• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
General Knowledge 10 Mins Read

जानिये दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों के बारे में

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Dec 30, 2022No Comments10 Mins Read
दुनिया का सबसे ऊंचा बिल्डिंग
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Top 7 Tallest buildings in the world in Hindi

इस लेख में
  • 1. बुर्ज खलीफा [Burj Khalifa: Tallest buildings in the world in Hindi]
  • 2. शंघाई टावर [Shanghai Tower: Tallest Buildings in the world in Hindi]
  • 3. मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर होटल [Makkah Royal clock Tower Hotel: Tallest Buildings in the world in Hindi]
  • 4. गोल्डीन फाइनेंस 117 [Goldin Finance 117: Tallest buildings in the world in Hindi]
  • 5. लॉटे वर्ल्ड टॉवर [Lotte World Tower: Tallest buildings in the world in Hindi]
  • 6. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर [One World Trade centre: Tallest buildings in the world in Hindi]
  • 7. लख्ता सेंटर [Lakhta Center: Tallest Buildings in the world in Hindi]
    • सारांश [Summary]

जब भी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की बात आती है, तो हमारे दिमाग में बुर्ज खलिफा का नाम आता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई लगभग 2,116.5 Feet है। लेकिन इतनी ऊंची इमारत बनाने के लिए बहुत सारा पैसा, काफी मेहनत, बेहतरीन आर्कीटेक्चर और इंजीनियरिंग की जरूरत पड़ती है।

यहां तक की इन इमारतों के निर्माण में कई वर्कर को अपनी जान की कुर्बानी भी देनी पड़ती है। तब जाकर ऐसी खुबसुरत इमारतों का निर्माण हो पाता है।

लगभग आधी सदी के लिए यानि 1931 से 1970 तक, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब “एम्पायर स्टेट बिल्डिंग” [The Empire State building] ने अपने नाम किया था। लेकिन आज की दुनिया में कई ऐसी इमारतें है, जिन्होंने “एम्पायर स्टेट बिल्डिंग” को कई पीछे छोड़ दिया है।

20वीं शताब्दी के शुरुआत से ही विकसित देशों में सबसे ऊंची इमारत बनाने की प्रतियोगिता शुरु हो गई थी। काफी लंबे समय तक इसका खिताब अमेरिका (U.S.A) के पास रहा। 1971 मे World Trade Centre, उस समय की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसकी ऊँचाई लगभग 1776 feet (541m) थी।

आप इस लेख में हम “दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों के बारे में जानेंगे” [Top 7 tallest building in the World in Hindi] और साथ ही इनके इतिहास तथा रोचक तथ्य के बारे में बात करेंगे। तो आइए शुरू करते है
Top 7 Tallest buildings in the world in Hindi

1. बुर्ज खलीफा [Burj Khalifa: Tallest buildings in the world in Hindi]

Burj khalifa owner name and photo in Hindi

Location: Dubai UAE
Height: 2,717 feet [Source: CTBUH]
Completion date: 4 January 2010

बुर्ज खलीफा का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जानी जाती है। इसमें केवल भारी-भरकम पैसा ही नहीं, बल्कि 10 हजार से ज्यादा कारीगरों की मेहनत भी लगी थी। इस प्रोजेक्ट में दुनियों के अलग-अलग देशों से कई इंजीनियर, आर्किटेक्चर और प्रोजेक्ट मैनेजर्स ने मिलकर काम किया था। साथ ही इसमें कई तरह की बड़ी मशीनें और क्रेन का इस्तेमाल भी किया गया था।

बुर्ज खलीफा का निर्माण कार्य साउथ-कोरियन कम्पनी Samsung C&T Corporations को दिया गया था, जो कि इससे पहले भी कई बड़े प्रोजेक्टस पर काम कर चुकी थी।

बुर्ज खलीफा के निमार्ण कार्य के 3 साल बाद यानि 2007 में इसने कई रिकोर्ड बनाए। जैसें, ‘वर्ड टॉलेस्ट बिलिंग’, ‘रिकोर्ड फॉर वर्टिकल कॉनक्रीट पंपींग, और ‘टॉलेस्ट फ्रीस्टेंडींग स्वस्वर्ट, इत्यादि।

बुर्ज खलीफा में लगभग 163 फ्लॉर है, जिनमें स्विमिंग पुल, सिनेमा घर, नाइट क्लब, सबसे बड़ी मस्जिद, सबसे तेज लिफ्ट, सबसे ऊंचे रेस्तरा, और कई आलीशान कमरे है। बुर्ज खलिफा में एक रात के लिए रुकने का खर्च लगभग 60 लाख भारतीय रुपए होता है।

बुर्ज खलिफ़ा की आधिकारीक वेबसाइट www.BurjKhalifa.ae के अनुसार, टॉवर के लिए जल आपूर्ति विभाग दिनभर में लगभग 9 लाख 46 हजार लीटर पानी की आपूर्ति करता है।

बुर्ज खलीफा के ऑनर Emaar Properties है। बुर्ज खलीफा की पॉपुलरटी को देखते हुए दुनियाभर में कई ब्रांड अपनी मार्केटिंग करने के लिए विज्ञापन चलाते है, जिसकी कोस्ट [Cost] लगभग 30 लाख रुपये होती है। यह विज्ञापन केवल 3 मिनट के लिए होता है।

2. शंघाई टावर [Shanghai Tower: Tallest Buildings in the world in Hindi]

Location: Shanghai, China
Height: 2074 Feet
Completion date: 02 February 2015

शंघाई टावर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। यह बिल्डिंग चीन में स्थित है, इसमें शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर और जिन माओ टॉवर भी बने हुए है। इस टावर को बनाने में लगभग 2.6 अरब डॉलर की लागत आई थी और यह 2014 में बनकर तैयार हो गया था। 02 फरवरी 2015 को इसे आम लोगो के लिए खोल दिया गया।

शंघाई टावर में काम करने के लिए दफ्तर, लग्जरी होटल, लाइब्रेरी, रेस्तरां, स्विमिंग पूल, सबसे तेज लिफ्ट इत्यादि मौजूद है। साथ ही, इस होटल मे 165 कमरे हैं, जिनमें कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती है। इस होटल से हुआंगपु नदी और बादलों का शानदार नजारा देखने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं।

शंघाई होटल का संचालन जिन जियांग इंटरनेशनल करता है, जो कि चीन की एक सरकारी कंपनी है। यह होटल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा होटल होने के कारण भी अभी तक अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवा पाया।

3. मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर होटल [Makkah Royal clock Tower Hotel: Tallest Buildings in the world in Hindi]

Abraj Al Bait has the largest floor area among the skyscraper buildings in the world

Location: मक्का, सऊदी अरब [Mecca, Saudi Arabia]
Height: 1,972 Feet
Completion date: 2012

मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर होटल या अबराज अल-बैत टॉवर दुनिया की सबसे ऊँची क्लॉक टॉवर है। यह टॉवर अपनी ऊंचाई 1,972 फीट के कारण दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। यह बिल्डिंग दरअसल एक होटल है, जिसमें दुनिया की तमाम तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद है। यह होटल सन 2004 में बनना शुरू हुआ था और 2012 मे इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इसे बनाने में लगभग 15 बिलियन डॉलर का खर्चा आया था।

इस बिल्डिंग में लगभग 3 हजार कमरे और अपार्टमेंट है, पांच मंजिला शॉपिंग मॉल है। साथ ही इसमें नमाज पढ़ने की जगह और मीटींग के लिए कई बड़े हॉल या कमरे है।

अबराज अल-बैत बिल्डिंग मुसलमानों के लिए पवित्र मानी जानी वाली मस्जिद अल-हरम के दक्षिणी गेट पर बनी हुई है। इस्लाम धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग अपनी जिंदगी मे कम से कम एक बार हज करने के लिए मक्का जाना चाहते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब सरकार ने मक्का शहर को 1 करोड़ हज यात्रियों के रहने लायक योजना तैयार की। अभी मक्का शहर की क्षमता लगभग 30 लाख यात्रियों की है।

इस बिल्डिंग पर दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची घड़ी मौजूद है, जिसे हर हज यात्री अपनी यात्रा के दौरान देखता है।

4. गोल्डीन फाइनेंस 117 [Goldin Finance 117: Tallest buildings in the world in Hindi]

Location: Tianjin, China
Height: 1955 Feet
Completion date: 2021

गोल्डीन फाइनेंस 117, चाइना की दुसरी सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत का निर्माण साल 2021 में पूरा हुआ है। यह 117 मंजिला इमारत है। हाल ही में 8 सितंबर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की सूची में गोल्डन फाइनेंस का नाम भी दर्ज किया गया है। इस बिल्डिंग को गिनिज वर्ल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकीट भी प्राप्त है

इस इमारत में बंगलो के साथ-साथ, होटल और कोर्पोरेट सेक्टर्स के लिए ऑफिस खोले जाने की योजना है। इस बिल्डिंग का आकार बिल्कूल सीधा है।

गोल्डीन फाइनेंस 117 एक आइकॉनिक बिल्डिंग है, जिसे Goldin properties Holdings द्वारा विकसित किया गया है। इस टॉवर के ज्यादातर फ्लोर्स का उपयोग ऑफिस के रूप में किया गया है। इसमें होटल 94वी मंजिल से शुरू होकर 115वी मंज़िल पर ख़तम होता है।

इस बिल्डिंग की डिजाईन इस प्रकार की गई है कि इसके ऊपरी भाग पर हीरे के आकार के आलिंद में अवलोकन डेक होगा, जो कि 116वी मंज़िल पर है। जब यह टॉवर पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा, तो यह सबसे ऊंचे अवलोकन डेक / ऑब्जरवेशन डेक का रिकॉर्ड तोड़ देगा।

5. लॉटे वर्ल्ड टॉवर [Lotte World Tower: Tallest buildings in the world in Hindi]

Location: Seoul, South Korea
Height: 1820 Feet
Completion date: 13 April, 2017

लोट्टे वर्ल्ड टॉवर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इमारत है। यह साउथ कोरिया के सियोल शहर में बनी हुई है। इस इमारत में लगभग 123 मंजिल है और इसे बनाने की लागत करीब 2,280 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस बिल्डिंग के बेसमेंट में 6 मंजिला पार्किंग स्लोट है, कई दुकाने और मॉल है, काम करने के लिए दफ्तर, घर, लग्जरी होटल और पब्लिक एक्सेस फ्लोर भी मौजूद है। जब यह इमारत पूरी तरह बनकर तैयार हुई, तो इसके बनने की खुशी में लगभग 11 मिनट तक पटाखों से अतिशबाजी की थी।

यह टॉवर सियोल शहर का एक मील का पत्थर माना जाता है और यह साउथ कोरिया की पहली 100 मंजिला इमारत भी है। यह इमारत साउथ कोरिया के लिए टूरिज्म का एक केंद्र बनी हुई है और देश-विदेश से लोग इसे देखने के लिए आते है।

6. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर [One World Trade centre: Tallest buildings in the world in Hindi]

अमेरिका की सबसे ऊंची बिल्डिंग

Location: New work city, United States
Height: 1776 feet
Completion Date: 13 November 2014

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में बने वो टावरों का एक जोड़ा था, जिसे आतंकवादियों ने सितम्बर 2001 को नष्ट कर दिया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 1972 से लेकर 1973 तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत रही थी। हमले के लगभग 12 साल बाद उसी जगह पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की एक और इमारत बनाने की योजना बनाई, जिसे वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नाम दिया।

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है। इसमें लगभग 104 मंजिल है और इसे बनाने में करीब 8 सालो का समय लगा। इस इमारत के निर्माणकर्ताओं के अनुसार, यह इमारत काफी मजबूत है, क्योंकि इसे स्टील की मदद से कंक्रीट के द्वारा बनाया गया है। इसके शुरुआती 20 मंजिल तक ठोस स्टील और कंक्रीट से इसका आधार बनाया गया है।

इस इमारत में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि यदि आतंकवादी दोबारा हमला करे, तो इस बार उनका कामयाब होना, लगभग असंभव हो। वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में पुरानी इमारत की याद में कई स्मारक और संग्रहालय बनाए गए है।

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर माइकल इराद द्वारा डिजाइन किया गया है।

7. लख्ता सेंटर [Lakhta Center: Tallest Buildings in the world in Hindi]

Location: Saint Petersburg, Russia
Height: 1516 Feet
Completion date: 2019

लख्ता सेंटर, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित है। यह अपने आकर्षक डिजाइन और आकर्षक धुमावदार की बदौलत सेंट पीटर्सवर्ग का सेंटर पॉइंट बन गया है। इसके डिजाइन में कई पुरानी वास्तुकलाओं को शामिल किया गया है।

इस टॉवर में कॉमर्सियल ऑफिस, रिटैल स्पेस, आवासीय विकास आदी शामिल है। टॉवर के अधिकांश भाग पर ग्लोबल एनर्जी कंपनी का कब्जा है और यह लगभग 5,000 से अधिक कर्मचारियों और 3,000 से अधिक विजिटर्स को एक दिन में सेवा प्रदान करता है। इसके अलावा इस टॉवर मे एक पार्क, सामाजिक और सांस्कृतिक सुविधाएं, दफ्तर और 2000 गाडियों की क्षमता वाला एक कार पार्क भी शामिल है।

लखता सेंटर की ऊंचाई करीबा 1516 फीट है, जिससे इसे न केवल रूस, बल्कि यूरोप में भी सबसे ऊंची इमारत का ख़िताब मिला है। इस इमारत का नाम, दुनिया में सबसे लंबे समय तक लगातार कंक्रीट डालने का वर्ल्ड रिकार्ड है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड में दर्ज किया गया है।

सारांश [Summary]

आज हर देश अपने देश का नाम ऊंचा करने और टूरिज्म को आकर्षित करने के लिए सबसे ऊंची बिल्डिंग की रेस में लगा हुआ है। वर्तमान में सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलिफा है।

भविष्य में हो सकता है, इससे भी ऊंची इमारतें हो। लेकिन हमे इन गगनचुंबी इमारता की जरूरत क्यों हो? क्या यह सिर्फ एक प्रतियोगिता के लिए बनाई जाती है? तो इसका सरल उत्तर है कि ऊंची बिल्डिंग हमेशा से ही दर्शकों के आकर्षक का केंद्र रही है, जिससे टूरिज्म तो बढ़ता ही है, साथ ही देश की इकोनॉमी भी बढ़ती है।

इसके अलावा अधिक श्रमिको के लिए आवासीय फ्रेम, अधिक निवासियों के लिए वाणिज्यिक और आवासीय विकास के लिए जगह को अधिकतम करने के लिए संशोधित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

  • Top 10 tallest mountains in the world दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वत
  • Interesting Facts About Indian Rupee रूपये के बारे में रोचक तथ्य
  • विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency
  • Amazing Facts About Ocean in Hindi – समुद्र के रहस्य और आश्चर्यजनक तथ्य
  • GK: Important Days & Dates – National & International – India & World
  • भारत-रत्न सर्वोच्च सम्मान के बारें में कुछ जानकारियां
Previous Articleजीवन में Motivation क्यों जरुरी है?
Next Article बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

MA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? योग्यता, B.Ed, TET और भर्ती

पूरा पढ़े
8 Mins Read

फ्री में किताबे कैसे पढ़ें और Download कैसे करें?

पूरा पढ़े
10 Mins Read

12th Science के बाद क्या करें? PCM और PCB Students के Career Options

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.