• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
जीवनी 8 Mins Read

खड़ी बोली हिन्दी के प्रथम कवि अमीर खुसरो का जीवन परिचय

Jyoti YadavBy Jyoti YadavUpdated:Jan 5, 2023No Comments8 Mins Read
Biography of Amir Khusrau, Sufi musician, poet
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

चौदहवीं सदी में अमीर ख़ुसरो का नाम हर किसी के जुबान पर था! अमीर ख़ुसरो एक बहुत ही मशहूर कवि, लेखक, गायक और संगीतकार थे। अमीर ख़ुसरो का परिवार राजघरानों के दरबार से ताल्लुक रखता था। हिंदी शब्दों का प्रयोग अपनी कविताओं में सबसे ज्यादा करने वाले मुस्लिम कवि अमीर ख़ुसरो थे।

इस लेख में
  • अमीर ख़ुसरो जीवनी
  • अमीर ख़ुसरो का प्रारंभिक जीवन
  • अमीर ख़ुसरो का परिवार
  • अमीर ख़ुसरो का बचपन
  • अमीर ख़ुसरो का संगीत में योगदान
  • अमीर ख़ुसरो और तबला
  • अमीर ख़ुसरो के कौशल
  • अमीर ख़ुसरो का विवाह और संतान
  • अमीर खुसरो के फारसी ग्रंथ
  • अमीर खुसरो की मसनवियाँ
  • अमीर खुसरो की गद्य रचनाएं
  • अमीर खुसरो की हिन्दी रचनाए
  • अमीर ख़ुसरो की मृत्यु

अमीर ख़ुसरो ने खड़ी बोली हिंदी भाषा का भी आविष्कार किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि अमीर ख़ुसरो ज्यादातर पहेलियों और मुकरियों से बातें करते थे। अमीर ख़ुसरो ने सर्वप्रथम अपने भाषा का उल्लेख करने के लिए हिन्दवी शब्द का प्रयोग किया था।

अमीर ख़ुसरो हिंदी में लिखने के साथ-साथ फारसी में भी लिखते थे। इस लेख में आप को अमीर ख़ुसरो के बारे में गहन जानकारी प्राप्त होगी।

अमीर ख़ुसरो जीवनी

1235 ईसवी में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली गांव में पैदा हुए अमीर ख़ुसरो को तूती ए हिंद के नाम से भी पहचाना जाता है। अमीर ख़ुसरो मुख्य तौर पर अपनी सूफी रचनाओं, पहेलियों और सूफी गीतों के लिए जाने जाते है‌ इनका पूरा नाम अमीर खुसरो देहलवी था और इनका असली नाम जो इनके पिताजी ने रखा था वह अबुल हसन था। अमीर ख़ुसरो लाचन जाति से संबंध रखते थे।

अमीर ख़ुसरो का व्यक्तिगत परिचय

नामकवि अमीर खुसरो
जन्मसन् 1235
जन्म स्थानउत्तर प्रदेश
पिता का नामतुर्क सैफुद्दीन
माता का नामबलबनके
पत्नी का नामज्ञात नहीं
पेशाकवि, संगीतकार
बच्चेज्ञात नहीं
मृत्युअक्टूबर 1325
मृत्यु स्थानदिल्ली
भाई-बहनज्ञात नहीं
अवार्डज्ञात नहीं

अमीर ख़ुसरो का प्रारंभिक जीवन

एक संगीतकार के रूप में प्रख्यात अमीर ख़ुसरो का जन्म देश के उत्तर प्रदेश राज्य के एटा जिले के पटियाली नाम के कस्बे में 1253 ईस्वी में हुआ था।

अमीर ख़ुसरो जब पैदा हुए थे तब उनके पिताजी ने इनका नाम अमीर ख़ुसरो नहीं बल्कि “अबुल हसन” रखा था, परंतु बाद में प्रसिद्धि पाने के कारण इनका नाम अमीर ख़ुसरो के तहत ही जाना गया।

अमीर ख़ुसरो के पिता का नाम सैफुद्दीन था, जो कि मध्य एशिया की लाचन नाम की जाति से तालुकात रखते थे।

जब चंगेज खान ने लगातार आक्रमण करके कई राज्यों को जीत लिया था, तो आक्रमण करते करते वह लाचन जाति के डेरे के पास भी पहुंचे और वहां पर भी चंगेज खान ने काफी ज्यादा लूटपाट की, जिसके कारण लाचन जाति के लोग परेशान होकर बलबन राज्य(1266-1286) में शरणार्थी के तौर पर आकर इंडिया में रहने लगे और फिर उन्होंने इंडिया को ही अपना ठिकाना बना लिया।

अमीर खुसरो के जन्म स्थान के बारे में एकमत नहीं है, अलग-अलग लोगों की इनके जन्म स्थान के बारे में भिन्न भिन्न राय है। कई लोग ऐसा कहते हैं कि, अमीर ख़ुसरो का जन्म देश के उत्तर प्रदेश राज्य के पटियाली नाम के गांव में हुआ था, जो कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आता है, वही कई लोग ऐसा मानते हैं कि इनका जन्म वहां पर नहीं हुआ था।

हुमायूं शहंशाह के राज के दौरान हामिद बिन फजलुल्लाह जमाली ने सबसे पहले अपनी रचना ‘तज़किरा’ सैरुल आरफ़ीन’ मे अमीर ख़ुसरो के पैदा होने की जगह को पटियाली बताया था और उसी के आधार पर आगे चलकर के कई लोगों ने अमीर ख़ुसरो का जन्म स्थान पटियाली ही माना।

इसके अलावा हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा की भी कई किताबों में अमीर ख़ुसरो का जन्म पटियाली में ही माना गया है।

अमीर ख़ुसरो का परिवार

अमीर ख़ुसरो के पिताजी का नाम सैफुद्दीन था और इनकी माता जी का नाम बलबनके था। अमीर ख़ुसरो की माता जी से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इनकी माताजी मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू थी परंतु शादी करने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लिया।

इनकी माता जी की मातृभाषा हिंदी थी। इस प्रकार अमीर ख़ुसरो को भी हिंदी भाषा की बढ़िया जानकारी आगे चलकर प्राप्त हुई। अमीर ख़ुसरो के नाना का नाम एमादुलमुल्क था‌। अमीर ख़ुसरो के नाना जी भी पहले हिंदू ही थे और उनके घर में सारे हिंदू त्यौहार मनाए जाते थे और हिंदू परंपरा का भी पालन किया जाता था।

उनका परिवार दिल्ली में रहता थे। कई लोगों के अनुसार यह कुल तीन भाई थे, जिन्होने बाद में आगे चलकर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।

अमीर ख़ुसरो का बचपन

जब अमीर ख़ुसरो पैदा हुए थे,तो 5 साल की उम्र आते आते इनकी कविता में रुचि होने लगी थी। वे कविता कहने में भी इंटरेस्ट रखते थे और कविता लिखने में भी इंटरेस्ट रखते थे।

अमीर खुसरो की नानी के घर में संगीत मय माहौल रहता था और उनके नाना जी को खाने पीने का बहुत ही ज्यादा शौक था, जिसके कारण अमीर ख़ुसरो की जिंदगी में अपने नानी के घर के माहौल का काफी ज्यादा असर पड़ा।

अमीर ख़ुसरो के नाना और अमीर ख़ुसरो के पिता दोनों इस्लाम धर्म के महान सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया के बहुत ही बड़े भक्त थे और वह उनका सच्चे दिल से सम्मान करते थे और उनकी सेवा करते थे।

अमीर ख़ुसरो की पूरी फैमिली ने हजरत निजामुद्दीन औलिया साहब से धर्मदीक्षा प्राप्त की थी।

जब अमीर ख़ुसरो की फैमिली ने हजरत निजामुद्दीन औलिया से धर्म दीक्षा प्राप्त की थी, तब अमीर ख़ुसरो की उम्र सिर्फ 7 साल की थी। 7 साल की उम्र मे हीं अमीर ख़ुसरो के पिताजी का निधन हो गया था, परंतु उनके निधन के बावजूद भी इनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

जब अमीर ख़ुसरो 8 साल के हुए, इन्होंने हजरत निजामुद्दीन औलिया को अपना गुरु बनाया और खुद उनके शिष्य बन गए। उसके बाद ऐसा माना जाता है कि हजरत निजामुद्दीन औलिया की प्रेरणा से ही अमीर ख़ुसरो ने काव्य साधना शुरू की थी।

ऐसा भी माना जाता है कि हजरत निजामुद्दीन औलिया गुरु साहब के प्रभाव के कारण ही राज दरबार में रहने के बावजूद भी अमीर ख़ुसरो के मन से कभी भी हजरत निजामुद्दीन औलिया के प्रति सम्मान में कमी नहीं आई।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि जब अमीर ख़ुसरो किशोरावस्था में पहुंचे तो ही उन्होंने काव्य लिखना स्टार्ट कर दिया तभी से उन्होंने 20 साल की उम्र को पार करते करते विभिन्न प्रकार के काव्य की रचनाएं करनी शुरू कर दी थी।

अमीर ख़ुसरो का संगीत में योगदान

बता दें जितना लगाव अमीर ख़ुसरो को साहित्य से था, उतना ही लगाव अमीर ख़ुसरो को संगीत से भी था और इसीलिए उन्होंने भारतीय संगीत के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान भी दिया था।

अमीर ख़ुसरो ने ईरानी राग और भारतीय राग का सुंदर मिश्रण तैयार किया था और उन्होंने एक नए राग शैली इमान, जिल्फ़, साजगरी को पैदा किया। आज के टाइम में हम और आप जो कव्वाली और सितार सुनते हैं, उसके बारे में भी ऐसा कहा जाता है कि अमीर ख़ुसरो की ही यह देनदारी है।

अमीर ख़ुसरो ने गाने की तर्ज पर अरबी ग़ज़ल और फारसी भाषा की ग़ज़ल को मिलाकर कई पहेलियां और दोहे लिखने का काम भी किया था।

अमीर ख़ुसरो और तबला

वैसे तो कई लोगों का यह कहना है कि तबला यंत्र का आविष्कार हजारों साल पहले ही हो गया था, परंतु कुछ जानकारियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अमीर ख़ुसरो ने 13वीं शताब्दी में पखावज के दो टुकड़े करके तबला बनाने का काम किया था।

अमीर ख़ुसरो के कौशल

अमीर ख़ुसरो को सिर्फ हिंदी भाषा ही नहीं बल्कि उन्हें अरबी, संस्कृत,फारसी, तुर्की भाषा का भी काफी अच्छा ज्ञान था। इसके अलावा उन्हें इतिहास, युद्ध रणनीति, व्याकरण, ज्योतिस संगीत, धर्म शास्त्र और दर्शन की भी काफी अच्छी नॉलेज थी, क्योंकि उन्होंने इन सभी वस्तुओं की काफी अच्छे से स्टडी की थी।

अमीर ख़ुसरो का विवाह और संतान

वैसे तो अमीर ख़ुसरो की शादी के बारे में कहीं पर भी किसी भी प्रकार का जिक्र नहीं है, परंतु ऐसा निश्चित तौर पर कहा जाता है कि, उनकी शादी अवश्य हुई थी।

अमीर ख़ुसरो के द्वारा लिखी गई पुस्तक “लैला मजनू” से इस बात की जानकारी प्राप्त होती है कि उनकी शादी हुई थी और शादी होने के बाद उन्हें अपनी पत्नी से एक पुत्री की प्राप्ति भी हुई थी, जिसका उन्हें काफी दुख था।

उन्होंने अपने उस ग्रंथ में यह बताया था कि या तो तुम इस धरती पर आती नहीं और अगर आती तो तुम पुत्र बन करके आती।

अमीर ख़ुसरो की बेटी होने के अलावा उनके तीन बेटे भी थे, जिनमें से एक बेटे का नाम मलिक अहमद था, जो कि कवि थे और कविता लिखने का काम करते थे। वह सुल्तान फिरोज शाह के दरबार से संबंध रखते थे।

अमीर खुसरो के फारसी ग्रंथ

  • तुहका-तुस-सिग्र
  • गुर्र-तुल-कमाल
  • बकिया नकिया
  • निहातयुल कमाल

अमीर खुसरो की मसनवियाँ

  • किरान-उस-सादैन
  • मिफ्ताहुल-फुतूह
  • देवल रानी खिज्र खाँ या इश्किया या खिज्रनामा
  • नुह सिपेहर
  • तुगलक नामा
  • खम्सा-ए-खुसरो
  • क.हश्त-बहिश्त
  • ख.मतला उल अनवार
  • ग.शीरी व खुसरो
  • घ.मजनू व लैला
  • ञ.आइने-सिकन्दरी
  • मसनवी शिकायत नामा मोमिन परु पटियाली।

अमीर खुसरो की गद्य रचनाएं

  • एज़ाजे खुसरवी
  • खजाइन-उल-फुतूह या तारीखे-अलाई
  • अफजलुल फ़वायद
  • किस्सा चार दरवे
  • राहतुल मुहिब्बीन
  • इनशाए खुसरो
  • मकाल: तारीखुल खुलफा

अमीर खुसरो की हिन्दी रचनाए

  • खालिक बारी
  • दीवाने हिन्दवी
  • हालात-ए-कन्हैया

अमीर ख़ुसरो की मृत्यु

मान्यता है अमीर ख़ुसरो की मृत्यु दिल्ली में 1325 ईस्वी में हुई थी।

इनकी जीवनी भी पढ़ें

  • कन्फ्यूशियस की जीवनी Confucius Biography & Quotes
  • सर्वाधिक प्रखर कुटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की जीवनी
  • विलियम शेक्सपियर का संक्षिप्त जीवन परिचय
  • दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी
  • विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलिली का जीवन परिचय
  • टेलीफोन के आविष्कारक एलेग्जेंडर ग्राहम बेल का जीवन परिचय
Previous Article“किंग मेकर” सैय्यद बन्धु का जीवन परिचय
Next Article लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक संक्षिप्त जीवन परिचय
Jyoti Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Jyoti Yadav is a Digital Marketing analyst by profession and like to posts motivational and inspirational Hindi Posts. She has experience in Digital Marketing and specializing in organic SEO, social media marketing, Affiliate Marketing.

यह भी पढ़े

12 Mins Read

पल्लवी जोशी जीवनी ~ Pallavi Joshi Biography in Hindi

पूरा पढ़े
11 Mins Read

CDS Bipin Rawat Biography चीनी सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था

पूरा पढ़े
8 Mins Read

दुनिया के सबसे जुगाडू इन्सान बिजनेस मैग्नेट Richard Branson जीवनी

पूरा पढ़े

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
  • sourav mahajan on Best motivational blogs in Hindi
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.