• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
हिंदी कहानियाँ 6 Mins Read

खास मित्र के साथ दो कप चाय : Hindi Moral Story

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Aug 25, 20201 Comment6 Mins Read
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Inspirational Hindi Story, Moral Story, Two Cup Tea With Friends Story

दोस्तों, Life में सब कुछ एक साथ और जल्दी जल्दी करने की इच्छा लगभग हम सभी की ही होती हैं, सभी अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, घूमना चाहते हैं, बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि शरीर और ज़िन्दगी खत्म हो जाती हैं लेकिन इच्छाएं नहीं, एक चीज मिल जाती हैं तो मन दुसरे की कामना करने लगता हैं, यह भी चाहिए वह भी, इससे अच्छा और अच्छा, इससे बड़ा…. बस इन सभी को प्राप्त करते करते ही जिंदगी बीत जाती हैं।

इन सभी को जल्दी प्राप्त करने के लिए हमें अधिक मेहनत करनी पड़ती हैं और इसी बीच हमें दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ने लगते हैं।

अब सवाल?

क्या हमें इच्छाएँ नहीं रखनी चाहिए? क्या इच्छा रखना गलत बात हैं? और क्या इन इच्छाओं को सच में बदलना गलत बात हैं, इसके लिए मेहनत करना, क्या गलत हैं??

मेरी राय में तो नहीं, बिल्कुल नहीं, बिना इच्छाओं के जीवन भी कोई जीवन हैं? इस धरती पर मनुष्य रूप में जन्म लेकर इच्छाएं नहीं रखी, उनको साकार करने के लिए मेहनत नहीं करीं तो फिर मेरी राय में जीवन व्यर्थ ही व्यतीत हो रहा हैं, बिना संकल्प और आशा के जीना केवल टाइम पास करना हैं?

लेकिन…

केवल अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य अति महत्वपूर्ण बातों को भूल जाना भी अच्छा नहीं हैं। याद रखे समय लौट कर नहीं आता, किसी के लिए भी और किसी भी कीमत पर नहीं, ऐसे में अगर आप अभी जिन चीजो को महत्वहीन समझ कर ऐसे ही जाने दे रहो हो, भविष्य में आप भूतकाल में आकर उन सभी चीजो और पलो का आनंद लेना चाहोगे, वही सब जो आप अपने लक्ष्य अपनी इच्छाओं को प्राप्त करते समय भूल गए थे या फिर यह कह लीजिए कि आपने उन सबको आपने उस समय महत्व नहीं दिया था और इससे आपको पश्चाताप होगा।

आइयें, इन सब बातों को एक बहुत ही सुन्दर कहानी के माध्यम से समझते हैं।

दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आएं और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं।

उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की एक बडी़ बरनी (जार) को टेबल पर रखा और उसमें टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे, जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची।

उन्होंने छात्रों से पूछा – क्या बरनी पूरी भर गई हैं?
हाँ.. सभी छात्रों ने मिलकर एक आवाज में कहा।

फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे-छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये, धीरे-धीरे जार को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी, समा गये, फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्या अब बरनी भर गई है?

छात्रों ने एक बार फ़िर सोचकर हामी भरी… हाँ जी सर, जार अब भर गया हैं।

अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले-हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया, वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई, अब छात्र अपनी नादानी पर हंसने लगे।

फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा, क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई हैं ना?
हाँ.. अब तो पूरी भर गई है.. सभी ने एक स्वर में कहा।

सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें भरी चाय जार में डाली, चाय भी रेत के बीच स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई।

प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया –

इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो।

टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान, परिवार, बच्चे, मित्र, स्वास्थ्य और शौक हैं, छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी, कार, बडा़ मकान आदि हैं और रेत का मतलब और भी छोटी-छोटी बेकार सी बातें, मनमुटाव, झगडे़ है।

अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते, रेत जरूर आ सकती थी।
ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है।

यदि तुम छोटी-छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय ही नहीं बचेगा।

मन के सुख के लिये क्या जरूरी है यह तुम्हें तय करना है। अपने बच्चों के साथ खेलो, बगीचे में पानी डालो, सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ, घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको, मेडिकल चेक – अप करवाओ आदि आदि।

टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र सबसे पहले करो, वही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

 

पहले तय करो कि क्या जरूरी है? …बाकी सब तो रेत है जैसा कि आप सबने देखा वह तो जार भरने के बाद भी समां सकता हैं, प्रोफेसर ने हँसते हुए कहा।

छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे। तभी अचानक एक ने पूछा, श्रीमान लेकिन आपने यह नहीं बताया कि “चाय के दो कप” क्या हैं?

प्रोफ़ेसर मुस्कुराये, बोले ..मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया।

इसका उत्तर यह है कि जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे, लेकिन अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह और समय हमेशा होना चाहिये।

—
दोस्तों, कैसी लगी यह हैं कहानी, इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दे। हमारी पोस्ट को E-mail से पाने के लिए आप हमारा फ्री ई-मेल Subscription प्राप्त कर सकते है।

यदि आपके पास Hindi में कोई Inspirational or motivational story, best quotes of famous personalities, Amazing Facts या कोई अच्छी जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया [email protected] हमे E-mail करें पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ AchhiBaatein.com पर PUBLISH करेंगे।

अन्य प्रेरणादायी विचारो वाली (Inspirational Hindi Post) POST भी पढ़े।

  • भारत के प्रमुख शहरों के भौगोलिक उपनाम Geographical Nick Names
  • 100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत
  • कैसे रखे अपने दिल का ख्याल | Dr. Devi Shetty (हृदय रोग विशेषज्ञ) नारायणा हृदयालय, बैंगलोर
  • तू कितना दे पाएगी मुझे अनाज़? किसान की दुर्दशा
  • मुस्कराइए.. कि तनाव हार रहा हैं
  • 5 Best moral stories in Hindi for class 7
Hindi Kahani Inspirational Story Moral story
Previous ArticleDeepak Chopra Quotes in Hindi ~ दीपक चोपड़ा के दिल छू लेने वाले प्रेरणादायक विचार
Next Article Ghanshyam Das Birla जीवन परिचय एवम प्रेरणादायक विचार
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

नई बहू का मन ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
10 Mins Read

बहू की सूनी गोद, कैसे गूंजेगी किलकारी ?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

आखिर तलाक क्यों?

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Rakesh Gupta on May 25, 2019 3:32 pm

    Badhiya moral story

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.