• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
प्रेरक प्रसंग 4 Mins Read

भगवान पर मेरी आस्था

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:Sep 12, 2021No Comments4 Mins Read
मेरे कान्हा मुरलीवाले मेरे दोस्त
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

आज सुबह से ही अजीब सी बैचैनी हो रही थी। पता नहीं क्या बात थी, मन घबरा रहा था। कायरा को तैयार करके स्कूल भेज दिया और नहाने चली गयी।

आकर पूजा की तैयारी कर के पूजाघर जाने ही वाली थी कि पतिदेव आये और बोले – यार, जल्दी से नाश्ता तैयार कर दो। आज बॉस ने जल्दी बुलाया है लंच वही कर लूंगा।

मैंने पूछा- इतनी जल्दी? हाँ यार, बोल रहे थे कोई जरूरी मीटिंग है कहकर वो नहाने के लिए Bathroom चले गए। पता नहीं क्यों बैचैनी बढती ही जा रही थी। बड़े ही अनमने मन से नाश्ता तैयार किया।

ये नाश्ता खाकर ऑफिस के लिए निकल गए। जल्दी से बर्तन रखकर हाथ पाँव धोये और भागी पूजा घर की तरफ।

मेरे कान्हा – मेरे सबसे अच्छे दोस्त!

उनसे मैं अपने मन की हर एक बात कह देती हूं फिर भय नहीं लगता जैसे उन्होंने सब संभाल लिया हो।

प्रभु बड़ा डर लग रहा है, आप ही बताओ न क्या बात है? ऐसा भय तो कभी नहीं लगता। वैसे आप हो तो काहे की चिंता? सबका भला करना प्रभु! हम सब पर कृपा बनाये रखना!!

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं! हे गिरधारी तेरी आरती गाऊं!
आरती गाने में जाने खो सी गई थी मैं। पूजा करने के बाद घर के काम निपटाने मे लग गयी। जैसे सब ठीक हो गया हो। बड़ा हल्का महसूस कर रही थी।

थोड़ी ही देर में Door Bell बजी। देखा तो पड़ोस वाली आंटी अंकल बड़े परेशान से दरवाजे पर खड़े थे।

आइये आइये, अंदर आ आइये ना – मैंने कहा, पर उन्होंने कहा आज रवि (यानि मेरे पति) मिला था, कह रहा था जरूरी काम है। सुबह 7:30 की ट्रैन पकड़ने वाला था।

जी अंकल, पर बात क्या है? – मैंने घबराते हुए पूछा। आंटी अचानक ही रोने लगी बोली उस लोकल में तो बम ब्लास्ट हो गया है, अभी अभी खबर मिली हैं। कोई नहीं बचा।

मेरे आसपास तो अँधेरा ही अँधेरा छा गया। मेरी क्या हालत थी, शब्दों में बयान नहीं कर पा रही हूँ।

सीधे दौड़ते हुए मेरे सबसे अच्छे दोस्त कान्हा के पास गई, परन्तु उन्हें देखा तो लगा ऐसा नहीं हो सकता। बस वही बैठे बैठे कान्हा कान्हा पुकारने लगी।

तभी थोड़ी ही देर में मेरा मोबाइल बजा जो आंटी ने उठाया और ख़ुशी से चिल्लायी – बेटा रवि का फ़ोन हैं, वो ठीक है।

मैंने आँख खोलकर कान्हा जी को देखा। लगा वो मुस्कुरा रहे हैं, मैं भी मुस्कुरा दी। इनकी आवाज कानो में पड़ी तो लगा जैसे अभी अभी प्यार हो गया हो। आप बस जल्दी आ जाइए – इतना ही बोल पायी।

ये घर आये तो मैं ऐसे गले लगी जैसे किसी का शर्म-लिहाज ही न हो। थोड़ी देर में अंकल ने पूछा – हुआ क्या था बेटा, तुम ट्रैन में नहीं गए क्या?

नहीं अंकल, बस यही कॉलोनी के मोड़ पर एक बहुत ही सुन्दर लड़का मिल गया। साथ साथ ही चल रहा था। मैंने पूछा – कहाँ रहते हो बेटा? पहले तो कभी नहीं देखा तुमको? कहने लगा – यहीं तो रहता हूँ। आप कहाँ रहते हो?

मैंने बताया कि मैं शिवम् अपार्टमेंट में रहता हूँ। अपने ऑफिस का भी बताया। उसने बताया कि वो मेरे ऑफिस के पास ही जा रहा हैं।
लेकिन टैक्सी से और कहने लगा – आप भी मेरे साथ ही क्यों नहीं चल लेते? मैंने कहा – नहीं, Thank You, मैं ट्रैन से ही जाता हूं।

अब वो ज़िद करने लगा, बोला मुझे अगर आप मेरे साथ चलेंगे तो मुझे अच्छा लगेगा। वैसे भी टैक्सी तो जा ही रही है न उस तरफ। मैंने भी सोचा, चलो ठीक हैं आज टैक्सी से सही। कम से कम ट्रैन की धक्का-मुक्की से तो बचूंगा ही और हम लोगो ने एक टैक्सी कर ली।

ये मुझे देखकर बोले – सुरभि, पता नहीं क्या जादू था उस लड़के में कि बस मैं खिंचा ही चला जा रहा था। बहुत ही प्यारा था वो आज जैसा मुझे पहले कभी नहीं लगा।

मैं भागी कान्हा की तरफ। मेरे सबसे अच्छे मित्र ने आज मेरे पति के साथ साथ मेरा जीवन भी जो बचा लिया था।

वो अभी भी मुस्कुरा ही रहे थे।

भक्ति में शक्ति हैं, क्या पता वो कब किस रूप में आपकी सहायता के लिए हाज़िर हो जाएँ।

जिसका मन सच्चा और कर्म अच्छा हैं वही भगवान का सच्चा भक्त हैं और ऐसे लोगो पर ईश्वर की कृपा हमेशा ही बनी रहती हैं..!!

Previous Articleनींद भी कीमती हैं तभी उसे सोना कहते हैं
Next Article छल्ला की लब दा फिरे Jab Tak Hai Jaan 2012 Lyrics in Hindi
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

5 Mins Read

तुम्हारी जाति और धर्म क्या हैं?

पूरा पढ़े
6 Mins Read

मेरी माँ, मेरी दुनिया ~ Hindi Kahani

पूरा पढ़े
18 Mins Read

एक लड़की को भागकर शादी करना कहाँ तक सही है? एक मर्मस्पर्शी कहानी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

10 Mins ReadAug 26, 2026

Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

16 Mins ReadAug 20, 2026

Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.