• Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
Facebook Twitter Instagram LinkedIn Reddit RSS
Most Liked Posts
  • तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
  • शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
  • शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
  • GyanKamao से पैसे कैसे कमाएं? GyanKamao क्या है और कैसे काम करता है?
  • Freelancing से पैसे कैसे कमाएं? Freelancer बनने की पूरी जानकारी
  • Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  • Bike Se Paise Kaise Kamaye? बाइक से पैसे कमाने के 12 तरीके
Facebook Twitter Instagram Pinterest LinkedIn Reddit RSS
AchhiBaatein.Com
  • Business Ideas
  • Success Stories
  • व्यक्तित्व विकास
  • सफलता के रहस्य
  • Book Summary
  • Health Tips
AchhiBaatein.Com
Health Tips 8 Mins Read

Depression से नुकसान डिप्रेशन का लक्षण और उपाय

Mahesh YadavBy Mahesh YadavUpdated:Jan 11, 20231 Comment8 Mins Read
डिप्रेशन की सबसे अच्छी दवा
साझा करें
Twitter LinkedIn Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp

हम इंसानों में कई तरह के इमोशंस होते हैं जैसे खुशी, दुख, डर ,जलन इत्यादि लेकिन इन सभी Emotions को तो हम फिर भी कंट्रोल कर लेते हैं लेकिन एक इमोशन है जिसके चपेट में आकर बहुत से लोग अपनी जान तक दे देते हैं।

इस लेख में
  • डिप्रेशन क्या है ?
  • डिप्रेशन का क्या कारण होता हैं ?
  • डिप्रेशन से कैसे बचें ?
  • डिप्रेशन से बाहर निकलने में कितना टाइम लगता है ?

इस इमोशन का नाम है डिप्रेशन! डिप्रेशन एक खतरनाक चीज है और अगर आप इस चीज से सही समय पर नहीं निकलते हैं तो आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी पर इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Depression se kaise bache ? तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

हमारे इंडिया में कई लोग डिप्रेशन के नाम से वाकिफ हैं लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो डिप्रेशन के बारे में नहीं जानते हैं इसीलिए आपका पहले ये जाना जरूरी है कि डिप्रेशन आखिर होता क्या है ?

डिप्रेशन क्या है ?

Depression एक तरह का Emotion होता है। जो बाकी Emotions से काफी स्ट्रॉन्ग होता है क्योंकि बाकी Emotions को तो आप फिर भी कंट्रोल कर लेते हैं लेकिन इस इमोशन को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि अंदर ही अंदर लोगों को खोखला कर देता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि डिप्रेशन मनुष्य की पीढ़ी दर पीढ़ी आने वाला रोग नहीं है बल्कि यह युवाओं में और बुजुर्गों में देखा जाने वाला Syndrome है।

लोग Depression में तब जाते हैं जब उनकी दिमागी हालात सही नहीं रहती और वो अपने जीवन में कुछ कर नहीं पाते हैं। तब वो धीरे-धीरे Depression के शिकंजे में आने लगते हैं।

Depression के समय लोग दिन भर अकेले कमरे मे बैठें रहते हैं ना तो उन्हें बाहरी दुनिया से कोई मतलब होता है और ना ही वो अपने परिवार के बारे में ज्यादा सोचते हैं।

डिप्रेशन में गए हुए लोग अपने अलग ही दुनिया में खोए रहते हैं तो उन्हें कुछ खाने का मन करता है और ना ही कोई और चीज करने का, जिसके वजह से वह बहुत बीमार हो जाते हैं।

पर अब सोचने वाली बात यह है कि इतनी खतरनाक चीज लोगों को होती कैसे हैं मतलब कि लोग डिप्रेशन में कैसे चले जाते हैं ? या यूं कहें कि डिप्रेशन किस वजह से होती हैं ?

डिप्रेशन का क्या कारण होता हैं ?

लोगों के Depression में जाने के कई वजह हो सकते है, जिसके बारे में हमने नीचे पॉइंट्स में डिटेल में बताया है। अगर आपके अंदर इनमें से कोई भी लक्षण दिखते हैं तो जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी खुद को इसी निकाल दीजिए क्योंकि डिप्रेशन में जाने के बाद फिर इससे बाहर आना मुश्किल हो जाता है।

  1. प्यार के कारण
  2. नौकरी ना मिलने के कारण
  3. तनाव
  4. घर की परेशानी
  5. पढ़ाई का Pressure
  6. Personality के कारण

1. प्यार के कारण : आज के युवाओं की सबसे बड़ी परेशानी उनका Relationship है, युवाओं के शारीरिक विकास के साथ बदलते हुए हारमोंस के कारण आज की युवा अपने विपरीत Gender के प्रति आकर्षित होने लगते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं।

पर जब उनके रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स आनी शुरू हो जाती है और इन दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगता है तब उनकी भावनाएं धीरे-धीरे उलझने लगती है जिसके बाद वो तन्हा और अकेला होना महसूस करते है और धीरे-धीरे Depression में चले जाते हैं।

2. नौकरी ना मिलने के कारण : देश के युवाओं की सबसे बड़ी परेशानी आज बेरोज़गारी बन गई है। जितना काम नहीं है उसमें ज्यादा काम करने वाले लोग आज हमारे देश में मौजूद है जिसके कारण बेरोजगारी और नौकरी ना मिलने की समस्या संपूर्ण देश में उत्पन्न हो रही है, जिसके फलस्वरूप आज की नौकरी की तलाश करते हुए थक कर Depression में जाने लगते हैं।

3. तनाव : जो लोग खुद को दुनिया से अलग रखने की कोशिश करता है वह धीरे-धीरे डिप्रेशन के शिकंजे में पड़ने लगता है। क्योंकि जब लोग अकेले होते हैं और किसी से भी अपना गम नहीं बांटते हैं तो वो अंदर से बहुत दुखी हो जाते हैं और Depression में पड़ जाते हैं।

4. घर की परेशानी : जिन बच्चों के घर की स्थिति सही नहीं रहती और उन्हें घर की बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वे बच्चे बड़े होते होते डिप्रेशन में चले जाते हैं। क्योंकि उनका मेंटल टेंशन बहुत ज्यादा होता है और उन्हें वह प्यार कभी मिला ही नहीं होता है जो वो चाहते हैं।

5. पढ़ाई का Pressure : वर्तमान समय में आज बच्चों में पढ़ाई का इतना ज्यादा दबाव बढ़ गया है जिससे बच्चे धीरे-धीरे तनाव में जाना शुरु कर दे रहे हैं। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते हैं उनका सब लोग मजाक उड़ाने लगते हैं जिससे बच्चे अपने अंदर का सारा कॉन्फिडेंस खो देते हैं और डिप्रेशड रहने लगते हैं।

6. Personality के कारण : जिन लोगों की Personality उतनी आकर्षित नहीं होती वे लोग खुद को नापसंद करना शुरू कर देते हैं और अकेले होने लगते हैं। अपने आप को सुंदर बनाने के लिए बहुत ट्राई करते हैं और जब उनका प्रयास असफल होता है तो वे धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाना शुरु कर देते हैं।

लोग इन सभी कारणों की वजह से डिप्रेशन में चले जाते हैं। तो आप इन चीजों से दूर रहने की कोशिश कीजिए।

डिप्रेशन से कैसे बचें ?

अगर आप हमेशा दुखी रहते हैं और आप को ऐसा लग रहा है कि आप डिप्रेशन में जाने वाले हैं तो आप मेरे द्गवारा बताई गई यह चीजें कीजिए क्योंकि इससे आप डिप्रेशन से बच सकते हैं –

1. खुश रहने का प्रयास करना : डिप्रेशन से बचने का सबसे बड़ा उपाय हैं खुश रहना। लोगो को कोशिश करता रहना चाहिए कि वे खुश रहें, उन्हें छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढना चाहिए और अपने जीवन को खुशमिजाज बनाए रखने का कोशिश करते रहना चाहिए।

2. लोगों के साथ मिलना जुलना चाहिए : लोगों से मिलजुल कर रहने में जो खुशी मिलती है उससे लोग सभी तरह के नेगेटिव फीलिंग से दूर रहते हैं। लोगों के साथ रहने से व्यक्ति का तनाव दूर होता है और उसके अंदर की अकेलेपन की भावना भी नष्ट होती है जिससे मनुष्य खुश होने लगता है और वह डिप्रेशन में नहीं जाता।

3. बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए : बहुत समय तक एक ही कमरे में बंद रहने के कारण लोगों में तनाव की भावना उत्पन्न होने लगती है जिससे वे धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगते हैं, इसीलिए डिप्रेशन से बचने के लिए आप को बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए।

आपको हमेशा दूसरों के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। बंद कमरे में अकेले रहने से आप अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए।

4. नेगेटिव इमोशन से दूर रखना चाहिए : लोगों को हमेशा पॉजिटिव लोगो के साथ ही रहना चाहिए जो लोग आपको बुरे काम करने का बढ़ावा दें और आपको बुरी नसीहत दे ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए था इन लोगों के साथ रहते रहते आप भी उन्हीं की तरह बनने लगते हैं।

नेगेटिव इमोशन और व्यक्ति को अपने जीवन से हमेशा अलग करके रखिए जिससे आप अपने जीवन को और भी ज्यादा खुश मिजाज और सफल बना पाएंगे।

5. पसंदीदा चीजें करनी चाहिए : अपनी पसंद की चीजें करना व्यक्ति को सबसे ज्यादा खुशी देता है। इसीलिए डिप्रेशन से बचने के लिए आपको अपनी पसंद की सभी चीजें करनी चाहिए जैसे गाना गाना, डांस करना, ड्राइंग करना, कविताएं लिखना और खाना बनाना जैसे कामों में खुद को हमेशा Busy रखना चाहिए जिससे आपके मन में बुरे खयाल ना आए और आप कभी भी डिप्रेशन में ना जाएं।

6. जानवरों के साथ खेलना चाहिए : जानवर दुनिया के ऐसे जीव होते हैं जिन्हें किसी भी प्रकार की भावनाएं नहीं समझ आती बस उन्हीं केवल आपका प्रेम और समय चाहिए होता है।

जब आप अपने जीवन में असफल होने लगे और खुद से निराश होने लगे तब आपको जानवरों के साथ खेलना चाहिए जिससे आपका मन शांत होगा और दूसरों का प्यार देखकर आप स्वयं खुशमिजाज बनोगे और आपको फिर कभी भी डिप्रेशन में जाने का ध्यान नहीं आएगा।

डिप्रेशन से बाहर निकलने में कितना टाइम लगता है ?

अगर आप देख रहे हैं और आप सोच रहे हैं कि आप इस डिप्रेशन से कब तक बाहर निकलेंगे तो हम आपको बता दें कि डिप्रेशन से बाहर निकलने का कोई निश्चित समय नहीं है जिस तरह का आपका डिप्रेशन होता है आप उतनी जल्दी डिप्रेशन से निकल सकते हैं –

1. मनुष्य को कई प्रकार के डिप्रेशन हो सकते हैं जैसे कुछ डिप्रेशन छोटे समय के लिए होते हैं छोटे-छोटे चीजों पर होते हैं जैसे घर में तनाव के कारण थोड़ी तंगी होने से लोग कुछ दिनों के लिए डिप्रेस्ड होता है।

तो इस तरह के डिप्रेशन कम समय के लिए होता है। जो लोगों के घर की परेशानी ठीक होते ही चली जाती है।

2. जो लोग प्रेम में होते हैं और जिनका अपनी फैमिली के साथ झगड़ा होते रहता है उन लोगों की डिप्रेशन में जाने की इच्छा ज्यादा होते हैं।

ऐसे लोग रोज-रोज के झगड़ों से तंग होकर अपने रिलेशनशिप का अंत कर लेते हैं और हमेशा डिप्रैस रहते है।

3. कुछ लोगों का मानसिक तनाव इतना बढ़ जाता है कि वह डिप्रेशन की सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच जाते हैं जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है और उनका शरीर भी इससे अफेक्ट होने लगता है।

 

यह Posts भी पढ़ें

  • बिना पढ़े आसानी से पैसे कैसे कमायें?
  • Life में क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी?
  • ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान
  • Mental Health ~ ज्यादा सोचने के कारण और फायदे
  • Confidence कम होने के 10 प्रमुख कारण
  • हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं
  • प्रमुख कारण जिनकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज करते है
Previous ArticleWorkOut, GYM के लिए Motivate कैसे करें?
Next Article बच्चों को पढ़ने के लिए कैसे Motivate करें
Mahesh Yadav
  • Website
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Mahesh Yadav is a software developer and the founder and author of AchhiBaatein.com , He holds a BE degree and an MBA in Operations Research and has extensive experience in software programming and web development. He writes about motivation, inspirational content, Hindi quotes, career, education and other useful topics for Hindi readers.

यह भी पढ़े

9 Mins Read

ज्यादा सोचने से होने वाले नुकसान

पूरा पढ़े
8 Mins Read

Dance Benefits ~मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए कीजिए Dance

पूरा पढ़े
9 Mins Read

हमेशा दुखी रहना आपको बीमार बना सकता हैं

पूरा पढ़े

1 Comment

  1. Amit Shukla on Jun 2, 2022 10:16 pm

    Good suggestion

    Reply

Leave A Reply Cancel Reply

Popular Posts
16 Mins ReadAug 11, 2026

Financial Planning Tips in Hindi: Business के लिए जरूरी Financial Planning

13 Mins ReadAug 10, 2026

भारत के 28 राज्य और राजधानी, मुख्यमंत्री, भाषा व ISO Code

17 Mins ReadAug 11, 2026

195 देशों की राजधानी और मुद्रा

6 Mins ReadDec 31, 2022

Blog, Blogging क्या हैं? क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?

8 Mins ReadAug 15, 2020

जानिए पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारें में About Trademark, Copyright & Patent

Latest Posts
8 Mins ReadAug 8, 2026
तेरे मेरे इर्द गिर्द पुस्तक समीक्षा: मनोज कुमार की किताब कैसी है?
11 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट में नुकसान क्यों होता है? 8 बड़ी गलतियां और बचने के तरीके
10 Mins ReadAug 8, 2026
शेयर मार्केट क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
8 Mins ReadAug 9, 2026
Probo App क्या है? Probo अभी बंद है या चालू? पूरी जानकारी
1 2 3 … 184 Next
Categories
  • Blogging Tips (8)
  • Book Summary (35)
  • Business Ideas & Earn Money (30)
  • General (13)
  • General Knowledge (55)
  • Health Tips (53)
  • Hindi Essay (2)
  • Hindi Quotes (59)
  • Hindi Thoughts (39)
  • Let's Laugh (8)
  • Motivational Hindi Songs (47)
  • Motivational Hindi Stories (25)
  • Personality Development (50)
  • Success Stories (17)
  • अमर कहानियाँ (7)
  • चाणक्य नीति (19)
  • चुटकुले (9)
  • जीवनी (63)
  • धार्मिक परंपरा व आस्था (12)
  • प्रेरक प्रसंग (10)
  • महत्वपूर्ण जानकारियां (9)
  • रोचक घटनाये (3)
  • रोचक तथ्य (8)
  • लोक व्यवहार (33)
  • श्रीमदभागवत गीता अंश (9)
  • सफलता के मंत्र (73)
  • सफलता के रहस्य (54)
  • हिंदी कहानियाँ (93)
  • हिंदी दोहे और उक्तिया (1)
  • हिंदी शेर और शायरी (6)
  • हिन्दी कविताएं (40)
About Us

अच्छी बातें डॉट कॉम

AchhiBaatein is a famous Hindi blog for Famous Quotes and Thoughts, Motivational & Inspirational Hindi Stories and Personality Development Tips

DMCA.com Protection Status

Recent Comment
  • Mahesh Yadav on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • kumar on Gratitude क्या है और इसके फायदे?
  • puja on Top 10 successful profitable startups in India
  • sourav mahajan on Best motivational blogs in Hindi
Subscribe to Updates
सभी नए Posts अपने E-Mail पर तुरंत पाने के लिए यहाँ अपनी E-mail ID लिखकर Subscribe करें।

कृपया यहाँ Subscribe करने के बाद अपनी E-mail ID खोलें तथा भेजे गये Verification लिंक पर Click करके Verify करें

Powered by ® Google Feedburner

Copyright © achhibaatein.com 2013 - 2026 . All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise
  • Guest Column
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.