• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Let's Laugh चुटकुले हिंदी कहानियाँ 5 Mins Read

बारह में चार निकल गए, क्या बचा? Akbar Birbal Hindi Stories

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:Jan 1, 20201 Comment5 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Akbar Birbal Kahani in Hindi, अकबर की पहेलियाँ ,Akbar Birbal ke rochak aur mazedaar kisse

अकबर की पहेली

बादशाह अकबर अक्सर अपने दरबार में पहेलियाँ भी बूझते रहते थे और अधिकतर मामलों मे बीरबल ही उन पहेलियाँ को सुलझा पाते थे। ऐसे ही एक दिन बादशाह अकबर ने दरबारियों से इस पहेली का मतलब बताने को कहा

ऊपर ढक्कन नीचे ढक्कन, मध्य-2  खरबूजा।
मों छुँरी से काटे, पहि अर्थ तासु नाही दूजा।।

दरबार में कोई भी इस पहेली को बूझ न पाया। बड़ी-बड़ी पहेलियों को चुटकी में ही हल करने वाले बीरबल के लिए भी यह पहेली अनबूझ साबित हुई, बीरबल ने बादशाह अकबर से इस पहेली को हल करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा।

बादशाह अकबर राजी हो गए और उन्होंने बीरबल को एक सप्ताह का समय दे दिया।

बीरबल पहेली का हल ढूढने के लिए चल दिया। चलते-चलते जब सांझ हो गई तो आराम करने के इरादे से वह एक कुटिया मे चला गया, जहां पर एक लड़की खाना बना रही थी।

बीरबल ने उस लड़की से पूछा- “बेटी क्या कर रही हो?”

लड़की ने जवाब दिया – “माँ को जलाकर बेटी को पका रही हूं” लड़की के मुँह से यह जवाब सुन कर बीरबल परेशान हो गया।

बीरबल ने लड़की से फिर पूछा- “तुम्हारी माँ कहां है?”

लड़की ने उत्तर दिया -“वह एक को दो कर रही है।”

बीरबल को अभी तक लड़की के कोई भी जबाब का मतलब समझ नहीं आया, परन्तु फिर भी बीरबल ने एक और प्रश्न पुछा, अच्छा यह बताओ – “तुम्हारे पिता कहां है?”

लड़की ने अन्य जबाबो की भांति वैसा ही जवाब दिया –“वह मिट्टी को मिट्टी से मिलाने गए हैं ?”

बीरबल अब यह अच्छी तरह से समझ गया था कि यह लड़की बहुत ही समझदार और बुद्धिमान है। लड़की की बातोँ मे बीरबल को अपने जवाब नजर आ रह था। बीरबल को लगा कि लड़की ही उसके प्रश्न का उत्तर दे सकती हैं, उसी समय लड़की के माता और पिता  भी  घर आ गए।

लड़की के माता –पिता ने बीरबल का आदर किया और घर आने का कारण पूछा। बीरबल ने माता-पिता को सब कुछ बता दिया और लड़की द्वारा दिए गए जवाबों के उत्तर जानने की इच्छा प्रकट की।

लड़की का पिता हँसते हुए बीरबल से बोला –“मेरी बेटी बहुत ही समझदार है, मैं आपको आपके प्रश्नों का उत्तर देता हूँ।

  • आपके पहले प्रश्न का उत्तर यह है कि वह अरहर की दाल उसकी लकड़ियों को जलाकर पका रही हैं।
  • आपका दूसरा प्रश्न का उत्तर यह है कि उसकी माँ पड़ोस मे मूंग की दाल पीसने गई हैं।
  • आपका तीसरा प्रश्न का उत्तर यह है कि मैं किसी के अन्तिम संस्कार मे गया था।

बीरबल को लड़की की बातों और उसकी बुद्धिमानी पर बहुत आश्चर्य हुआ। बीरबल यह जान गया था कि अकबर के द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर यह लड़की दे सकती हैं अत: बीरबल ने वह पहेली लडकी से पूछने का निश्यच किया। बीरबल को लड़की पर पूरा विश्वास था कि वह लडकी इस बात का हल जरूर जानती होगी।

जब बीरबल ने उस लड़की से पहले प्रश्न पूछा तो लडकी ने उत्तर दिया –“यह धरती और आकाश दो ढक्कन के समान हैं।

बीरबल का दूसरा प्रश्न पूछा तो लड़की ने उत्तर दिया –“मानव उन खरबूजा की तरह है जो इन दोनों के मध्य और पृथ्वी के ऊपर और आकाश के नीचे रहता है।”

बीरबल का तीसरा प्रश्न पूछा तो लड़की ने उत्तर दिया –“मानव अपना समय पूरा करके मौत को प्राप्त होता हैं।”

बीरबल को अपने सभी प्रश्न के उत्तर मिल गए थे। वह वापस ख़ुशी खुशी अपने घर की तरफ चल दिया और दरबार मे पंहुचकर बादशाह अकबर को पहेली का उत्तर (अर्थ) बता दिया।

बादशाह अकबर बीरबल के जवाब से बहुत खुश हुए और उन्होंने खुश होकर बीरबल को बहुत सारा इनाम दिया। बीरबल ने वह सारा इनाम उसकी असली हक़दार यानि कि उस लड़की के पास भिजवा दिया।

बारह में चार निकले तो क्या बचा?

अकबर ने अपने दरबारियो से एक प्रश्न किया –“बारह में चार निकल गए, क्या बचा?”

सभी दरबारियो का एक ही उत्तर था –“जहांपनाह आठ बचे।”

बादशाह अकबर दरबारियो के उत्तर से सहमत नहीं हुए। उन्हें पूरा विश्वास था कि इस प्रश्न का उत्तर बीरबल से अच्छा कोई नहीं दे सकता है। अकबर आशा भरी नजरों से बीरबल को देखने लगे।

बीरबल ने अकबर से कहा – “जहांपनाह, बारह में से चार निकल जाने पर कुछ भी नहीं बचा।”

अकबर ने बीरबल से फिर पूछा – “वह कैसे?”

बीरबल ने कहा –

“जहांपनाह, एक वर्ष में बारह माह होते हैं
और इनमें चार माह गर्मी के,
चार सर्दी के और चार बरसात के होते हैं।
यदि इनमें से बरसात के चार माह निकाल दिए जाएं तो कुछ भी नहीं बचेगा।

क्योंकि बरसात न होने से पानी नहीं मिलेगा, पानी नहीं होगा तो खेती सूख जाएगी, खेती सूख गई तो अनाज कहां से आएगा खाने के लिए और तब बचने को रह क्या जाएगा?”

बादशाह अकबर बीरबल के इस उत्तर से बेहद खुश हुए।

 

अन्य मजेदार Akbar Birbal की कहानिया, Jokes, चुटकुले पढ़े

  • अकबर-बीरबल के कुछ रोचक और मजेदार किस्से
  • अकबर के पांच प्रश्न

निवेदन: कृपया comments के माध्यम से यह बताएं कि यह पोस्ट अकबर की पहेली और अकबर-बीरबल के मजेदार किस्से आपको कैसा लगी अगर आपको यह पसंद आए तो दोस्तों के साथ (facebook, twitter, Google+) share जरुर करें।

 

Akbar birbal funny jokes akbar birbal ki kahani Akbar ki paheli
Previous ArticleDental Care Tips स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं दांतों का स्वस्थ होना
Next Article Love Poetry In Hindi ~ ऐसा क्यों होता है? न मैं जानूँ, न तुम
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Aryan on Sep 4, 2018 12:42 pm

    Thanks for sharing
    Akbar birbal ki bahut si kahaniya padhi but ye padhne me na aayi

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.