• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

एक महान दार्शनिक प्लेटो का जीवन परिचय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 6, 2023No Comments8 Mins Read
Plato Philosopher Biography in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

प्लेटो एक महान दार्शनिक थे उनके बारे में हर व्यक्ति जानता है। महान यूनानी दार्शनिक प्लेटो सुकरात के शिष्य और अरस्तु के गुरु थे। प्लेटो सहित उनके गुरु और शिष्य ने मिलकर यूनानी दर्शन को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाया है। प्लेटो को अफ़लातून के नाम से भी जाना जाता है।

सुव्यवस्थित धर्म की स्थापना करने वाले प्लेटो ही थे। प्लेटो ने अपने जीवनकाल में कई सारे ऐसे तथ्य और विचार रखें जिससे लोगों का नजरिया बदला। इस महान दार्शनिक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी जीवनी को पूरा पढ़ें।

प्लेटो की जीवनी

ग्रीस के एथेंस शहर में पैदा हुए प्लेटो का नाम सुनते ही हमारे सामने एक ऐसे व्यक्ति की छवि आ जाती है, जो ज्ञान से भरा हुआ है। प्लेटो एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने इस दुनिया को बिल्कुल नए और बेहद अद्भुत विचार दिए थे, जिन्हें आज तक परिभाषित किया जा रहा है।

प्लेटो ने मॉडर्न वर्ल्ड को ऐसा बहुत कुछ दिया जो विचार और दर्शन की फील्ड में एक नए आयाम को उत्पन्न करता है। दुनिया को समझने का नया नजरिया देने का काम प्लेटो ने ही किया था, जिस पर चलकर के दुनिया ने आधुनिकता के नए दौर में एंट्री की।

प्लेटो का व्यक्तिगत परिचय

पूरा नामप्लेटो
जन्म428/429 या 423/424 ईसा पूर्व
जन्म स्थानएथेंस, ग्रीस
उल्लेखनीय कार्यद रिपब्लिक, एपोलॉजी, फेदो, गणराज्य, तिमाइअस
निधन348/347 ईसा पूर्व
मृत्यु स्थानएथेंस, ग्रीस

प्लेटो का प्रारंभिक जीवन

429 ईसा पूर्व में 31 मई को ग्रीस के महान दार्शनिक प्लेटो का जन्म ग्रीस देश के एथेंस शहर में हुआ होगा, क्योंकि प्लेटो की जन्म डेट के बारे में कोई भी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्लेटो के पिता का नाम अरिस्टन था, जो कि ग्रीस देश के राजघराने से संबंध रखते थे, वहीं इनकी माता का नाम पिरिकश्योनी था।

प्लेटो की माताजी का संबंध ग्रीस देश के मुख्य साहित्यकार सोलन और उनकी फैमिली से था। आपकी इंफॉर्मेशन के लिए बता दें कि प्लेटो की फैमिली भी ग्रीस की एक समृद्ध फैमिली मानी जाती थी।

प्लेटो का जन्म जिस खानदान में हुआ था वह अमीर था, इसीलिए इनका पालन-पोषण बड़े ही प्यार से किया गया और इन्हें किसी भी प्रकार की तकलीफ बचपन में इनके माता-पिता ने नहीं होने दी।

प्लेटो शारीरिक तौर पर बहुत ही सुंदर थे और यह अच्छी पर्सनालिटी के मालिक भी थे। उन्हें बचपन से ही साहित्य को पढ़ने में बहुत ही ज्यादा इंटरेस्ट था। जिस समय प्लेटो का जन्म हुआ था, उस टाइम को ग्रीस का स्वर्ण काल कहा जाता है, क्योंकि प्लेटों के जन्म के समय में ग्रीस में साहित्य और कला का डेवलपमेंट काफी तेजी से हो रहा था।

प्लेटो के काल के दरमियान ग्रीस में कई महान साहित्य की रचना हुई थी और दुनिया भर से तमाम साहित्यकार हर साल ग्रीस में साहित्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी आते थे।

प्लेटो का सोक्रेटस से परिचय

प्लेटो के गुरु का नाम सोक्रेटस था। प्लेटो की जिंदगी पर अत्यधिक गहरा प्रभाव जिस व्यक्ति का पडा था, वह प्लेटो के गुरु सोक्रेटस ही थे।

उन्होंने प्लेटो को जो रास्ता दिखाया था, उसी रास्ते पर चलकर के प्लेटो ने विद्या हासिल की और उसी विद्या के बल पर पर प्लेटो ने उस दर्शन को पैदा किया, जिसे आज तक परिभाषित किया जा रहा है।

जिंदगी के शुरुआती दिनों में प्लेटो का परिचय सोक्रेटस से हुआ था इसलिए आगे चलकर के सोक्रेटस को ही प्लेटो ने अपना गुरु मान लिया।

जिसके कारण धीरे-धीरे प्लेटो की जिंदगी में काफी ज्यादा बदलाव आने लगा और प्लेटो की जिंदगी एक दिन पूरी तरह से चेंज हो गई।सोक्रेटस के द्वारा प्राप्त ज्ञान के आधार पर ही प्लेटो के महान दार्शनिक बनने की यात्रा प्रारंभ हुई।

अपने गुरु सोक्रेटस के प्रति प्लेटो की श्रद्धा कितनी ज्यादा थी, इस बात की जानकारी प्लेटों के द्वारा दिए गए कथन के द्वारा होती है, जो इस प्रकार था।

“ईश्वर का धन्यवाद है कि मेरा जन्म एक ग्रीक के रूप में हुआ, बर्बर के रूप में नही, मुक्त पुरूष के रूप में, क्रीत दास के रूप में नहीं, पुरूष के रूप में, स्त्री के रूप में नही, किन्तु सब से बढ़ कर धन्यवाद इस लिए कि मेरा जन्म साक्रेटिस के युग में हुआ है।”

प्लेटो पर सोक्रेटस का प्रभाव

जब प्लेटों 28 साल की उम्र के पास पहुंचे तो 28 साल की उम्र में ही प्लेटो के गुरु सोक्रेटस का निधन हो गया। गुरु के निधन हो जाने के कारण प्लेटों पर उनकी मौत का काफी गहरा इफेक्ट पड़ा और अज्ञात कारणों से प्लेटो के मन में गणतंत्र तथा सामान्य लोगों के खिलाफ बहुत ही ज्यादा घृणा और अश्रद्धा पैदा हो गई, जिसके बाद प्लेटो ने मन ही मन यह डिसीजन लिया कि वह गणतंत्र का नाश करके उसकी जगह पर ज्ञानी और श्रेष्ठ लोगों का पता लगाएंगे।

अपने गुरु की जान की रक्षा करने के लिए प्लेटो ने जो प्रयास किए थे, उसके कारण ग्रीस के जो पॉलिटिकल नेता थे, उन्हें प्लेटो के ऊपर शक हो गया था। इस बात की जानकारी प्लेटो के दोस्तों ने प्लेटो को दी और उन्होंने प्लेटो से यह आग्रह किया कि एथेंस शहर में रहना उसके लिए ठीक नहीं है, इसलिए उसे एथेंस शहर को छोड़ देना चाहिए, जिसके बाद प्लेटो ने अपने दोस्तों की बात को मान लिया और ईसा पूर्व 399 में प्लेटो ने एथेंस शहर को छोड़ दिया।

प्लेटो की यात्रायें

जब प्लेटो ने एथेंस शहर छोड़ा, तब उसके बाद वह सबसे पहले मिस्र पहुंचा। जिस समय प्लेटो ने मिस्र में अपने कदम रखे, उस समय मिस्र को बहुत ही सभ्यता वाला और प्रगतिशील देश समझा जाता था, क्योंकि उस टाइम पुरोहित वर्ग के हाथों में मिस्र देश के शासन की कमान थी।

मिस्त्र के बाद प्लेटो सिसली गए और उसके बाद उन्होंने इटली में अपने कदम रखें, जहां पर उन्होंने कुछ टाइम के लिए पाइथागोरस के द्वारा बनाए गए एक संप्रदाय को ज्वाइन कर लिया। इस संप्रदाय में शामिल होने के बाद प्लेटो कि इस अवधारणा को और भी ज्यादा बल मिला, जिसमें वह यह मानते थे कि समाज में बुद्धिमान लोगों का भी एक ऐसा वर्ग होना चाहिए, जो सादा जीवन जीते हो और जिनके विचार काफी उच्च हो, साथ ही वह अन्य लोगों को भी सादा जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकें।

प्लेटो ने लगातार 12 सालों तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और इस दरमियान उन्हें जिस जगह पर जो भी ज्ञान प्राप्त हुआ था, वह उसे ग्रहण करता था। प्लेटो हर जगह पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए ही जाता था और ज्ञान प्राप्त करता था।

ऐसा भी कहा जाता है कि आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्लेटो इंडिया भी आया था, जहां पर उसने गंगा के किनारे रहने वाले साधुओं के साथ रहकर साधना भी पूरी की थी।

प्लेटो का साहित्य सृजन

विभिन्न देशों का भ्रमण करने के बाद ईसा पूर्व 387 में प्लेटो वापस एथेंस शहर में लौट आए। इस टाइम तक उनकी कुल उम्र 40 साल तक हो चुकी थी।

दुनिया के विभिन्न देशों में घूमने के कारण और अलग-अलग जातियों के सम्पर्क में आने के कारण प्लेटों के ज्ञान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी थी और इस प्रकार वह एक कवि और दार्शनिक बन चुके थे।

जिस प्रकार प्लेटो ने दर्शन के गुप्त तत्व की व्याख्या की, इस प्रकार शायद ही पहले किसी ने की होगी और यही कारण है कि प्लेटो ने जो भी लेख लिखे थे, उन्हें सामान्य इंसान आसानी से नहीं समझ पाता था।

प्लेटो ने अपने लेख में काव्य, विज्ञान, दर्शन और कला को इस प्रकार से मिक्स किया कि यह कहना ही कठिन हो जाता था कि लेखक कविता की शैली में बोल रहे हैं या फिर लेख की शैली में बोल रहे हैं।

प्लेटो के द्वारा लिखा गया सबसे सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ “द रिपब्लिक” है, जिसे आज भी कई लोग समझ ही नहीं पाते हैं। प्लेटो के द्वारा लिखी गई पुस्तक में धर्म, दर्शन, मनोविज्ञान, राजनीति, शिक्षण शास्त्र, कला सब कुछ सम्मिलित था।

इस प्रकार इसे एक संपूर्ण पुस्तक भी कह सकते हैं। इतना ही नहीं इस किताब के अंदर साम्यवाद, समाजवाद, नारियों के अधिकार, संतति निरोध जैसे सब्जेक्ट भी शामिल है।

कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें यह पता ही नहीं है कि यह सब होता क्या है, इसलिए प्लेटो के द्वारा लिखी गई किताबों को वही पढ सकता है, जो ज्ञानी हो।

प्लेटो की मृत्यु

प्लेटो की मौत को लेकर के कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ संदर्भों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि प्लेटो की मृत्यु 81 साल की उम्र में उसी दिन हुई थी, जिस दिन प्लेटो का जन्म इस धरती पर हुआ था, वहीं कुछ संदर्भों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि प्लेटो की मृत्यु तब हुई जब उनकी उम्र 82 साल या फिर 84 साल हुई होगी।

इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि प्लेटो जब एक शादी में दावत खाने के लिए गए थे तब उनकी मृत्यु हुई थी, वहीं जब एक लड़की बांसुरी बजा रही थी, तब बांसुरी की धुन को सुनते हुए प्लेटो ने इस धरती पर आखिरी सांसे ली थी।

प्लेटो की मृत्यु का कारण जो भी हो परंतु यह बात तो तय है कि प्लेटो ने काफी लंबा जीवन जिया था और अपने देश यूनान की सेवा की थी।

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • महान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन परिचय
  • बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन परिचय
  • महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जीवन परिचय
  • कन्फ्यूशियस की जीवनी Confucius Biography & Quotes
  • सर्वाधिक प्रखर कुटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की जीवनी
  • जगतगुरु आदि शंकराचार्य की जीवनी | Adi Shankaracharya Biography
Previous Articleमहान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन परिचय
Next Article आप अपने मन के मालिक हैं या नौकर?
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2025 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.