• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक पिता बेंजामिन फ्रैंकलिन जीवनी

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:Jan 6, 2023No Comments8 Mins Read
Biography of benjamin franklin
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

पॉलीमैथ ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जिन्हें एक से ज्यादा चीजों में महारत हासिल होती है। बेंजामिन फ्रैंकलिन भी एक पॉलीमैथ है अमेरिका के रहने वाले बेंजामिन फ्रैंकलीन एक बहुत ही अच्छे लेखक, वैज्ञानिक, आविष्कारक, राजनेता, प्रकाशक और राजनीतिक दार्शनिक थे। बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने समय के बहुत ही महान बुद्धिजीवीयों में से एक थे।

इस लेख में
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन जीवनी
  • बेंजामिन फ्रैंकलीन का प्रारंभिक जीवन
  • बेंजामिन फ्रेंकलीन का फिर से प्रिंटिंग बिजनेस मे प्रवेश
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन एक लेखक के तौर पर
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन की खोज
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन की पत्नी और बच्चे
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन की पत्नी की मृत्यु
  • बेंजामिन फ्रैंकलीन की मृत्यु
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन के बारे में रोचक तथ्य

एक वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में बिजली से संबंधित कई नियम लागू किए और आविष्कारक के रूप में उन्होंने बिजली की छड़, बाइफोकल्स व फ्रैंकलिन स्टोव बनाया था। तो अगर आप भी इस महान जीनीयस के बारे में जानना चाहते हैं तो उनकी बायोग्राफी को जरूर पढ़ें!

बेंजामिन फ्रैंकलिन जीवनी

विश्व को बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अनेक उपयोगी सौगातें दी। विज्ञान के आविष्कारों में, एजुकेशन में, प्रकाशन व्यवस्था में और राजनीति में बेंजामिन फ्रैंकलीन के द्वारा दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

बेंजामिन फ्रैंकलिन ने एक सामान्य एक्सपेरिमेंट को करके तड़ित चालक जैसी उपयोगी और महत्वपूर्ण चीज का आविष्कार किया था, जिसका इस्तेमाल करके बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को आसमानी बिजली की समस्या से बचाया जा सकता है।

बेंजामिन फ्रैंकलिन जीवनी

नामबेंजामिन फ्रैंकलिन
जन्म दिनांक17 जनवरी, 1706
जन्म स्थानबॉस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका
पिता का नामजोशिया फ्रैंकलिन
माता का नामअबिआह फोल्गर
राष्ट्रीयताअमेरिकन
शिक्षाबोस्टन लैटिन स्कूल
पत्नीदेबोराह
संतान3
उल्लेखनीय कार्यलाइटिंग कंडक्टर का अविष्कार
मृत्यु17 अप्रैल, 1790
पेशावैज्ञानिक, साहित्यकार, राजनेता

बेंजामिन फ्रैंकलीन का प्रारंभिक जीवन

लाइटिंग कंडक्टर का आविष्कार करने वाले साइंटिस्ट बेंजामिन फ्रैंकलीन का जन्म साल 1706 में 17 जनवरी को बोस्टन में हुआ था। यह जहां पर पैदा हुए थे, वहां पर बेंजामिन फ्रैंकलीन को मैसाचुसेट्स बे के नाम से पहचाना जाता था।

बेंजामिन फ्रैंकलिन के पिताजी का नाम जोसिया फ्रैंकलीन था, जो कि साबुन और मोमबत्ती बनाने का काम करते थे अर्थात इनकी साबुन और मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री थी।

बेंजामिन फ्रैंकलीन के पिताजी को अपनी पहली पत्नी से कुल 7 बच्चे हुए थे, उनकी पहली पत्नी का नाम एैनी था, वहीं इनकी दूसरी पत्नी आबिया फॉल्गर से इन्हें कुल 10 बच्चे हुए। इस प्रकार बेंजामिन फ्रैंकलीन के पिताजी की कुल 17 संताने थी, जिनमें से बेंजामिन फ्रैंकलीन अपने पिता की सबसे छोटी संतान थे।

बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने शुरुआती दिनों में ही काफी सीखना करना स्टार्ट कर दिया था और जब वह बोस्टन लैटिन स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, तब अच्छी पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने स्कूल को छोड़ दिया और काफी कम उम्र में ही वह फुल टाइम वर्क करने लगे और इसके अलावा वो अपने पिता के बिजनेस में भी उनकी सहायता करने लगे।

12 साल की उम्र को पार करने के बाद बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने भाई के साथ उनकी प्रिंट की दुकान पर काम करने लगे। हालांकि कई बार उनके भाई ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया, परंतु बेंजामिन को उससे कुछ भी फर्क नहीं हुआ। परंतु 1 दिन बेंजामिन फ्रैंकलीन का सब्र जवाब दे गया और साल 1723 में अपने भाई के अत्याचारी स्वभाव से परेशान होकर के बेंजामिन फ्रैंकलीन बोस्टन भाग कर चले गए।

बोस्टन में कुछ दिन रहने के बाद बेंजामिन फ्रैंकलीन न्यूयॉर्क चले गए और वहां पर जाकर के उन्होंने दूसरे मुद्रक के साथ कार्य करना स्टार्ट कर दिया और बेंजामिन फ्रैंकलिन ने फिलाडेल्फिया को ही अपना रहने का ठिकाना बना लिया।

बेंजामिन फ्रेंकलीन का फिर से प्रिंटिंग बिजनेस मे प्रवेश

साल 1728 में बेंजामिन फ्रैंकलीन का मन एक बार फिर से प्रिंटिंग के बिजनेस में आने का हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपनी मन की बात मानते हुए एक बार फिर से प्रिंटिंग के बिजनेस में एंट्री की और इसके बाद उन्होंने ह्युज मेरेडिथ नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर एक नया अखबार “पेंसिलवेनिया गैजेट” की स्टार्टिंग की

इस अखबार में बेंजामिन फ्रैंकलिन के द्वारा सामाजिक सुधार के लिए कई बुनियादी तथ्यो के ऊपर आधारित इंफॉर्मेशन के साथ-साथ वैचारिक आर्टिकल भी छापे जाते थे।

इसके अलावा बेंजामिन फ्रैंकलीन पेंसिलवेनिया गजट में उद्योग के डेवलपमेंट और उद्योगों के विस्तार से संबंधित आर्टिकल भी लिखते थे, लोग इनके आर्टिकल को काफी ज्यादा पसंद करते थे।

लगातार पेंसिलवेनिया गैजेट में अच्छे-अच्छे आर्टिकल लिखने के कारण बेंजामिन को कई लोग जानने लगे और लोगों के मन में इनकी छवि एक ज्ञानवान पुरुष के तौर पर बनने लगी। लोग बेंजामिन फ्रैंकलिन को सम्मान की निगाहों से देखने लगे और उन्हें आदर देने लगे।

पेंसिलवेनिया गैजेट के बाद बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अमेरिका में एक न्यूज़पेपर साल 1732 में प्रिंट करना स्टार्ट कर दिया। हालांकि उनके द्वारा चालू किया गया यह पेपर ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सका और 1 साल से भी कम समय के अंदर उन्हें अपने इस अखबार को छापना बंद करना पड़ा।

अपनी इस असफलता के कारण बेंजामिन फ्रैंकलीन जरा भी नहीं घबराए और इसके बाद उन्होंने मोरावियन लैंग्वेज में धर्म से संबंधित किताबें छापना स्टार्ट कर दिया, जिसे लोगों ने उस टाइम काफी पसंद किया था।

बेंजामिन फ्रैंकलिन एक लेखक के तौर पर

साल 1733 में बेंजामिन फ्रैंकलिन ने एक प्रकाशन प्रिंट करना स्टार्ट किया, जिसका नाम उन्होंने “पुअर रिचर्ड ऑलमानक” रखा था, जो कि बहुत ही ज्यादा फेमस था। इसमें बेंजामिन फ्रैंकलीन साल भर में जितनी भी घटनाएं होती थी, उन्हें छापते थे। साल भर में घटित होने वाली घटनाओं को छापने के कारण बेंजामिन फ्रैंकलिन ने एक लेखक के तौर पर काफी अच्छी छवि समाज में बना ली थी।

बेंजामिन फ्रैंकलिन ने इसके बाद “द वे ऑफ वेल्थ” और बेंजामिन फ्रैंकलीन की “आत्मकथा” भी लिखी थी। इसमें से इनकी पहली किताब तो काफी जल्दी पूरी हो गई थी, परंतु अपनी आत्मकथा को लिखने में इन्हें काफी ज्यादा टाइम लग गया था।

बेंजामिन फ्रैंकलिन की खोज

आपकी इंफॉर्मेशन के लिए बता दें कि, बेंजामिन फ्रैंकलीन एक ही फील्ड से संबंधित काम नहीं करते थे, बल्कि इन्होंने कई फील्ड में अपने काम को फैला कर रखा था। अगर साइंस की फील्ड में बेंजामिन फ्रैंकलीन के योगदान के बारे में बात की जाए तो इन्होंने बिजली की छड़,बाइफोकल्स, फ्रेंकलीन स्टोव्ह, गाडी का ओडोमीटर तथा ग्लास अर्मेनिका इत्यादि की रिसर्च की थी।

इसके अलावा बेंजामिन फ्रैंकलिन ने डेमोग्राफी के ऊपर भी काफी अच्छी रिसर्च की थी। डेमोग्राफी के अंतर्गत जनसंख्या की कैलकुलेशन और उसका अभ्यास किया जाता है।

आपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी कि अमेरिका की पॉलिटिक्स में बेंजामिन फ्रैंकलिन ने कई काम किए थे, जिसमें से वह अमेरिका के राजदूत के तौर पर फ्रांस देश में भी कार्यरत थे। इसके अलावा बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया था।

बेंजामिन फ्रैंकलिन की पत्नी और बच्चे

साल 1723 में जब बेंजामिन फ्रैंकलीन फिलाडेल्फिया से बोस्टन गए,तो वहां पर वह जॉन रीड के घर में जाकर रहने लगे और इसी घर में उनका संपर्क मकान मालिक की बेटी देबोराह से हुई।

इसके बाद साल 1724 में बेंजामिन फ्रैंकलीन लंदन चले गए और डेढ़ साल तक लंदन में रहने के बाद वह वापस साल 1726 में फिलाडेल्फिया आ गए और यही पर रह कर कुछ दिनों के बाद उन्होंने मकान मालिक की बेटी देबोराह से शादी कर ली, परंतु शादी करने के कुछ ही महीनों के बाद उनके रिश्ते में खटास उत्पन्न हो गई और उन्होंने देबोराह को तलाक दे दिया।

परंतु साल 1730 में उनके मन में फिर से देबोराह के प्रति प्यार जगा और उन्होंने साल 1730 में देबोराह से फिर से मैरिज कर ली, जिसके बाद इनके पहले बेटे का जन्म साल 1732 में हुआ, जिसका नाम इन्होंने फ्रांसिस रखा था, परंतु जब इनका बेटा 4 साल की उम्र तक ही पहुंचा था तभी इनके बेटे को चेचक बीमारी हो गई थी जिसके कारण इनके बेटे की मौत हो गई‌।

इसके बाद इनकी बेटी सारा का जन्म साल 1743 में हुआ।

बेंजामिन फ्रैंकलिन की पत्नी की मृत्यु

जब साल 1764 में बेंजामिन फ्रैंकलीन लंदन जाने के लिए तैयार हुए, तो उनकी पत्नी उनके साथ नहीं गई, क्योंकि उनकी पत्नी फिलाडेल्फिया को छोड़ना नहीं चाहती थी। इस प्रकार बेंजामिन फ्रैंकलीन अकेले ही लंदन चले गए, परंतु बेंजामिन फ्रैंकलीन को शायद ही यह पता था कि यह उनकी अपनी पत्नी से आखरी मुलाकात है।

साल 1774 में बेंजामिन फ्रैंकलीन की पत्नी की मृत्यु हो गई, तब उनकी उम्र 66 साल की थी।

बेंजामिन फ्रैंकलीन की मृत्यु

साल 1790 में 17 अप्रैल के दिन बेंजामिन फ्रैंकलिन ने इस धरती पर आखिरी सांसे ली। साइंस और पॉलिटिक्स की सेवा में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले बेंजामिन फ्रैंकलिन को हमेशा याद किया जाएगा।

बेंजामिन फ्रैंकलिन के बारे में रोचक तथ्य

  • बेंजामिन फ्रैंकलिन ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले बिजली किस कारण से कड़कती है, इसके बारे में लोगों को बताया था।
  • बेंजामिन फ्रैंकलीन सिर्फ साइंटिस्ट ही नहीं बल्कि आविष्कारक, नेता, लेखक और प्रकाशक भी थे।
  • बेंजामिन फ्रैंकलीन को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के संस्थापक होने का दर्जा भी मिला हुआ है।
  • बेंजामिन ने अपने पिता के काम में हाथ बटाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
  • इन्होंने अपने भाई के साथ सिर्फ 12 साल की आयु में ही प्रिंटिंग का बिजनेस स्टार्ट किया था।
  • बेंजामिन फ्रैंकलीन बोस्टन में जाकर जिस व्यक्ति के घर में रहने लगे थे, बाद में उन्हें उसी व्यक्ति की बेटी से प्यार हो गया था और उन्होंने उसकी बेटी से शादी कर ली।
  • बेंजामिन फ्रैंकलिन की पत्नी का नाम देबोराह था।

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • महान समाज सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन परिचय
  • बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन परिचय
  • महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जीवन परिचय
  • कन्फ्यूशियस की जीवनी Confucius Biography & Quotes
  • सर्वाधिक प्रखर कुटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की जीवनी
  • जगतगुरु आदि शंकराचार्य की जीवनी | Adi Shankaracharya Biography
Previous Articleमनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध वॉल्ट डिज़्नी की जीवनी
Next Article नेता लोग ईमानदारी की कसमें खाकर बेईमान कैसे हो जाते हैं?
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.