• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Hindi Quotes 8 Mins Read

31 Motivational Quotes in Hindi | 31 प्रेरणादायक विचार

Vijay ChandoraBy Vijay ChandoraUpdated:Sep 6, 2026No Comments8 Mins Read
31 Motivational Quotes in Hindi
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

नमस्कार मित्रों, AchhiBaatein.Com पर यह मेरा पहला पोस्ट है। इस वेबसाइट की शुरुआत ही ऐसे विचारों और बातों को साझा करने के उद्देश्य से हुई थी, जो हमारे जीवन में किसी न किसी रूप में उपयोगी साबित हो सकें।

इस लेख में
  • 31 Motivational Quotes in Hindi
  • इन Motivational Quotes से हमें क्या सीख मिलती है?
  • जीवन में प्रेरणा की जरूरत क्यों होती है?
  • निष्कर्ष

जीवन में सुख-दुःख, लाभ-हानि और सफलता-असफलता आती-जाती रहती हैं। श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 2 के श्लोक 38 में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को सुख-दुःख, लाभ-हानि तथा जय-पराजय को समान भाव से देखने और अपने कर्तव्य के लिए तैयार रहने की सीख देते हैं।

“सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।
ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि॥”

इसका एक सरल जीवन-संदेश यह है कि हमें परिस्थितियों के उतार-चढ़ाव में अपना संतुलन बनाए रखते हुए अपने कर्तव्य और प्रयास पर ध्यान देना चाहिए। सफलता मिले तो अहंकार न हो और कठिन समय आए तो हिम्मत न टूटे।

हमें अपना काम ईमानदारी और पूरी मेहनत से करना चाहिए। परिणाम हमेशा हमारी इच्छा के अनुसार ही मिले, यह जरूरी नहीं, लेकिन सही दिशा में किया गया प्रयास हमें सीख, अनुभव और आगे बढ़ने की ताकत जरूर देता है।

नीचे दिए गए Motivational Quotes in Hindi आपको अपने जीवन, सोच, रिश्तों और लक्ष्यों के बारे में एक बार फिर सोचने के लिए प्रेरित करेंगे। हो सकता है इनमें से कोई एक विचार आपके आज के दिन को ही थोड़ा बेहतर बना दे।

31 Motivational Quotes in Hindi

अगर आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश मत करो, बस सही बने रहो, गवाही वक़्त खुद दे देगा।

अपने रास्ते खुद चुने क्योंकि “आपको” आप से बेहतर कोई नहीं जानता।

आप अपने बारे में कुछ ना बोलो बस अच्छे कर्म करते रहो, वही आपका परिचय देगा। जिसकी नीति अच्छी होगी, उसकी हमेशा उन्नति ही होगी।

इंतजार मत करो क्योंकि जितना तुम सोचते हो न, जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है। आपके पास अपने सपनों को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है।

एक मित्र ने पूछा आप सबको विचार बांटते हो, आपको क्या मिलता है? मैंने हँसकर कहा, “लेना-देना तो व्यापार है, जो देकर कुछ ना मांगे वही तो प्यार है।” यह जिंदगी तो “तुम” नाम का गुलदस्ता ही तो है। कुछ महकती है, कुछ मुरझाती जाती है। कुछ चुभ जाती है। जीवन जो शेष है बस वही विशेष है।

जिसने संसार को बदलने की कोशिश की, वह हार गया। जिसने खुद को बदल लिया, वह जीत गया।

मन ही है जो मनुष्य को स्वर्ग में या नर्क में बिठा देता है।

कभी किसी को खुश करने का मौका मिले तो छोड़ना मत, ऐ दोस्त, बड़े नसीब वाले होते हैं जो किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट दे पाते हैं।

कभी हार न मानें, क्योंकि यही वो समय और स्थान है। कौन जाने कल आपके पास समय हो या ना हो।

कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते हैं और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते हैं।

कितना अजीब है ना, 840000000 जीवों में केवल मानव ही धन कमाता है लेकिन कोई जीव कभी भूखा नहीं मरता और मानव का कभी पेट नहीं भरता।

नोट: इस विचार में दिया गया “840000000 जीवों” का आंकड़ा एक प्रचलित कथन है, वैज्ञानिक रूप से स्थापित species count नहीं। इसलिए इसे यहाँ मूल विचार के रूप में रखा गया है, वैज्ञानिक तथ्य के रूप में नहीं।

केवल वही सपने सच नहीं होते जो सोते वक़्त देखे जाते हैं। सपने वही सच होते हैं जिनके लिए आप सोना छोड़ देते हैं।

भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है।

जब आप एक कठिन दौर से गुजरते हैं, जब सब आपका विरोध करने लगते हैं तो आपको लगता है कि आप 1 मिनट भी सहन नहीं कर सकते।

उड़ने में कोई बुराई नहीं है। आप भी उड़े, लेकिन उतना ही जहां से ज़मीन साफ दिखाई देती हो।

जिंदगी के लिए एक बेहतरीन सोच रखो। हर एक की सुनो, हर एक से कुछ ना कुछ सीखो लेकिन यह बात भी ध्यान रखें कि हर कोई सब कुछ नहीं जानता। लेकिन हर एक कुछ ना कुछ जरूर जानता है।

ज्यादातर लोग उतना ही खुश रह पाते हैं जितना वह अपने दिमाग में तय कर लेते हैं कि “मुझे बस इतना ही खुश रहना है, इससे ज्यादा नहीं।”

दो हाथों से हम 50 लोगों को नहीं मार सकते। पर दो हाथ जोड़कर हम करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत सकते हैं।

कोई भी व्यक्ति तुम्हारे पास तीन कारणों से आता है। भाव से, अभाव से और प्रभाव से। यदि भाव से आया है तो उसे प्रेम दो, यदि अभाव में आया है तो उसकी मदद करो, यदि प्रभाव में आया है तो प्रसन्न हो जाओ कि परमात्मा ने आपको इतनी शक्ति दी है।

मित्र केवल हमें दृष्टि प्रदान करते हैं परंतु हम कहां और क्या देखते हैं यह हम पर निर्भर करता है।

पहले लोग भावुक हुआ करते थे इसलिए रिश्ते निभाते थे। फिर प्रैक्टिकल हुए रिश्तों का फायदा उठाने लगे और अब प्रोफेशनल हो गए हैं, फायदा उठाया जा सके, इसलिए ही रिश्ते बनाते हैं।

मैं श्रेष्ठ हूं यह आत्मविश्वास है लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूं यह अहंकार है।

लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें, लेकिन यह भी सत्य है वो नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें।

यह हमारे मन की भावना पर निर्भर है। मन का खोट कुएं के पानी जितना होता है, जितना भी निकालो, खत्म ही नहीं होता।

जीवन में जो बात खाली जेब और खाली पेट सीखता है वो कोई भी यूनिवर्सिटी या कोई भी शिक्षक नहीं सिखा सकते।

रिश्तों की सिलाई, अगर भावनाओं से हुई है तो टूटना मुश्किल है, अगर स्वार्थ से हुई है तो टिकना मुश्किल है।

अगर लोग आपकी अच्छाई को कमजोरी समझने लगते हैं तो यह उनकी समस्या है आपकी नहीं। आप आईना हो, आईना ही बने रहो, फ़िक्र वो करें जिनकी शक्लें खराब है।

रेस में जीतने वाले घोड़े को यह पता भी नहीं होता जीत वास्तव में क्या है? वह तो अपने मालिक के द्वारा दी गई तकलीफ के कारण ही दौड़ता है। इसलिए आपके जीवन में कभी कोई तकलीफ आए तो समझ लेना कि आपका मालिक आपको जिताना चाहता है।

जहाँ से हमारा स्वार्थ समाप्त होता है वहीं से हमारी इंसानियत शुरु होती है।

श्रद्धा जान देती है। नम्रता मान देती है और योग्यता स्थान देती है। अगर तीनों मिल जाएं तो व्यक्ति को हर जगह सम्मान देती है।

स्वर्ग या नरक में जाने की कुंजी भगवान ने हमारे हाथ में ही तो दे रखी है। दूसरों की अपेक्षा आपको सफलता देर में मिले तो निराश मत होना। क्योंकि मकान बनने से ज्यादा समय महल बनने में लगता है।

हर सपने को अपनी सांसों में रखो, हर मंज़िल को अपनी बाहों में रखो, हर जीत आपकी है। ऐ दोस्त, बस अपने लक्ष्य को निगाहों में रखो।

इन Motivational Quotes से हमें क्या सीख मिलती है?

इन 31 विचारों को ध्यान से देखें तो इनका संदेश अलग-अलग होते हुए भी कई जगह एक-दूसरे से जुड़ता है। कहीं हमें खुद पर भरोसा रखने की बात कही गई है, तो कहीं अच्छे कर्म करने और अपनी पहचान अपने काम से बनाने की।

कुछ विचार हमें कठिन समय में धैर्य रखने की सीख देते हैं, जबकि कुछ रिश्तों, स्वार्थ और इंसानियत के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं। यही वजह है कि motivational quotes केवल पढ़ने के लिए नहीं होते; उनका असली महत्व तब है जब हम उनमें से किसी अच्छी बात को अपने व्यवहार में उतारें।

सफलता के बारे में हमारा सफलता के लिए तीन सबसे आवश्यक चीजें वाला लेख भी पढ़ सकते हैं। वहीं ज्ञान और अनुभव के बीच अंतर को समझने के लिए यह कहानी एक अलग दृष्टिकोण देती है।

जीवन में प्रेरणा की जरूरत क्यों होती है?

हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है जब उसका आत्मविश्वास कम होता है, परिस्थितियां उसके पक्ष में नहीं होतीं या उसे लगता है कि उसकी मेहनत का परिणाम नहीं मिल रहा। ऐसे समय में एक अच्छा विचार हमें समस्या खत्म करके नहीं देता, लेकिन समस्या को देखने का हमारा नजरिया जरूर बदल सकता है।

इसलिए अच्छी किताबें पढ़ना, अच्छे लोगों के विचार सुनना और अपने अनुभवों से सीखना जरूरी है। साथ ही केवल दूसरों के विचारों पर निर्भर रहने के बजाय हमें अपने जीवन के लिए सही रास्ता खुद भी तलाशना चाहिए।

अपने काम को बेहतर बनाने के लिए आप अपने आपको बेहतर कैसे बनाएं वाला लेख भी पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी सफलता मिलती है, कभी असफलता; कभी लोग साथ देते हैं और कभी विरोध करते हैं। लेकिन इन परिस्थितियों के बीच हमारी सोच, हमारा व्यवहार और हमारा प्रयास हमारे हाथ में रहता है।

इसलिए इन 31 Motivational Quotes in Hindi को केवल पढ़कर आगे बढ़ जाने के बजाय इनमें से उस एक विचार को चुनिए जो इस समय आपके जीवन के सबसे करीब है और उसे अपने व्यवहार में उतारने की कोशिश कीजिए।

मित्रों, Motivational Quotes वाली मेरी यह POST के बारे में अपने विचार नीचे comments के माध्यम से अवश्य दें, ताकि आपकी प्रेरणा और सुझावों से मैं और अच्छे POST लिख पाऊं। अगर आपको इनमें से कोई Motivational Quote अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, LinkedIn और WhatsApp पर Share करना न भूलें।

आपके बहुमूल्य सुझावों की आशा में,
आपका, विजय चंदोरा
AchhiBaatein.Com

You may use the above Quotes & Thoughts to update your WhatsApp Status in Hindi.

Motivational Quotes
Previous ArticleElon Musk Quotes in Hindi: 65 अनमोल विचार, Biography & Success Story
Next Article Blog को Promote करने के पांच आसान तरीके
Vijay Chandora
  • Website

Vijay Chandora Helpbookk.Com के संस्थापक, लेखक और संपादक है। इनका मूल निवास Talwara Khurd, Haryana ( तलवाड़ा खुर्द, हरियाणा ) में है। वे अपने Blog के माध्यम से अपने विचारो को लोगो तक पहुंचाते है और उनका मकसद लोगो के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाना है।

यह भी पढ़े

13 Mins Read

Muhammad Ali Quotes in Hindi: मुहम्मद अली के 34 प्रेरक कथन

पूरा पढ़े
18 Mins Read

Mahatria Ra Quotes in Hindi: महात्रिया रा के 63 प्रेरक विचार

पूरा पढ़े
9 Mins Read

Karl Marx Quotes in Hindi: कार्ल मार्क्स के 33 क्रांतिकारी विचार

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (12)
  • General Knowledge (54)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.