• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
सफलता के रहस्य 7 Mins Read

सफलता समर्पण माँगती हैं

ReenuBy ReenuUpdated:Jul 31, 2026No Comments7 Mins Read
Importance of dedication in success
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

हम सभी लोग जीवन मे सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, हालांकि सफलता की परिभाषा सभी के लिए अलग अलग हैं। हम सोचते हैं कि हम जो भी काम करें, उसमें हमें सफलता जरूर मिले पर अक्सर ऐसा होता नहीं है, इसके पीछे कई कारण होते हैं।

इस लेख में
  • समर्पण क्या है
  • समर्पण क्यों जरूरी है
  • समर्पण के फायदे
  • समर्पण सुंदर है

कई बार हमें सफलता मिल जाती है और कई बार नहीं भी मिलती।

सफलता का मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे द्वारा किए गए प्रयास में कितनी Dedication है और  हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कितने प्रतिबद्ध है।  हम सब जानते हैं आधे अधूरे मन से किया गया कोई काम कभी भी फलदाई नहीं होता। फिर भी  हम अक्सर आधे अधूरे प्रयास करते हैं, और सफलता की उम्मीद करते हैं, जो कभी पूरी नहीं होती।

समर्पण क्या है

समर्पण का आधारभूत शाब्दिक अर्थ है, किसी को भेट पूर्वक या प्रेम पूर्वक कुछ देने की क्रिया। समर्पित होने से मतलब है कि किसी के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर देना या सौंप देना।

समर्पण किसी का किसी के भी प्रति हो सकता है। आप यदि एक स्टूडेंट हैं तो पढ़ाई के प्रति समर्पित हो सकते हैं। आप यदि एक employee हैं तो अपनी job के प्रति समर्पित हो सकते हैं।

किसी कार्य के प्रति समर्पण का अर्थ यह है कि, आपको उस काम के अलावा और किसी चीज का ध्यान ही नहीं रहता। इसका अर्थ है आप उस काम में खुद को पूरी तरह अर्पित कर चुके होते हैं, अब जब तक वह कार्य सम्पन्न नहीं होता तब तक आप उसे पूरा करने में लगे रहोगे।

जैसे कोई भक्त जब अपने भगवान का ध्यान कर रहा होता है तो उसे अपने भगवान के अलावा और कोई भी चीज दिखाई नहीं देती, यह समर्पण है।  जब एक मां अपने बच्चों से प्यार करती है से अपने बच्चों के अलावा और कोई वस्तु  जरूरी नहीं लगती, यह समर्पण है।

जब कोई संगीत से प्यार करने वाला व्यक्ति गाना शुरू करता है तो उसे समय का ध्यान ही नहीं रहता, ये सभी समर्पण के ही उदाहरण हैं।

समर्पण क्यों जरूरी है

किसी भी कार्य में सफलता के लिए समर्पण की भावना बेहद जरूरी है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको उसमें डूब कर काम करना होगा तभी सफलता मिलेगी।  जब आपने कोई task अपने हाथ में  लिया है तो आपके अंदर यह भावना होनी चाहिए कि मुझे यह करना  ही है चाहे कुछ भी हो जाए चाहे कितना भी समय लगे चाहे कितनी भी  कठिनाई आए।

अक्सर समस्याएं आने पर लोग अपने तय किए रास्ते छोड़ देते हैं और दूसरे रास्तों की तरफ चले जाते हैं परंतु मेरे हिसाब से ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है।

इस तरह रास्ते ही बदले जाते रहे तो हमारी मंजिल तक पहुंचने की संभावनाएं कम होती जाएंगी। बल्कि एक बार हमने जो रास्ता चुन लिया है, उस रास्ते पर हमें पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ना चाहिए चाहे उसमें कितनी भी समस्याएं आए।

आप यदि मन लगाकर किसी कार्य को करते हैं, तो कार्य में सफलता प्राप्त होने की दर काफी अधिक होती है।  मन लगाकर कार्य करने  का अर्थ यहां पर पूरी ताकत के साथ किए जाने वाले प्रयास से हैं। ऐसा कभी हो ही नहीं सकता कि आप पूरी ईमानदारी से  प्रयास करें और सफल न हों। आपने सुना ही होगा..

जब आप पूरी शिद्दत से किसी चीज को चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है

स्वामी विवेकानन्द ने भी कार्य को सफलता तक पहुचाने का और लक्ष्य प्राप्ति का केवल एक ही तरीका बताया हैं, जो 100% काम करता हैं

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए

यह झूठ नहीं है, बल्कि जिंदगी की हकीकत भी है। आप का समर्पण भाव देखकर कुदरत भी अपना इरादा बदल देती है और आपकी सफलता में अपने सहयोग देती है। बस शर्त ये ही है,  कि वो ताकत होनी चाहिए आपके अंदर जो कुदरत को ऐसा करने पर मजबूर कर दे।

उस ताकत का ही नाम है समर्पण या Dedication. ये ही तय करता है कि आप सफल होंगे या नहीं। आपकी लगन ही बताती है कि आप किस हद तक कामयाब होने वाले हैं।

ऐसा इसलिए होता क्योंकि प्रकृति का नियम है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। फ्री मे किसी को भी कुछ नहीं मिलता, इसलिए ही हर जीत की कीमत चुकानी होती है।

कामयाबी के लिए आपको अपना हर तरह का आराम दाव पर लगाना ही पड़ता है, तभी आपकी सफलता संभव है ।

जब हम अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं तो दूसरी चीजों में हमारा ध्यान नहीं भटकता है।  हमारी नजर सिर्फ अपने लक्ष्य पर होती है तो जाहिर सी बात है कि अपने काम में हम अपना 100% देते हैं।

जितना हमारा सामर्थ्य होता है जितनी हमारे अंदर प्रतिभा होती है उन सब चीजों को समेट कर हम अपने प्रयासों में डाल देते हैं और हमारा यह प्रयास एक चमत्कार से भरा होता है और सौ प्रतिशत  यह सफल भी होता है।

समर्पण के फायदे

  1. समर्पण हमारे आवारा मन को नियंत्रित करता है। जिससे हमारा ध्यान भटकता नहीं है और हम एकाग्रता पूर्वक अपना काम कर पाते हैं।
  2. जब हम अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं, तो उसे प्राप्त करने के लिए हम कई सारे प्रयास करते हैं।  जो जाने अनजाने हमारे ज्ञान में वृद्धि का कारण बनते हैं यह कह सकते हैं कि हमारे नॉलेज में भी बढ़ोतरी होती जो हमें हमारे भविष्य में काम आती है। कई बार कोई असफल प्रयास आपको जीत नहीं दिला पाता पर एक जरूरी सीख दिला देता है।
  3. समर्पण गुण नहीं बल्कि गुणों की खदान है। अगर आप किसी लक्ष्य के प्रति समर्पित है तो आप अपने आप धैर्यवान मेहनती जिज्ञासु आदि प्रवृत्तियों से खुद को युक्त पाएंगे।
  4. समर्पण हमें अपने लक्ष्य से प्यार करना सिखाता हैं। सोच के देखिए इस चीज़ को, अपने लक्ष्य से प्यार करना आपको success के कितने पास पहुँचा देगा।
  5. जब आप किसी चीज के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं तो फिर वह आपके लिए बोझिल और उबाऊ नहीं रहती। उसके अंदर आपका interest अपने आप पैदा हो जाता है और आपको उस कार्य को करने मे खुशी होने लगती है।

समर्पण सुंदर है

एक मां और बच्चे का रिश्ता सुंदर है। क्योंकि उस रिश्ते में समर्पण का भाव है। माता और बच्चे का ही क्यों, हर वो रिश्ता जिसमे समर्पण का भाव है, वह सुंदर है।

फिर चाहे वो रिश्ता भक्त का भगवान से हो , पत्नी का पति से हो शिष्य का गुरु से हो, उसमें सुंदरता आ ही  जाती है क्योंकि उसमें समर्पण का भाव है।

पेड़-पौधे, प्रकृति, नदियां, झरने, झीलें, ये सब सुंदर है, क्योंकि यह सभी समर्पित हैं अपने कार्य के लिए।  इनकी सुंदरता का कोई सानी नहीं है क्योंकि समर्पण की भावना  इनके अंदर कूट-कूट कर भरी हुई है।

जब हम पूरी तरह से समर्पित होकर के प्रयास करते हैं तो हमें मिलने वाली सफलता भी उतनी ही ज्यादा सुंदर होती है जितना समर्पित हमारा प्रयास था।

निष्कर्ष

दोस्तों अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें संघर्ष तो करना ही होता है क्योंकि संघर्ष ही जीवन है, लेकिन जरूरी है कि वह संघर्ष या प्रयास पूरी तरह समर्पित भाव से किया जाना चाहिए।

जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता तब तक हमारे ख्याल में उसके अलावा और कुछ नहीं आना चाहिए। जैसे अर्जुन को सिर्फ मछली की आंख दिखाई देती हैं, वैसे ही हमें भी सिर्फ और सिर्फ हमारा लक्ष्य दिखना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया हर कार्य लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में उठाया गया कदम होना चाहिए।

सफलता के  मिलने तक यह जरूरी है, कि आप सिर्फ सफलता के लिए कार्य करें क्योंकि सफलता समर्पण मांगती है, वो आपसे अपनी कीमत चाहती है। वो चाहती है कि आप उस पर अपनी नींद, चैन, आराम सब कुछ वार दें और  कभी हार ना माने।

आपने अगर अपने हिस्से का hard work कर लिया तो जल्दी ही एक बड़ी सफलता आपको अपना इंतजार करते हुए जरूर मिलेगी । मुझे उम्मीद है की आप को यह पोस्ट पसंद आएगी । अपने सुझाव आप हमे कमेन्ट करके बता सकते हैं, धन्यवाद !

Previous Articleपूर्वजन्म का हिसाब ~ कहानी
Next Article जीवन को खुबसूरत कैसे बनाएं
Reenu

    यह भी पढ़े

    8 Mins Read

    सुबह 3:00 बजे कैसे उठे? सुबह जल्दी उठने के फायदे

    पूरा पढ़े
    13 Mins Read

    बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण: समझदार लोगों की ये आदतें पहचानें

    पूरा पढ़े
    11 Mins Read

    Smart Work और Hard Work में क्या फर्क है?

    पूरा पढ़े

    Leave A Reply Cancel Reply

    Popular Posts
    16 Mins ReadAug 11, 2026

    Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

    13 Mins ReadAug 10, 2026

    भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

    17 Mins ReadAug 11, 2026

    195 देशों की राजधानी और मुद्रा

    10 Mins ReadAug 26, 2026

    Blog और Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

    16 Mins ReadAug 20, 2026

    Copyright, Patent और Trademark में अंतर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

    Latest Posts
    8 Mins ReadAug 8, 2026
    तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
    11 Mins ReadAug 8, 2026
    शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
    10 Mins ReadAug 8, 2026
    शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
    8 Mins ReadAug 9, 2026
    Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
    1 2 3 … 184 Next
    Categories
    • Blogging Tips (8)
    • Book Summary (35)
    • Business Ideas & Earn Money (30)
    • General (13)
    • General Knowledge (55)
    • Health Tips (53)
    • Hindi Essay (2)
    • Hindi Quotes (59)
    • Hindi Thoughts (39)
    • Let's Laugh (8)
    • Motivational Hindi Songs (47)
    • Motivational Hindi Stories (25)
    • Personality Development (50)
    • Success Stories (17)
    • अमर कहानियाँ (7)
    • चाणक्य नीति (19)
    • चुटकुले (9)
    • जीवनी (63)
    • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
    • प्रेरक प्रसंग (10)
    • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
    • रोचक घटनाये (3)
    • रोचक तथ्य (8)
    • लोक व्यवहार (33)
    • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
    • सफलता के मंत्र (73)
    • सफलता के रहस्य (54)
    • हिंदी कहानियाँ (93)
    • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
    • हिंदी शेर और शायरी (6)
    • हिन्दी कविताएं (40)
    About Us

    अच्छी बातें डॉट कॉम

    AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

    DMCA.com Protection Status

    Recent Comment
    • Vijay Pal on आखिर जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
    • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
    • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
    • puja on Top 10 successful profitable startups in India
    Subscribe to Updates
    सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

    कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

    Powered by ® Google Feedburner

    Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise
    • Guest Column
    • Privacy Policy
    • Sitemap

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.