारा बनने में कई पीढ़िया लग जाती है।

19. नदी की दिशा

कभी भी नदी की दिशा को बदलने का प्रयास मत करो।

20. कर्म को समझना

कर्म को आप जब सही तरीके से समझ लेते हो, तो फिर यह आपके लिये जानकारियों को स्पष्ट रूप से जानने की प्रयास का काम करती है।

21. बिना कारण की खुशी

किसी कारण वश खुश होना एक दूसरे तरह का दुःख है क्योंकि कारण कभी भी हमसे छीना जा सकता है।

22. छोड़ देना भी जरूरी है

किसी चीज को पकड़ कर बैठे रहना अपनी सांस रोकने के सामान है आपका दम घुट जायेगा। इस भौतिक जगत में कुछ भी पाने का एक ही तरीका है कि उसे जाने दें और इस तरह वो हमेशा के लिए आपकी हो जाएगी।

23. बाधा और स्वीकृति

किसी बाधा को स्वीकृति से अधिक निश्चितता से और कुछ नहीं गिराता।

24. रिश्तों में संघर्ष

जब आप अपने साथी के साथ संघर्ष करते हैं, तब आप खुद से संघर्ष कर रहे होते हैं हर एक गलती जो आप उनमे देखते हैं वो आपकी किसी कमजोरी जिससे आप इनकार करते हैं उसे छूती है।

25. खुशी और परिस्थितियां

जब मनुष्य यह सोचता है के उसका जीवन खुशहाल है तो कई चीज़ें ऐसी होती है यो आपके भाग्य को बदल देती हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।

26. अच्छी सेहत

जिंदगीभर के लिये एक अच्छी सेहत पाने का रहस्य असल में उल्टा है – आपके शरीर को अपनी देखभाल करने दीजिये।

27. जीवन की गुणवत्ता

जितनी हो सके उतनी लंबी जिंदगी जीना जरुरी नही कि यही आपके दिमाग का सबसे अच्छा इरादा हो क्योकि गुणवत्ता (क्वालिटी) और मात्रा (क्वांटिटी) कभी एक जैसी नही होती।

28. व्यवहार और सावधानी

जिस इंसान में अलग-अलग तरह से व्यवहार करने की आदत होती है वह इंसान ज्यादा सावधानी बरतने वाला होता है।

29. अनुभव और पुराने प्रतिमान

जो कुछ भी होता है वह आपके अहसास की वजह से रहस्यमयी तरीके से होता है, यह वो रास्ता होता है जहा पुराने प्रतिमान अचानक ही मरने लगते है।

30. एक दिशा में आगे बढ़ना

तीन अलग दिशाओ में दौड़कर आप कोई भी हल नही निकाल सकते।

31. मन और शरीर

दिमाग और शरीर के बीच में कोई अंतर नही है, ये आपस में जुडे हुए है।

32. खुद को बेहतर बनाना

दुनिया में सबसे रचनात्मक कार्य है – खुद को बेहतर बनाने का कार्य।

33. दुनिया को देखने का नजरिया

निर्धारित की हुई कोई भी शारीरिक सच्चाई नही है, दुनिया के बारे में कोई एक अवधारणा नही है, वो तो हम बस दुनिया के तंत्रिका तंत्र के हिसाब से बहुत सी अवधारणाएँ करते है और वातावरण के हिसाब से अपने जीवन का अनुमान लगाते है।

34. प्रेम का स्वभाव

प्रेम को किसी कारण की ज़रुरत नहीं, होती यह दिल से निकलता है।

35. नकारात्मकता को बदलना

बुरी बातो को अच्छी बातो में बदलना, आप पर ही निर्भर करता है।

36. आत्मा, जागरूकता और प्रेम

ब्रह्माण्ड में तीन चीजें हैं जिन्हें नष्ट नहीं किया जा सकता – आत्मा, जागरूकता और प्रेम।

37. हिंसा और नफरत

यदि आप और मैं इस क्षण किसी के भी विरुद्ध हिंसा या नफरत का विचार ला रहे हैं तो हम दुनिया को घायल करने में योगदान दे रहे हैं।

38. वर्तमान में जीना

यदि आप वर्तमान में जीते हो तो जो आप करना चाहते हो वो करने को जिंदगी आपको बहुत से मौके देती है।

39. शरीर और अनुभव

यह भौतिक दुनिया, जिसमे हमारा शरीर भी शामिल है, देखने वाले की प्रतिक्रिया है हम अपना शरीर वैसा ही बनाते हैं जैसा हम अपने जीवन में अनुभव लेते हैं।

40. वैश्वीकरण

वैश्वीकरण की शुरुवात मुक्त व्यापार, समृद्धि के बाटने और सीमाओ को खुला करने से ही होती है ऐसा करना निश्चित ही अच्छा होंगा।

41. खुशी और हर दिन

शोध से ऐसा पता चला है कि खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका अपने हर दिन को खुश बनाना है।

42. सकारात्मक वातावरण

सकारात्मक वातावरण के बिना आप सकारात्मक विकल्पों का चुनाव नही कर सकते।

43. मिलकर काम करने की शक्ति

सफलता तभी मिलती है जब लोग मिलकर काम करते है और असफलता तभी आती है जब अकेले काम करते है।

44. सफलता का वास्तविक अर्थ

सफलता सिर्फ पैसे में नहीं है बल्कि सफलता के कई पहलू है जिसमे अच्छी सेहत, ऊर्जा व जीवन के लिए उत्साह, अच्छे रिश्ते, स्वतंत्रता, भावात्मक और अच्छा होने का अहसास और मन की शांति शामिल है।

45. खुद को बनाना

सबसे ज्यादा रचनात्मक काम जो आप हमेशा करते हैं वो अपने आप को बनाने का काम होता है

46. पुराने विचारों से आगे बढ़ना

सूली पर चढाने की प्रतीकात्मक भाषा मतलब पुराने मिसालों की मृत्यु है, पुनर्जीवन से आप सोचने के नये रास्तो पर छलांग लगाते हो।

47. एक छोटे दीपक की तरह बनें

स्वभाव रखना है तो एक छोटे से दीपक की तरह रखो यह गरीब की झोंपड़ी में भी उतनी रोशनी देता है जितनी के एक राजा के महल में देता है।

48. भारत और कल्पना

हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब दुनिया ने अचानक भारत को खोज लिया है क्योंकि उसके पास कल्पना करने को कुछ नहीं बचा है कल्पना के लिए यहाँ अनिर्मित वस्तुओं की कमी नहीं है।

49. बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु

हम बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु के शिकार नहीं हैं ये दृश्य का हिस्सा हैं दृष्टा नहीं है, जो किसी भी प्रकार के बदलाव से मुक्त है यह दृष्टा आत्मा है, सनातन अस्तित्व की अभिव्यक्ति।

50. हर क्षण अनंत संभावनाएं

हम सब अनगिनत विकल्पों को चुन सकते है हमारे पास हर क्षण अनंत संभावनाएं व विकल्प होते है।

51. सोच, व्यवहार और भय

हमारी सोच और हमारा व्यवहार हमेशा किसी प्रतिक्रिया की उम्मीद करता है इसलिए यह डर पर आधारित होता है।

52. सही वातावरण

हमें ऐसे वातावरण में रहना चाहिए। जहा दिमाग जो चाहे, उसे आसानी से पसंद कर सके, न कि गलत चीजो को चुनकर उनके साथ समझौता कर सके।

53. जन्म और जीवन

हर व्यक्ति, भ्रूण में एक भगवान ही होता है जिसकी सिर्फ एक इच्छा है पैदा होने की।

54. खुशी और स्वीकार्यता

ख़ुशी ऐसी घटनाओ की निरंतरता है जिनका हम विरोध नहीं करते।

एक अतिरिक्त सकारात्मक विचार

यदि खेत में बीज न डालें जाएं तो कुदरत उसे घास-फूस से भर देती हैं, ठीक उसी तरह से दिमाग में सकारात्मक विचार न भरे जाएँ तो नकारात्मक विचार अपनी जगह बना ही लेते है। इसलिए दोस्तों, दिमाग में हमेशा Positive Thoughts रखें।

दीपक चोपड़ा के विचारों से हमें क्या सीख मिलती है?

Deepak Chopra के इन विचारों में अलग-अलग विषय दिखाई देते हैं, लेकिन उनमें एक common theme है—अपने भीतर की सोच और जागरूकता को समझना। भय, गुस्सा, अहंकार, रिश्ते, खुशी और सफलता जैसे विषयों को केवल बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपने भीतर की प्रतिक्रिया से देखने की कोशिश की गई है।

इन विचारों से यह सीख ली जा सकती है कि जीवन में हर परिस्थिति को बदलना हमारे हाथ में नहीं होता, लेकिन किसी परिस्थिति के प्रति अपनी प्रतिक्रिया और अपना दृष्टिकोण बदलना कई बार संभव होता है।

इसी तरह सफलता को केवल पैसा या प्रसिद्धि मानने के बजाय अच्छी सेहत, अच्छे रिश्ते, मन की शांति, स्वतंत्रता और जीवन के प्रति उत्साह से जोड़कर देखना भी इन विचारों की एक प्रमुख theme है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी motivational या spiritual quote को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। उसका वास्तविक मूल्य तब है जब वह हमें अपने व्यवहार, सोच या जीवन के किसी हिस्से पर विचार करने के लिए प्रेरित करे।

निष्कर्ष

Deepak Chopra Quotes in Hindi का यह संग्रह जीवन, खुशी, आध्यात्म, स्वास्थ्य, रिश्तों, सफलता और आत्म-जागरूकता जैसे अनेक विषयों को छूता है। दीपक चोपड़ा की पहचान केवल एक लेखक के रूप में नहीं, बल्कि medicine, meditation, spirituality और consciousness को लेकर उनके लंबे सार्वजनिक काम के कारण भी बनी है।

उम्मीद है कि दीपक चोपड़ा के ये 54 अनमोल विचार आपको केवल पढ़ने में अच्छे नहीं लगेंगे, बल्कि अपने जीवन और सोच को देखने का एक नया नजरिया भी देंगे। इनमें से जो विचार आपको सबसे अधिक प्रभावित करे, उसे याद रखें और संभव हो तो अपने व्यवहार में भी उतारें।

अगर आपको Deepak Chopra Quotes in Hindi पसंद आए हों, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ Facebook, WhatsApp या अन्य social platforms पर Share कर सकते हैं।

यदि ऊपर दिए गए किसी भी विचार की wording या attribution में आपको कोई त्रुटि दिखाई दे, तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताएं।

Deepak Chopra Hindi Quotes inspirational quotes
Previous ArticlePiyush Goel ~ Mirror Image लिखने के शौक ने लिखवाई विश्व प्रसिद्ध पुस्तकें
Next Article खास मित्र के साथ दो कप चाय : Hindi Moral Story
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

13 Mins Read

Muhammad Ali Quotes in Hindi: मुहम्मद अली के 34 प्रेरक कथन

पूरा पढ़े
18 Mins Read

Mahatria Ra Quotes in Hindi: महात्रिया रा के 63 प्रेरक विचार

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Karl Marx Quotes in Hindi: कार्ल मार्क्स के 33 क्रांतिकारी विचार

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. yasir on Dec 11, 2017 2:03 pm

    Deepak chopra ji ke baare me maine pahle kabhi nahi suna tha. aapne unke vicharo ko likh kar bahut hi acha kiya. sach me motivational vichar haiin.

    Reply
  2. Santosh Pandey on Dec 12, 2017 8:58 pm

    good job….

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (12)
  • General Knowledge (54)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.