• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के मंत्र 9 Mins Read

भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd

Mahesh YadavBy Mahesh Yadav1 Comment9 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती हैं [How to Stand out of the Crowd in Hindi]

इस लेख में
  • अपनी अलग पहचान कैसे बनाए [How to make your own identity in Hindi]
  • भीड़ से अलग अपनी पहचान कैसे बनाए [How to Stand out of the Crowd in Hindi]
    • 1. अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाए [How to develop a Creativity mind in Hindi]
    • 2. दूसरे लोगों से अपनी तुलना ना करे [don’t compare yourself to others]
    • 3. अपनी बॉडी लैंग्वेज (स्टाइल) को बेहतर बनाए [Improve Your body language]
    • 4. अपने नजरिए को बदलिए [Change Your Mindset]
    • 5. अपनी जिम्मेदारी खुद उठाना [take your own responsibility]

अगर आप भीड़ से हटकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हो, तो आपको वो काम करना होगा, जो भीड़ से अलग है। लेकिन इससे पहले आपको यह समझना होगा की भीड़ होती क्या है? भेड़ चाल किसे कहते है?

How to Stand out of the Crowd in Hindi, How to make your own identity in Hindi, How to develop self identify in Hindi, Never follow the crowd

जब सभी लोग एक ही तरह का काम कर रहे हो, जिनमे उनकी ना कोई creativity है ओर ना कोई interest है, तो उसे हम भेड़ चाल कहते है। यानी दूसरो को देख कर काम करना। ऐसे काम में लोग अपनी पहचान भूल जाते है, वो अपनी क्षमताओं को भूल जाते है। अगर आप अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

अपनी अलग पहचान बनाने के लिए और भीड़ से हटकर काम करने के लिए पहले आपको भीड़ के काम को देखना होगा। तभी आप सही फैसला ले पाएंगे कि भीड़ क्या कर रही है और आप क्या करना चाहते है। अधिकतर लोग अपने जीवन में निर्णय ही नही कर पाते है कि उन्हें क्या करना है? और इसी असमंजस में उनका जीवन बीत जाता है।

आप जिसे भीड़ समझ रहे है, वास्तव में आप भी उसी भीड़ का हिस्सा है। ऐसे बहुत से लोग आपने देखे होंगे, जो कि भीड़ से अलग कुछ करते है और अपनी अलग पहचान बनाते है। वो ऐसा इसलिए कर पाते है, क्योंकि वह भीड़ पर नही खुद पर ध्यान देते है। जो लोग भीड़ पर ध्यान देते है, वो केवल भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते है।

इस दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी एक अलग पहचान हो, लोग उसकी इज्जत करे, उसका सम्मान करे। लेकिन अपने दम पर खुद की पहचान बनाना बहुत मेहनत का काम होता है। कुछ लोगों के पास अच्छे आइडियाज़ होते है, जिन पर काम करने से वे अपनी अलग पहचान बना सकते है, लेकिन खुद पर विश्वास की कमी या फिर अन्य संसाधनों की कमी के कारण वे उस आइडिया पर मेहनत नहीं करते है और वहीं के वहीं रह जाते है।

जब कोई व्यक्ति अपने नाम से और अपने काम से पहचाना जाता है, तो उसे अपने आप पर गर्व महसूस होता है। हम क्या करते है? कैसी हमारी सोच है? हम समाज के बारे में क्या सोचते है? इससे लोगो की बीच हमारी एक इमेज बनने लगती है और वही इमेज पहचान का रूप लेती है। अगर आपकी इमेज लोगो के बीच में अच्छी है, तो आपकी पहचान खुद-ब-खुद बनने लग जाएगी।

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि “भीड़ से निकल कर अपनी एक अलग पहचान कैसे बनाए”?

अपनी अलग पहचान कैसे बनाए [How to make your own identity in Hindi]

Make your own identity in Hindi

आपकी पहचान ही आपको सफल बनाने में मदद करती है। आप चाहे कोई स्टूडेंट हो, या कहीं नौकरी करते हो, या फिर आपका कोई बिजनेस है, अगर आपकी पहचान अच्छी है यानी आपके काम करने का तरीका, आपका व्यवहार और आपके प्रोडक्ट्स क्वालिटी दूसरो के मुकाबले अच्छे है, तो निश्चित रूप से आपकी ग्रोथ बढ़ती रहेगी।

उदहारण के लिए, आप एक किराने की दुकान से चीनी लेने जाते है और वहां आप देखते हो कि अलग-अलग तरह की चीनी रखी हुई है।

एक चीनी जो 30 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है, लेकिन उस पर ना कोई नाम है, ना कोई मार्क है और ना कोई ब्रांड है। इसके अलावा वहां पर चीनी के कई ओर पैकेट भी पड़े हुए है, जिन पर ब्रांड के नाम है। लेकिन हर ब्रांड की कीमत अलग-अलग है, 50 रुपए से 500 रुपए प्रति किलोग्राम चीनी बाज़ार में उपलब्ध है। अब ज़ाहिर सी बात है कि आप ब्रांड की चीनी ही लेंगे है, आप वही चीनी खरीदेंगे, जिसका खुद का ब्रांड हो।

यही ताकत होती है, ब्रांड की, पहचान की, जिसके कारण 30 रुपए प्रति किलोग्राम की चीनी भी 500 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।

नाम तो आपका भी जरूर है, यानी आपकी भी पहचान है, आपको बस उस पहचान को थोड़ा अलग करके दुनिया को दिखाना है। जिससे दुनिया में आपकी एक अलग पहचान बन जाए। आज आपकी जो भी पहचान है, आप उस बेहतर कर सकते है।

आपको अपने ऊपर काम करना, खुद को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काम करना, खुद पर इन्वेस्ट करना, किताबे पढ़नी है (सफल लोग हमेशा किताब पढ़ते है), कुछ ना कुछ नया सीखते रहना है और अपने नजरिए को हमेशा सकारात्मक रखना है। आप इस प्रतियोगिता से भरी भीड़ से तभी निकल पाएंगे, जब आप वो सोचोगे, जो कोई नहीं सोच रहा है, तब यकीनन आपकी पहचान अलग बनेगी।

भीड़ से अलग अपनी पहचान कैसे बनाए [How to Stand out of the Crowd in Hindi]

How to Stand out of the Crowd in Hindi

आप जिस समाज में रहते है या फिर आप जिस फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते है, उसमे आपको अपनी एक अलग पहचान बनानी होगी, तभी लोग आपको जानेंगे। याद रखिए, इस दुनिया का हर इंसान यूनीक है, उसे यूनीक बनना नहीं है, वह पहले से ही यूनीक है।

आपको बस अपने काम को यूनीक बनाना है। हम अपने आप को एक सामान्य इंसान की तरह देखते है। जब आप सामान्य सोच रखोगे, तो कुछ यूनीक कैसे होगा? इसलिए सबसे पहले अपने आप को यूनीक मानो। इसके बाद आप जो सोचोगे और करोगे, वो ज़ाहिर है यूनीक ही होगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की अपनी पहचान सबसे अलग कैसे बनाए। तो आइए शुरू करते है;
“How to Develop self identify in Hindi”

1. अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाए [How to develop a Creativity mind in Hindi]

Develop a Creativity mind in Hindi

क्रिएटिव लोगो की इस दुनिया में एक अलग पहचान है। वे हर दिन कुछ न कुछ नया करते रहते है और दुनिया उन्हे पहचानती है। अगर आप में कुछ अलग और नया करने की क्रिएटिविटी है, तो आप बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हो और ऐसा करने पर आप उस प्रतियोगिता भरी भीड़ से बाहर आ सकते है।

कोई भी इंसान जन्म से क्रिएटिव नहीं होता है और ना ही यह विरासत में मिलती है। अगर आप लगातार मेहनत करते हो, तो आप इसे हासिल कर सकते हो। आपको अपने अंदर क्रिएटिविटी डेवलप करने के लिए खुद को पूरी तरह इसमें झोंक देना होगा, कोई भी प्रयास अधूरा ना छोड़े, अपना लक्ष्य बनाए, आप इसमें दूसरो की भी मदद ले सकते है।

कुछ नया सीखने के लिए आपको जिज्ञासु बनना पड़ेगा, नई स्किल्स सीखनी पड़ेंगी। आपको किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञ बनना होगा।

इन तरह आप अपने अंदर क्रिएटिविटी को डेवलप कर पाएंगे और अपनी अलग पहचान बना पाओगे

2. दूसरे लोगों से अपनी तुलना ना करे [don’t compare yourself to others]

हम में से अधिकतर लोग अपनी तुलना दूसरो से करते है। चाहे वह करियर में हो, बॉडी में हो या फिर किसी और चीज में हो। हम अक्सर सोचते है कि मै भी उनके जैसा बनूंगा।

ऐसा करने पर हम शायद उनके जैसा बन जाए, लेकिन हम खुद की बुनियादी पहचान को पूरी तरह से खो बैठते है। आपको इस पर ध्यान देना होगा कि आपमें और उनमें अलग-अलग क्षमताएं है। आपको वो करना चाहिए, जिसके लिए आप बने है, जिसमे आपका दिल लगता है। दूसरो से अपनी तुलना करने के बजाय आप अपनी तुलना खुद से करे, इससे आप और ज्यादा बेहतर बनेंगे।

आपको खुद को यूनीक समझना होगा और उसी तरह कार्य करना होगा।

3. अपनी बॉडी लैंग्वेज (स्टाइल) को बेहतर बनाए [Improve Your body language]

Improve Your body language

लोगो के बीच अपनी एक यूनीक पहचान बनाने के लिए आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना होगा। आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी पहचान को व्यक्त करती है। इसलिए आपको अपने चलने का तरीका, बैठने का तरीका, बात करने का तरीका, भाषा, चेहरे के हावभाव आदि बातों को ध्यान में रखना होगा।

अगर आप इन सब चीज़ों को बेहतर कर लेते है, तो हर कोई आपसे बात करना चाहेगा।

आपने देखा होगा, आजकल सभी आकर्षक लोगो को ज्यादा पसंद करते है। इसलिए आपको अपनी अलग पहचान बनाने के लिए इन सब बातों पर गौर करना चाहिए।

4. अपने नजरिए को बदलिए [Change Your Mindset]

Change Your Mindset

आपके दिमाग में जिस तरह की इंफॉर्मेशन पड़ी हुई है, उसी तरह के विचार और उसी से सम्बन्धित अवसर आपको नजर आएंगे।

जैसे, अधिकतर विद्यार्थियों को 12th के बाद कुछ ही कैरियर ऑप्शंस नजर आते है। जैसे, आईआईटी, सरकारी नोकरी या फिर कुछ specific courses, लेकिन क्या सिर्फ इतने ही ऑप्शन है या और भी है। इस दुनिया में अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन कम जानकारी के कारण अधिकतर बच्चे इस Rat Race में फंस जाते है।

इससे बचने के लिए आपको अपना इंटरेस्ट देखना होगा और उसके बाद सोचना की इससे सम्बन्धित अवसर क्या-क्या है।

बहुत से लोगो का पढ़ने में इंटरेस्ट नहीं होता है, लेकिन वह अपने परिवार के प्रेशर और कम जानकारी के कारण कॉम्पिटिशन में चले जाते है, और जब सिलेक्शन नहीं होता है, तो उनका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट जाता है और जीवन के कई महत्वपूर्ण साल निकल जाते है।

इसके लिए आपको पहले ही यह देखना होगा कि मुझे क्या करना है और दुनिया में कौन-कौन से अवसर मौजूद है, जिसमे कॉम्पिटिशन कम और ग्रोथ ज्यादा है। आपको अपना नजरिया बदलना होगा। जरूरी नहीं कि भीड़ जिस ओर जा रही है, वो रास्ता सही ही हो। आपको अपनी फील्ड के बारे में ज्यादा नॉलेज रखना होगा और अपनी सोच को बदलना होगा, तभी आपको अन्य possibility नजर आएंगी।

5. अपनी जिम्मेदारी खुद उठाना [take your own responsibility]

Take your own responsibility

जब आप दूसरो पर निर्भर रहते हो, तो आपकी खुद की कोई पहचान नहीं होती, आप उनके नाम से पहचाने जाते हो। जब तक आपकी लाइफ का कंट्रोल दूसरो के हाथो में रहेगा, तब तक आप अपनी लाइफ में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

आपको अपने फैसले खुद लेने होगे, अगर वो ग़लत भी होते है, तो वो आपकी जिम्मेदारी होनी चाहिए, उसे स्वीकार करे। आपकी आजादी आपके हाथ में है, अब आप अपनी पहचान खुद बनाओगे। इससे बड़ी चीज लाइफ में कोई नहीं हो सकती। आपको जिंदगी जीने का मज़ा आएगा। आप चाहे छोटे स्तर पर ही काम कर रहे हो, लेकिन वो पहचान आपकी होगी।

एक बात हमेशा याद रखना, ज़िन्दगी में कुछ भी, कितना भी बड़ा कर लेना, लेकिन कभी अपने मां-बाप को मत भूलना। क्योंकि इस पूरी दुनिया में सिर्फ वही लोग है, जो बिना किसी स्वार्थ के आपका भला चाहते है। इसलिए अपनी पहचान बनाओ लेकिन कभी रिश्तों को मत भूलो, क्योंकि जब आप एक मुकाम तक पहुंच जाओगे, तो वहां कोई तो होना चाहिए, जो आप पर गर्व कर सके।

आपको हमारा यह लेख भीड़ होंसला तो देती है, लेकिन पहचान छिन लेती है [How to Stand out of the Crowd in Hindi] कैसा लगा? Comment करके जरूर बताएं। इस लेख को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

Previous Articleभगवान के भरोसे मत बैठो क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो?
Next Article हो टुकड़ों में बिखरा अँधेरा (Brothers Anthem) Lyrics in Hindi ~ Brothers 2015
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

15 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें? घर पर तैयारी करने का आसान तरीका

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
9 Mins Read

बहुत ज्यादा सोचने के कारण और फायदे | Avoid Overthinking

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Manisha mer on Nov 27, 2024 5:20 pm

    Heart touching lines..

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.