• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
  • Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
  • Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
  • Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
  • Gyan Kamao का इस्तेमाल करके Gyankamao से पैसे कैसे कमाएं?
  • Freelancing से पैसे कमाने के आसान तरीकें
  • Facebook Ads (FB Advertisements) से कैसे करें कमाई?
  • मोटरसाइकिल (Bike) से पैसे कैसे कमाएं जा सकते हैं ?
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के मंत्र 11 Mins Read

Fulfill your dreams सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं, पागल बनना पड़ता है

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jun 1, 20211 Comment11 Mins Read
Believe it is achievable
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

Best tips to believe your dreams, work hard and achieve goals in life.
इंसान जब पैदा होता है, तब से वो सपने देखना शुरू कर देता है। बचपन के सपने नींद के सपने होते है, लेकिन जैसे-जैसे इंसानों में समझ आती है, उनकी बुद्धि का विकास होता है, तो वहीं सपने जिंदगी से जुड़ जाते है।

कहते है कि सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं, पागल बनना पड़ता है, क्योंकि जितने बड़े आपके सपने होंगे, उतनी बड़ी आपकी मेहनत होगी और पागल व्यक्ति में ही कुछ करने का जुनून होता है।

आज इस दुनिया में हर व्यक्ति का कोई ना कोई सपना है, लेकिन सपने पूरे उसी के होते है, जो उन सपनों के पीछे पागल होता है। जब आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकलते है, तो आपके सामने बहुत सी दिक्कतें आती है, उन प्रॉब्लम का आपको सामना करना पड़ता है।

आपका सपना और आपका पैशन अलग-अलग हो सकता है। आपका पैशन कुछ ओर है और आपका सपना कुछ और है, तो आपको अपने पैशन को फॉलो करना चाहिए, क्योंकि सपने बदलते रहते है। आज आप किसी को देख कर कुछ सपने बना लेते है, कल किसी ओर को देखकर उसके जैसा बनने का मन करेगा। इसलिए अपने Passion को पहचाने और उसी को अपना सपना बनाए।

आप क्या कर सकते है? आप किसी काम के लिए बने हो? इस बारे में आपको सोचना चाहिए, केवल दूसरे लोगो को देख कर सपने बुन लेना, बेवकूफी होगी। आपको उनके जैसा नहीं, अपने जैसा बनना है।

आज इस पोस्ट में हम सपनों को पूरा कैसे करे? इस बात पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि सपने क्या होते है? हमे बड़े सपने क्यों देखने चाहिए? सपनों को पूरा कैसे करे? इत्यादि। तो आइए बिना समय बर्बाद किए शुरू करते है;

  • सपने क्या होते है? [What are Dreams?]
  • हमे बड़े सपने क्यों देखने चाहिए? [Why should we dream big?]
  • सपनों को पूरा करने के लिए पागल बनना पड़ता है [One has to be mad to fulfill dreams]
  • सपनों को पूरा कैसे करे? [How to fulfill dreams?]
    1. अपने आप को एक मकसद दे [Give yourself a goal]
    2. दृढ़ संकल्पित होना [Be Determination]
    3. अपने सपनों पर विश्वास रखें [Trust your Dreams]
    4. सपनों को पूरा करने की योजना बनाए[Make plans for your dreams]
    5. अपने सपनो के लिए मेहनत करे [Work hard for your dreams]

सपने क्या होते है? [What are Dreams?]

Achieve your dreams in Hindi

सपने दो तरह के होते है, एक जो आप नींद के दौरान देखते है और दूसरा जो आप खुली आंखों से देखते है। नींद वाला सपना नींद के टूटते ही खत्म हो जाता है, लेकिन खुली आंखों से देखे गए सपने आपकी ज़िन्दगी के उद्देश्य बन जाते है।

सपने आपके अंदर से आने चाहिए, तभी आप उसे पूरा करने के लिए उत्साहित होंगे। आपका भी कोई ना कोई सपना जरूर होगा। आखिर सपने होते क्या है? सपने वो होते है, जो हमें सोने नहीं देते। अपने सपने को पाने के लिए हर वो काम करते है, जो किया जा सकता है। सपने हमे जीना सिखाते है।

खुली आंखों से सपने देखने का मतलब होता है कि व्यक्ति सिर्फ सोते समय नहीं, बल्कि जागते हुए सपने देखता है, उनको पूरा करने के लिए मेहनत करता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी किस्मत के भरोसे नहीं बैठता है, वो अपनी किस्मत खुद लिखता है। अगर आपका भी कोई सपना है, तो उसके लिए मेहनत कीजिए।

हमे बड़े सपने क्यों देखने चाहिए? [Why should we dream big?]

dream big so you set a goal

इस दुनिया में 90 फीसदी लोग इसलिए फेल नहीं होते है, क्योंकि वो बहुत बड़ा सोचते है और उसे हासिल नहीं कर पाते है, को इसलिए फेल होते है, क्योंकि वो बहुत छोटा सोचते है और उसे हासिल कर लेते है। अगर आपकी सोच ही छोटी होगी, तो आपको उतना ही मिलेगा, जितना आपने सोचा है।

अपने सपनों को आकार दे, बड़े सपने देखे। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। आपको बस अपनी सोच बदलनी है और अपने सपनों को पाने के लिए अपने अंदर जुनून पैदा करना है।

सपने हमेशा बड़े देखने चाहिए, लेकिन उनकी शुरुआत छोटे से करे। जो आप आगे 5 साल में करने वाले है, उसे 2-2 महीनों में बांट दे। अगर आप सीधे 5 साल की सोचेंगे, तो शायद आप वहां तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्हें टुकड़ों में बांटने पर आप अपने सपनों के प्रति उत्साहित रहेंगे, रोज़ अपने सपने के करीब जाएंगे और इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा।

मान लीजिए, आपका Interest खाना बनाने और लोगो को खाना खिलाने में है। आपका एक बड़ा रेस्टोरेंट खोलने का सपना है, लेकिन उसके लिए आपके पास सोर्स और बजट दोनों ही कम है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग हार मान लेते है, तो कुछ लोग बड़ा कदम उठा लेते है और फेल हो जाते है। आप ऐसा बिल्कुल ना करे, आप छोटे से रेस्टोरेंट से शुरुआत करें और धीरे धीरे उसे बड़ा बनाते जाए। इसमें समय जरुर लगेगा, लेकिन एक दिन आपका सपना पूरा होगा। इस तरह आप अपने अनुसार अपने सपनो को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट कर पूरा कर सकते है।

अगर आप एक बड़ा सपना देखते हो और उसके लिए मेहनत करते हो, तो आप उन लोगो से बहुत आगे हो, जिनका कोई सपना नहीं है।
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सर के अनुसार जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए, बड़े सपने देखना जरूरी है। जो व्यक्ति सपने देख सकता है, वो उन्हें पूरा भी कर सकता है। अगर आप चांद को पाने के सपने देखते हो, तो आसमान तक तो जरूर पहुंचोगे। इसलिए आपका जो भी सपना है, उसे बड़ा बनाइए और उसके लिए मेहनत कीजिए। जितना बड़ा आपका सपना होगा, उतनी बड़ी आपकी मेहनत होगी और उतनी बड़ी आपकी सफलता होगी।

सपनों को पूरा करने के लिए पागल बनना पड़ता है [One has to be mad to fulfill dreams]

How to achieve your any goals in Hindi

समझदार व्यक्ति केवल इतिहास पढ़ता है, लेकिन पागल व्यक्ति इतिहास रचता है।

सपनों को पूरा करने के लिए पागल बनना पड़ता है। सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन अगर किसी पागल ने सपने देखे, तो वो उन सपनों को हकीकत में बदल कर ही मानता है। पागल शब्द थोड़ा अजीब सा लगता है, लेकिन याद रखिए पागलों ने है दुनिया बदली है।

जब लोग आप पर हंसते है, आपको पागल कहते है, तो समझ तो आप कुछ बड़ा कर रहे हो। सपनो के पीछे पागल व्यक्ति का दिनभर रूटीन बहुत मुश्किल से भरा होता है।

जहा एक आम आदमी सोकर उठता है, वहीं पागल व्यक्ति अपने पूरे दिन की To Do List बना लेता है, जहां लोग पब्जी खेलने में व्यस्त रहते है, वहीं वो पागल व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने में व्यस्त रहता है, जहां दूसरे लोग रातभर पार्टी करते है, वहीं पागल व्यक्ति रातभर जागकर अपने सपनों के लिए मेहनत करता है, जहां लोग ब्रांडेड चीज़े खरीदना पसंद करते है, वहीं वो पागल व्यक्ति खुद का ब्रांड खड़ा करने की सोचता है।

पागल व्यक्ति कभी भीड़ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि भीड़ वजह बनना चाहते है। उनकी सोच और उनका attitude (दृष्टिकोण) सबसे अलग होता है।

अगर आपके अंदर सपनों को पाने का पागलपन नहीं है, तो आपके सपने केवल सपने ही रह जाएंगे। सपनों को पूरा करने के लिए आपके अंदर वो पागलपन होना ही चाहिए। अपने सपनो के लिए मेहनत करो, कोई भी चीज अगर आपका ध्यान भटकाती है, पहले उसे दूर करो, जो स्किल्स आपके काम आएगी, उन्हें सीखो, अपने आपको बेहतर बनाओ, किताब पढ़ो, अपनी फील्ड से संबंधित वीडियो और आर्टिकल पढ़ो, ऐसे लोगों के साथ रहो, जो आप से आगे है।

अपने सपनो के पीछे इतने पागल हो जाओ की आपको ना दिन का पता चले और ना रात ना पता चले। अपनी ज़िन्दगी को एक मकसद दो।

सपनों को पूरा कैसे करे? [How to fulfill dreams?]

Become successful and make dreams come true

सपनों को पूरा करना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को कुछ करना है, तो उसके लिए 1 महीना भी बहुत है और अगर किसी को करना ही नहीं है, उसके लिए पूरी ज़िन्दगी भी कम है। करना आपको है, इसलिए सोचना भी आपको ही पड़ेगा।

यही सही उम्र है, कुछ करने की, क्योंकि एक बार आपके ऊपर जिम्मेदारियां आ जाती है, उसके बाद आप उनमें उलझ जाओगे और अपने सपनो को भूल जाओगे। इसलिए जो भी करो, अभी से शुरू करो।

अगर आप भी अपने सपने साकार करना चाहते है, तो तरीके आपको मिलने लग जाते है, बस आपको उन तरीकों को अपने जीवन में उतारना है। आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताएंगे, जिन्हें अपने जीवन में उतारकर आप अपने सपने सच कर सकते है, तो आइए जानते है कि सपनों को कैसे पूरा करें ;

1. अपने आप को एक मकसद दे [Give yourself a goal]

Turn Dreams into Reality

हम दूसरे लोगों को देखकर, उनकी लाइफस्टाइल से प्रभावित होकर अपने सपने बना लेते है और उन्हें पूरा करने के बारे में सोचते है। यह बिल्कुल गलत तरीका है, इससे शायद आपके सपने पूरे हो जाए, लेकिन आपको खुशी नहीं मिलेगी।

हमने कभी भी अपने आप को जानने की कोशिश नहीं की, कि हम क्या चाहते है? हमारा पैशन क्या है? सबसे पहले हमें अपने पैशन को जानना चाहिए और उसके आधार पर अपने सपनो का निर्माण करना चाहिए।

हमें वहीं सपने देखने चाहिए, जो हमे खुशी दे सके, जिन्हे पूरा करने में हमें मजा आए। इसलिए अपने interest के अनुसार सपने बनाओ और अपने आप को एक मकसद दो।

2. दृढ़ संकल्पित होना [Be Determination]

Goals key determinant of your Success

आपको अपने सपनों के प्रति दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। दृढ़ संकल्पित होकर हम बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना आसानी से कर सकते है। यह हमें आत्मविश्वासी बनाता है।

सिर्फ सोचने से और इच्छा करने मात्र से सफलता नहीं मिलती है, उसके लिए आपको अपने मन नियंत्रित करना होगा। जब आपका मन आपके नियंत्रण में होगा, तो कोई भी काम आप आसानी से कर सकते हो। ध्यान भटकाने वाली चीजों को अपने आप से दूर करना होगा।

दृढ़ संकल्प एक अद्भुत शक्ति होती है, इससे न केवल आप सफलता पा सकते है, बल्कि अपने जीवन की प्रॉब्लम को भी दूर कर सकते है। दृढ़ संकल्पित होकर आप नशे जैसी गंभीर लत से भी बाहर आ सकते है।

इसलिए सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपका दृढ़ संकल्पित होना बहुत जरूरी है।

3. अपने सपनों पर विश्वास रखें [Trust your Dreams]

BELIEVE IN YOURSELF AND DREAM BIG

आपको अपने सपनो पर विश्वास होना चाहिए। सपनो को ऐसे जिओ, जैसे वो हकीकत हो।

अगर आपको अपने सपनों पर विश्वास नहीं होगा, तो आप कितनी भी मेहनत कर ले, वह व्यर्थ ही होगी। सपनों पर विश्वास के बिना आप दूसरों के विरोध के सामने आसानी से हथियार डाल देते है और खुद अपने विरोधी बन जाते है।

लोग क्या कहेंगे, उन्हें कितना दुख होगा, मै कर पाऊंगा या नहीं, ऐसे नकारात्मक विचार आपके अन्दर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते है, इसलिए ऐसे विचारों से दूर रहे। आप जो कर रहे है, वो सही कर रहे है, इसी सोच के साथ आगे बढ़ते रहिए, आपका सपना जरूर साकार होगा।

4. सपनों को पूरा करने की योजना बनाए [Make plans for your dreams]

Dream Big, Believe and Achieve

सबसे पहले आपको अपने सपने को एक पेपर पर लिख देना है, अपने सपने को निश्चित करना है। उसके बाद अपने सपने को प्रबल इच्छा में बदलना है।

आपको क्या क्या करना है? और आप क्या करने वाले है? इन सब बातों को लिख देना है।
अपनी इच्छा को एक लक्ष्य में बदलना है। जब आप अपने सपने को लक्ष्य में बदल देते है, तो आप अपने सपने के बहुत करीब अा जाते है।

आपको कौन सी किताबें पढ़नी है? कहां से ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी? आने वाले समय में क्या करना होगा? क्या स्ट्राटेजी होनी चाहिए? इत्यादि बातों की योजना बनानी है। बार बार अपने लक्ष्य को याद रखने के लिए उसे एक पेपर पर लिख कर कमरे में चिपका दे।

आपने अपने लक्ष्य को एक योजना में तो बदल लिया है, अब आपको उस योजना पर अमल करना है। बहाने बनाना और कल पर टालना छोड़ दे। जो काम आपको आज करना है, उसे अभी करे। लोगों के बारे में सोचना छोड़ दे, केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दे।

इस प्रकार आप अपने सपनों के अनुसार योजना बना सकते है।

5. अपने सपनो के लिए मेहनत करे [Work hard for your dreams]

Dream Big And Work Hard To Achieve Each Of Them

यह पॉइंट सबसे जरूरी है। जरूरी इसलिए है, क्योंकि आपने सपना तो देख लिया है, लेकिन बिना मेहनत किए आप उस सपने को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है।

सपने सिर्फ देखने और सोचने से पूरे नहीं होते, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सोने को भी आभूषण बनाने के लिए आग में पिघलाया जाता है, हम तो फिर भी इंसान है, अपने आप को बेहतर बनानें के लिए हमें मेहनत की आग में तपना होगा। अभी आपके पास समय है, ऊर्जा है, अभी अगर कुछ नहीं किया, तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा। इसलिए समय रहते मेहनत करे। अपने सपनो को साकार करें, आप जरूर कामयाब होंगे।

“सपने तभी पुरे होते हैं जब उन्हें पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की जाये, वरना सपने देखते देखते ही जीवन गुजर जाती हैं और कोई सपना पूरा नहीं होता।

यह पोस्ट सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं, पागल बनना पड़ता है (हिंदी) [How to achieve your dreams?] कैसी लगी? Comment करके जरूर बताएं। इस पोस्ट को Social media के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ Share करे।

Previous Articleकुशल श्रेष्ठ वक्ता कैसे बनें? 5 Tips to become a good speaker
Next Article Top 9 successful female entrepreneurs in India भारतीय सफल महिला उधमी
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer by profession and likes to posts motivational and inspirational Hindi Posts, before that he had completed BE and MBA in Operations Research. He has vast experience in software programming & development.

यह भी पढ़े

8 Mins Read

बिना कोचिंग के NEET की तैयारी कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

पढ़ाई में रुचि पैदा कैसे करें?

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Mental Health ~ ज्यादा सोचने के कारण और फायदे

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Arun Kumar patel on Mar 14, 2022 7:11 pm

    Excellent story Mera bhe sapna aisa he h bas hard work karna h

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
5 Mins ReadJul 25, 2020

छोटे Business Man के लिए Financial Planning के कुछ Tips

9 Mins ReadMar 9, 2025

भारत के राज्य, राजधानी और मुख्यमंत्री

7 Mins ReadAug 16, 2020

विश्व के प्रमुख देश उनकी राजधानी एवं मुद्राएँ | Country, Capital & Currency

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
5 Mins ReadOct 13, 2024
तेरे मेरे इर्द गिर्द : पुस्तक समीक्षा
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share Market में नुकसान होने के बावजूद भी लोग पैसा क्यों लगाते हैं?
9 Mins ReadAug 6, 2023
Share market से पैसे कैसे कमाए? Profit बुक करें, मुश्किल नहीं हैं
15 Mins ReadJul 17, 2023
Probo Earning App से पैसे कैसे कमाएं
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (31)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Sahil Solanki on आसान तरीकों से रोज 200 रूपए कैसे कमाए?
  • Rohini on खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए अगर नाली में भी गिर जाए तो भी कीमत कम नहीं होती
  • Manisha mer on भीड़ हौंसला तो देती है, लेकिन पहचान छीन लेती है | Never follow the crowd
  • Umang pasaya on Free Fire Game खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.