• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:May 7, 20232 Comments10 Mins Read
जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या हैं?
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

दोस्तों अगर आप किसी से भी यह सवाल करें कि आपकी Life में सबसे इंपोर्टेंट क्या हैं? तो अधिकतर लोगों का जवाब या तो पैसा होगा या फिर प्यार!

इस लेख में
  • लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट क्या हैं ?
    • प्यार
    • दोस्ती ‌
    • भावनाएं
    • Goals
    • Dreams
    • भरोसा
    • जिंदगी भर का साथ
    • एक हमसफर
  • अब्राहम मैस्लो के मुताबिक आपकी लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट क्या हैं ?
    • क्यों ये चीजें हर इंसान के लिए जरूरी है?
    • ये चीजें हमें ना मिली तो क्या होगा ?

जो लोग प्यार भी बोलेंगे वह भी कहीं ना कहीं अपने दिल में पैसे को ही जरूरी मानते होंगे, क्योंकि पैसे के बिना किसी से प्यार करना भी बहुत मुश्किल हो जाता हैं क्योंकि बिना पैसे के आप अपने प्यार को हर खुशी नहीं दे सकते हैं।

तो आप बताइए आपकी जिंदगी में सबसे Important क्या हैं? क्योंकि हमारी लाइफ में जो सबसे इंपोर्टेंट चीज होती हैं हम उसी के लिए ही मेहनत करते हैं और अपने Goals को पूरा करने की कोशिश करते हैं। ताकि जब हम सक्सेसफुल बन जाए तब हम अपनी लाइफ में वह चीज हासिल कर सके जो हमारे लिए इंपॉर्टेंट हैं।

पर क्या आप यह बात जानते हैं कि लोग कहते तो हैं कि उनके लिए पैसा सब कुछ हैं लेकिन साइकोलॉजिस्ट का ऐसा कहना हैं कि लोगों की लाइफ में सबसे जरूरी चीज पैसा नहीं बल्कि उनकी वह जरूरतें होती हैं जिन्हें पूरा करना उनके लिए जरूरी होता हैं।

क्योंकि इन जरूरतों के पूरा होने से ही वो खुश रहते हैं और पूरे मोटिवेशन के साथ अपने सपने को या फिर goals को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट क्या हैं ?

हमारी जिंदगी में हमारे लिए सबसे जरूरी चीज के बारे में हमने आपको ऊपर ही बताया हैं जोकि हैं पैसा! पर पैसे से ऊपर भी कुछ चीजें हैं जो इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं और उन चीजों के बारे में हमने आपको नीचे बताया हैं –

प्यार

प्यार एक ऐसा एहसास हैं जो हर इंसान की जिंदगी में होना जरूरी हैं हर किसी को यह अच्छा लगता हैं कि कोई उसे चाहे, उसका ख्याल रखें। यहां जरूरी ये नहीं हैं कि एक लड़का ही लड़की को प्यार कर सकता हैं या फिर एक लड़की ही लड़के को प्यार कर सकती हैं बल्कि यहां मां – बाप, भाई – बहन, दोस्त हर किसी के प्यार की बात हो रही हैं।

दोस्ती ‌

प्यार के बाद एक इंसान की जिंदगी में जो चीज बहुत ज्यादा अहमियत रखती हैं वह हैं दोस्ती! शायद आपने बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी लाइफ में अच्छे दोस्त नहीं होते हैं। लेकिन क्या आपको यह बात पता हैं कि वो लोग जिनकी जिंदगी में अच्छे दोस्त नहीं होते हैं वो अपनी जिंदगी में बहुत खुश नही रहते हैं।

क्योंकि उनके पास ऐसा कोई नहीं होता हैं जिससे वह अपने दिल की बात कर सके या फिर उन्हें अपना हमराज़ बना सके। लेकिन वहीं जिन लोगों के पास अच्छे दोस्त होते हैं वह हमेशा खुश रहते हैं।

पर हम यहां फेसबुक के 100, 200 दोस्तों की भी बात ही नहीं कर रहे हैं हम यहां आपके एक दोस्त की बात कर रहे हैं जो हर हालात में आपके साथ हमेशा खड़ा होता हैं या होती हैं।

भावनाएं

सच कहूं तो हमारी जो भावनाएं होती हैं असल में वही हमें बाकी जीवो से अलग बनाती हैं क्योंकि इसी की वजह से हम अलग-अलग चीजों को महसूस कर पाते हैं और इसी की वजह से हम प्यार दोस्ती जैसे इमोशन को भी फील कर पाते हैं।

कुछ लोग बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं जबकि कुछ लोग बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं पर दोनों ही तरह के लोगों में भावनाएं पाई जाती हैं क्योंकि अगर ये भावनाएं नहीं होंगी तो वह अपनी जिंदगी को जी ही नहीं पाएंगे।

Goals

प्यार, दोस्ती, भावनाओं जैसे एहसास के बाद जो चीज लोगों के लिए बहुत ज्यादा अहमियत रखती हैं वह हैं उनके गोल्स! इंसान चाहे कैसा भी हो वह बहुत ही ज्यादा आलसी क्यों ना हो, गोल एक ऐसी चीज हैं जो हर इंसान की होती ही हैं!

क्योंकि अगर ये गोल नहीं होंगे तो वो अपनी लाइफ में कुछ भी Achieve नहीं कर पाएंगे और एक Failure जैसी जिंदगी जिएंगे। ‌

Dreams

जिन लोगों के लिए उनका सपना सब कुछ होता हैं उनका यही मानना होता हैं कि जिन लोगों के पास अपने सपने नहीं होते हैं असल में वह अपनी जिंदगी जीते ही नहीं हैं और यह बात मैं भी मानता हूं क्योंकि सपने एक ऐसी चीज हैं जो हर किसी के पास होने ही चाहिए।

और इससे भी ज्यादा जरूरी बात यह हैं कि इंसान के लिए उसके सपने जरूरी होने चाहिए क्योंकि अगर उनके सपने उनके लिए जरूरी होंगे तभी वह अपने सपने को पाने के लिए मेहनत करेंगे।

अगर आप अपनी जिंदगी को बहुत ही सुकून से और खुशी से जीना चाहते हैं पर आपका कोई सपना नहीं हैं तो इसका मतलब यही हैं कि आप बस अपनी जिंदगी को जिए जा रहे हैं।

भरोसा

भावनाओं की जब भी बात आती हैं तो उन सभी भावनाओं में लोगों के लिए जो सबसे जरूरी फीलिंग होती हैं वह हैं किसी पर भरोसा करना क्योंकि भरोसा एक ऐसी चीज हैं जो आप किसी पर करते हैं तो आप यही सोचते हैं कि वह आपके भरोसे को नहीं तोड़ेगा।

पर अगर वह इंसान किसी भी वजह से आपके भरोसे को तोड़ देता हैं तो आप बहुत ज्यादा दुखी हो जाते हैं इसीलिए भरोसा लोगों के लिए बहुत मायने रखता हैं।

जिंदगी भर का साथ

इंसानों की यह परेशानी होती हैं या फिर खूबी यह तो मुझे नहीं पता, पर जब हम इंसान किसी को बहुत पसंद करते हैं या प्यार करते हैं तो हम चाहते हैं कि वह इंसान हमारे साथ उम्र भर रहे शायद आप ने भी कभी यह बात महसूस की होगी।

तो इसकी वजह से हम इस नतीजे पर जा सकते हैं कि लोगों के लिए जिंदगी में हर किसी का साथ बेहद मायने रखता हैं।

एक हमसफर

चाहे आप एक बेहद अमीर इंसान बन जाए या फिर आपके पास इतनी दौलत हो कि आप के बाद आपकी 7 पुश्ते भी बिना काम किए आपके पैसे से जिंदगी जी सकें। पर अगर आपके पास कोई ऐसा साथी नहीं हैं जिसे आप अपना हमसफर कह सके तो आप बहुत दुखी रहेंगे! क्योंकि हमसफर और प्यार दोनों एक ऐसी चीज हैं जिसे आप पैसों से नहीं खरीद सकते हैं।

तो पैसे के साथ-साथ एक इंसान की जिंदगी में उसका हमसफर भी बहुत मायने रखता हैं।‌

अब्राहम मैस्लो के मुताबिक आपकी लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट क्या हैं ?

वैसे तो ऊपर हमने आपको बता ही दिया हैं कि एक इंसान की जिंदगी में सबसे जरूरी चीज क्या होती हैं पर अमेरिकन साइक्लोजेस्ट अब्राहम मैस्लो का ये मानना हैं कि हमारी लाइफ में सबसे जरूरी पांच चीजें होती हैं।

अगर हमें यह चीजें मिल जाए तो हम बहुत ही खुश होकर अपनी जिंदगी जिएंगे लेकिन अगर इनमें से एक भी जरूरत हमारी पूरी नहीं होती हैं तो हमें अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ेगा। अपनी इस Theory को वे “Maslow hierarchy of needs” का नाम देते हैं !

  • Physiological need
  • Safety need
  • Love and recognition
  • Self esteem
  • Self recognition

Physiological need ( शारीरिक आवश्यकता )

जैसा कि आप जानते हैं कि हम इंसानों को जिंदा रहने के लिए खाने-पीने और रहने की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं यानी कि हमारे पास रोटी, कपड़ा, मकान होना चाहिए! जब लोगों के पास यह तीनों चीजें हो जाती हैं तब इस बात की चिंता नहीं होती हैं कि उन्हें जिंदा रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि तब वह अपनी जिंदगी को लेकर निश्चिंत हो जाते हैं।

Safety need ( सुरक्षा की आवश्यकता )

जब लोग खाने-पीने, कपड़े पहनने और रहने का इंतजाम कर लेते हैं तब उन्हें इस बात की चिंता होती हैं कि जिस जगह से उन्हें पैसे मिल रहे हैं वह कहीं उनसे छिन न जाए या फिर इनका कोई दुश्मन पर अटैक करके उन्हें मार ना दे! तो ऐसी चीजों से बचने के लिए लोग बॉडीगार्ड या फिर किसी ऐसे सोर्स ऑफ इनकम की तलाश कर लेते हैं जिससे उन्हें हमेशा पैसे मिलते रहे।

Love and recognition ( प्यार और सम्मान )

जब आपके पास रहने के लिए जगह होती है और आप सुरक्षित होते हैं तब आप चाहते हैं कि आपके पास कुछ ऐसे लोग हों जो आपसे प्यार करें आपका ख्याल रखें।

यहीं पर आकर लोगों को प्यार और दोस्तों की जरूरत होती है तो इस स्टेज पर जब उन्हें उनका प्यार मिल जाता है या फिर उन्हें अच्छे दोस्त मिल जाते हैं तो वह खुशी से अपनी जिंदगी जीते हैं लेकिन अगर उन्हें कोई ऐसा नहीं मिलता है जो उन्हें प्यार करें तो वह दुखी रहते हैं।

Self esteem ( आत्म सम्मान )

किसी भी इंसान के लिए उसका आत्मसम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है पर अगर उसकी जान खतरे में हो या फिर जिस इंसान से वह प्यार करते हैं अगर वह खतरे में हो तब उनके लिए अपने आत्मसम्मान से जरूरी बाकी चीजें हो जाती है।

पर अगर उनके पास जीवन की सुरक्षा, पैसों की सुरक्षा और प्यार भी हो तो वह उन चीजों को करने में ज्यादा ध्यान देने लगेंगे जिससे दूसरे लोग उनका सम्मान करें।

Self actualization ( आत्मबोध )

ये वह चीज है जिस तक इंसान तब पहुंचता है जब वह अपनी जरूरतों को पूरा कर लेते हैं जब उनके पास पैसा नाम शोहरत हर कुछ होता है तब वो अपनी जिंदगी में अपने जीवन का मतलब ढूंढने में निकालने लगते हैं या फिर ऐसा काम करने लगते हैं जिससे दुनिया का भला हो।

पर कुछ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में अपनी हर जरूरतों को पूरा किए बिना ही लोगों की मदद की है और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी ऐसे ही लोगों में गिने जाते हैं।

तो अगर आप psychologist Abraham Maslow के Theory को ध्यान से समझेंगे तो आपको समझ आएगा कि किसी भी इंसान के लिए कोई भी एक चीज जरूरी नहीं होती है बल्कि उसे प्यार, पैसा, नाम, शोहरत, सुरक्षा, दोस्ती हर चीज चाहिए और अगर इनमें से कोई भी चीज़ उसे नहीं मिलती है तो वो कभी भी खुश नहीं रह पाएंगे और ना ही अपनी जिंदगी को जी पाएंगे।

क्यों ये चीजें हर इंसान के लिए जरूरी है?

ऊपर मैंने आपको जो भी चीजें बताई हैं, वह सारी चीजें हमारी जिंदगी के लिए बहुत ही ज्यादा अहमियत रखती हैं। क्योंकि यह सारी चीजें ही हमें इंसान बनाती है। हमारे अंदर चाहत होती है, फीलिंग्स होती है तब हम दुनिया को और अपने आसपास के लोगों को एक अलग नजर से देखते हैं।

तो अगर यह फीलिंग या फिर ये नजरिया हमारे पास नहीं होगा तो हम चाह कर भी खुश नहीं हो पाएंगे और ना ही दूसरों को खुश रख पाएंगे।

ये चीजें हमें ना मिली तो क्या होगा ?

हमारी जिंदगी में जो चीज हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है अगर वो हमें ना मिले तो हमारे अंदर जीने का मोटिवेशन नहीं बचेगा और ना ही हम खुशी से अपनी जिंदगी जी पाएंगे।

आप ये समझ सकते हैं कि‌, अपनी सबसे बड़ी जरूरतों को पूरा करें बिना अगर हम जिंदगी जीने की कोशिश करेंगे तो ना ही हम खुश रह पाएंगे और ना ही सुकून से अपनी जिंदगी जी पाएंगे। इसीलिए उस चीज को पाना हमारे लिए बहुत इंपोर्टेंट होता है जो हमारे लिए बहुत जरूरी हैं।

यह भी पढे

  • कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो | How to face problems in life
  • Life-Changing Tips in Hindi – जिन्दगी में बदलाव लाने के तरीके
  • Life Hacks in Hindi सब कुछ ठीक नहीं हो तो याद रखें ये पांच बातें
  • 10 Morning Routines For Getting Success in Life
  • याद रखे Life में कभी बुरा वक़्त नहीं आता ~ Inspirational Tips
  • जीवन कल में नहीं आज में है | Life & Time Story in Hindi
  • Best एक्सरसाइज़ है साइकिल चलाना | Cycling Benefits
Previous ArticleMA के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? योग्यता, B.Ed, TET और भर्ती
Next Article पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Story Telling कहानीकारी भी हैं कला

पूरा पढ़े

2 Comments

  1. Vijay prajapati on Nov 26, 2022 12:05 am

    Very very very nice

    Reply
  2. Abhishekkumar on Jun 3, 2023 8:33 pm

    Army

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.