• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
लोक व्यवहार 8 Mins Read

प्रमुख कारण जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते है

Mahesh YadavBy Mahesh YadavNo Comments8 Mins Read
Reasons why people sometimes ignore a person
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि लोग उसकी रेस्पेक्ट [Respect] करे, उससे बाते करे और उसकी परवाह भी करे। लेकिन जब कोई आपको इग्नोर [Ignore] करता है, तो बहुत बुरा लगता है।

इस लेख में
  • 6 मुख्य कारण, जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते है Main Reasons Why people ignore you in Hindi
    • 1. नकारात्मक विचार- People may ignore you because of Negative Thoughts
    • 2. चुप रहना या बकवास बातें करना- Keep quiet and Talk nonsense
    • 3. हमेशा अपना स्वार्थ देखना- You might be selfish
    • 4. मेरे पास समय नही है- I don’t have Time
    • 5. आप सिर्फ अपनी तारीफ करते है- You Only Praise Yourself
    • 6. लोगों की नजरों में आप बेईमान हो सकते है- People think you are dishonest

आप सोचते है कि अगर यही मुझे इग्नोर कर रहा है, तो मै भी इससे क्यों बात करू? ऐसे मे आप अकेले रह जाते है और सोचते हैं कि ऐसे क्या कारण है, जिससे सभी लोग मुझे Ignore करते रहते हैं।

अगर आप यह जानने में Interested है कि लोगों के द्वारा आपको Ignore किए जाने के कारण क्या है, तो आज मैं आपको 6 ऐसे कारण बताऊंगा, जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते हैं। ऐसी कुछ गलतियां या कमीयां हो सकती है, जिन्हें आप इस Post के जरिये जान सकते है और उनमें सुधार कर सकते है।

जब लोग हमें नजरअंदाज करने लगते हैं, तो हमें सिर्फ बुरा ही नहीं लगता है, बल्कि हमारा Confidence भी down जाने लगता है। साथ ही Life में कई सारी Problems भी आने लगती है। दरअसल, हम सभी में कुछ अच्छी और बुरी आदते होती है।

लेकिन लोग और यहां तक की हम भी अक्सर उन बुरी आदतों पर ही ज्यादा फोकस करते हैं। लेकिन साइकोलॉजी के अनुसार कुछ कॉमन आदतें होती है, जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज कर सकते है।

6 मुख्य कारण, जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते है Main Reasons Why people ignore you in Hindi

आपके अंदर कुछ कमियां या लोगो को ना पंसद आने वाली आदते हो सकती है, जिसकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज (Ignore) करते है। आप किसी ग्रुप मे बैठे है और लोग आप पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। आपको समझ ही नहीं आ रहा है कि लोग क्यो आपसे बात नही करते हैं, तो इसके ये मुख्य कारण हो सकते हैं, जिन्हें हम आगे इस Post में जानेंगे।

आप इन कमियों या बुरी आदतों में सुधार कर सकते हैं और सब के चहेते बन सकते है।

1. नकारात्मक विचार- People may ignore you because of Negative Thoughts

Feeling like you are being ignored

आपकी लाइफ में कुछ प्रॉब्लम्स चल रही है और ये प्रॉब्लम्स लगभग सभी की लाइफ में होती है। इन प्रोब्लमस की वजह से आपके अंदर नेगेटिव विचार आते है और इन विचारों को आप सब के साथ Share करते हो। जब भी कोई व्यक्ति अच्छे मूड में आपसे मिलता है, अच्छी बाते बताता है, आप उसके सामने उन्ही प्रॉब्लम्स का रोना लेकर बैठ जाते हो, जो कि सही नहीं है।

आप अपने दुखड़े, अपनी सोच, हर टाइम लोगो को बताते रहते हो, जिसमें उनका 1% भी इंटरेस्ट नही होता है। इस कारण लोग आपसे बात करना पसंद नहीं करते हैं। लोगों को किसी और की प्रॉब्लम्स में कोई Interest नही होता है और ऐसे में अगर आप अपनी लाइफ का रोना उनके सामने रोते हो, तो वे लोग आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।

इसके बजाय आप लोगो से उत्साह वाली बातें, कुछ मजाक-मस्ती इत्यादि करे, तो लोग आप मे ज्यादा इंटरेस्ट दिखाने लगते हैं। आप खुद को उनकी जगह रख कर देखिए, आप कभी ऐसे लोगों के साथ बैठना पसंद नहीं करेंगे, जो की हर टाइम आपसे सिर्फ अपनी प्रोब्लमस ही Share करना चाहते है।

बल्कि आप उस व्यक्ति के साथ बैठना चाहोगे, जो आपको Inspired करता है, हसीं मजाक करता है। इसलिए अपने नेगेटिव विचारों और अपनी प्रॉब्लम्स को भूल कर लोगो के साथ कुछ अच्छी बाते करे, जिससे लोग आपसे जुड़ना पसंद करे।

2. चुप रहना या बकवास बातें करना- Keep quiet and Talk nonsense

कई बार ऐसा होता है कि लोग आपसे बात करना चाहते है और आप चुप रहते है, उनकी बातो का कोई जवाब तक नहीं देते है। वे ये नहीं समझते है कि आप शर्मीले है या नही। इसके बजाय वे सोचते हैं कि आप उनसे बात करने में Interested नहीं है।

उन्हें लगता है कि आप उनसे बात नहीं करना चाहते है और वे आपको अकेला छोड़ देते है।

यहां एक ओर प्रोब्लम है, वो है कि आप बहुत ज्यादा बातें करते है और बाते भी ऐसी, जो लोग को बकवास लगती है, जो किसी काम की नही होती है। आप समझिए कि बिना काम की बात का कोई मतलब नही होता है। हो सकता है, आप एक ही टॉपिक पर लंबा भाषण देने लगते हो, जो लोगो को बिल्कूल पसन्द नहीं है। यहां तक की आपको भी पसंद नही होगा, जब कोई आपको छोटी सी बात का संक्षिप्त विवरण दे।

जब आप बार-बार इस तरह की बाते करते है या चुप रहते है, तो लोग आपको नजरअंदाज करने लगते हैं। इसके बजाय आप लोगो की बातो का Politely [शिष्टाचार से] जवाब दे सकते है या जितना आपसे पूछा जाए, आप केवल उतना ही बताए।

आपकी बाते ऐसी होनी चाहिए, जो लोगो को अच्छी लगे। तब लोग आपको पसंद करने लगेंगे।

3. हमेशा अपना स्वार्थ देखना- You might be selfish

Why do people keep ignoring me

अगर आप अपने स्वार्थ के लिए किसी से मेलजोल बढ़ाते है या लोगो से बात भी करते हो, तो सिर्फ अपने मतलब के लिए, तो ऐसे में लोग जल्दी ही समझ जाते हैं कि आप मतलबी है। अपना भला चाहना, गलत बात नहीं है।

लेकिन सिर्फ अपने भले के लिए लोगों से मेल-मुलाकात बढ़ाना या दोस्ती करना भी सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो लोग सोचते है कि यह सिर्फ अपने मतलब के लिए बात करता है। इससे दूर रहना ही ठीक है।

अगर आपकी बातों में स्वार्थ नही होगा, तो हर कोई आपसे बात करना पसंद करेगा। अगर कोई व्यक्ति आपको पसंद करेगा, तो उसे यह भी लगेगा कि आप एक अच्छे व्यक्ति है और ऐसे में वह जरूरत के वक्त आपकी मदद भी कर सकता है। लेकिन अगर आप अच्छे बने रहने का नाटक करेंगे, तो वह जल्दी ही समझ जायेगा और आपसे दूरी बना लेगा।

इसलिए Natural रहिए और सिर्फ अपने स्वार्थ को पूरा कने के लिए लोगों से मेल जोल ना बढ़ाये। लोग आपको जरूर पसंद करेंगे।

4. मेरे पास समय नही है- I don’t have Time

अक्सर लोगों के पास टाइम होने के बाद भी वे बोलते हैं कि मेरे पास टाइम नहीं है। ऐसे मे वे दिखाना चाहते हैं कि मैं कितना Busy हूँ या फिर वे लोगों से मिलना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे लोगों से अन्य लोग भी दूरी बनाकर रखना चाहते है।

अगर आप अपने किसी दोस्त या किसी करीबी से बार-बार ये कहते हैं की “यार मेरे पास अभी Time नहीं है।” तो वे लोग धीरे-धीरे आपसे दूर होते जायेंगे और जब आप उनसे मिलेंगे, तो वे आपको Ignore भी कर सकते है।

मैं जानता हूं कि आपके लिए समय कितना कीमती है, लेकिन आप कितने ही व्यस्त क्यों ना रहे, अपने दोस्तों और परिवार के लोगों लिए आपको समय निकालना ही होगा और यह जरूरी भी है। वरना ये रिश्ते कमजोर पड़ने लगते है और आप चाहकर भी इन्हे पहले जैसा नहीं बना पाओगे।

इसलिए Busy रहते हुए भी उन लोगो के लिए समय जरूर निकाले, जो वास्तव में आपकी परवाह करते हैं। इससे वे भी आपके लिए समय निकालगे और आपकी Value बढ़ेगी।

5. आप सिर्फ अपनी तारीफ करते है- You Only Praise Yourself

Praise Yourself reason behind ignoring

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति है, जो सिर्फ खुद की तारीफ सुनना चाहते है और खुद की तारीफ ही करना चाहते है, तो यकीन मानीए ज्यादा समय तक कोई भी व्यक्ति आपको पसंद नहीं करेगा।

आप हर समय अपनी सफलता, अपनी उपलब्धियों का गुणगान करते रहते है। ऐसे में लोग आपको बोरींग समझने लगते है।

अपनी सफलताओ के बारे मे बताना और अपनी तारीफ करना कोई बुरी बात नही है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। आप बिना किसी को बोर [Bore] किये अपनी उपलब्धियों के बारे में बता सकते है।

लेकिन अगर आप इस सीमा की पार करते हैं, तो लोग आपको नजरअंदाज ही करेंगे। असली तारीफ वही होती है, जो लोगों के द्वारा कि जाती है, ना कि खुद से।

6. लोगों की नजरों में आप बेईमान हो सकते है- People think you are dishonest

जब भी लोग एक जगह इक्का होते है, तो वे अन्य लोगो के बारे में बात करने लगते हैं। ऐसा लगभग हर जगह होता है। लोग अच्छे और बुरे लोगों की चर्चा करते है। जो लोग अच्छे होते है, उनके बारे में सभी कहते है की वो आदमी अच्छा है, ईमानदार है, सबकी मदद करता है, आदि।

वही जो लोग बुरे होते है, उनके बारे में लोग बोलते है की वो बेईमान है, उसके साथ बैठना ही नही चाहिए।

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी चर्चा भी उन बुरे लोगो मे हो, तो आप एक ईमानदार व्यक्ति बने, झूठ बोलना छोड़ दे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके ज्यादा दोस्त बनेगे और लोग आपको पसंद करेंगे।

सारांश [Conclusion]

इस लेख में हमने कई कमियों और गलतीयों की बात की है, जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज कर सकते है। अगर आप इन गलतीयों को सुधार लेते हैं, तो यकीनन कोई भी आपको Ignore नहीं करेगा, बल्कि सभी लोग आपको पसंद करेंगे।

लोगो की जगह आप खुद को रखकर देखें, आप कभी उन लोगों से बात करना पसंद नही करेंगे, जो चुगली करते है, बेईमान है, स्वार्थी है, सिर्फ अपनी तारीफ करते है, नगेटिव विचारों के है, आदि गुणों वाले व्यक्ति को आप भी नजरअंदाज ही करेंगे। इसलिए इन बुरी आदतों को आपको छोड़ना होगा, तभी लोग आपको पसंद करेंगे और आपसे बाते करना चाहेंगे।

मैं उम्मीद करता हूं कि AchhiBaatein.com का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि इस लेख में आपको कोई भी काम आने वाली जानकारी मिली हो, तो इस लेख को सोशल मीडिया और अपने दोस्तो के साथ share जरूर करे।

Previous ArticleThe Hard Thing About Hard Things Book Summary in Hindi – Business की मुश्किल चुनौतियों से कैसे निपटें
Next Article कम पैसों में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करे? बदलेगा भारत
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

कैसे बने एकअच्छी बड़ी बहन?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े
8 Mins Read

लड़की को मोटिवेट कैसे करें, हौसला कैसे बढ़ाएं

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.