• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Personality Development 8 Mins Read

अपना Focus(एकाग्रता) बढ़ाने के लिए 7 महत्वपूर्ण तरीके

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 11, 2023No Comments8 Mins Read
Focus बढ़ाने के लिए क्या करें
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

7 ways to develop focus
अपना फोकस (एकाग्रता) Concentration Power बढ़ाने के लिए 7 महत्वपूर्ण तरीके

इस लेख में
  • फोकस क्या है?
    • 1. मेडिटेशन का ले सहारा
    • 2. खानपान का रखें विशेष ध्यान
    • 3. भरपूर नींद लें
    • 4. नेगेटिव लोगों से दूर रहें
    • 5. संगीत (Music) सुने
    • 6. खुद को खुश रखने की कोशिश करिए
    • 7. कोई भी काम पैशन के साथ करें

प्राय: हम सभी को अपना कार्य करना पसंद होता है और जिसे हम पूरी मेहनत के साथ करना चाहते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे होते हैं जिनको करना हमारी जिंदगी का सबसे मुख्य लक्ष्य होता है।

कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जिसके माध्यम से हम महत्वपूर्ण कार्य को सही तरीके से नहीं कर पाते, जिन्हें हम करना चाहते हैं। अगर हमारा कोई महत्वपूर्ण काम सही तरीके से नहीं होता तो हम अवसाद, डर और चिंता की स्थिति में आ जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होते।

अगर आप भी ऐसी किसी स्थिति से सामना कर रहे हैं, ऐसे में हम आपको सात प्रकार से अपने फोकस को डिवेलप करने की जानकारी देंगे ताकि आप आसानी के साथ अपने काम को पूरा कर सकें।

हमारे द्वारा बताए गए 7 तरीके निश्चित रूप से ही आपके काम के होंगे और आप इन के माध्यम से अपने फोकस को सही तरीके से विकसित कर पाएंगे ताकि किसी भी काम में आप पीछे ना रह सके।

फोकस क्या है?

जब भी किसी कार्य को हम पूरे मन से करते हैं और कभी भी किसी दूसरे की वजह से हमारे काम में खलल नहीं पड़ता उसे हम फोकस (एकाग्रता) कहते हैं। किसी भी काम को करने के लिए फोकस होना जरूरी है ताकि सही तरीके से काम को किया जा सके।

अक्सर वही लोग सफल होते हैं, जो अपने दिमाग को अंदरूनी रूप से फोकस करते हुए आगे बढ़ते हैं और किसी भी कार्य को करते समय डरते नहीं हैं।

1. मेडिटेशन का ले सहारा

हम सभी अपने जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से घिरे होते हैं और ऐसे में हमारा मन और तन काम की तरफ बिल्कुल भी नहीं लगता और हमारा काम लगातार बिगड़ता चला जाता है। ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से हम अवसाद से घिर जाते हैं और हम किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं।

अगर ऐसे ही स्थिति आपके साथ भी हो रही हो, तो ऐसे में आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन के माध्यम से आप अपने फोकस को कई हजारों गुना बढ़ा सकते हैं और अपने काम में मन भी लगा सकते हैं।

अगर मनोवैज्ञानिकों की बात की जाए तो प्राया ऐसा माना जाता है कि रोजाना मेडिटेशन करने से निश्चित रूप से ही आपका फोकस बढ़ता है और आप सही तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे सकते हैं।

मेडिटेशन शुरुआत में आपको सिर्फ 10 मिनट के लिए ही करना होगा और धीरे-धीरे अपने समय को बढ़ाना होगा ताकि आपके अंदर कार्य करने की प्रवृत्ति में इजाफा हो सके और आप निरंतर रूप से मानसिक परेशानी को दूर करते हुए आगे बढ़ सके।

2. खानपान का रखें विशेष ध्यान

यह बात तो हम सभी मानते हैं कि अपने शारीरिक मानसिक विकास के लिए हमें खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा ताकि हम सही तरीके से आगे बढ़ सके। ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी में हमें कई सारी उलझन नजर आती हैं और उन उलझन के माध्यम से हम अपने फोकस में स्थायित्व नहीं ला पाते हैं।

ऐसे में अगर आप निश्चित रूप से ही अपने खानपान में सभी पोषक तत्व को शामिल करते हैं जिसमें मुख्य रुप से प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फैट शामिल होना चाहिए।

गौर करेंगे कि खानपान के सही हो जाने पर आपको पर्याप्त मात्रा में ब्लड सरकुलेशन होता है और आप अपना सही तरीके से मानसिक विकास कर सकते हैं और फिर उसके बाद आप किसी भी कार्य में सही तरीके से फोकस करते हुए बढ़ सकते हैं।

3. भरपूर नींद लें

कभी-कभी जब हमारे पास काम बहुत ज्यादा होता है और हम बहुत ज्यादा व्यस्त होते हैं ऐसी स्थिति में हम अपनी नींद को सही तरीके से नहीं ले पाते और इस अधूरे नींद की वजह से हम अपने काम में फोकस नहीं कर पाते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने काम में फोकस बढ़ाना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से ही आपको रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद लेनी होगी। अच्छी नींद होने की वजह से काम में फोकस होने के साथ-साथ आपको याददाश्त और अन्य संज्ञानात्मक कार्यों में भी बाधा नहीं होती है और आप आसानी के साथ ही किसी कार्य को मन से कर सकते हैं।

4. नेगेटिव लोगों से दूर रहें

हमारे चारों ओर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो नेगेटिव होते हैं और जिनकी वजह से हम अपने काम में मन नहीं लगा पाते और कहीं ना कहीं फोकस नहीं कर पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अनावश्यक सूचना और अनावश्यक लोगों की वजह से हमारे दिमाग में एक विचलन पैदा होता है जिस वजह से हमारा फोकस चला जाता है।

ऐसे में आपको खुद समझना होगा कि ऐसे कौन से लोग हैं जो आप के आस पास रहते हुए नकारात्मकता फैला रहे हैं और आप अपने काम से दूर होते जा रहे हैं।

अगर आप सही तरीके से काम में फोकस करना चाहते हैं, तो नेगेटिव लोगों से दूरी बना लें ताकि आप सही तरीके से काम करते हुए आगे बढ़ सके और फिर पीछे मुड़कर ना देखें।

5. संगीत (Music) सुने

कभी-कभी अपने फोकस को बढ़ाने के लिए कुछ कार्य ऐसे भी करने होते हैं जिनकी वजह से हमें अच्छा महसूस होता है। इस कड़ी में आप म्यूजिक सुनकर आसानी के साथ अपना फोकस बना सकते हैं।

ताजा सर्वे के अनुसार अगर आप बीच-बीच में म्यूजिक सुनते हैं, तो ऐसे में आपके दिमागी तरंगों को एक नया आयाम प्राप्त होता है जिसके माध्यम से वह अपने कार्य को सही तरीके से कर पाने के लिए सक्षम होती हैं।

ऐसे में अगर आप भी सही तरीके से काम में फोकस करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अगर 20 मिनट में ब्रेक लेते हुए थोड़ा म्यूजिक सुने तो निश्चित रूप से ही आपको फायदा होगा और आप सही तरीके से काम को सही दिशा में ले जा सकते हैं और वह भी बिना थकान और परेशानी के।

6. खुद को खुश रखने की कोशिश करिए

सामान्य रूप से देखा जाता है कि हम हमेशा अपने परिवार और दोस्तों को ही खुश रखने के बारे में सोचते हैं और कभी भी खुद की ओर ध्यान नहीं देते।

जब आप खुद की तरफ ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में दिमागी रूप से आपको थकान महसूस होती है और कहीं ना कहीं इसका नुकसान आपके काम पर पड़ता है। एक बात हमेशा याद रखिए कि जब तक आप खुद को खुश नहीं रख सकते तब तक आप किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाएंगे।

जिस भी काम को आप करते हैं उसे पूरी शिद्दत के साथ करना होगा ताकि आप सही तरीके से काम में फोकस कर सकें। खुद को खुश रखने के लिए आप हर वह काम कर सकते हैं जिसके माध्यम से आप को आत्मिक शांति मिलती हो। ऐसे में आप सही तरीके से अपने कार्य को पूर्ण कर सकते हैं और रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

7. कोई भी काम पैशन के साथ करें

जब भी किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो शुरू में हमें घबराहट होती है और ऐसा महसूस होता है कि शायद यह काम हमसे नहीं हो पाएगा। ऐसे में आप अगर अपने लिए कोई नया पैशन ढूंढते हैं, तो उस के माध्यम से आप खुद के लिए फोकस निर्धारित कर सकते हैं और निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं।

जब आप किसी भी काम को पूरी पैशन के साथ करते हैं, तो आपको एक अंदरूनी ताकत मिलती है साथ ही साथ कुछ हारमोंस का उत्सर्जन होता है जिसके माध्यम से आप सही तरीके से फोकस कर पाने के लिए सक्षम होते हैं और फिर आगे भी बढ़ते चले जाते हैं।

ऐसे में जरूरी नहीं है कि करने वाला हर काम आपको पसंद आए लेकिन अगर आप फोकस होकर कर तन्मयता के साथ किसी भी काम को करें तो निश्चित रूप से आपको उस काम में भी सफलता मिलेगी, जिसको करने में आप सहज महसूस नहीं कर रहे थे।

अंतिम शब्द
दोस्तों, इस प्रकार से आज हमने आपको अपना फोकस बढ़ाने के बारे में कुछ मुख्य महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं जिनके माध्यम से भी आप अपने कार्य को सही दिशा में ले जा सकते हैं और बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम खुद की समस्या को समझ पाने में सक्षम नहीं होते हैं और ऐसे में हम मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते हैं और सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं।

चाहे वह कोई भी इंसान हो बिना फोकस के कार्य करना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप इन मुख्य टिप्स को आजमा कर अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं, तो निश्चित रूप से ही आपको सफलता हासिल हो जाती है।

किसी ने काम में अगर फोकस ना हो तो ऐसा होता है जैसे कि सब्जी में सारे मसाले हो मगर नमक ही ना हो।
इसलिए हमने आपके के लिए फोकस से जुड़े हुए आर्टिकल लिखा ताकि आप लोगो को फोकस डेवलप करने में मदद मिल सके

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी इस अंत तक और पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

अन्य प्रेरणादायी Posts भी पढ़ें

  • Mental Health ~ ज्यादा सोचने के कारण और फायदे
  • Confidence कम होने के 10 प्रमुख कारण
  • प्रेरणा ~ Motivation कम क्यों हो जाता हैं?
  • Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?
  • चुनौतियों को स्वीकारें और सामना करें
  • 7 SUCCESS PRINCIPLES by संदीप महेश्वरी
  • अपने आपको अच्छा साबित करने में समय व्यर्थ न करें
Previous ArticleThe Monk Who Sold His Ferrari Book Summary in Hindi – खुशहाल और सफल जीवन का रहस्य
Next Article The Richest Man in Babylon Book Summary in Hindi – अमीर बनने के 7 नियम
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

10 Mins Read

Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

8 Best motivational books in Hindi

पूरा पढ़े
15 Mins Read

खुद पर निवेश कैसे करें? सफलता के लिए 10 जरूरी तरीके

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.